Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार,समस्तीपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय स्थानांतरण पर क्षेत्र के नेताओं का उठी आवाज। कल शनिवार को पटोरी के जोड़पुरा पंचायत भवन पर होने वाले महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आम जनों को माकपा किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील ने किया अपील ।
Chunnu Kumar Singh
बिहार,समस्तीपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय स्थानांतरण पर क्षेत्र के नेताओं का उठी आवाज। कल शनिवार को पटोरी के जोड़पुरा पंचायत भवन पर होने वाले महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आम जनों को माकपा किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील ने किया अपील ।
More news from बिहार and nearby areas
- बिहार,समस्तीपुर पटोरी व्यवहार न्यायालय स्थानांतरण पर क्षेत्र के नेताओं का उठी आवाज। कल शनिवार को पटोरी के जोड़पुरा पंचायत भवन पर होने वाले महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आम जनों को माकपा किसान नेता मनोज प्रसाद सुनील ने किया अपील ।1
- वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर पंचायत के हरपुर बसंत महतो टोला में गुरुवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में 14 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग उस वक्त लगी जब सभी लोग सो रहे थे। आग की तपिश महसूस होते ही लोग जान बचाकर बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर, अनाज, कपड़े, बर्तन और जरूरी सामान जलकर खाक हो चुके थे। एक परिवार की मार्च में होने वाली शादी के लिए रखे 20 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया अनिल राय पहुंचे और पीड़ितों को हरसंभव मदद व मुआवजे का आश्वासन दिया।1
- Post by संवाद डिजिटल टीवी न्यूज1
- 12 वर्षीय बच्ची ज्योति कुमारी लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढनी चक गांव के नया टोला निवासी उमेश पंडित की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे ज्योति की मां ने उसे स्कूल जाने के लिए डांट-फटकार लगाई और एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ज्योति घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां ने उसे आवाज लगाई तो वह वापस नहीं आई। मां पहले घरेलू काम में लग गई, लेकिन काम खत्म होने के बाद जब आसपास खोजबीन की तो ज्योति का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने स्कूल और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर बच्ची के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि शाम तक ज्योति का कोई अता-पता नहीं चल सका था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ज्योति के पिता जो नवादा में मजदूरी का काम करते हैं, सूचना मिलते ही घर पहुंच गए हैं। परिवार और गांव के लोग बच्ची की सकुशल बरामदगी की दुआ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- पटना जिले के बख्तियारपुर में शुक्रवार, 20 फरवरी की दोपहर बख्तियारपुर प्रखंड के अब्बू मोहम्मदपुर में रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अकीदत और खुसू-खुज़ू के साथ अदा की गई। स्थानीय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे और अल्लाह की इबादत कर अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद मस्जिद परिसर में विशेष उत्साह और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। रमजान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना माना जाता है, जिसमें रोज़ा, नमाज, तरावीह और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। पहले जुमे की नमाज को लेकर मुस्लिम समाज में खास उत्साह रहता है। नमाज अदा करने के बाद जब लोगों से रमजान के महत्व के बारे में बातचीत की गई तो उनके चेहरों पर अलग ही खुशी झलक रही थी। अब्बू मोहम्मदपुर निवासी मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि रमजान केवल रोज़ा रखने का महीना नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, सब्र और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोग रमजान शुरू होने से पहले ही घरों की साफ-सफाई, इफ्तार की तैयारी और जरूरतमंदों की मदद की योजना बनाने में जुट जाते हैं। उनके अनुसार यह महीना इंसान को अपने व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर देता है। नमाज के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क दिखा। नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मस्जिद से बाहर निकलते हुए लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। रमजान के पहले जुमे को लेकर क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता की भी झलक देखने को मिली।1
- Post by Rashtriy apna dal1
- aaiae bhai log De ab miliye Bihar ke log se3
- बिहार,समस्तीपुर पटोरी अनुमंडल क्षेत्र में मोहिउद्दीन नगर विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी राज कपूर सिंह व्यवहार न्यायालय पटोरी शहर में ही बनाने का किया मांग। आम जनों से जोड़पुरा चलने का किया अपिल ।1