logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश सपनों का भारत 2047 थीम पर

23 hrs ago
user_Toofan new 🆕
Toofan new 🆕
Fruit shop कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैंदो विकासखंड पनवाड़ी जिला महोबा उत्तर प्रदेश सपनों का भारत 2047 थीम पर

  • user_Toofan new 🆕
    Toofan new 🆕
    कुलपहाड़, महोबा, उत्तर प्रदेश
    thanks 🙏🙏👉👍 bro please सपोर्ट जरूर करें
    22 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार* हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है। 📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर #HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews
    1
    *हमीरपुर: KCC लोन को लेकर पिता से विवाद, 85 वर्षीय नवाब अली की हत्या; आरोपी बेटा गिरफ्तार*
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 85 वर्षीय वृद्ध नवाब अली की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे रमजान का अपने पिता से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन कराने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर पिता पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक का एक बेटा गांव का प्रधान है।
📍 *स्थान:* पारा ओझी, सदर कोतवाली, हमीरपुर
#HamirpurNews #HamirpurCrime #ParaOjhi #UPNews #BreakingNews
    user_निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
    राठ, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए। इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गणेशोत्सव में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरसरांय (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गणेशोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों में सुबह-शाम आरती, पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
नगर के मंडी गेट नंबर-2 के पास गजानन कमेटी मंडी द्वारा भगवान गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आरती लक्ष्मी पाठक ने की। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश पर पुष्प अर्पित कर आरती उतारी और मोदक व लड्डुओं का भोग लगाकर महाआरती में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकों में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के बाद बच्चों को उपहार भी वितरित किए गए।
इस मौके पर रिक्की महाराज, भाजपा नेता अंकित साहू, रोहन मंडी, रोहित दाऊ, रूपेंद्र महाराज, सतीश साहू, अमित साहू, दीपक मंडी सहित कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान गजानन के दर्शन, पूजन और आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 11 अक्टूबर की यात्रा पर रोक की मांग! गजेंद्र अहिरवार का बड़ा ऐलान, 14 अक्टूबर से यात्रा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 11 अक्टूबर की यात्रा पर रोक की मांग! गजेंद्र अहिरवार का बड़ा ऐलान, 14 अक्टूबर से यात्रा
    1
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 11 अक्टूबर की यात्रा पर रोक की मांग! गजेंद्र अहिरवार का बड़ा ऐलान, 14 अक्टूबर से यात्रा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 11 अक्टूबर की यात्रा पर रोक की मांग! गजेंद्र अहिरवार का बड़ा ऐलान, 14 अक्टूबर से यात्रा
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बक्सवाहा में अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
    1
    बक्सवाहा में अतिवृष्टि से खरीफ फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सौंपा ज्ञापन
    user_Jatin Rai
    Jatin Rai
    Voice of people छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिला झाँसी के थाना गुरसराय अंतर्गत ग्राम इंदी मे हुयी घटना का झाँसी पुलिस ने किया खुलासा अवगत कराना है कि दिनाँक 22.09.2026 को थाना गुरसराय पर सूचना दी गयी कि एक 19 वर्षीय बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया है जिसकी इलाज के दौरान सीएचसी गुरसराय में मृत्यु हो गयी । परिवार से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुरसराय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद 02 बाल अपचारियों को आज दिनांक 24.09.2026 को थाना गुरसराय पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्षीय बाल अपचारी बालिका को पहले से जानता था तथा 22.09.2026 को बालिका से बातचीत करने हेतु मिला था। जहाँ दोनों के बीच आपसी संबंध बने थे, इस बीच अन्य 17 वर्षीय बाल अपचारी बाहर किसी के आनेजाने की सूचना देने के लिए तैनात था। गाँव के कुछ लोगों द्वारा दोनो बाल अपचारियों को वहां देखा गया था जिससे प्रथम-दृष्टया गाँव में बालिका के बारे में अफवाह फैल गयी और बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की वीडियो बाइट-
