logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज। लाख कवायद के बाद भी नहीं बदली नैनी स्टेशन रोड की सूरत, बारिश में बढ़ी राहगीरों की मुश्किल प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड की बदहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बीते एक माह से हो रही बारिश के कारण जहां सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहीं क्षतिग्रस्त सड़क ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तमाम कवायद के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। स्टेशन रोड पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भर जाने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा यात्रियों को आए दिन हादसे का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदार भी बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते एक माह में क्षतिग्रस्त सड़क पर दो बार गिट्टी डालकर समतलीकरण कराया गया, उनका कहना है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है। स्थानीय दुकानदार डॉ. मोनू केसरवानी, रवि केसरवानी, लखन लाल केसरवानी, अनु केसरवानी, हेमराज शर्मा और डॉ. विष्णु केसरवानी ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन बैटरी रिक्शा पलट जाते हैं, जिससे यात्रियों को चोटें लगती हैं। बाइक सवार भी गड्ढों के कारण फिसलकर गिर रहे हैं। राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि नैनी स्टेशन रोड की सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का भी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

1 hr ago
user_राकेश गुप्ता
राकेश गुप्ता
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

प्रयागराज। लाख कवायद के बाद भी नहीं बदली नैनी स्टेशन रोड की सूरत, बारिश में बढ़ी राहगीरों की मुश्किल प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड की बदहाल सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बीते एक माह से हो रही बारिश के कारण जहां सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहीं क्षतिग्रस्त सड़क ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तमाम कवायद के बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है। स्टेशन रोड पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त होने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भर जाने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा यात्रियों को आए दिन हादसे का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदार भी बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीते एक माह में क्षतिग्रस्त सड़क पर दो बार गिट्टी डालकर समतलीकरण कराया गया, उनका कहना है कि अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है। स्थानीय दुकानदार डॉ. मोनू केसरवानी, रवि केसरवानी, लखन लाल केसरवानी, अनु केसरवानी, हेमराज शर्मा और डॉ. विष्णु केसरवानी ने बताया कि खराब सड़क के कारण आए दिन बैटरी रिक्शा पलट जाते हैं, जिससे यात्रियों को चोटें लगती हैं। बाइक सवार भी गड्ढों के कारण फिसलकर गिर रहे हैं। राहगीरों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि नैनी स्टेशन रोड की सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का भी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी है। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े। महंत बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा कार्य में सहयोगी लोगों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। N24 MEDIA — प्रयागराज से बड़ी खबर।
    1
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत

प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी है।
गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है।
बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े।
महंत बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा कार्य में सहयोगी लोगों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है।
N24 MEDIA — प्रयागराज से बड़ी खबर।
    user_N24 MEDIA
    N24 MEDIA
    News Anchor इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *नगर पंचायत शंकरगढ़ की लापरवाही से नगर में गंदगी का अंबार, कीटनाशक छिड़काव न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा* *नगर पंचायत शंकरगढ़ की लापरवाही से नगर में गंदगी का अंबार, कीटनाशक छिड़काव न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा* *मनोज केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार* *प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने से नगरवासी परेशान हैं। गंदगी और जलजमाव के कारण नगर में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि वार्ड नंबर 1 चिकान टोला, वार्ड नंबर 2 चमरौटी टोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने, डूडा कॉलोनी, राजा कोठी, गुड़िया तालाब, मोदी नगर, धरम नगर, पटेल नगर और पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे बच्चे और बुजुर्गों में बुखार और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। सड़क किनारे पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगरवासियों का आरोप है, कि नगर पंचायत द्वारा न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है, न ही कीटनाशक दवा का छिड़काव और न ही फॉगिंग। नगरवासियों ने चेतावनी दी है, कि अगर जल्द ही इस जनसमस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जिलाधिकारी प्रयागराज और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
    3
    *नगर पंचायत शंकरगढ़ की लापरवाही से नगर में गंदगी का अंबार, कीटनाशक छिड़काव न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा*

*नगर पंचायत शंकरगढ़ की लापरवाही से नगर में गंदगी का अंबार, कीटनाशक छिड़काव न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा*
*मनोज केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार*
*प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने से नगरवासी परेशान हैं। गंदगी और जलजमाव के कारण नगर में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि वार्ड नंबर 1 चिकान टोला, वार्ड नंबर 2 चमरौटी टोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने, डूडा कॉलोनी, राजा कोठी, गुड़िया तालाब, मोदी नगर, धरम नगर, पटेल नगर और पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है।
गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे बच्चे और बुजुर्गों में बुखार और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
सड़क किनारे पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगरवासियों का आरोप है, कि नगर पंचायत द्वारा न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है, न ही कीटनाशक दवा का छिड़काव और न ही फॉगिंग।
नगरवासियों ने चेतावनी दी है, कि अगर जल्द ही इस जनसमस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जिलाधिकारी प्रयागराज और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
    user_Manoj Kumar kesarwani
    Manoj Kumar kesarwani
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज में रसूलाबाद घाट पर गंगा मईया उफान पर हैं,गंगा मईया का जल स्तर बढ़ने के कारण फाफामऊ ,दारागंज घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाना बहुत ही मुश्किल है जिसके कारण लोगों को अंतिम रास्ता बस रसूलाबाद घाट ही एक मात्र रास्ता है वहां पर भी गंगा मईया का जल स्तर बढ़ने के कारण शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
    4
    प्रयागराज में रसूलाबाद घाट पर गंगा मईया उफान पर हैं,गंगा मईया का जल स्तर बढ़ने के कारण फाफामऊ ,दारागंज घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाना बहुत ही मुश्किल है जिसके कारण लोगों को अंतिम रास्ता बस रसूलाबाद घाट ही एक मात्र रास्ता है वहां पर भी गंगा मईया का जल स्तर बढ़ने के कारण शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
    user_अंबुज श्रीवास्तव
    अंबुज श्रीवास्तव
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ* *ठाकुरगंज में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल नाबालिग किशोर को बुरी तरह पीटते दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* मुफ्तीगंज निवासी ज़मन, अली हमजा, कुमैल समेत कई युवकों पर मारपीट का आरोप पिटाई के दौरान नाबालिग के शरीर पर कई जगह चोटें आने की बात सामने आई आरोप है कि दबंगों ने खुलेआम नाबालिग को पीटकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं पीड़ित पक्ष ने थाना ठाकुरगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के तहसीनगंज इलाके का बताया जा रहा पूरा मामला
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़  लखनऊ* 

