logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

aap sabhi dhekie buldozer action ka ek jhalak pawna bazar gaon

18 hrs ago
user_HUM AAPKI SOCH NEWS
HUM AAPKI SOCH NEWS
Classified ads newspaper publisher आरा, भोजपुर, बिहार•
18 hrs ago

aap sabhi dhekie buldozer action ka ek jhalak pawna bazar gaon

More news from बिहार and nearby areas
  • आरा से संजय श्रीवास्तव स्लग। आरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया इस कार्यक्रम का आयोजन एंकर। 21 फरवरी को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आरा रोटी बैंक पाठशाला एवं पाठशाला की बस्ती गोढ़ना रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से ज़्यादा लोगो की चिकित्सीय जाँच की गई साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया गया ।इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉक्टर एस के रुंगटा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,डॉक्टर पी सिंह सर्जन एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर के एन सिन्हा वरिष्ठ फिजीशियन, डॉक्टर जे के सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कन्हैया सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विजय गुप्ता सर्जन सह सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर अरविंद पांडेय दंत चिकित्सक, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथैरेपिस्ट, डॉक्टर संगीता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवा प्रदान किया गयी । इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन भोजपुर के सहयोग के रूप में सदर अस्पताल आरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा ब्लॉक के कर्मचारियों की भी अग्रणी भूमिका रही और उनके द्वारा निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों में संरक्षक सरदार गुरु चरण सिंह की उपस्थिति भी सराहनीय रही।इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर एस के रूंगटा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि रोटी बैंक के द्वारा आज का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। दलित बस्ती में इस तरह के आयोजन से लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। डॉक्टर पी सिंह अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी कई भ्रांतियां हैं , दलित बस्तियों के लोग डॉक्टर के पास आना नहीं चाहते और घरेलू इलाज करते हैं और अंत में जब बीमारी क्रॉनिकल हो जाती है तब वह कष्ट उठाते हैं ।आज की इस कार्यक्रम में इस टोला से संबंधित एवं आसपास की बस्ती के भी लोग जो लोग आए हैं उन सब का निशुल्क जांच हम सभी चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है और इस जांच के बाद उनको हम लोगों के द्वारा आगे भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर यूरिक एसिड और थायराइड की भी जांच निशुल्क की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटी बैंक के सदस्य कुमार मोहित के स्वागत भाषण से हुआ।आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित ने सभी का धन्यवाद देते हुये कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का यह मुहिम जरूरतमंद समाज की स्वास्थ्य जाँच की सराहनीय कदम है ।कार्यक्रम व्यवस्था में आरा रोटी बैंक के रवि सहाय की अग्रणी भूमिका रही । आरा रोटी बैंक की प्रो रवि शंकर तिवारी,निकेश पांडेय,संतोष सिंह की उपस्थिति रही । रेड क्रॉस सोसाइटी के धर्मेंद्र पांडे, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह एवं विकास कुमार की पूरे कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव
स्लग। आरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, रेड क्रॉस सोसाइटी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया इस कार्यक्रम का आयोजन
