गणेश विसर्जन पर विशाल भंडारा व कन्या भोज, धूमधाम से हुआ विसर्जन गुरसरांय कस्बे में जगह जगह विराजमान गणेश जी के विसर्जन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। भंडारे एवं कन्या भोज के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत डीजे और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणेश जी का विसर्जन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय तिवारी माही तिवारी, पिहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
गणेश विसर्जन पर विशाल भंडारा व कन्या भोज, धूमधाम से हुआ विसर्जन गुरसरांय कस्बे में जगह जगह विराजमान गणेश जी के विसर्जन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। भंडारे एवं कन्या भोज के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत डीजे और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणेश जी का विसर्जन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय तिवारी माही तिवारी, पिहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार* हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है। 📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर #HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews1
- कोंच रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर पात्रों का चयन शुरू, रंगकर्मियों को बांटी गई भूमिकाएं कोंच: जालौन के कोंच की ऐतिहासिक रामलीला के 174वें महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 5 अक्टूबर से शुरू होने वाली रामलीला के लिए अभिनय विभाग ने पात्रों के चयन और भूमिकाओं के वितरण का काम शुरू कर दिया है। बुधवार देर शाम रामलीला भवन में आयोजित अभिनय विभाग की बैठक में धनुष यज्ञ तक होने वाली लीलाओं के पाठ रंगकर्मियों को वितरित किए गए। साथ ही जिन कलाकारों को जो किरदार निभाना है, उन्हें उनकी भूमिका के बारे में जानकारी देकर संवाद कंठस्थ करने के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी संतोष त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि रामलीला में जिसे भी जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयास से ही कोंच की इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक परंपरा को और भव्य बनाया जा सकता है। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला में अभिनय करने वाले अधिकांश रंगकर्मी पेशेवर कलाकार नहीं हैं। वे विभिन्न व्यवसायों, दुकानों और नौकरियों से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद रामलीला महोत्सव के दौरान अपनी दिनचर्या से समय निकालकर बिना किसी पारिश्रमिक के रामसेवा भाव से आयोजन में योगदान देते हैं। सालभर उनका रामलीला से प्रत्यक्ष जुड़ाव नहीं रहता, लेकिन महोत्सव शुरू होते ही सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिका के लिए जुट जाते हैं। अभिनय विभाग की बैठक में पात्रों को संवाद और भूमिकाओं की जानकारी देकर उन्हें समय रहते तैयारी करने के लिए कहा गया, जिससे मंचन के दौरान संवाद और अभिनय में बेहतर तालमेल बनाया जा सके। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेष सोनी, कोषाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी, अभिनय विभाग अध्यक्ष पुरुषोत्तमदास रिछारिया, मंत्री सुधीर सोनी सहित प्रियाशरण नगाइच, चंद्रशेखर नगाइच, संजय सोनी, रामजी भदौरिया, आशाराम मिश्रा, सूरज शर्मा, विकास दुवे, धर्मेंद्र बबेले उरई, विवेक द्विवेदी, राघवेंद्र तिवारी, ब्रजबिहारी स्वर्णकार छोटे, विनीत मिश्रा, भास्कर सिंह माणिक्य, मृदुल शुक्ला, लकी दुवे, विक्की दुवे, अभिषेक रिछारिया, पवन परिहार, संजय सिंघाल, दुर्गेश शुक्ला, राघवेंद्र तिवारी चमेंड़, हरिश्चंद्र तिवारी, लालजी कुशवाहा, आकाश शांडिल्य आदि मौजूद रहे।1
- कोच की विकासखंड सतोह मैं अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ पांच दिवसीय प्रशिक्षण किया न्याय पंचायत पिंडारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा सतोह कोच जालौन में आज 24 सितंबर गुरुवार को समय लगभग 4:00 बजे विकासखंड मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात के सोशल ऑडिट टीम सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिनांक 24.9.2026 गुरुवार ग्राम सतोह की विकासखंड कोंच जिला जालौन में टीम सदस्यों को स्थांजित सवाल अब लिखिए सत्यापन डोर टू डोर मनरेगा मजदूर का सत्यापन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्राप्त आवाजों का सत्यापन जिला ग्राम विकास प्रतिक्षण संस्थान बहुत पूरा जालौन द्वारा कराया गया 2025 और 2026 कार्यों मनरेगा एवं आवास जिला सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थापक ब्लॉक सोशल एडिट कोऑर्डिनेटर