 *ठाकुरगंज में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल नाबालिग किशोर को बुरी तरह पीटते दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* 

मुफ्तीगंज निवासी ज़मन, अली हमजा, कुमैल समेत कई युवकों पर मारपीट का आरोप

पिटाई के दौरान नाबालिग के शरीर पर कई जगह चोटें आने की बात सामने आई

आरोप है कि दबंगों ने खुलेआम नाबालिग को पीटकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं

पीड़ित पक्ष ने थाना ठाकुरगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के तहसीनगंज इलाके का बताया जा रहा पूरा मामला
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा कई गांव प्रभावित आसपास के गांव में घुसा पानी
    1
    टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा कई गांव प्रभावित आसपास के गांव में घुसा पानी
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *आबकारी एवं पुलिस जनपद-प्रयागराज* आज *दिनांक 02.09.2026* को जनपद-प्रयागराज मे *थाना- एयरपोर्ट* चौकी रावतपुर अन्तर्गत ग्राम *बिसौना, मदारीपुर * व यमुना नदी के कछार में आबकारी निरीक्षक राजमणि प्रसाद, सेक्टर 1 व चौकी प्रभारी रावतपुर श्री सूरज प्रकाश सिंह की संयुक्त टीम द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई। दौरान दबिश *लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 400 किग्रा महुआ लहन बरामद* किया गया । बरामद लहन को मौके पर नष्ट करते हुए *02 अभियोग पंजीकृत* किया गया। स्थानीय लोगो को अवैध शराब के सेवन, निर्माण, परिवहन एवं तस्करी न करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। दबिश की संयुक्त कार्यवाही आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1, पुलिस चौकी रावतपुर प्रभारी थाना एयरपोर्ट प्रयागराज द्वारा मय स्टाफ की गयी।
    1
    *आबकारी एवं पुलिस जनपद-प्रयागराज*
 आज *दिनांक 02.09.2026* को जनपद-प्रयागराज मे *थाना- एयरपोर्ट* चौकी रावतपुर अन्तर्गत  ग्राम *बिसौना, मदारीपुर * व यमुना नदी के कछार में आबकारी निरीक्षक राजमणि प्रसाद, सेक्टर 1 व चौकी प्रभारी रावतपुर श्री सूरज प्रकाश सिंह की संयुक्त टीम द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई। दौरान दबिश  *लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 400 किग्रा महुआ लहन बरामद* किया गया । बरामद लहन को मौके पर नष्ट करते हुए  *02 अभियोग पंजीकृत* किया गया।  स्थानीय लोगो को अवैध शराब के सेवन, निर्माण, परिवहन एवं तस्करी न करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। दबिश की संयुक्त कार्यवाही आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1, पुलिस चौकी रावतपुर प्रभारी थाना एयरपोर्ट प्रयागराज द्वारा मय स्टाफ की गयी।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ की चपेट में आए जरूरतमंद परिवारों और प्रभावित लोगों तक भोजन प्रसाद पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा कार्य में जुटे लोगों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना मानव सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
    1
    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत

प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है।
बाढ़ की चपेट में आए जरूरतमंद परिवारों और प्रभावित लोगों तक भोजन प्रसाद पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा कार्य में जुटे लोगों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना मानव सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
    user_N24 MEDIA
    N24 MEDIA
    News Anchor इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। आज देर शाम सिविल लाइंस में एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा के आदेश पर पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से रिक्शा चालकों से अपील कर रही है लाइन में रिक्शा खड़ा करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    1
    प्रयागराज में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार अलर्ट मोड पर है। आज देर शाम सिविल लाइंस में एडिशनल डीसीपी पुष्कर वर्मा के आदेश पर पुलिस लाउडस्पीकर के माध्यम से रिक्शा चालकों से अपील कर रही है लाइन में रिक्शा खड़ा करें अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    7 hrs ago
  • मेजा क्षेत्र में ऐसा गांव जो विकास से कोसों दूर बिजली पानी शिक्षा का अभाव
    1
    मेजा क्षेत्र में ऐसा गांव जो विकास से कोसों दूर बिजली पानी शिक्षा का अभाव
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.