एंकर। 21 फरवरी को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,भोजपुर के संयुक्त तत्वाधान में आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आरा रोटी बैंक पाठशाला एवं पाठशाला की बस्ती गोढ़ना रोड में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।इस निःशुल्क जाँच शिविर में 100 से ज़्यादा लोगो की चिकित्सीय जाँच की गई साथ ही साथ दवा का भी वितरण किया गया ।इस शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉक्टर एस के रुंगटा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी,डॉक्टर पी सिंह सर्जन एवं अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर के एन सिन्हा वरिष्ठ फिजीशियन, डॉक्टर जे के सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर कन्हैया सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर विजय गुप्ता सर्जन सह सचिव इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, डॉक्टर अरविंद पांडेय दंत चिकित्सक, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथैरेपिस्ट, डॉक्टर संगीता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ  द्वारा सेवा प्रदान किया गयी । इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन भोजपुर के सहयोग के रूप में सदर अस्पताल आरा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरा ब्लॉक के कर्मचारियों की भी अग्रणी भूमिका रही और उनके द्वारा निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों में संरक्षक सरदार गुरु चरण सिंह की उपस्थिति भी सराहनीय रही।इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संरक्षक भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉक्टर एस के रूंगटा ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि रोटी बैंक के द्वारा आज का यह आयोजन बहुत ही सराहनीय है। दलित बस्ती में इस तरह के आयोजन से लोगों के अंदर स्वास्थ्य के प्रति  जागरूकता बढ़ेगी। डॉक्टर पी सिंह अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अपने संबोधन में कहा कि अभी भी कई भ्रांतियां हैं , दलित बस्तियों के लोग डॉक्टर के पास आना नहीं चाहते और घरेलू इलाज करते हैं और अंत में जब बीमारी क्रॉनिकल हो जाती है तब वह कष्ट उठाते हैं ।आज की इस कार्यक्रम में इस टोला से संबंधित एवं आसपास की बस्ती के भी लोग जो लोग आए हैं उन सब का निशुल्क जांच हम सभी चिकित्सकों के द्वारा किया जा रहा है और इस जांच के बाद उनको हम लोगों के द्वारा आगे भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर यूरिक एसिड और थायराइड की भी जांच निशुल्क की जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन रोटी बैंक के  सदस्य कुमार मोहित के स्वागत भाषण से हुआ।आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित ने सभी का धन्यवाद देते हुये कहा की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का यह मुहिम जरूरतमंद समाज की स्वास्थ्य जाँच की सराहनीय कदम है ।कार्यक्रम व्यवस्था में आरा रोटी बैंक के रवि सहाय की अग्रणी भूमिका रही । आरा रोटी बैंक की प्रो रवि शंकर तिवारी,निकेश पांडेय,संतोष सिंह की उपस्थिति रही । रेड क्रॉस सोसाइटी के धर्मेंद्र पांडे, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह एवं विकास कुमार की पूरे कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति (Narco Coordination committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं का संकलन कर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से तोड़ा जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया, ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, वरीय उप समाहर्ता श्री सिद्धार्थ केशरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति (Narco Coordination committee) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं का संकलन कर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से तोड़ा जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया, ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, वरीय उप समाहर्ता श्री सिद्धार्थ केशरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर में जिलाध्यक्ष श्री विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज जी निर्देशन में पुतला दहन हुआ इसमें जिला प्रभारी राजेश सिंहा,नमो ऐप प्रदेश स्नोजक रितेश रंजन,धर्मेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे,सुष्मलता,मधु मिश्रा ,वंदना राजवंशी,अशोक सिंह,रॉबिन कुशवाहा,विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम,अंकित राव,वीरेंद्र,जी, निशांत सिंह सेंगर,शक्ति श्रीवास्तव,प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा,जयंत किशोर,नीरज सिंह,अजीत पांडे,सुनील श्रीवास्तव,इशू प्रकाश,सोनू पांडे,रितेश कुमार वर्मा,ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थिति थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
