Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram Sonasi post anthram jila Auraiya
Jagat kushwaha
gram Sonasi post anthram jila Auraiya
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया। होली के त्योहार के बाद गुरुवार को जनपद में भैयादूज का पर्व बड़े हर्सोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ आजीवन रक्षा करने का वचन दिया। होलिका दहन के बाद बुधवार को लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं गुरुवार को पूरे जनपद में जगह-जगह भैयादूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने सुबह से ही अपने भाइयों को तिलक लगा व तरह-तरह की मिठाइयां खिला कर यह त्योहार मनाया। भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार देने के साथ अजीवन उनकी रक्षा करने का वचन दिया। जो भाई अपनी बहनों के पास नहीं थे। वह सुबह से ही उनकी ससुराल के लिए निकल पड़े और वहां जाकर यह त्योहार मनाया। यह पर्व बहन और भाई के प्रेम व सौहार्द का पर्व है यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।4
- *बेला थाना क्षेत्र के महू गांव में पुरानी रंजिश ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।* *कहासुनी बढ़ते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आए और फायरिंग शुरू हो गई।* *गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिनमें एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई है।* *दूसरे पक्ष के तीन लोगों को भी गोली के छर्रे लगे, जिससे गांव में दहशत फैल गई।* *घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।* *सभी घायलों को पहले बेला सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद 100 शैय्या अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया।* *मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और सर्विलांस टीम ने रातभर दबिश दी।* *तड़के सुबह चेकिंग अभियान के दौरान कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।* *थानाध्यक्ष ने जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।*4
- औरैया रिपोर्ट-नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में भाई दौज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। हिमांशु सावरन ने बताया कि भाई दौज भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व है, जो परिवार को एक सूत्र में बांधता है। कुलदीप अवस्थी ने कहा कि इस दिन बहन द्वारा किया गया तिलक और आशीर्वाद जीवन भर प्रेरणा देता है और रिश्तों में मजबूती लाता है। किशन चंद्र सावरन ने बताया कि भाई दौज भारतीय संस्कृति की सुंदर परंपरा है, जिसमें परिवार एक साथ मिलकर खुशियां मनाता है। घरों में विशेष पकवान बनाए गए और पूरे दिन पर्व को लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।2
- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहुली में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने मिलकर एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम चिरहुली निवासी शगुना देवी पत्नी वंश लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पुत्र सोनम गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ नामजद लोग वहां आ पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। जब सोनम ने इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने मिलकर उस पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। मारपीट में घायल युवक को परिजनों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता शगुना देवी का आरोप है कि आरोपियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से हमला किया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ankur Tripathi1
- औरैया के अजीतमल की ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने अपने मधुर गायन से होली पर्व के अवसर पर सभी का दिल जीत लिया। ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर ध्वनि के साथ गाए गए पारंपरिक फाग गीतों ने गांव की गली-गली और चौपाल को भक्तिमय और रंगमय माहौल से भर दिया। टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज में ऐसे फाग प्रस्तुत किए कि बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी झूम उठे। फाग गायन के दौरान कलाकारों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश भी दिया।1
- अजीतमल (औरैया): अजीतमल तहसील के ग्राम पंचायत रामपुर प्रताप सिंह की प्रसिद्ध फाग टोली ने एक बार फिर अपनी पारंपरिक प्रस्तुति से क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया। सदियों पुरानी फाग गायन परंपरा को संजोए यह टोली हर वर्ष होली के अवसर पर गांव की गलियों और चौपालों में पहुंचकर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरती है। ब्रज और बुंदेलखंड अंचल से जुड़ी फाग गायकी की परंपरा ग्रामीण जीवन में विशेष महत्व रखती है। माना जाता है कि होली के अवसर पर गाए जाने वाले फाग गीत न केवल उत्सव का उल्लास बढ़ाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं। रामपुर प्रताप सिंह की फाग टोली ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर थाप पर पारंपरिक गीत प्रस्तुत किए। टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज़ में ऐसे फाग गाए कि बच्चे, युवा और बुज़ुर्ग सभी झूम उठे। गांव की चौपालें रंग, अबीर और गुलाल से सराबोर नजर आईं। विशेष बात यह रही कि गीतों के माध्यम से आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि रामपुर प्रताप सिंह की फाग टोली अब केवल गांव तक सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के गांवों में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी है। लोग हर वर्ष बेसब्री से इनकी प्रस्तुति का इंतजार करते हैं। “हमारी संस्कृति हमारी पहचान है” के संदेश के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस प्रकार रामपुर प्रताप सिंह की फाग टोली ने पुरानी लोक परंपरा को जीवंत रखते हुए होली पर्व को यादगार बना दिया।4
- सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरोत्तमपुर में एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने अपने ही रिश्तेदारों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला ने बताया कि उसका पुत्र प्रियांश पुत्र जितेंद्र कुमार अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके रिश्ते में लगने वाले कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। जब प्रियांश ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद उन लोगों ने प्रियांश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। महिला का कहना है कि मारपीट करने वाले आपस में बुआ और उसके भतीजे हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित पक्ष ने घटना की शिकायत सदर कोतवाली में दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि घायल युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1