समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र पर व्यवस्थाओं को लेकर किसानों की शिकायतें, प्रशासन ने दिए सुधार के निर्देश तौल, पानी व श्रम व्यवस्था पर उठे सवाल, मौके पर पहुंचे अधिकारी—व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन राजपुर क्षेत्र में स्थित श्री राम मार्केटिंग के माध्यम से संचालित समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र पर कुछ किसानों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। पूर्व किसान संघ जिला अध्यक्ष मंसाराम पंचोले सहित किसानों ने बताया कि तौल प्रक्रिया में पारदर्शिता, पेयजल की उपलब्धता तथा श्रम व्यवस्था को लेकर दिक्कतें आ रही हैं। कुछ किसानों का कहना है कि उन्हें अपने स्तर पर मजदूरों की व्यवस्था कर अनाज अंदर तक भिजवाना पड़ रहा है, जिससे असुविधा हो रही है। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि तौल प्रक्रिया को व्यवस्थित व पारदर्शी बनाया जाएगा, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं में सुधार किया जाएगा, तथा गेहूं के उठाव/निकासी (बाहर डालने) की प्रक्रिया को भी सुचारू किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देशानुसार खरीदी कार्य पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जाएगा, तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती रहे।

- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- बड़वानी में जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज जॉगर्स पार्क से एसपी कार्यालय तक एक रैली निकाली। उन्होंने एसपी कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना नागलवाड़ी में दर्ज अपराध क्रमांक 0060/2026 को झूठा बताते हुए इसे तत्काल खारिज करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान जयस जिला प्रभारी मुन्ना मोरे और मीडिया प्रभारी विनोद डावर ने बताया कि 17 मार्च 2026 को उनके विरुद्ध धारा 229(2), 240, 3(5) BNS के तहत दर्ज FIR पूरी तरह से निराधार और द्वेषपूर्ण भावना से प्रेरित है। उनका कहना था कि उन्होंने केवल एक दुर्घटना के मामले में जनहित में आवाज उठाई थी, जिसे गलत तरीके से प्रस्तुत कर कार्रवाई की गई।कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने बदले की भावना से यह FIR दर्ज की है, जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुंचा है और समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सामाजिक कार्यकर्ताओं पर इस तरह की कार्रवाई होती रही, तो लोकतंत्र की मूल भावना पर सवाल खड़े होंगे।जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजू पटेल ने इस कार्रवाई को आदिवासी समाज की आवाज को दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।वहीं, जयस प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे ने बयान देते हुए कहा कि जयस हमेशा समाजहित में कार्य करता आया है, लेकिन इस तरह की झूठी FIR से कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही FIR खारिज नहीं की गई, तो संगठन प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगा।एडिशनल एसपी धीरज बब्बर ने बताया कि पूर्व में बालसमुद पुलिस चौकी में जयस कार्यकर्ताओं के खिलाफ भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उसी मामले के संबंध में जयस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे थे और ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की गई है तथा पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण की जांच वर्तमान में की जा रही है।1
- पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लिम्बी में बोरखेड़ी रोड पर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश से बदबू आ रही थी। स्थानीय ग्रामीणों ने अज्ञात शव की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पहुँची पुलिस ने शव की पहचान डेमीबाई पति लानशरिया के रूप में की। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से कमजोर थी। महिला बिना बताए कही चली गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला मानसिक रूप से कमजोर है और वह बिना बताए इधर-उधर घूमते रहती हैं। खुद ही वापस घर आ भी जाती हैं। 4 दिन पहले भी वह बिना बताए चली गई थी। उन्हें लगा कि अब भी वह आ जाएगी लेकिन 4 दिन तक नहीं आने पर आसपास व रिश्तेदारों में तलाशी कर ही रहे थे कि उन्हें अज्ञात महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर जाकर देखने पर वही महिला थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपर्द किया है। थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि अज्ञात लाश की शिनाख्त कर ली गई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपर्द कर दिया गया है। वही आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- पानसेमल थाना क्षेत्र में खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर एक रेत से भरा डंपर पलट गया जिससे कि सड़क किनारे खड़ी बाइक नीचे दब गई,सूचना के बाद मौके पर पुलिस एवं अधिकारी पहुंचे,1
- Post by Surendra prasad Dubey1
- धार के सागौर थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मामले का खुलासा—प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार।1
- उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश ने खतरनाक रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर एक युवक को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि हमलावर ने युवक को पहले गिराया और फिर लगातार उस पर वार करता रहा। इस पूरी घटना को आसपास मौजूद लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह इस हमले की मुख्य वजह बना, जिसके चलते आरोपी और पीड़ित के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि मौके पर मौजूद लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। ऐसे मामलों में सवाल उठता है—क्या हमारी संवेदनाएं खत्म होती जा रही हैं?1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1