Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत
CITY NEWS
CITY NEWS: टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश जनपद बाराबंकी से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक डलमऊ गंगा जी रायबरेली जिले का सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक घाट है। *मुख्य बातें:* - *स्थान:* ये गंगा नदी के किनारे बसा एक प्राचीन नगर है। रायबरेली जिला मुख्यालय से करीब 28 KM दूर है। इसकी स्थापना भर सम्राट राजा डलदेव राजभर ने की थी, उनका किला आज भी गंगा किनारे मौजूद है। - *धार्मिक महत्व:* यहाँ गंगा स्नान का बहुत बड़ा महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा, सावन पूर्णिमा और भाद्र पूर्णिमा पर यहाँ लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। मान्यता है कि भाद्र पूर्णिमा का स्नान साल की 11 पूर्णिमाओं के बराबर पुण्य देता है और इस दिन पितृ देव भी गंगा स्नान करने आते हैं। - *डलमऊ मेला / महोत्सव:* ये मेला अब *प्रांतीय मेले* का दर्जा पा चुका है। 2019 में इसे प्रांतीय मेला घोषित किया गया था। 10 किमी के क्षेत्र और 3 किमी के घाटों पर लगने वाले इस मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर 10-15 लाख लोग डुबकी लगाते हैं। मेले की शुरुआत गंगा पूजन और गंगा आरती से होती है। - *अनोखी परंपरा:* आज भी कई गांवों से लोग बैलगाड़ियों पर सवार होकर 2-3 दिन की यात्रा करके गंगा स्नान करने आते हैं, ये परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। - *घूमने लायक जगह:* गंगा घाट के अलावा यहाँ डल राजा का किला, बड़ा मठ, महेश गिरि मठ और नवाब शुजाउद्दौला का इब्राहिम शारिक महल भी है।1
- CITY NEWS: टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत1
- Post by Hariom1
- *बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल* *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के गुलरियापुर पावर हाउस के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकुरियन तरिंद निवासी संतोष (50) पुत्र छोटेलाल अपनी पत्नी सुशीला देवी (46) के साथ साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में गुलरियापुर पावर हाउस के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल संतोष का उपचार जारी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है। *बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पति घायल* *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के गुलरियापुर पावर हाउस के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकुरियन तरिंद निवासी संतोष (50) पुत्र छोटेलाल अपनी पत्नी सुशीला देवी (46) के साथ साइकिल से दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में गुलरियापुर पावर हाउस के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा, जहां चिकित्सकों ने सुशीला देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल संतोष का उपचार जारी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।3
- हरदोई में अतिवृष्टि व सर्पदंश से अबतक 7 की मौत,30 पशुओं की हानि और 330 मकान हुए क्षतिग्रस्त,24 घन्टे सक्रिय कंट्रोल रूम का नंबर जारी हरदोई -जनपद में 25 सितंबर से लगातार हो रही अतिवृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बारिश के कारण अब तक 06 लोगों की मौत हुई है वहीं एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हुई है। 30 पशुओं की हानि और 330 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। वहीं किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक जिले में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव व जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है। अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि शासन को पत्र भेजकर राहत कार्यों के लिए बजट की मांग की गई है। बजट उपलब्ध होते ही प्रभावितों को नियमानुसार सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल नदियों का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। प्रशासन स्थिति पर सतर्कता बनाए हुए है। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकालने के लिए टीमें सक्रिय हैं। बारिश से प्रभावित सड़कों को भी बहाल कराया गया है। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि जलभराव वाले इलाकों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों या नजदीकी शेल्टर होम में चले जाएं। जर्जर मकानों में रहने वाले लोग भी सुरक्षित जगह पर शरण लें। आपदा की स्थिति में जिला कंट्रोल रूम के नंबर 9454416606 और जिला प्रशासन के अधिकारियों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित है। तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। बाइट- दीपाली भार्गव (अपर जिलाधिकारी हरदोई)2
- परशुरामपुरी आगमन पर राज्यसभा सांसद व भाजपा बृज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य का जोरदार स्वागत परशुरामपुरी। राज्यसभा सांसद भाजपा बृज क्षेत्र की प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता शाक्य के परशुरामपुरी आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजभोग पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा (केसी मिश्रा), जिला महामंत्री सतेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता, समाजसेवी विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, श्यामबाबू सिंह, अमित सिंह, मनमोहन द्विवेदी, गोपाल, सुधीर गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुशमा शर्मा, ज्योति गुप्ता, अमित गुप्ता, केशव मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गीता शाक्य का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सक्रियता बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- उत्तर प्रदेश जनपद बरेली से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर नमस्कार, आप देख रहे हैं INDIA18NEWS XYZ। बरेली के फतेहगंज पूर्वी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम मस्तीपुर में खेत स्थित ट्यूबवेल पर गए जगदीश के ऊपर अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए फरीदपुर सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई और आर्थिक सहायता की मांग की है। INDIA18NEWS XYZ।1
- अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना अवगत कराना है कि आज दिनांक को थाना कोतवाली शहर मे ग्राम भिठारी के पास बावन रो़ड पर चार पहिया वाहन व मोटरसाइकिल के मध्य एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहले पहुंचकर मौके से तीन घायलो को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्तपाल उपचार हेतु रवाना किया गया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा 1.सोहेल पुत्र सर्वेश उम्र 30 वर्ष 2. गुड्डी पत्नी सर्वेश उम्र 55 वर्ष निवासीगण भवन पूर्वा थाना लोनार जनपद हरदोई 3. रमेश पुत्र राजेंद्र उम्र 40 वर्ष निवासी रामापुर छईया थाना लोनार हरदोई को मृत घोषित कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट -*1