श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया विश्व फार्मेसी दिवस जागरूकता रैली और नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति किया जागरूक पलवल। श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पलवल द्वारा आज विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के लगभग 650 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों से होते हुए ओरंगाबाद गांव तक रैली निकाली और लोगों को दवाइयों के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एंटीबायोटिक दवाइयों के सही उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी में समय पर चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवाइयां लेनी चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के अपनी मर्जी से दवा लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉ. गुप्ता ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन समिति के निर्देश एवं सहयोग से भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आसपास के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। फार्मेसी कॉलेज की प्राचार्य डॉ ममता ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाइयों का गलत उपयोग स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है और भविष्य में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मंगला ने बताया कि विद्यार्थियों ने रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी और दवाइयों के सुरक्षित उपयोग का संदेश दिया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र कुमार ने रैली को कॉलेज परिसर से गाँव के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव, इंदु शर्मा, डॉ. राम नरेश, डॉ. तृप्ति मंगला, डॉ. कैलाश, डॉ. राहुल अग्रवाल, प्रियंका सोनी, सुदेश,वर्षा, वीरपाल, औरंगाबाद के जिला पार्षद संजय, सरपंच राजू, राम किशन, गिर्राज फौजी, नवीन तथा रघुवीर सहित अन्य प्रोफेसर एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।

- “बातों में उलझाया… मोबाइल झपटा और बाइक से फरार!..........1
- महिलाओं का कहना है कि कार्रवाई की स्थिति में उनके सामने घर और परिवार के भविष्य को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। कुछ महिलाओं ने भावुक होकर अपनी पीड़ा जाहिर की और बेहद गंभीर बातें भी कहीं। दिल्ली के सरिता विहार इलाके के अली गांव में मकानों पर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से यहां रह रहे हैं और अब उन्हें मकान खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें महज दो दिन का समय दिया गया है और इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तस्वीरें दिल्ली के सरिता विहार के अली गांव की हैं, जहां मकानों पर कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी चिंता और आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से इन मकानों में रह रहे हैं। इसी जगह उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण किया और कई परिवारों में बच्चों की शादी-विवाह भी इसी दौरान हुए। लोगों का सवाल है कि अगर यह जमीन या मकान अवैध बताए जा रहे हैं, तो इतने वर्षों बाद कार्रवाई क्यों की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनके मकानों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं और दो दिन के भीतर मकान खाली करने के लिए कहा गया है। महिलाओं का कहना है कि उनके सामने घर और परिवार का भविष्य बचाने का संकट खड़ा हो गया है। कुछ महिलाओं ने भावुक होकर यहां तक कहा कि वे मकान टूटते हुए नहीं देख सकतीं और अपनी जान देने जैसी बातें भी कहीं। स्थानीय लोगों की मांग है कि प्रशासन पहले उनकी बात सुने, दस्तावेजों की जांच करे और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास या वैकल्पिक व्यवस्था पर स्पष्ट जानकारी दे। “हम 40-50 साल से यहां रह रहे हैं। हमारे बच्चे यहीं बड़े हुए, शादियां हुईं। अब अचानक मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है।” “हम अपना घर नहीं टूटने देंगे। सरकार और प्रशासन हमारी बात सुने और हमें उचित समाधान दे।” फिलहाल अली गांव के लोगों में अपने आशियाने को लेकर चिंता बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन स्थानीय लोगों की शिकायतों और दस्तावेजों की जांच के बाद क्या कदम उठाता है।1
- Gyanesh Kumar के विरोध में Congress का हल्लाबोल !! 10 News Network1
- चंडीगढ़ में चुनावी धांधली, वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। आज चंडीगढ़ में चुनावी धांधली, वोट चोरी के खिलाफ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय का घेराव कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। BJP ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर हरियाणा में सत्ता चोरी की है। संविधान प्रदत्त जनता के मताधिकार से खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। जवाबदेही भी तय होगी और इस्तीफा भी देना पड़ेगा!1
- सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को ही मिले सरकारी नौकरी एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा हे लड़की का नमस्कार आपने कुछ दिन पहले इस बच्ची का वीडियो देखा था जिसने कहा था केवल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को ही सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए उसने अपना घर भी दिखाया था एक टूटी-फूटी थी तो किसी ने सोशल मीडिया पर कहा था आज से हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे और उसको अच्छा कर देंगे इसी पढ़ाई करवाएंगे लेकिन यह सब हवा हवाई बात रही इसकी अभी तक किसी ने कोई मदद नहीं करी है यह बच्ची मदद का इंतजार कर रही है1
- आज मुंद्रा पोर्ट के पास होटल से निकलने से पहले अचानक मन में इच्छा हुई कि किसी शिप पर घूमने का अवसर मिले। मैंने अपने मित्र एवं कस्टम अधिकारी विवेक जी से अपनी इच्छा साझा की। उन्होंने तुरंत अनुमति लेकर स्वयं होटल से हमें रिसीव किया और शिप पर घुमाने ले गए। उनका यह आत्मीय व्यवहार और मित्रता दिल को छू गई। 🙏 मेरे साथ मेरे मित्र, एडवोकेट बागी जी (इलाहाबाद हाई कोर्ट), एडवोकेट अरविंद पांडेय जी एवं अमजद भाई भी साथ रहे। हमने अपने मित्र अधिवक्ताओं से कहा कि मित्र अधिकारी विवेक जी का सम्मान किया जाना चाहिए। सभी ने मिलकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। विवेक जी ने भी स्नेहपूर्वक मेरे लिए और चार मित्रों के लिए प्रसिद्ध पेड़ा मिठाई भेंट की। इसके लिए उनका हृदय से धन्यवाद। 🙏 अमेरिका से आए विशालकाय शिप पर घूमने का अवसर मेरे लिए और मेरे मित्रों के लिए बेहद खास और यादगार रहा। शिप की भव्यता देखकर मन प्रसन्न हो गया—अंदर लिफ्ट, कमरे और आराम की लगभग हर सुविधा मौजूद थी। जिस विशाल शिप को हम अब तक सिर्फ टीवी पर देखा करते थे, आज उसी पर घूमने और उसे करीब से देखने का अवसर मिला। सचमुच, आज का दिन जीवन की खूबसूरत यादों में शामिल हो गया। ❤️🚢 मित्रता, सम्मान और आत्मीयता से भरा यह अनुभव हमेशा याद रहेगा। 🙏1
- फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट फ़रीदाबाद- संजय कॉलोनी में सरिया स्टैंड हटाने को लेकर विवाद, हवाई फायरिंग और मारपीट1
- अली गांव में मकानों पर कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश अली गांव में मकानों पर कार्रवाई को लेकर लोगों में आक्रोश 40-50 साल से रह रहे परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस स्थानीय लोगों का दावा—दो दिन में घर खाली करने को कहा गया नोटिस के बाद बुलडोजर कार्रवाई की आशंका से बढ़ी चिंता लोगों का सवाल—दशकों बाद अब क्यों की जा रही है कार्रवाई? महिलाओं ने प्रशासन से लगाई घर बचाने की गुहार स्थानीय लोगों ने दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की प्रभावित परिवारों ने पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई लोग बोले—पहले हमारी बात सुने प्रशासन, फिर हो कोई कार्रवाई अली गांव में मकानों को लेकर तनाव, प्रशासन के अगले कदम पर नजर1
- NHPC मेट्रो स्टेशन के पास हुआ भयंकर एक्सीडेंट, तेज़ गति में रेलिंग तोड़ डिवाइडर से टकराया ट्रक।।1