Shuru
Apke Nagar Ki App…
संस्कार कॉमर्स क्लासेस का दबदबा: 445 अंक के साथ लगातार तीसरी बार जिला टॉपर!
N.k.choudhary
संस्कार कॉमर्स क्लासेस का दबदबा: 445 अंक के साथ लगातार तीसरी बार जिला टॉपर!
More news from बिहार and nearby areas
- Post by N.k.choudhary1
- Post by Umakant poddar 97095005121
- प्रखंड अंतर्गत चंगेरी मिर्जापुर दुर्गा स्थान परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा वाचन के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक सत्यप्रकाश शरण जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा वाचन के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वृत्तांत सुनाया। कथावाचक ने कहा कि बाल रूपी श्रीकृष्ण में सबको मंत्र मुग्ध करने की कला थी। जिस पर वे माखन चुराने पर माखन चोर कन्हैया, सबको आकर्षित करने पर मनमोहन और मुरली की मधुर धुन बजाने पर मुरली मनोहर कहलाए। श्रीकृष्ण के नामो में मीरा ने गिरधर गोपाल तो नरसी मेहता ने सांवरिया सेठ के नाम का जाप कर प्रभु से साक्षात्कार किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीला में सबसे आकर्षित करने वाली कला थी। जिससे वे बालपन में अपने बाल सखाओं के साथ मिलकर माखन की चोरी करते और माखन चुराते पकड़े जाने पर गुजरियां यशोदा मैया को उलाहना देती थी। एक बार यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण से पूछा कि मुख खोलकर बताओ कि तुमने माखन खाया है कि नहीं, जिस पर जैसे ही बाल गोपाल ने अपना मुख खोला तो यशोदा मैया को मुख में पूरा ब्रह्मांड दिखा। तभी जान गई कि यह कोई साधारण बालक नहीं है। उसके बाद यशोदा मैया ने श्रीकृष्ण को इतना दुलार दिया कि वे उनसे एक पल के लिए भी दूर हो। महाराज ने कहा कि शास्त्रों में भी विद्यमान है कि गौ माता में ३३ करोड़ देवी देवताओं का वास है। वर्तमान में जिस प्रकार से गौ माता का तिरस्कार हो रहा है वैसे-वैसे हमारे अंदर संस्कृति और संस्कारों का भी पतन होता जा रहा है। आज की आवाज है कि गौ माता का संरक्षण कर उसका सम्मान करो तभी हमारे संस्कारों का सुधार होगा। इस मौके पर चंगेरी, मिर्जापुर गांव सहित आस पास के गांवों से आए बडी संख्या में महिला पुरुष श्रोतागण मौजूद थे। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू मंडल, बुद्धदेव राउत, राजकुमार मंडल, सोनेलाल साह, शैलेंद्र यादव, बजरंग मेहता, विकास कुमार, अजय यादव, प्रशांत कुमार मुन्ना, अजीत कुमार गुंजन, पंकज कुमार पवन कुमार सुमन, नीरज महाराणा, राजीव रंजन, राजेश कुमार पमपम मेहता, नवल साह धनंजय राउत, संजय साह गोविंद साह, आलोक बिंद, पंकज कुमार जय,शैलेंद्र मेहता,प्रिंस महाराणा, हेमकांत महाराणा,अमरेश कुमार सहित हजारों भक्तगण और विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए संत-महात्मा व ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- बांका के ढाकामोड़ में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भोजपुरी गायिका अलका यादव के आगमन की खबर से इलाके में खासा उत्साह देखा जा रहा है। दर्शकों में उनके लाइव परफॉर्मेंस को लेकर जबरदस्त क्रेज है। आयोजन समिति द्वारा मंच सज्जा से लेकर सुरक्षा और व्यवस्था तक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अलका यादव अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को संगीत और भक्ति के रंग में रंग देंगी।1
- Post by Gautam Kumar1
- अमरपुर में बंद कमरे से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी अमरपुर शहर के गोला चौक के समीप स्थित महेन्द्र साह के मकान के एक बंद कमरे से बुधवार को 26 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांका जिले के बभनगामा गांव निवासी नवीन मंडल के पुत्र अभिनंदन कुमार उर्फ अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।1
- Narendra Modi ka kahana hai ki gas ko jo booking Karega 20 se 25 din pahle booking karna padega tabhi jakar single cylinder Wale Ko gas milega jiske pass double cylinder hai double gas hai to vah usko to aur jyada din time lagega1
- चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैरोडीह, प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह,प्रोन्नत मध्य नोनिया, प्राथमिक विद्यालय मंझली, प्राथमिक विद्यालय सिधुडीह, प्राथमिक विद्यालय जतवारा एवं प्राथमिक विद्यालय महेसटरिया सहित विभिन्न विद्यालयों के वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज में चार दिनों तक चलने के बाद आज संपन्न हो गया। इस मूल्यांकन कार्य का संचालन सीआरसी स्तर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया, जबकि समन्वयक सह शिक्षक रामबाबू सिंह की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी हुई। मूल्यांकन कार्य में कुबेर लाल, बसंती कुमारी, रुबी कुमारी, रघुवंश नारायण, विकानंद मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लेकर कॉपियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल्यांकन किए गए सभी विद्यार्थियों का परिणाम 30 से 31 मार्च के बीच जारी कर दिया जाएगा तथा 1 अप्रैल से नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। समन्वयक रामबाबू सिंह ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के अंक कम पाए गए हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उन्हें आगे की पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1