*19 की उम्र में रचा इतिहास: केरल की काज़िया बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026* केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में केजिया ने टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने सिर सजाया। केजिया की खूबसूरती, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज ने जजों के साथ दर्शकों का भी ध्यान खींचा। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम किया। केजिया लिज मेजो लॉ स्टूडेंट होने के साथ-साथ मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं। इससे पहले वह ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा केजिया के नाम ‘मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का खिताब भी है। मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ शिक्षा और शास्त्रीय नृत्य में उनकी रुचि उन्हें खास बनाती है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद अब केजिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी करेंगी। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके लुक्स और तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है।
*19 की उम्र में रचा इतिहास: केरल की काज़िया बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026* केरल की 19 वर्षीय केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 अगस्त को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में केजिया ने टॉप-5 फाइनलिस्ट में जगह बनाई और शानदार प्रदर्शन के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने सिर सजाया। केजिया की खूबसूरती, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज ने जजों के साथ दर्शकों का भी ध्यान खींचा। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड में दमदार प्रदर्शन किया और खिताब अपने नाम किया। केजिया लिज मेजो लॉ स्टूडेंट होने के साथ-साथ मॉडल और प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर भी हैं। इससे पहले वह ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं, जहां उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल किया था। इसके अलावा केजिया के नाम ‘मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का खिताब भी है। मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के साथ-साथ शिक्षा और शास्त्रीय नृत्य में उनकी रुचि उन्हें खास बनाती है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद अब केजिया अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की तैयारी करेंगी। उनकी जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके लुक्स और तस्वीरों की खूब चर्चा हो रही है।
- कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस बड़ी धूमधाम से निकला, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात कस्बा रुरा में बारावफात का जुलूस गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया।जुलूस में छोटे -छोटे बच्चों व युवाओं ने अपने हाथों में इस्लामी झंडा थामे जुलूस-ए-मोहम्मदी में हिस्सा लिया।।इस अवसर सैनूर अहमद, मुस्तफा, मो0 शाहिद, जाकिर,नौशाद, अच्चु,अलमास, ऐनुल, हाफिज तौहीद, मुजीब आदि रहे।सुरक्षा के दृष्टि से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार, सिपाही सुधीर छौकर व अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।1
- कानपुर नगर से बड़ी खबर: खाई में गिरा बेकाबू ट्रक बड़ा हादसा टला कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया गिट्टी-मौरंग मिलर लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रमईपुर की ओर से साढ़ की ओर जा रहा था साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरगाह लाल पुल और साढ़ कस्बे के बीच सामने से अचानक दूसरा वाहन आ जाने से चालक ने ट्रक को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे खाई में पलट गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर ट्रक सड़क पर ही पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि जान-माल का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई खाई में गिरे ट्रक को बाहर निकालने के लिए करीब घंटों तक मशक्कत चलती रही जिसके लिए तीन हाइड्रा क्रेनों को लगाना पड़ा इस दौरान मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते सड़क पर फिसलन थी और घटना के काफी देर बाद तक शासन-प्रशासन का कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था4
