logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जालौन: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला से मारपीट का आरोप - SP से लगाई गुहार* उरई, जालौन। कोतवाली उरई क्षेत्र के इमिलिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने आरोपियों के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक 12 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी संतोष साहू ने छेड़छाड़ की थी, जिस पर 3 सितंबर 2026 को कोतवाली में मु0अ0सं0 522/2026 के तहत BNS धारा 74, पॉक्सो एक्ट 9/10 और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी पक्ष के सुरेश साहू, भूपेंद्र, लल्लूराम निवासी हरकौती व दो अज्ञात 20 सितंबर शाम 5 बजे घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर पर मोहल्ले के महेंद्र, संजू समेत अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता का कहना है कि चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

3 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

*जालौन: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला से मारपीट का आरोप - SP से लगाई गुहार* उरई, जालौन। कोतवाली उरई क्षेत्र के इमिलिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने आरोपियों के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक 12 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी संतोष साहू ने छेड़छाड़ की थी, जिस पर 3 सितंबर 2026 को कोतवाली में मु0अ0सं0 522/2026 के तहत BNS धारा 74, पॉक्सो एक्ट 9/10 और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी पक्ष के सुरेश साहू, भूपेंद्र, लल्लूराम निवासी हरकौती व दो अज्ञात 20 सितंबर शाम 5 बजे घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर पर मोहल्ले के महेंद्र, संजू समेत अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता का कहना है कि चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।
इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला झाँसी के थाना गुरसराय अंतर्गत ग्राम इंदी मे हुयी घटना का झाँसी पुलिस ने किया खुलासा अवगत कराना है कि दिनाँक 22.09.2026 को थाना गुरसराय पर सूचना दी गयी कि एक 19 वर्षीय बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया है जिसकी इलाज के दौरान सीएचसी गुरसराय में मृत्यु हो गयी । परिवार से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुरसराय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद 02 बाल अपचारियों को आज दिनांक 24.09.2026 को थाना गुरसराय पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्षीय बाल अपचारी बालिका को पहले से जानता था तथा 22.09.2026 को बालिका से बातचीत करने हेतु मिला था। जहाँ दोनों के बीच आपसी संबंध बने थे, इस बीच अन्य 17 वर्षीय बाल अपचारी बाहर किसी के आनेजाने की सूचना देने के लिए तैनात था। गाँव के कुछ लोगों द्वारा दोनो बाल अपचारियों को वहां देखा गया था जिससे प्रथम-दृष्टया गाँव में बालिका के बारे में अफवाह फैल गयी और बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की वीडियो बाइट-
    1
    जिला झाँसी के थाना गुरसराय अंतर्गत ग्राम इंदी मे हुयी घटना का झाँसी पुलिस ने किया खुलासा 
अवगत कराना है कि दिनाँक 22.09.2026 को थाना गुरसराय पर सूचना दी गयी कि एक 19 वर्षीय बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया है जिसकी इलाज के दौरान सीएचसी गुरसराय में मृत्यु हो गयी । परिवार से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुरसराय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद 02 बाल अपचारियों को आज दिनांक 24.09.2026 को थाना गुरसराय पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्षीय बाल अपचारी बालिका को पहले से जानता था तथा 22.09.2026 को बालिका से बातचीत करने हेतु मिला था। जहाँ दोनों के बीच आपसी संबंध बने थे, इस बीच अन्य 17 वर्षीय बाल अपचारी बाहर किसी के आनेजाने की सूचना देने के लिए तैनात था। गाँव के कुछ लोगों द्वारा दोनो बाल अपचारियों को वहां देखा गया था जिससे प्रथम-दृष्टया गाँव में बालिका के बारे में अफवाह फैल गयी और बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की वीडियो बाइट-
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम कानपुर देहात के ईको पार्क में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित हुआ 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम.......... शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम........ ​स्कूली बच्चों ने पोस्टरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उकेरी विकसित भारत की खूबसूरत तस्वीर....... ​राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और डीएम कपिल सिंह ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह........
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम
कानपुर देहात के ईको पार्क में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित हुआ 'मेरे सपनों का भारत' कार्यक्रम.......... शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम........ ​स्कूली बच्चों ने पोस्टरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए उकेरी विकसित भारत की खूबसूरत तस्वीर....... ​राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, प्रतिभा शुक्ला, विधायक पूनम संखवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और डीएम कपिल सिंह ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह........