    1
    जिला झाँसी के थाना गुरसराय अंतर्गत ग्राम इंदी मे हुयी घटना का झाँसी पुलिस ने किया खुलासा 
अवगत कराना है कि दिनाँक 22.09.2026 को थाना गुरसराय पर सूचना दी गयी कि एक 19 वर्षीय बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया है जिसकी इलाज के दौरान सीएचसी गुरसराय में मृत्यु हो गयी । परिवार से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गुरसराय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद 02 बाल अपचारियों को आज दिनांक 24.09.2026 को थाना गुरसराय पुलिस द्वारा पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  पूछताछ में सामने आया कि 16 वर्षीय बाल अपचारी बालिका को पहले से जानता था तथा 22.09.2026 को बालिका से बातचीत करने हेतु मिला था। जहाँ दोनों के बीच आपसी संबंध बने थे, इस बीच अन्य 17 वर्षीय बाल अपचारी बाहर किसी के आनेजाने की सूचना देने के लिए तैनात था। गाँव के कुछ लोगों द्वारा दोनो बाल अपचारियों को वहां देखा गया था जिससे प्रथम-दृष्टया गाँव में बालिका के बारे में अफवाह फैल गयी और बालिका द्वारा विषाक्त पदार्थ खा लिया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रकरण में की जा रही अग्रिम कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार की वीडियो बाइट-
    user_अनिल कुमार शर्मा
    अनिल कुमार शर्मा
    Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गर्रोली में नल जल योजना द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन में भारी धांधली बगैर पंचायत की एन ऒ सी के चल रहा काम छतरपुर। नौगांव गर्रोली मैं इन दिनों नल जल योजना द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है जिसमे डाली जा रही प्लास्टिक की पाइपलाइन को लेकर ग्रामीणों ने भारी गंभीर आरोप लगाए हैं की पाइप के अंदर जो सेंसर बायर डाला जाता है अगर कहीं पर लीकेज होता है तो उसकी जांच कर के वही सुधरा जा सके लेकिन कर्मचारियों द्वारा वह बायर पाइप से निकलकर बेचा जा रहा है जिससे आगे अगर कोई लीकेज होता है तो उसकी जानकारी ही नहीं मिल सकती है" *बड़ी पाइपलाइन को भी ग्रामीणक्षेत्र के अंदर से डाला जा रहा है* वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाए है की बस्ती के अंदर से ही बड़ी पाइप डाली जा रही है जिससे अगर भविष्य में कोई लीकेज या कोई घटना होती है तो हमारे मकान भी गिर सकते हैं कई मकानों के बिल्कुल नजदीक से डाली जा रही बड़ी पाइपलाइन विभाग द्वारा बड़ी पाइपलाइन को सीधे रोड से डाला जाना चाहिए था लेकिन गांव के अंदर बचत करते हुए पाइप को डाला जा रहा है वही विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया कि आपके पास पंचायत की एन ऒ सी है तो वह गोल मटोल जवाब देने लगे वहीं सरपंच प्रतिनिधि रूपेंद्र तिवारी से पूछा गया कि आपने निक दिया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि हमने बड़े पाइप लाइन डालने की एन ऒ सी नहीं दी ग्रामीण द्वारा पूछा जा रहा है कि अगर भविष्य में कोई घटना होती है उसका जिम्मेदार कौन होगा कृपया कर संबंधित विभाग ध्यान दें एवं उचित कार्रवाई की जाए
    2
    गर्रोली में नल जल योजना द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन में भारी धांधली बगैर पंचायत की एन ऒ सी के चल रहा काम       
छतरपुर। नौगांव गर्रोली मैं इन दिनों नल जल योजना द्वारा पाइप लाइन बिछाई जा रही है जिसमे डाली जा रही प्लास्टिक की पाइपलाइन को लेकर ग्रामीणों ने भारी गंभीर आरोप लगाए हैं की पाइप के अंदर जो सेंसर बायर डाला जाता है अगर कहीं पर लीकेज होता है तो उसकी जांच कर के वही सुधरा जा सके लेकिन कर्मचारियों द्वारा वह बायर पाइप से निकलकर बेचा जा रहा है जिससे आगे अगर कोई लीकेज होता है तो उसकी जानकारी ही नहीं मिल सकती है"                     *बड़ी पाइपलाइन को भी ग्रामीणक्षेत्र के अंदर से डाला जा रहा है* वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाए है की बस्ती के अंदर से ही बड़ी पाइप डाली जा रही है जिससे अगर भविष्य में कोई लीकेज या कोई घटना होती है तो हमारे मकान भी गिर सकते हैं कई मकानों के बिल्कुल नजदीक से डाली जा रही बड़ी पाइपलाइन विभाग द्वारा बड़ी पाइपलाइन को सीधे रोड से डाला जाना चाहिए था लेकिन गांव के अंदर बचत करते हुए पाइप को डाला जा रहा है वही विभाग के कर्मचारियों से पूछा गया कि आपके पास पंचायत की एन ऒ सी है तो वह गोल मटोल जवाब देने लगे वहीं सरपंच प्रतिनिधि रूपेंद्र तिवारी से पूछा गया कि आपने निक दिया तो उन्होंने साफ मना कर दिया कि हमने बड़े पाइप लाइन डालने की एन ऒ सी नहीं दी ग्रामीण द्वारा पूछा जा रहा है कि अगर भविष्य में कोई घटना होती है उसका जिम्मेदार कौन होगा कृपया कर संबंधित विभाग   ध्यान दें एवं उचित कार्रवाई की जाए