मालसा एवं राजपुर कानपुर देहात वरिष्ठ प्रशिक्षण राजेंद्र पाल द्वारा प्रतिक्षण दिया गया ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल सतोह कोच जालौन मैं किया गया जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर जालौन कुलदीप थपकने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की और ग्राम प्रधान ने अपने कर को ग्राम में भ्रमण कर कार्यों को दिखाया और जितने लोगों को आवास मिला उन सभी से अवगत कराया ग्राम पंचायत सतोह सचिव श्रीमती पूनम राजपूत प्रधान सहायक पंचायत मित्र निकिता पटेल असद अहमद खान और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे कानपुर देहात की टीम ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर ग्राम प्रधान के सभी कर सुचारू रूप से देखें और ग्राम प्रधान श्रीमती ममता देवी हरीकिशोर पटेल की सरहाना की इस मौके पर सभी गौशाला कुर्मी एवं प्रधान स्टाफ मौजूद रहे और ग्राम प्रधान को टीम ने कारों की सरहाना कर उन्हें बधाई की और इस मौके पर चतुर्भुज पांचाल पूर्व सचिव कृष्णकांत उर्फ पिंटू पटेल भाजपा नेता गणेश शि बहरे मौके पर मौजूद रहे हरि संख्या में महिलाएं टीम के साथ एवं ग्रामीण मौजूद नजर आए दैनिक भास्कर से पुनीत पांडे की रिपोर्ट4
- यूपी बन रहा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब लखनऊ - डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में निवेश बढ़ रहा है। नए उद्योगों से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं, जिससे प्रदेश की औद्योगिक प्रगति को नई रफ्तार मिल रही है।1
- अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन मंदिरों में दिखी भारी भीड़ अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन मंदिरों में दिखी भारी भीड़ गुरसराय में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर गुराई बाजार में सुबह से महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर भगवान का अभिषेक और पक्षालन किया, इसके बाद विधि विधान से विधान किया! वही आदिनाथ जिनालय में सुबह से ही महिलाओं बच्चों द्वारा अभिषेक व शांति धारा पूजा अर्चना कर विधान किया और शाम को आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया जैन समाज में 10 लक्षण पर्व का बहुत महत्व है! दस दिन महिलाएं और पुरुष एक आसान और एक आसान निर्जला उपवास रखकर अपना पर्व मनाते हैं 10 दिन के बाद श्री जी का विमान निकाल कर धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हैं! दस लक्षण पर्व के आखिरी दिन मुनि श्री हेमदत्त सागर व मुनि श्री इंद्रदत्त सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में प्रवचन का धर्म लाभ लिया! मुनि श्री ने कहा हैं जैन धर्म में पर्यूषण पर्व का सबसे ज्यादा महत्व है सिर्फ धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करने वाला पर्व है इसकी महिमा सिर्फ जन्म से भी जैन व्यक्ति यदि कोई है जो वर्ष के 355 दिन बिल्कुल भी धर्म नहीं करता सांसारिक कार्यों में रहता है ऐसा जन्मजात जैन व्यक्ति भी 10 लक्षण के 10 दिनों में धर्मात्मा बन करके धार्मिक संस्कारों को जागृत करके भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचता है! इन 10 दिनों में सभी व्यक्ति अपनी सामर्थ के अनुसार भगवान की आराधना करते है मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए महिला मंडल, बहु-बेटी मंडल और बालिका मंडल की सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में भक्ति और पूजा पाठ कर रहे हैं! ब्यूरो रिपोर्ट बुंदेलखंड खबर1
- सेवा संकल्प के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाओं को देंगे प्रोत् गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ की कल्पना को लेकर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक पं. राम सहाय शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच एवं सम्मान दिलाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की। प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा, हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली, श्री महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र गुरसरांय, श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा तथा राजकीय हाई स्कूल बिजौरा सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में गोपाल अग्निहोत्री, सुरभि पटेल, सरजू शरण पाठक, अर्चना मोदी, रजनी यादव, खुशबू जैन, ऋतु सिंह, वर्षा गुप्ता एवं जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। संचालन अशोक पटेल एवं जितेंद्र पटेल पिपरा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नामांकन प्रक्रिया में प्रवक्ता जेपी वर्मा, रामलला