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🎤सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित।🖥️ 🎤जनपद जालौन के ड़कोर ब्लॉक के मरोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित।
    1
    🎤सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित।🖥️

🎤जनपद जालौन के ड़कोर ब्लॉक के मरोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन का निवासी है। विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन का निवासी है। दिनांक 25.9.2026 समय करीब 7 बजे सुबह की है गाँव के ही बृजेश पुत्र बलवान पुत्र कलकाई, सुशील पुत्र बलवान, केशकली पत्नी बलवान में झगड़ा हुआ था। बलवान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है शराब पीने का आदि है। दिनांक 25.9.2026 को घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। मेरे पति ने गाली देने से रोका तो उपरोक्त सभी विपक्षीगण लाठी डण्डा से घर के अन्दर घुस कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे गम्भीर चोटे आयी। किसी तरह गाँव वालों ने बचाया। हम लोगों ने डाक्टरी परीक्षण कराया उसमें भी गम्भीर चोटें लिखी गई है। पुलिस ने मेरे आयी चोटों के हिसाब से कम कर धाराओं में मुकदमा लिख दिया जिसमें धारा मु0अ0सं0 90/26 धारा 333, 115(2), 351(2), 352, 3(5) बीएनएस में अंकित किया। इसके बाद व मुकदमें पुलिस प्रशासन को सक्रियता नही दिखाई, जिस विपक्षी के हौसले और बढ़ गये और विपक्षी कुल्हाड़ी भाला लेकर मारने को घूम रहे कह रहे कि समझौता कर ले नहीं तो जान से मार देंगे तब हम सलाखों के पीछे जाएंगे और गवाहों को धमकाया जा रहा है कि अगर गवाह दे दिया तो हम जान से मार देंगे। ये बात जब पुलिस में बताई तो पुलिस ने कोई सक्रियता नही दिखाई, पुलिस ने आर्थिक लाभ लेकर पुलिस कार्यवाही नही करना चाहती है। प्रार्थी से विवेचक उप निरीक्षक अनूप ने 20 हजार रुपये की मांग की है। प्रार्थी ने थाना प्रभारी को सारी बातों से अवगत कराया तो प्रार्थी को गाली गलौज कर धक्का मार कर थाने के बाहर निकाल दिया और प्रार्थी को बोला कि 10,000/- रू0 लिफाफा में रखकर दो तब हम धाराये बढ़ा देंगे। अतः श्रीमान जी से कर बद्ध प्रार्थना है कि प्रार्थिनी की जान माल की सुरक्षा करते हुये विपक्षियों एवं उपरोक्त पुलिस के विरुद्ध एवं उपरोक्त लोगों के खिलाफ कानूनी वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन यह मामला है जनपद जालौन के सिरसा कला थाना क्षेत्र का जहां पर एक परिवार न्याय की गुहार लगा रहा और वहीं पर अपराधी घर में आराम से बैठा है ना ही उसकी गिरफ्तारी नहीं उसे कोई पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की गई इस ऑडियो में बताया जा रहा है की लेनदेन का मामला स्पष्ट सामने होती नजर आ रहा है प्लीज प्रशासन का मैं मामला करीब 1 महीने पुराना है जब न्याय नहीं मिला तो वह दर्द भटक रहा है आईए देखते हैं शुरू ऐप पर एक बार फिर जनपद जालौन की पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल ब्रिस्ट कोरी और लेनदेन का मामला सामने आया है देखिए पूरी खबर को शुरू ऐप के लिये पत्रकार पुनीत पांडे की रिपोर्ट उरई जालौन से
    3
    विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन का निवासी है।
विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन का निवासी है। दिनांक 25.9.2026 समय करीब 7 बजे सुबह की है गाँव के ही बृजेश पुत्र बलवान पुत्र कलकाई, सुशील पुत्र बलवान, केशकली पत्नी बलवान में झगड़ा हुआ था। बलवान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है शराब पीने का आदि है।
दिनांक 25.9.2026 को घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। मेरे पति ने गाली देने से रोका तो उपरोक्त सभी विपक्षीगण लाठी डण्डा से घर के अन्दर घुस कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे गम्भीर चोटे आयी। किसी तरह गाँव वालों ने बचाया। हम लोगों ने डाक्टरी परीक्षण कराया उसमें भी गम्भीर चोटें लिखी गई है। पुलिस ने मेरे आयी चोटों के हिसाब से कम कर धाराओं में मुकदमा लिख दिया जिसमें धारा मु0अ0सं0 90/26 धारा 333, 115(2), 351(2), 352, 3(5) बीएनएस में अंकित किया। इसके बाद व मुकदमें पुलिस प्रशासन को सक्रियता नही दिखाई, जिस विपक्षी के हौसले और बढ़ गये और विपक्षी कुल्हाड़ी भाला लेकर मारने को घूम रहे कह रहे कि समझौता कर ले नहीं तो जान से मार देंगे तब हम सलाखों के पीछे जाएंगे और गवाहों को धमकाया जा रहा है कि अगर गवाह दे दिया तो हम जान से मार देंगे।
ये बात जब पुलिस में बताई तो पुलिस ने कोई सक्रियता नही दिखाई, पुलिस ने आर्थिक लाभ लेकर पुलिस कार्यवाही नही करना चाहती है। प्रार्थी से विवेचक उप निरीक्षक अनूप ने 20 हजार रुपये की मांग की है। प्रार्थी ने थाना प्रभारी को सारी बातों से अवगत कराया तो प्रार्थी को गाली गलौज कर धक्का मार कर थाने के बाहर निकाल दिया और प्रार्थी को बोला कि 10,000/- रू0 लिफाफा में रखकर दो तब हम धाराये बढ़ा देंगे।
अतः श्रीमान जी से कर बद्ध प्रार्थना है कि प्रार्थिनी की जान माल की सुरक्षा करते हुये विपक्षियों एवं उपरोक्त पुलिस के विरुद्ध एवं उपरोक्त लोगों के खिलाफ कानूनी वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक
प्रार्थिनी
रश्मी पत्नी राजेश कुमार
ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार
जनपद जालौन यह मामला है जनपद जालौन के सिरसा कला थाना क्षेत्र का जहां पर एक परिवार न्याय की गुहार लगा रहा और वहीं पर अपराधी घर में आराम से बैठा है ना ही उसकी गिरफ्तारी नहीं उसे कोई पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की गई इस ऑडियो में बताया जा रहा है की लेनदेन का मामला स्पष्ट सामने होती नजर आ रहा है प्लीज प्रशासन का मैं मामला करीब 1 महीने पुराना है जब न्याय नहीं मिला तो वह दर्द भटक रहा है आईए देखते हैं शुरू ऐप पर एक बार फिर जनपद जालौन की पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल ब्रिस्ट कोरी और लेनदेन का मामला सामने आया है देखिए पूरी खबर को शुरू ऐप के लिये पत्रकार पुनीत पांडे की रिपोर्ट उरई जालौन से
