logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार* हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है। 📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर #HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews

22 hrs ago
user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

*हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार* हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है। 📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर #HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जालौन: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला से मारपीट का आरोप - SP से लगाई गुहार* उरई, जालौन। कोतवाली उरई क्षेत्र के इमिलिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने आरोपियों के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक 12 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी संतोष साहू ने छेड़छाड़ की थी, जिस पर 3 सितंबर 2026 को कोतवाली में मु0अ0सं0 522/2026 के तहत BNS धारा 74, पॉक्सो एक्ट 9/10 और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी पक्ष के सुरेश साहू, भूपेंद्र, लल्लूराम निवासी हरकौती व दो अज्ञात 20 सितंबर शाम 5 बजे घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर पर मोहल्ले के महेंद्र, संजू समेत अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता का कहना है कि चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    *जालौन: छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते का दबाव, महिला से मारपीट का आरोप - SP से लगाई गुहार*
उरई, जालौन। कोतवाली उरई क्षेत्र के इमिलिया गांव में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाली पीड़िता ने आरोपियों के परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के मुताबिक 12 वर्षीय बेटी के साथ पड़ोसी संतोष साहू ने छेड़छाड़ की थी, जिस पर 3 सितंबर 2026 को कोतवाली में मु0अ0सं0 522/2026 के तहत BNS धारा 74, पॉक्सो एक्ट 9/10 और SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था।
आरोप है कि गिरफ्तारी न होने से आरोपी पक्ष के सुरेश साहू, भूपेंद्र, लल्लूराम निवासी हरकौती व दो अज्ञात 20 सितंबर शाम 5 बजे घर में घुस आए। मुकदमा वापस लेने से मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर पर मोहल्ले के महेंद्र, संजू समेत अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गए।
पीड़िता का कहना है कि चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गणेश विसर्जन पर विशाल भंडारा व कन्या भोज, धूमधाम से हुआ विसर्जन गुरसरांय कस्बे में जगह जगह विराजमान गणेश जी के विसर्जन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। भंडारे एवं कन्या भोज के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत डीजे और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणेश जी का विसर्जन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय तिवारी माही तिवारी, पिहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गणेश विसर्जन पर विशाल भंडारा व कन्या भोज, धूमधाम से हुआ विसर्जन
गुरसरांय कस्बे में जगह जगह विराजमान गणेश जी के विसर्जन के अवसर पर विशाल भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
भंडारे एवं कन्या भोज के बाद गणेश जी की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके उपरांत डीजे और बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए गणेश प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ गणेश जी का विसर्जन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी विजय तिवारी माही तिवारी, पिहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। सभी ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन मंदिरों में दिखी भारी भीड़ अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन मंदिरों में दिखी भारी भीड़ गुरसराय में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर गुराई बाजार में सुबह से महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर भगवान का अभिषेक और पक्षालन किया, इसके बाद विधि विधान से विधान किया! वही आदिनाथ जिनालय में सुबह से ही महिलाओं बच्चों द्वारा अभिषेक व शांति धारा पूजा अर्चना कर विधान किया और शाम को आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया जैन समाज में 10 लक्षण पर्व का बहुत महत्व है! दस दिन महिलाएं और पुरुष एक आसान और एक आसान निर्जला उपवास रखकर अपना पर्व मनाते हैं 10 दिन के बाद श्री जी का विमान निकाल कर धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हैं! दस लक्षण पर्व के आखिरी दिन मुनि श्री हेमदत्त सागर व मुनि श्री इंद्रदत्त सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में प्रवचन का धर्म लाभ लिया! मुनि श्री ने कहा हैं जैन धर्म में पर्यूषण पर्व का सबसे ज्यादा महत्व है सिर्फ धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करने वाला पर्व है इसकी महिमा सिर्फ जन्म से भी जैन व्यक्ति यदि कोई है जो वर्ष के 355 दिन बिल्कुल भी धर्म नहीं करता सांसारिक कार्यों में रहता है ऐसा जन्मजात जैन व्यक्ति भी 10 लक्षण के 10 दिनों में धर्मात्मा बन करके धार्मिक संस्कारों को जागृत करके भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचता है! इन 10 दिनों में सभी व्यक्ति अपनी सामर्थ के अनुसार भगवान की आराधना करते है मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए महिला मंडल, बहु-बेटी मंडल और बालिका मंडल की सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में भक्ति और पूजा पाठ कर रहे हैं! ब्यूरो रिपोर्ट बुंदेलखंड खबर
    1
    अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन  मंदिरों में दिखी भारी भीड़