    4
    भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 'वर्ल्ड एआई समिट' में राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के कुत्सित प्रयास और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज भोजपुर में जिलाध्यक्ष श्री विशुद्ध बिभु जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूका गया। जिसमें मुख्य रूप से भोजपुर जिला अध्यक्ष दुर्गाराज जी निर्देशन में पुतला दहन हुआ इसमें जिला प्रभारी राजेश सिंहा,नमो ऐप प्रदेश स्नोजक रितेश रंजन,धर्मेंद्र सिंह ,सूर्यकांत पांडे,सुष्मलता,मधु मिश्रा ,वंदना राजवंशी,अशोक सिंह,रॉबिन कुशवाहा,विष्णु मिश्रा, हर्ष राज मंगलम,अंकित राव,वीरेंद्र,जी, निशांत सिंह सेंगर,शक्ति श्रीवास्तव,प्रमोद मुखिया, चंद्र प्रकाश मिश्रा,जयंत किशोर,नीरज सिंह,अजीत पांडे,सुनील श्रीवास्तव,इशू प्रकाश,सोनू पांडे,रितेश कुमार वर्मा,ओर बहुत से कार्यकर्ता उपस्थिति थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दी
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    10 hrs ago
  • Post by HUM AAPKI SOCH NEWS
    1
    Post by HUM AAPKI SOCH NEWS
    user_HUM AAPKI SOCH NEWS
    HUM AAPKI SOCH NEWS
    Classified ads newspaper publisher आरा, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • जम कर बिहार शराब पीं रहा है मगर सरकार क़ो दिख नही रहा है
    9
    जम कर बिहार शराब पीं रहा है मगर सरकार क़ो दिख नही रहा है
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • #लाइव धरना के बिच में बैठे प्रभात सिंह ने
    1
    #लाइव धरना के बिच में बैठे प्रभात सिंह ने
    user_Bihar News 24
    Bihar News 24
    Journalist Bhojpur, Bihar•
    22 min ago
  • अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस " के अवसर पर भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए " भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा " द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर दिया गया। प्रकाशनार्थ ... आरा: आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को " अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस " के अवसर पर भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए " भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा " द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर दिया गया। धरना का शुभारंभ भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। भोजपुरी भाषा के लिए महत्वपूर्ण इस धरना की अध्यक्षता भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेन्द्र सिंह और संचालन भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्ण यादव " कृष्णेन्दु " ने किया। धरना को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार शीलभद्र ने " अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस " की उत्पति को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा को समृद्ध करने के लिए रचनात्मक और आंदोलनात्मक, दोनों तरह से काम करना होगा। भोजपुरिया सेना के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा को लेकर भोजपुरिया समाज में नकारात्मक माहौल है। कॉन्वेंट विद्यालय में कोई कार्यक्रम आयोजित होता है तो अभिभावक बहुत ही ज्यादा विरोध करते हैं। सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने कहा कि भोजपुरी भाषा के पुरखों को याद करना भी एक आन्दोलन ही है। हाल ही में हमारे बीच से भोजपुरी भाषा के बेहतरीन कवि पवन श्रीवास्तव का निधन हुआ है, हमें उनके याद में भी कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। लगातार कार्यक्रम होने से आन्दोलन को बल मिलता है। भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के तर्ज पर बिहार विधानसभा में भी भोजपुरी भाषा के साथ अन्य क्षेत्रीय भाषा को भी मान्यता मिलना चाहिए। बिहार में भोजपुरी अकादमी बन्द पड़ी है, इसे जल्द ही सुचारू रूप से चालू किया जाना चाहिए। इसके लिए हमलोगों को बिहार सरकार को ज्ञापन देना चाहिए। चर्चित नाट्य संस्था नवोदय संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ रंगकर्मी डी. राजन ने कहा कि भोजपुरी भाषा का आन्दोलन अपने घर से शुरू करना होगा। आरा जंक्शन पर भोजपुरी भाषा में गाड़ियों सम्बन्धी