गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- गणेश विसर्जन पर विशाल भंडारा व कन्या भोज, धूमधाम से हुआ विसर्जन गुरसरांय कस्बे में जगह जगह विराजमान गणेश जी के विसर्जन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। भंडारे एवं कन्या भोज के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत डीजे और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणेश जी का विसर्जन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय तिवारी माही तिवारी, पिहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन मंदिरों में दिखी भारी भीड़ अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन मंदिरों में दिखी भारी भीड़ गुरसराय में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर गुराई बाजार में सुबह से महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर भगवान का अभिषेक और पक्षालन किया, इसके बाद विधि विधान से विधान किया! वही आदिनाथ जिनालय में सुबह से ही महिलाओं बच्चों द्वारा अभिषेक व शांति धारा पूजा अर्चना कर विधान किया और शाम को आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया जैन समाज में 10 लक्षण पर्व का बहुत महत्व है! दस दिन महिलाएं और पुरुष एक आसान और एक आसान निर्जला उपवास रखकर अपना पर्व मनाते हैं 10 दिन के बाद श्री जी का विमान निकाल कर धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हैं! दस लक्षण पर्व के आखिरी दिन मुनि श्री हेमदत्त सागर व मुनि श्री इंद्रदत्त सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में प्रवचन का धर्म लाभ लिया! मुनि श्री ने कहा हैं जैन धर्म में पर्यूषण पर्व का सबसे ज्यादा महत्व है सिर्फ धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करने वाला पर्व है इसकी महिमा सिर्फ जन्म से भी जैन व्यक्ति यदि कोई है जो वर्ष के 355 दिन बिल्कुल भी धर्म नहीं करता सांसारिक कार्यों में रहता है ऐसा जन्मजात जैन व्यक्ति भी 10 लक्षण के 10 दिनों में धर्मात्मा बन करके धार्मिक संस्कारों को जागृत करके भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचता है! इन 10 दिनों में सभी व्यक्ति अपनी सामर्थ के अनुसार भगवान की आराधना करते है मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए महिला मंडल, बहु-बेटी मंडल और बालिका मंडल की सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में भक्ति और पूजा पाठ कर रहे हैं! ब्यूरो रिपोर्ट बुंदेलखंड खबर1
- विजय तिवारी के निवास पर गणेश जी का विशाल भंडारा और कन्या भोज संपन्न,डीजे-बैंड बाजों के साथ हुई प्रतिमा विसर्जित मड़ौरी: स्थानीय क्षेत्र के मड़ौरी स्थित विजय तिवारी के निवास स्थान पर विराजमान भगवान श्री गणेश जी का पूजनोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे तथा कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान एवं कन्या पूजन के पश्चात गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों और गुलाल की फुहारों के साथ बप्पा को भावभीनी विदाई दी।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रमुख सहयोगियों में माही तिवारी, पीहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विजय तिवारी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।4
- *जालौन: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला से मारपीट का आरोप - SP से लगाई गुहार* उरई, जालौन। कोतवाली उरई क्षेत्र के इमिलिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने आरोपियों के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक 12 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी संतोष साहू ने छेड़छाड़ की थी, जिस पर 3 सितंबर 2026 को कोतवाली में मु0अ0सं0 522/2026 के तहत BNS धारा 74, पॉक्सो एक्ट 9/10 और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी पक्ष के सुरेश साहू, भूपेंद्र, लल्लूराम निवासी हरकौती व दो अज्ञात 20 सितंबर शाम 5 बजे घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर पर मोहल्ले के महेंद्र, संजू समेत अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता का कहना है कि चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।1