    user_Punit kumar
    Punit kumar
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेवा संकल्प के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाओं को देंगे प्रोत् गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ की कल्पना को लेकर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक पं. राम सहाय शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच एवं सम्मान दिलाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की। प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा, हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली, श्री महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र गुरसरांय, श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा तथा राजकीय हाई स्कूल बिजौरा सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में गोपाल अग्निहोत्री, सुरभि पटेल, सरजू शरण पाठक, अर्चना मोदी, रजनी यादव, खुशबू जैन, ऋतु सिंह, वर्षा गुप्ता एवं जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। संचालन अशोक पटेल एवं जितेंद्र पटेल पिपरा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नामांकन प्रक्रिया में प्रवक्ता जेपी वर्मा, रामलला पटेल, क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर पाठक का सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    सेवा संकल्प के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतिभाओं को देंगे प्रोत्
गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ की कल्पना को लेकर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक पं. राम सहाय शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच एवं सम्मान दिलाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की।
प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा, हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली, श्री महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र गुरसरांय, श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा तथा राजकीय हाई स्कूल बिजौरा सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में गोपाल अग्निहोत्री, सुरभि पटेल, सरजू शरण पाठक, अर्चना मोदी, रजनी यादव, खुशबू जैन, ऋतु सिंह, वर्षा गुप्ता एवं जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। संचालन अशोक पटेल एवं जितेंद्र पटेल पिपरा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नामांकन प्रक्रिया में प्रवक्ता जेपी वर्मा, रामलला पटेल, क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर पाठक का सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रसूलाबाद के बड़ी रजऊ से आगजनी की खबर निकल के सामने आई है जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र की बड़ी रजऊ में आगजनी की घटना सामने आई है। लोगों के मुताबिक एक बंगले में दबंगों द्वारा आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों पर कार्रवाई की है।
    1
    रसूलाबाद के बड़ी रजऊ से आगजनी की खबर निकल के सामने आई है
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र की बड़ी रजऊ में आगजनी  की घटना सामने आई है। लोगों के मुताबिक एक बंगले में दबंगों द्वारा आग लगाने की सूचना प्राप्त हुई है जिसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों पर कार्रवाई की है।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल
    1
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री, राठ के यात्री ने खोली लापरवाही की पोल
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी बस, 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी बस, 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हादसा बस में आग लगने के बाद 20 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया आग और धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में 9 लोगों की मौत बस के अंदर जले और दम घुटने से 9 यात्रियों की मौत पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू प्रारंभिक जांच में बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट से आग लगने की आशंका एसी से इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने के बाद तेजी से फैली आग मृतकों की शिनाख्त में जुटी जेवर पुलिस पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा
    1
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग

कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी बस, 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हादसा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग
कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी बस, 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हादसा
बस में आग लगने के बाद 20 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
आग और धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में 9 लोगों की मौत
बस के अंदर जले और दम घुटने से 9 यात्रियों की मौत
पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
प्रारंभिक जांच में बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट से आग लगने की आशंका
एसी से इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने के बाद तेजी से फैली आग
मृतकों की शिनाख्त में जुटी जेवर पुलिस
पुलिस ने बस के चालक और परिचालक को हिरासत में लिया
मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया
मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.