पटेल, क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर पाठक का सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- कोंच में नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक, देवू सोनकिया बने पंडा कोंच। जालौन के कोंच नगर में आगामी नवदुर्गा महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को चंदकुआ में नवदुर्गा जागरण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महोत्सव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की। बैठक में आगामी नवदुर्गा महोत्सव को श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न कराने को लेकर समिति के सदस्यों ने आपस में विचार-विमर्श किया। पूजा-अर्चना, धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति बनाई गई। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी के लिए देवू सोनकिया को सर्वसम्मति से पंडा बनाया गया। समिति के सदस्यों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए आगामी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवदुर्गा महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का प्रमुख आयोजन है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह रहता है। समिति की ओर से आयोजन को व्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। आने वाले दिनों में महोत्सव से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में अमन अग्रवाल, चिराग अग्रवाल, राहुल सराफ बट्टू, ऋषभ अग्रवाल, उज्ज्वल तिवारी, सौरभ पुरवार, अमर अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, रवि गोयल, निखिल, लालजी यादव, अमर, नितिन, कार्तिक अग्रवाल, सजल, हैप्पी और छोटू श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- स्लग- यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में अग्निकांड, 9 की मौत, उरई के हासिर खान ने जान पर खेलकर बचाई यात्रियों की जान जालौन यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात दिल्ली से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में लगी भीषण आग ने यात्रियों की जिंदगी को पलभर में मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के अंदर धुआं भरने और आग की लपटें उठने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री बुरी तरह झुलस गए। हादसे के दौरान जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी हासिर खान ने अपनी जान की परवाह किए बिना करीब 13 से 14 यात्रियों को बस से बाहर निकालकर उनकी जिंदगी बचाई। हादसे के बाद से वह उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई स्लीपर बस दिल्ली से महोबा जा रही थी। बस का नंबर BR32 PA8647 बताया गया है। यह बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जिसकी बसें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं।इस भयावह हादसे में उरई के मोहल्ला लहरिया पुरवा निवासी हासिर खान ने जो साहस दिखाया, वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे यात्रियों के लिए उम्मीद बन गया। हासिर खुद बस में सवार थे और हादसे के प्रत्यक्षदर्शी हैं।हासिर खान ने बताया कि वह नोएडा से बस में सवार हुए थे। बस कुछ ही दूरी चली थी कि अचानक आग लगने की जानकारी हुई। उनके मुताबिक, आग लगने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर बस को रोककर बाहर निकल गए। इसके बाद यात्रियों के बीच जान बचाने के लिए अफरा-तफरी मच गई। हासिर ने बताया कि बस में आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। पीछे की सीटों पर बैठे यात्रियों के लिए हालात और भी भयावह हो गए थे। चारों तरफ धुआं और आग की लपटें उठ रही थीं। ऐसे में उन्होंने हिम्मत जुटाई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने करीब 13 से 14 लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। इस दौरान उनकी अपनी जान भी खतरे में थी, लेकिन बस में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह उन्हें बचाने में जुटे रहे।हासिर खान ने बताया कि बचाव के दौरान उनके ऊपर भी कुछ यात्री गिर गए, जिससे उनकी कमर में अंदरूनी चोटें आईं। आग की लपटें लगातार तेज हो रही थीं और बस के टायर फटने जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। हादसे के समय बस में यात्रियों के सामान के साथ अन्य सामान भी रखा हुआ था, जिससे आग की भयावहता और बढ़ गई। हासिर ने बताया कि उनका बैग भी बस में था, जिसमें करीब 1 लाख 14 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बावजूद उन्होंने सामान की परवाह नहीं की और अपनी जान बचाने के साथ-साथ दूसरे यात्रियों को बाहर निकालने में जुटे रहे। हासिर के अनुसार, बस में पीछे की तरफ फंसे कई यात्री बाहर नहीं निकल पाए। कुछ लोग आग की चपेट में आ गए।4