Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौ महोत्सव मेला में नगर के लोग ले रहे हैं आनंद बच्चों के झूलों के साथ-साथ इस बार जलपरी भी मौ नगर में देखने को मिलेंगी
Betal Singh gaur
मौ महोत्सव मेला में नगर के लोग ले रहे हैं आनंद बच्चों के झूलों के साथ-साथ इस बार जलपरी भी मौ नगर में देखने को मिलेंगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे। अतः किले की दीवार का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।1
- भिंड:सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकले शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार में फुटपाथ पर लगीं दुकान पर महिला के पर्स से पैसे निकलने का मामला सामने आया है।दरअसल मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे महिला ज्योति अपनी बहिन ओर बच्चों के साथ टमटम में सबार होकर सदर बाजार में खरीददारी करने गई थी तभी सदर बाजार में फुटपाथ पर लगी दुकान से खरीददारी की ओर से पैसे देने के लिए अपने बैग की चेन खोल कर उसमें हाथ डाला तो करीब बीस हजार गायब थे जिसके बाद महिला ज्योति ने शहर कोतवाली पहुँच कर घटना की शिकायत की तो पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया1
- ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप.. युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर.. ग्वालियर में इंदरगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने माता पिता पर लगाए तीन लाख में शादी शुदा पुरुष को बेचने के आरोप.. युवती ने प्रेमी से रचाई शादी और पहुंची एस पी कार्यालय देखें क्या है पूरा मामला न्यूज इंपैक्ट पर..1
- *POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* **POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*1
- स्लग: गरीब बच्चों की पढ़ाई में सहयोग, 500 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री एंकर: डबरा क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए एक सराहनीय पहल की गई। लिधौरा, गजपुर और अजयगढ़ के शासकीय विद्यालयों में करीब 500 विद्यार्थियों को किताबें, कॉपियां, पेन, छाते और लंच बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। RSI Stone World Private Limited, District Gwalior के मार्गदर्शन में कंपनी के कर्मचारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को सामग्री उपलब्ध कराई और उन्हें नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। VO: शैक्षणिक सामग्री मिलने से बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई। कंपनी के कर्मचारियों ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया और पढ़ाई के जरिए बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराना है, ताकि संसाधनों की कमी उनकी शिक्षा में बाधा न बने। कंपनी की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।4
- भाण्डेर सरसई रोड़ मुख्य मार्ग भाण्डेर नगर के मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है भाण्डेर में खस्ताहाल सड़क और गंदगी का तांडव: डंपरों ने तोड़ी ततारपुर रोड की कमर, सुध लेने वाला कोई नहीं भाण्डेर (दतिया)। भाण्डेर मृदा परीक्षण केन्द्र से पटेल क्रेशर ततारपुर रोड़ तक का मुख्य मार्ग आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की उदासीनता के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण, गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। चुनावी सरगर्मी खत्म होते ही स्थानीय विधायक और सांसद ने इस क्षेत्र की जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया है। गहरे गड्ढे बने 'सड़क के टापू' पटेल क्रेशर से दिन-रात गुजरने वाले गिट्टी से ओवरलोड भारी-भरकम डंपरों ने इस खूबसूरत सड़क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। पूरी सड़क पर जगह-जगह जानलेवा और गहरे गड्ढे हो चुके हैं। वर्तमान में बारिश का पानी इन गड्ढों में जमा होने के कारण यह सड़क किसी तालाब जैसी नजर आने लगी है। राहगीरों और वाहन चालकों को यह अंदाजा ही नहीं मिल पाता कि गड्ढा कितना गहरा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कचरे के ढेर और बदबू से सांस लेना दूभर सड़क की इस बर्बादी के साथ-साथ नगर पालिका की लापरवाही ने कोढ़ में खाज का काम किया है। नगर पालिका के पास अपना अधिकृत टचिंग ग्राउंड (कचरा डंपिंग साइट) होने के बावजूद, शहर का सारा कचरा इसी मुख्य रोड के किनारे खुले में फेंका जा रहा है। इस वजह से पूरी सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और उठने वाली तीव्र दुर्गंध से लोगों का वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। इन गांवों की जनता भुगत रही है दंश इस बदहाल रास्ते और गंदगी के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की लाइफलाइन ठप पड़ गई है। मुख्य रूप से प्रभावित होने वाले गांवों में शामिल हैं: सरसई, धमना, प्यावल, देवरा मुरिया, मुस्तरा, अस्टोट, पिपरौआकला कुलरिया, बैंदा, कुडीला, नौवई खिरिया, वैधारी पट्टी, ततारपुर, नयगांव, पथरिया अस्पताल और तहसील पहुंचने में भारी आफत ग्रामीणों को अपने जरूरी प्रशासनिक कार्यों के लिए भाण्डेर तहसील कार्यालय जाना हो या फिर आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल, उन्हें इसी एकमात्र जर्जर रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हो रही है, जिन्हें हिचकोले खाती एम्बुलेंस या वाहनों में ले जाना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। "चुनाव नहीं तो सुनवाई नहीं" स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी इस गंभीर समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है। न तो क्षेत्रीय विधायक और न ही सांसद इस ओर ध्यान दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि "चूंकि भाण्डेर विधानसभा में अभी कोई चुनाव नहीं हैं, इसलिए नेताजी और प्रशासन चैन की नींद सो रहे हैं।" केवल वोटों के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता को इस दलदल में सड़ने के लिए छोड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई और कचरा हटाकर डंपिंग ग्राउंड में नहीं डाला गया, तो वे उग्र आंदोलन के लि4
- मौ महोत्सव मेला में नगर के लोग ले रहे हैं आनंद बच्चों के झूलों के साथ-साथ इस बार जलपरी भी मौ नगर में देखने को मिलेंगी1
- गोहद रोड पर अज्ञात लोगों ने की युवक के साथ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद रोड पर मंगलवार को लगभग 7 बजे लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के पास युवक की लात घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8 के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा, राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।1