अनंत चौदस व 10 लक्षण पर्व की दसवे दिन  मंदिरों में दिखी भारी भीड़
गुरसराय में दिगंबर जैन बड़ा मंदिर गुराई बाजार में सुबह से महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर भगवान का अभिषेक और पक्षालन किया, इसके बाद विधि विधान से विधान किया!  वही आदिनाथ जिनालय में सुबह से ही महिलाओं बच्चों द्वारा अभिषेक व शांति धारा पूजा अर्चना कर विधान किया और शाम को आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया जैन समाज में 10 लक्षण पर्व का बहुत महत्व है! दस दिन महिलाएं और पुरुष एक आसान और एक आसान निर्जला उपवास रखकर अपना पर्व मनाते हैं 10 दिन के बाद श्री जी का विमान निकाल कर धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हैं!
दस लक्षण पर्व के आखिरी दिन मुनि श्री हेमदत्त सागर व मुनि श्री इंद्रदत्त सागर महाराज जी के पावन सानिध्य में प्रवचन का धर्म लाभ लिया! मुनि श्री ने कहा हैं जैन धर्म में पर्यूषण पर्व का सबसे ज्यादा महत्व है  सिर्फ धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी जागृत करने वाला पर्व है इसकी महिमा सिर्फ जन्म से भी जैन व्यक्ति यदि कोई है जो वर्ष  के 355 दिन बिल्कुल भी धर्म नहीं करता सांसारिक कार्यों में रहता है ऐसा जन्मजात जैन व्यक्ति भी 10 लक्षण के 10 दिनों में धर्मात्मा बन करके धार्मिक संस्कारों को जागृत करके भगवान के दर्शन करने मंदिर पहुंचता है! इन 10 दिनों में सभी व्यक्ति अपनी सामर्थ के अनुसार भगवान की आराधना करते है मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए महिला मंडल, बहु-बेटी मंडल और बालिका मंडल की सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में भक्ति और पूजा पाठ कर रहे हैं! ब्यूरो रिपोर्ट बुंदेलखंड खबर
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विजय तिवारी के निवास पर गणेश जी का विशाल भंडारा और कन्या भोज संपन्न,डीजे-बैंड बाजों के साथ हुई प्रतिमा विसर्जित मड़ौरी: स्थानीय क्षेत्र के मड़ौरी स्थित विजय तिवारी के निवास स्थान पर विराजमान भगवान श्री गणेश जी का पूजनोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे तथा कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान एवं कन्या पूजन के पश्चात गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों और गुलाल की फुहारों के साथ बप्पा को भावभीनी विदाई दी।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रमुख सहयोगियों में माही तिवारी, पीहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विजय तिवारी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    4
    विजय तिवारी के निवास पर गणेश जी का विशाल भंडारा और कन्या भोज संपन्न,डीजे-बैंड बाजों के साथ हुई प्रतिमा विसर्जित
मड़ौरी: स्थानीय क्षेत्र के मड़ौरी स्थित विजय तिवारी के निवास स्थान पर विराजमान भगवान श्री गणेश जी का पूजनोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे तथा कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक अनुष्ठान एवं कन्या पूजन के पश्चात गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों और गुलाल की फुहारों के साथ बप्पा को भावभीनी विदाई दी।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रमुख सहयोगियों में माही तिवारी, पीहू तिवारी, सौम्या तिवारी, राधिका चतुर्वेदी, स्नेहा चतुर्वेदी, अंशिका पटेरिया, काजल, मधु, मेघा साहू, शालू साहू, भावना, प्रिंस चतुर्वेदी एवं कन्हैया तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में विजय तिवारी ने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सहयोगियों व श्रद्धालुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_Sarthak Nayak Press
    Sarthak Nayak Press
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश सपनों का भारत 2047 थीम पर
    1
    कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश 
कन्या पूर्व  माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश सपनों का भारत 2047 थीम पर
    user_Toofan new 🆕
    Toofan new 🆕
    Fruit shop कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • भोगनीपुर विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी से फूंका बिगुल कानपुर देहात समाजवादी पार्टी ने झोंकी ताकत....... पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान समाजवादी पार्टी में हुए शामिल....... सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे जुनैद खान का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत........ रायपुर सीमा से भोगनीपुर तक जगह-जगह जुनैद खान का फूल-मालाओं और नारों के साथ हुआ स्वागत........ माती स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत........ पूर्व सांसद राजा राम पाल भी रहे मौजूद........ ​राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला बहुत प्यार और सम्मान, बिना किसी उम्मीद के सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम: जुनैद खान
    1
    भोगनीपुर विधानसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान ने समाजवादी पार्टी से फूंका बिगुल
कानपुर देहात समाजवादी पार्टी ने झोंकी ताकत....... पूर्व बसपा प्रत्याशी जुनैद खान समाजवादी पार्टी में हुए शामिल....... सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे जुनैद खान का सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत........ रायपुर सीमा से भोगनीपुर तक जगह-जगह जुनैद खान का फूल-मालाओं और नारों के साथ हुआ स्वागत........ 
माती स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बबलू राजा की अगुवाई मे हुआ भव्य स्वागत........ पूर्व सांसद राजा राम पाल भी रहे मौजूद........ ​राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला बहुत प्यार और सम्मान, बिना किसी उम्मीद के सपा को मजबूत बनाने के लिए करूंगा काम: जुनैद खान
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उरई में ऐतिहासिक शादी! एक साथ 714 जोड़ों ने लिए 7 फेरे, गल्ला मंडी में गूंजे मंगलगीत!! 714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत उरई। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। उल्लासपूर्ण माहौल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चुनौती बन जाता था, लेकिन योजना ने इस चिंता को काफी हद तक कम किया है। विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक ही परिसर में अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह होना सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि योजना आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
    1
    उरई में ऐतिहासिक शादी! एक साथ 714 जोड़ों ने लिए 7 फेरे, गल्ला मंडी में गूंजे मंगलगीत!!
714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में गूंजे मंगलगीत
उरई। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों ने अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह की रस्में पूरी कीं। उल्लासपूर्ण माहौल में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बेटियों का विवाह आर्थिक चुनौती बन जाता था, लेकिन योजना ने इस चिंता को काफी हद तक कम किया है। विभिन्न समुदायों के जोड़ों का एक ही परिसर में अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह होना सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि योजना आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के साथ उन्हें सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है। समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र वितरित कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार* हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है। 📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर #HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews
    1
    *हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार*
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है।
📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर
#HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.