उद्घोषणा होना चाहिए। हमलोगोंं को इसके लिए भी आरा रेलवे स्टेशन पर धरना - प्रदर्शन करना चाहिए। आन्दोलन में प्रतिबद्धता होगी तभी हमें सफ़लता मिलेगी। भोजपुरी भाषा के स्वाभाविक कवि जन्मेजय ओझा " मंज़र " ने कहा कि आप जहां कहीं भी दो भोजपुरिया मिले अपने मातृभाषा भोजपुरी में ही बात करें। भोजपुरी भाषा बहुत ही समृद्ध और मारक क्षमता वाला माध्यम है। कवि दूधेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि भोजपुरी भाषा के विकास के लिए पढ़ाई, लिखाई, गायन, वादन और कविताई आदि का लगातार आयोजन होते रहना चाहिए। स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, भोजपुर के सहायक अध्यापक डॉ निलम्बुज सरोज ने कहा कि किसी भी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए कोई निर्धारित मापदण्ड नहीं है। भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए राजनीतिक पहल कमज़ोर है। हम लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाना चाहिए। चर्चित गीतकार / लेखक कुमार अजय सिंह ने कहा कि अपने मातृभाषा भोजपुरी को लेकर भोजपुरिया समाज में हीनभावना व्याप्त है। जबकि भोजपुरी भाषा ने अंतराष्ट्रीय भाषा का स्वरूप ले लिया है। इसे भारत में संवैधानिक मान्यता मिलना ही चाहिए। भोजपुर जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था यथार्थ के सचिव भास्कर मिश्र ने कहा कि भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और राजनीतिक आन्दोलन साथ - साथ होना चाहिए। भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए संसद भवन और भोजपुरिया सांसद लोग का घेराव करना होगा। कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी भाषा के लिए बेहतरीन लिपि को भी तैयार करना होगा। पहले की भोजपुरी कैथी लिपि में लिखी जाती थी। कैथी लिपि मर रही है, उसे भी पुनजीर्वित करना पड़ेगा। कैथी लिपि भोजपुरी भाषा की अपनी लिपि है। चर्चित गायक धनी पाण्डेय ने कहा कि भोजपुरी भाषा को लिखना - पढ़ना भी जरूरी है। हमलोग इस धरना में भोजपुरी भाषा में बोल रहे हैं, लेकिन समाचार आयेगा किसी अन्य भाषा में। भोजपुरी भाषा का अपना अख़बार होना चाहिए। शिक्षाविद विजय कुमार राय ने कहा कि भोजपुरी भाषा के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए। अलग भोजपुरांचल राज्य की स्थापना होनी चाहिए, जहां का राज्य भाषा भोजपुरी होगी। अध्यक्षीय भाषण में पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा जन संख्या, साहित्य, संस्कृति और राजनीति में अन्य किसी भी भाषा से समृद्ध है। भोजपुरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोग को पिछले आन्दोलन का विश्लेषण करते हुए आगे भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने तक मुकम्मल आन्दोलन करते रहना चाहिए। लेकिन हमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। इस धरना में अधिवक्ता इंद्रदेव पाण्डेय, अधिवक्ता सतेन्द्र प्रेमजीवन, राम रतन राम, भिखारी ठाकुर के नाच मण्डली के जोकर रघु पासवान, अशोक पासवान, रामानन्द पासवान, राजीव रंजन मिश्र, राजू शुक्ला, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल प्रतीक्षा, समाजसेवी कृष्ण प्रताप सिंह, चर्चित ड्रम वादक राम सुख राय, जेडीयू नेता मृत्युंजय भारद्वाज, अभय कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार सिंह, कुमार विजय, आशुतोष कुमार पाण्डेय, संजय दुबे, प्रशान्त कुमार मिश्रा, राहुल कुमार, आरा नगर रामलीला समिति के सचिव शम्भू नाथ प्रसाद, पत्रकार सोनू सिंह, पत्रकार विष्णु पाठक, पत्रकार संजय श्रीवास्तव के साथ भोजपुर जिले के सैकड़ों साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी, नाटककार, चित्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गायक - वादक उपस्थित थे। धरना में शामिल साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति स्वामी विक्रमादित्य जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने आठ सूत्री मांगों के साथ एक ज्ञापन और मांग - पत्र जिलाधिकारी भोजपुर के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
    1
    अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस " के अवसर पर भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए " भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा " द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर दिया गया।
प्रकाशनार्थ ...