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं
    1
    पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं
पनवाड़ी सीएचसी में सीएमओ की दस्तक लैब से लेबर रूम तक सीएमओ ने जांची व्यवस्थाएं
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • स्टे के बावजूद निर्माण पर सवाल पूछ तो पत्रकार से भिड़े छतरपुर के नायब तहसीलदार विवाद कैमरे में कैद स्टे के बावजूद निर्माण पर सवाल पूछ तो पत्रकार से भिड़े छतरपुर के नायब तहसीलदार विवाद कैमरे में कैद
    1
    स्टे के बावजूद निर्माण पर सवाल पूछ तो पत्रकार से भिड़े छतरपुर के नायब तहसीलदार विवाद कैमरे में कैद
स्टे के बावजूद निर्माण पर सवाल पूछ तो पत्रकार से भिड़े छतरपुर के नायब तहसीलदार विवाद कैमरे में कैद
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • सेवा संकल्प के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभाओं को देंगे प्रोत् गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ की कल्पना को लेकर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक पं. राम सहाय शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच एवं सम्मान दिलाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की। प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा, हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली, श्री महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र गुरसरांय, श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा तथा राजकीय हाई स्कूल बिजौरा सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में गोपाल अग्निहोत्री, सुरभि पटेल, सरजू शरण पाठक, अर्चना मोदी, रजनी यादव, खुशबू जैन, ऋतु सिंह, वर्षा गुप्ता एवं जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। संचालन अशोक पटेल एवं जितेंद्र पटेल पिपरा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नामांकन प्रक्रिया में प्रवक्ता जेपी वर्मा, रामलला पटेल, क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर पाठक का सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    सेवा संकल्प के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रतिभाओं को देंगे प्रोत्
गुरसरांय। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ की कल्पना को लेकर खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं द्वारा विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहरलाल राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर स्वागत किया। विद्यालय के संस्थापक पं. राम सहाय शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विधायक जवाहरलाल राजपूत ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। युवाओं और विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच एवं सम्मान दिलाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विकसित भारत-2047 की परिकल्पना पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक की सराहना की।
प्रतियोगिताओं में राजकीय इंटर कॉलेज खड़ौरा, हरिहर क्षेत्र इंटर कॉलेज लठवारा, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली, श्री महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र गुरसरांय, श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय, आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा तथा राजकीय हाई स्कूल बिजौरा सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में गोपाल अग्निहोत्री, सुरभि पटेल, सरजू शरण पाठक, अर्चना मोदी, रजनी यादव, खुशबू जैन, ऋतु सिंह, वर्षा गुप्ता एवं जितेंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे। संचालन अशोक पटेल एवं जितेंद्र पटेल पिपरा ने किया। अंत में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
नामांकन प्रक्रिया में प्रवक्ता जेपी वर्मा, रामलला पटेल, क्रीड़ाध्यक्ष विनोद कुमार एवं सुधीर पाठक का सहयोग रहा। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.