जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत मऊ नगर के सिंधी कॉलोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने के अस्थाई सर्विस लेन की व्यवस्था की जाय सुनिश्चित - डॉ रामगोपाल गुप्त भीटी चौक से अंधा मोड़ की सड़क को किया जाय चौड़ी जिससे डिवाइडर बनाने का मिल सके लाभ - अजहर कमाल फैजी मऊ । मऊ नगर के सिंधी कालोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने के अस्थाई सर्विस लेन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।व्यापारियों रोगियों महिलाओं के साथ साथ स्कूली बच्चों के आवागमन को सरल किया जाए।उक्त मांग है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के नेतृत्व में लोकप्रिय जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मिला और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि महीनों से ओवर ब्रिज के निर्माण की आड़ में नगर का संपर्क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।गलियों में गिरते और धक्का खाते हुए स्कूली बच्चों रोगियों व्यापारियों विशेषकर महिलाओं को आना जाना पड़ रहा है। डॉ रामगोपाल गुप्त ने मांग किया कि नगर कोतवाली के पीछे की सड़क को अस्थाई रूप से खोल दिया जाए तो दुरूहता कम हो जाएगी । इस अवसर पर युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने कहा कि स्कूलों के बच्चों की किताबें किसी भी एक स्थान से न बेची जाए इससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है तथा भीटी चौक से अंधा मोड की सड़क को चौड़ी किया जाय जिससे डिवाइडर बनाने का लाभ यातायात के लिए मिल सके ।जिलाधिकारी महोदय ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल, महातम यादव, एकबाल अहमद , नीरज, अग्निवेश ,राजेश कुमार, इफ्तेखार अहमद आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में सोमवार को जनपद मऊ के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी। अभियान के अंतर्गत कुल 133 वाहनों का चालान किया गया साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें। थानावार चालान निम्नवत है 1. कोतवाली नगर – 26 वाहनों का चालान 2. सरायलखन्सी – 22 वाहनों का चालान 3. दक्षिण टोला – 09 वाहनों का चालान 4. घोसी – 24 वाहनों का चालान 5. दोहरीघाट – 05 वाहनों का चालान 6. कोपागंज – 13 वाहनों का चालान 7. मुहम्मदाबाद – 09 वाहनों का चालान 8. रानीपुर – 04 वाहनों का चालान 9. चिरैयाकोट – 07 वाहनों का चालान 10. मधुबन – 08 वाहनों का चालान 11. हलधरपुर – 02 वाहनों का चालान 12. रामपुर- 04 वाहनों का चालान4
- Post by Ajay Kumar1
- बिल्थरारोड। आदर्श नगर पंचायत बेल्थरारोड के सरकार द्वारा मनोनीत तीन सभासदों अमित जायसवाल, सुशीला भारती और सीमा राजभर का शपथ ग्रहण नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाया। इस मौके पर मनोनीत सभासदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभासदों ने कहा कि जो हमें जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी से निर्वहन करेंगे। नगर व पार्टी हित में कम करेंगे। शपथ ग्रहण के दौरान भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे से पूरा कार्यालय गूंजायमान हो गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश कुमार गुप्त, जिला योजना समिति के सदस्य सभासद राममनोहर गांधी, सभासद निलेश दीपू, सभासद मोहम्मद सद्दाम, सभासद मोहम्मद नैय्यर,सभासद परवेज हमजा गुड्डू, सभासद सतीश, दानिश, गुड्डू आदि मौजूद रहे।1
- बहुत शानदार है 🥰1
- , GAJAHARA, CHIKANPURA, post-mubarakpur, Mubarakpur, Azamgarh, Mubarak Pur, Uttar Pradesh,3
- जनपद आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन व कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे जनपद में उत्साह और व्यापक तैयारियां देखने को मिलीं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर तय समय पर कार्यक्रम स्थल के समीप उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले नवनिर्मित परियोजना का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने विधिवत उद्घाटन कर जनपद को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आजमगढ़ जिले को एक बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने यहाँ नवनिर्मित 'डेयरी दुग्ध चिलिंग प्लांट' का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया। 56 हजार महिलाओं को मिल रहा सीधा रोजगार मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विशेष रूप से रेखांकित किया कि इस प्लांट और इससे जुड़ी डेयरी गतिविधियों के माध्यम से गोरखपुर और आजमगढ़ मंडलों में लगभग 56,000 महिलाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि "हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की मातृशक्ति को स्वावलंबी बनाया जाए, और यह डेयरी प्लांट उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।" ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती चिलिंग प्लांट की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि: दुग्ध संग्रहण: इस प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को उनके दूध का सही दाम मिल सकेगा। गुणवत्ता नियंत्रण: चिलिंग प्लांट दूध की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करेगा, जिससे इसे दूर-दराज के बाजारों तक भेजा जा सकेगा। प्रशिक्षण और सहायता: महिलाओं को दुग्ध समितियों के माध्यम से संगठित कर उन्हें आधुनिक डेयरी प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। "विकास की धुरी बना आजमगढ़" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजमगढ़, जो कभी अपनी नकारात्मक छवि के लिए चर्चा में रहता था, आज विकास और रोजगार की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और अब इस तरह के औद्योगिक विकास से यहाँ के युवाओं और महिलाओं को अपने ही जिले में काम मिल रहा है, जिससे पलायन की समस्या पर अंकुश लगेगा। इस उद्घाटन समारोह में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और हजारों की संख्या में महिला दुग्ध उत्पादक उपस्थित रहीं।1
- Post by RISHI RAI1