- लोकायुक्त के आदेश पर कुरेपुरा कनार पहुंची झांसी की टीम, विकास कार्यों की जांच में मचा हड़कंप! बाहरी भीड़ से दबाव बनाने के आरोप, पुलिस बुलाकर कराई गई जांच—अब रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजर! लोकायुक्त के आदेश पर झांसी की टीम पहुंची कुरेपुरा कनार, जांच के दौरान मचा घमासान—बाहरी भीड़ से दबाव बनाने के आरोप ईंटों (जालौन)। कुठौंद ब्लॉक के ग्राम कुरेपुरा कनार में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत अब लोकायुक्त तक पहुंचने के बाद जांच के घेरे में आ गई है। लोकायुक्त के आदेश पर झांसी से गठित त्रिसदस्यीय टीम गांव पहुंची और प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों व उपलब्ध अभिलेखों की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान दिनभर गांव में गहमागहमी का माहौल बना रहा। शिकायतकर्ता लवकुश त्रिपाठी का आरोप है कि जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा पूर्व में की गई जांच से वह संतुष्ट नहीं थे। उनका कहना है कि जांच आख्या उपलब्ध नहीं कराई गई और सामने आई कमियों पर अपेक्षित कार्रवाई भी नहीं हुई। इसी से आहत होकर उन्होंने लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर दूसरे जनपद के उच्च अधिकारियों से जांच कराने का अनुरोध किया। जांच टीम पहुंची तो क्यों जुटी बाहरी भीड़? लोकायुक्त के आदेश पर झांसी से पहुंची टीम ने मौके पर संबंधित विकास कार्यों और अभिलेखों की जांच की। शिकायतकर्ता के अनुसार, जांच के दौरान प्रधान प्रतिनिधि सुनीता देवी व प्रधान पुत्र ध्रुव गुप्ता की ओर से अन्य ग्रामों के प्रधानों तथा आसपास के लोगों को बुलाया गया। आरोप है कि इस भीड़ के जरिए जांच अधिकारियों, शिकायतकर्ता और मौके पर मौजूद पत्रकारों पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच के स्तर पर होना बाकी है, लेकिन सवाल जरूर खड़ा होता है—अगर जांच पूरी तरह पारदर्शी है तो अधिकारियों के सामने बाहरी लोगों की इतनी भीड़ जुटाने की जरूरत क्यों पड़ी? स्थिति को देखते हुए जांच अधिकारी द्वारा ईंटों चौकी और थाना गोहन से पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। आय से अधिक संपत्ति से लेकर गौशाला तक उठे सवाल जांच के दौरान ग्रामीणों के बीच प्रधान प्रतिनिधि और प्रधान पुत्र की कथित संपत्तियों की जांच की मांग भी उठी। वहीं गांव में ‘नॉट फॉर सेल’ लिखी सीमेंट की बोरियों के इस्तेमाल और गौशाला निर्माण से जुड़े कथित मामलों को लेकर भी चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीणों के बीच यह सवाल भी उठता रहा कि क्या सरकारी योजनाओं में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और विकास कार्यों का वास्तविक भौतिक सत्यापन हुआ है? क्या जिन कार्यों के नाम पर भुगतान हुआ, वे मौके पर उसी रूप में मौजूद हैं? और यदि गौशाला के नाम पर भुगतान हुआ है तो क्या वास्तव में निर्धारित मानकों के अनुसार निर्माण हुआ या कागजों में ही काम पूरा दिखा दिया गया? इन सभी सवालों का जवाब अब जांच की अंतिम रिपोर्ट से ही सामने आएगा। कुछ बिंदुओं की जांच पूरी, बाकी के लिए फिर आएगी टीम जांच टीम के मुताबिक फिलहाल कुछ बिंदुओं की ही जांच हो सकी है, जबकि शेष बिंदुओं की जांच बाद में की जाएगी। उच्च अधिकारियों द्वारा दोबारा जांच के संबंध में शिकायतकर्ता को पूर्व में अवगत कराया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या लोकायुक्त के आदेश पर हो रही यह जांच वास्तव में निष्पक्ष तरीके से पूरी होगी? क्या जांच में सामने आने वाली कमियों पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी या मामला फिर किसी सरकारी फाइल में दब जाएगा? कुछ दिन पूर्व ग्राम प्रधान की पत्नी द्वारा क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बढ़ते बोलबाले की बात स्वीकार किए जाने की खबरें भी चर्चा में रही थीं। ऐसे में अब ग्रामीणों की निगाहें जांच की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच किसी भी राजनीतिक या बाहरी दबाव से प्रभावित हुए बिना पूरी की जाए और यदि जांच में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। अब सवाल सिर्फ जांच का नहीं, बल्कि जांच की निष्पक्षता और उसके परिणाम का है—क्या कुरेपुरा कनार के विकास कार्यों की हकीकत जांच रिपोर्ट में सामने आएगी? हाई टैग #Jalaun #JalaunNews #Kuthaund #KurapuraKanar #Eton #Kalpi #Urai #Lokayukta #LokayuktaInvestigation #UPNews #UttarPradesh #BreakingNews #BreakingJalaun #JalaunBreaking #Corruption #CorruptionNews #Bhrashtachar #BhrashtacharParKaryawahi #GramPanchayat #GramPradhan #PanchayatNews #DevelopmentWorks #DevelopmentScam #GovernmentFunds #GovernmentSchemes #Investigation #Inquiry #LokayuktaAction #JhansiTeam #Jhansi #JalaunAdministration #DistrictAdministration #PoliceForce #GohanPolice #EtonPolice #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #VillageNews #RuralNews #PublicMoney #SarkariYojana #Goshala #GoshalaScam #CementBags #Audit #FinancialIrregularities #AdministrativeAction #NishpakshJanch #Justice #JanataKiAwaaz #RuralIndia #UPBreakingNews #HindiNews #LatestNews #ViralNews #LocalNews #NewsUpdate #GroundReport #ExclusiveNews #BigBreaking #PoliticalPressure #InquiryReport #ActionDemand1
- ब्रेकिंग न्यूज इस इंसान को देखिए रेलवे ट्रैक पर कैसी हरकते कर रहा हे अगर ट्रेन आ जाए तो किया होगा इंसान का जे अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टेंट बाजी कर रहा हे इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए2