आरा: आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को " अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस " के अवसर पर भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए " भोजपुरी संयुक्त संघर्ष मोर्चा " द्वारा जिलाधिकारी भोजपुर के समक्ष एक दिवसीय धरना जय प्रकाश नारायण प्रतिमा स्थल पर दिया गया।
धरना का शुभारंभ भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
भोजपुरी भाषा के लिए महत्वपूर्ण इस धरना की अध्यक्षता भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान, आरा के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेन्द्र सिंह और संचालन भोजपुरी शोध एवं विकास ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्ण यादव " कृष्णेन्दु " ने किया।
धरना को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुमार शीलभद्र ने " अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस " की उत्पति को विस्तार पूर्वक बताया।
उन्होंने कहा कि भोजपुरी भाषा को समृद्ध करने के लिए रचनात्मक और आंदोलनात्मक, दोनों तरह से काम करना होगा।
भोजपुरिया सेना के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा को लेकर भोजपुरिया समाज में नकारात्मक माहौल है। कॉन्वेंट विद्यालय में कोई कार्यक्रम आयोजित होता है तो अभिभावक बहुत ही ज्यादा विरोध करते हैं।
सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन के सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने कहा कि भोजपुरी भाषा के पुरखों को याद करना भी एक आन्दोलन ही है। हाल ही में हमारे बीच से भोजपुरी भाषा के बेहतरीन कवि पवन श्रीवास्तव का निधन हुआ है, हमें उनके याद में भी कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। लगातार कार्यक्रम होने से आन्दोलन को बल मिलता है।
भोजपुरिया जन मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के तर्ज पर बिहार विधानसभा में भी भोजपुरी भाषा के साथ अन्य क्षेत्रीय भाषा को भी मान्यता मिलना चाहिए। बिहार में भोजपुरी अकादमी बन्द पड़ी है, इसे जल्द ही सुचारू रूप से चालू किया जाना चाहिए। इसके लिए हमलोगों को बिहार सरकार को ज्ञापन देना चाहिए।
चर्चित नाट्य संस्था नवोदय संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ रंगकर्मी डी. राजन ने कहा कि भोजपुरी भाषा का आन्दोलन अपने घर से शुरू करना होगा। आरा जंक्शन पर भोजपुरी भाषा में गाड़ियों सम्बन्धी उद्घोषणा होना चाहिए। हमलोगोंं को इसके लिए भी आरा रेलवे स्टेशन पर धरना - प्रदर्शन करना चाहिए। आन्दोलन में प्रतिबद्धता होगी तभी हमें सफ़लता मिलेगी।
भोजपुरी भाषा के स्वाभाविक कवि जन्मेजय ओझा " मंज़र " ने कहा कि आप जहां कहीं भी दो भोजपुरिया मिले अपने मातृभाषा भोजपुरी में ही बात करें। भोजपुरी भाषा बहुत ही समृद्ध और मारक क्षमता वाला माध्यम है।
कवि दूधेश्वर नाथ मिश्र ने कहा कि भोजपुरी भाषा के विकास के लिए पढ़ाई, लिखाई, गायन, वादन और कविताई आदि का लगातार आयोजन होते रहना चाहिए।
स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, भोजपुर के सहायक अध्यापक डॉ निलम्बुज सरोज ने कहा कि किसी भी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए कोई निर्धारित मापदण्ड नहीं है। भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए राजनीतिक पहल कमज़ोर है। हम लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाना चाहिए।
चर्चित गीतकार / लेखक कुमार अजय सिंह ने कहा कि अपने मातृभाषा भोजपुरी को लेकर भोजपुरिया समाज में हीनभावना व्याप्त है। जबकि भोजपुरी भाषा ने अंतराष्ट्रीय भाषा का स्वरूप ले लिया है। इसे भारत में संवैधानिक मान्यता मिलना ही चाहिए।
भोजपुर जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संस्था यथार्थ के सचिव भास्कर मिश्र ने कहा कि भोजपुरी भाषा की संवैधानिक मान्यता के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और राजनीतिक आन्दोलन साथ - साथ होना चाहिए। भोजपुरी भाषा के संवैधानिक मान्यता के लिए संसद भवन और भोजपुरिया सांसद लोग का घेराव करना होगा।
कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता मणिभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि भोजपुरी भाषा के लिए बेहतरीन लिपि को भी तैयार करना होगा। पहले की भोजपुरी कैथी लिपि में लिखी जाती थी। कैथी लिपि मर रही है, उसे भी पुनजीर्वित करना पड़ेगा। कैथी लिपि भोजपुरी भाषा की अपनी लिपि है।
चर्चित गायक धनी पाण्डेय ने कहा कि भोजपुरी भाषा को लिखना - पढ़ना भी जरूरी है। हमलोग इस धरना में भोजपुरी भाषा में बोल रहे हैं, लेकिन समाचार आयेगा किसी अन्य भाषा में। भोजपुरी भाषा का अपना अख़बार होना चाहिए।
शिक्षाविद विजय कुमार राय ने कहा कि भोजपुरी भाषा के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को भारत रत्न पुरस्कार मिलना चाहिए। अलग भोजपुरांचल राज्य की स्थापना होनी चाहिए, जहां का राज्य भाषा भोजपुरी होगी।
अध्यक्षीय भाषण में पत्रकार नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषा जन संख्या, साहित्य, संस्कृति और राजनीति में अन्य किसी भी भाषा से समृद्ध है। भोजपुरिया क्षेत्र के जनप्रतिनिधि लोग को पिछले आन्दोलन का विश्लेषण करते हुए आगे भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने तक मुकम्मल आन्दोलन करते रहना चाहिए। लेकिन हमें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
इस धरना में अधिवक्ता इंद्रदेव पाण्डेय, अधिवक्ता सतेन्द्र प्रेमजीवन, राम रतन राम, भिखारी ठाकुर के नाच मण्डली के जोकर रघु पासवान, अशोक पासवान, रामानन्द पासवान, राजीव रंजन मिश्र, राजू शुक्ला, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल प्रतीक्षा, समाजसेवी कृष्ण प्रताप सिंह, चर्चित ड्रम वादक राम सुख राय, जेडीयू नेता मृत्युंजय भारद्वाज, अभय कुमार पाण्डेय, पंकज कुमार सिंह, कुमार विजय, आशुतोष कुमार पाण्डेय, संजय दुबे, प्रशान्त कुमार मिश्रा, राहुल कुमार, आरा नगर रामलीला समिति के सचिव शम्भू नाथ प्रसाद, पत्रकार सोनू सिंह, पत्रकार विष्णु पाठक, पत्रकार संजय श्रीवास्तव के साथ भोजपुर जिले के सैकड़ों साहित्यकार, पत्रकार, रंगकर्मी, नाटककार, चित्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गायक - वादक उपस्थित थे।
धरना में शामिल साहित्यकारों, कलाकारों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति स्वामी विक्रमादित्य जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपने आठ सूत्री मांगों के साथ एक ज्ञापन और मांग - पत्र जिलाधिकारी भोजपुर के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
    user_News 91 Bhojpur
    News 91 Bhojpur
    Court reporter गरहनी, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • आरा। बिहार के भोजपुर जिले में लगातार कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है,वही एक बार फिर आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। जहां पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
    3
    आरा। बिहार के भोजपुर जिले में लगातार कई दिनों से चोरों ने आतंक मचा रखा है,वही  एक बार फिर आरा में बेखौफ चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है। 1.30 लाख कैश समेत सोने-चांदी के गहने ले उड़े। घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग रामनगर मोहल्ले की है। जहां पीड़ित गृहस्वामी नवीन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पूरे परिवार के साथ घर में ताला बंद कर नाला रोड स्थित अपनी मौसी के घर गए हुए थे। वापस लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। कमरों में सामान पूरी तरह अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोरों ने गोदरेज, अलमारी और बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मां और पत्नी के गहने की चोरी हुई है इसके अलावा घर में रखे करीब 1.30 लाख कैश भी ले उड़े।सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिससे असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.