- उरई में ऐतिहासिक शादी! एक साथ 714 जोड़ों ने लिए 7 फेरे, गल्ला मंडी में गूंजे मंगलगीत!! 714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत उरई। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। उल्लासपूर्ण माहौल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चुनौती बन जाता था, लेकिन योजना ने इस चिंता को काफी हद तक कम किया है। विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक ही परिसर में अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह होना सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि योजना आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।1
- 🎤सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित।🖥️ 🎤जनपद जालौन के ड़कोर ब्लॉक के मरोड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता हुई आयोजित।1
- विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन का निवासी है। विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार व राजेश कुमार पुत्र शिव प्रसाद ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन का निवासी है। दिनांक 25.9.2026 समय करीब 7 बजे सुबह की है गाँव के ही बृजेश पुत्र बलवान पुत्र कलकाई, सुशील पुत्र बलवान, केशकली पत्नी बलवान में झगड़ा हुआ था। बलवान आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है शराब पीने का आदि है। दिनांक 25.9.2026 को घर पर आकर गाली गलौज करने लगा। मेरे पति ने गाली देने से रोका तो उपरोक्त सभी विपक्षीगण लाठी डण्डा से घर के अन्दर घुस कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे गम्भीर चोटे आयी। किसी तरह गाँव वालों ने बचाया। हम लोगों ने डाक्टरी परीक्षण कराया उसमें भी गम्भीर चोटें लिखी गई है। पुलिस ने मेरे आयी चोटों के हिसाब से कम कर धाराओं में मुकदमा लिख दिया जिसमें धारा मु0अ0सं0 90/26 धारा 333, 115(2), 351(2), 352, 3(5) बीएनएस में अंकित किया। इसके बाद व मुकदमें पुलिस प्रशासन को सक्रियता नही दिखाई, जिस विपक्षी के हौसले और बढ़ गये और विपक्षी कुल्हाड़ी भाला लेकर मारने को घूम रहे कह रहे कि समझौता कर ले नहीं तो जान से मार देंगे तब हम सलाखों के पीछे जाएंगे और गवाहों को धमकाया जा रहा है कि अगर गवाह दे दिया तो हम जान से मार देंगे। ये बात जब पुलिस में बताई तो पुलिस ने कोई सक्रियता नही दिखाई, पुलिस ने आर्थिक लाभ लेकर पुलिस कार्यवाही नही करना चाहती है। प्रार्थी से विवेचक उप निरीक्षक अनूप ने 20 हजार रुपये की मांग की है। प्रार्थी ने थाना प्रभारी को सारी बातों से अवगत कराया तो प्रार्थी को गाली गलौज कर धक्का मार कर थाने के बाहर निकाल दिया और प्रार्थी को बोला कि 10,000/- रू0 लिफाफा में रखकर दो तब हम धाराये बढ़ा देंगे। अतः श्रीमान जी से कर बद्ध प्रार्थना है कि प्रार्थिनी की जान माल की सुरक्षा करते हुये विपक्षियों एवं उपरोक्त पुलिस के विरुद्ध एवं उपरोक्त लोगों के खिलाफ कानूनी वैधानिक कार्यवाही करने की कृपा करें। दिनांक प्रार्थिनी रश्मी पत्नी राजेश कुमार ग्राम अटरा थाना सिरसा कलार जनपद जालौन यह मामला है जनपद जालौन के सिरसा कला थाना क्षेत्र का जहां पर एक परिवार न्याय की गुहार लगा रहा और वहीं पर अपराधी घर में आराम से बैठा है ना ही उसकी गिरफ्तारी नहीं उसे कोई पुलिस प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की गई इस ऑडियो में बताया जा रहा है की लेनदेन का मामला स्पष्ट सामने होती नजर आ रहा है प्लीज प्रशासन का मैं मामला करीब 1 महीने पुराना है जब न्याय नहीं मिला तो वह दर्द भटक रहा है आईए देखते हैं शुरू ऐप पर एक बार फिर जनपद जालौन की पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल ब्रिस्ट कोरी और लेनदेन का मामला सामने आया है देखिए पूरी खबर को शुरू ऐप के लिये पत्रकार पुनीत पांडे की रिपोर्ट उरई जालौन से3
- गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1