- शानों शौकत से निकला विशाल जुलूस ए मोहम्मदी तमाम संगठनों ने जगह जगह अकीदत मंदो का किया स्वागत कालपी जालौन अल्लाह के प्यारे नबी हुजूर-ए-कायनात मोहम्मद सल्ललाहो ताआला अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश पर रोशनी और सजावट से वुधवार को कालपी नगर जगमगा उठा। खानकाह मुहम्मदिया दरगाह के सज्जादानशीन सैयद गयासुद्दीन मियां की अध्यक्षता में नगर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मेरे नवी की देखो शान बच्चा-बच्चा है कुर्बान, नारा-ए-तकवीर अल्लाह हो अकबर जैसे नारे बुलंद किए गए। विभिन्न संगठनों के द्वारा जगह-जगह स्वागत करके हिंदू मुस्लिम सदभाव की मिसाल पेश की। प्राचीन परंपराओं के अनुसार नगर के विभिन्न मदरसों के बच्चे, धार्मिक कमेटियों के कार्यकर्ता अपने अपने झंडे तथा बैनर लेकर छोटे बड़े वाहनों के साथ मोहल्ला रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने में एकत्रित हुए। दोपहर 3 बजे खानकाह ए मोहम्मदिया दरगाह के सज्जादा नशीन सैयद गयासुद्दीन मियां के नेतृत्व में इस्लामी परचम लहराते हुए विशाल जुलूस मोहम्मदी शुरू हुआ। महमूदपुरा, दुर्गा मंदिर चौराहा, बाईपास, हरीगंज चौराहा, जुलैहटी चौराहा, फुल पावर, टरननगज बाजार, बिजलीघर होते हुए जुलूस ए मोहम्मदी शाम 7 बजे खानकाह शरीफ की दरगाह में पहुंचा। अनुशासित ढंग से जुलूस-ए मुहम्मदी में चल रहे अकीदतमंद अपने प्यारे नबी सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम, गौस पाक, हिंदलवली ख्वाजा गरीब नवाज, आला हजरत बरेलवी, मीर मोहम्मद तिर्मीजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस ए मोहम्मदी मे शामिल अकीदतमंदो का स्वागत करने के लिये जगह-जगह राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पंडाल लगाकर इंतजाम किये गये। बसपा कालपी प्रभारी वीरपाल सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार जिया दीवान आदि कार्यकर्ताओ ने बहुजन समाज पार्टी का बैनर लगाकर अकीदत मंदो का जोरदार स्वागत किया। डाकघर के सामने न्यू लोक कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष डा.सुरेश वर्मा के पंडाल में राठौर समाज के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, अमर सिंह चंदेल,शिवबालक सिंह यादव आदि के द्वारा मिठाईयां खिलाकर स्वागत किया गया। उधोगपति दीवान अतीक सिद्दीकी की अगुवाई में परवेज कुरैशी एडवोकेट, राजेश गौतम आदि ने फुल पावर चौराहा में बसपा नेताओं ने स्वागत किया जुलूस ए मोहम्मदी को मद्देनजर रखकर प्रशासन तथा पुलिस विभाग के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए थे। कालपी नगर में कई थानों की फोर्स की तैनाती जगह जगह की गई थी।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी,उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य,सीओ राजेश कमल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, इंस्पेक्टर परम हंस तिवारी,एसएसआई उदय प्रताप सिंह के साथ पुलिस कर्मी जुलूस ए मोहम्मदी के आगे पीछे चल रहे थे। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी बराबर सक्रिय रहे।4
- गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर लड़ाई झगड़े के विवाद के मामले में पुलिस ने छह लोगों पर की शांतिभंग की कार्यवाही गजनेर थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर झगड़ा फसाद हो गया था। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया।वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की। थाना प्रभारी सनत कुमार ने बताया कि छह लोगों पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई।1
- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस ने की कार्रवाई कानपुर देहात थाना राजपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वादिनी ने दिनांक 23.08.2026 को थाना राजपुर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 096/2026 धारा 137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना राजपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.08.2026 को दोनों अभियुक्तों रवि नायक पुत्र चन्द्रपाल सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट ,राममूरत पुत्र रामस्वरूप उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम ककरैया थाना अमराहट पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रवि नायक को ग्राम मुबारकपुर रोड से बदनपुर को जाने वाले इंटरलॉकिंग रोड पर बने बजरंगबली मंदिर के पास से, जबकि राममूरत को सलेमपुर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। *गिरफ्तारी करने वाली टीम:* उ0नि0 नीरज कुमार, हे0का0 प्रदीप कुमार, हे0का0 योगेन्द्र कुमार, रि0का0 उदयवीर सिंह।1
- ब्रेकिंग न्यूज Jalaun: कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! जालौन : कालपी में बीच चौराहे पर दो युवकों में जमकर हुई मारपीट! एक युवक ने दूसरे को पटक-पटककर लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा। खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ।1