logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को गंभीर अपराधों, मर्ग एवं विभिन्न प्रकरणों की जांच को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदान की गई है। यह वैन एक चलते-फिरते वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी, जिससे फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच कर सकेगी। इसमें घटनास्थल पर ही सैंपलिंग और टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। दिनांक 23.05.2026 को पुलिस लाइन बलौदाबाजार से पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा द्वारा इस मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस नई तकनीक के आने से विभिन्न अपराधों और प्रकरणों में वैज्ञानिक एवं जैविक साक्ष्यों की गुणवत्ता और गति दोनों में व्यापक एवं प्रभावी सुधार आएगा। वैन में अत्याधुनिक कैमरा और सूक्ष्मदर्शी से डाटा विश्लेषण और डाटा रिट्रीव की सुविधा भी उपलब्ध है, जो अपराध अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इस 'मोबाइल फॉरेंसिक वैन' का मुख्य लक्ष्य जघन्य अपराधों और विभिन्न प्रकरणों में त्वरित वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करना है, जो अपराधियों को जल्द सजा दिलाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, वैज्ञानिक अधिकारी श्री राजीव कुमार, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर, निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी साइबर सेल सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

12 hrs ago
user_Abhas sharma
Abhas sharma
बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस को गंभीर अपराधों, मर्ग एवं विभिन्न प्रकरणों की जांच को अधिक प्रभावी और तेज बनाने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन प्रदान की गई है। यह वैन एक चलते-फिरते वैज्ञानिक प्रयोगशाला के रूप में कार्य करेगी, जिससे फॉरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच कर

सकेगी। इसमें घटनास्थल पर ही सैंपलिंग और टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। दिनांक 23.05.2026 को पुलिस लाइन बलौदाबाजार से पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा द्वारा इस मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस नई तकनीक के आने से विभिन्न अपराधों और प्रकरणों में वैज्ञानिक एवं जैविक साक्ष्यों की गुणवत्ता और

गति दोनों में व्यापक एवं प्रभावी सुधार आएगा। वैन में अत्याधुनिक कैमरा और सूक्ष्मदर्शी से डाटा विश्लेषण और डाटा रिट्रीव की सुविधा भी उपलब्ध है, जो अपराध अनुसंधान एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इस 'मोबाइल फॉरेंसिक वैन' का मुख्य लक्ष्य जघन्य अपराधों और विभिन्न प्रकरणों

में त्वरित वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन सुनिश्चित करना है, जो अपराधियों को जल्द सजा दिलाने में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में श्री अभिषेक सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार, वैज्ञानिक अधिकारी श्री राजीव कुमार, रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर, निरीक्षक प्रणाली वैद्य प्रभारी साइबर सेल सहित पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बिल्हा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को प्रेम प्रसंग में फंसाकर और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिल्हा पुलिस से रविवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम दीपक दास मानिकपुरी है, जो 24 वर्ष का है और बिल्हा का निवासी है। उसका स्थायी पता रोडपारा आमगांव, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ है। यह मामला तब सामने आया जब प्रार्थी ने 23.05.2026 को थाने में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 22.05.2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। नाबालिग को 23.05.2026 को डायल-112 से सूचना मिलने पर बरामद किया गया और बिल्हा थाने को सौंप दिया गया। नाबालिग से पूछताछ में पता चला कि बिल्हा निवासी दीप दास मानिकपुरी ने उसे ग्राम बरतोरी से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस पर पुलिस ने धारा 137(2), 64(1), 65(1) भान्यासं. और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। थाना प्रभारी ने तत्काल इस स्थिति से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी इस अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक दास मानिकपुरी को पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर 24.05.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चंद्राकर, प्र.आर. 102 अमर चंद्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े और आर. 1210 सुमन चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही।
    1
    बिल्हा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को प्रेम प्रसंग में फंसाकर और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिल्हा पुलिस से रविवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम दीपक दास मानिकपुरी है, जो 24 वर्ष का है और बिल्हा का निवासी है। उसका स्थायी पता रोडपारा आमगांव, थाना पचपेडी, जिला बिलासपुर, छत्तीसगढ़ है।

यह मामला तब सामने आया जब प्रार्थी ने 23.05.2026 को थाने में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 22.05.2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। नाबालिग को 23.05.2026 को डायल-112 से सूचना मिलने पर बरामद किया गया और बिल्हा थाने को सौंप दिया गया। नाबालिग से पूछताछ में पता चला कि बिल्हा निवासी दीप दास मानिकपुरी ने उसे ग्राम बरतोरी से बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस पर पुलिस ने धारा 137(2), 64(1), 65(1) भान्यासं. और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

थाना प्रभारी ने तत्काल इस स्थिति से श्रीमान उमनि एवं व.पु.अ. महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी इस अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक दास मानिकपुरी को पकड़ा गया। पूछताछ में अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर 24.05.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल. चंद्राकर, प्र.आर. 102 अमर चंद्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगड़े और आर. 1210 सुमन चंद्रवंशी की अहम भूमिका रही।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    11 hrs ago
  • सूरजपुर जिले में अवैध कारोबार और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े एक ढाबा संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 950 लीटर चोरी का डीजल, दो बड़े टैंकर, एक स्कॉर्पियो वाहन और डीजल चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण जब्त किए गए हैं। हालांकि, मामले से जुड़ा एक अन्य आरोपी चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। यह पूरा मामला थाना प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा का है, जहाँ लंबे समय से टैंकरों से अवैध रूप से डीजल निकालने की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस इस नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए थी। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत, 22 मई 2026 की रात को प्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढाबा संचालक रविकांत यादव अपनी स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक यूपी 67 एएम 9993) के साथ ढाबे पर मौजूद है और उसके संरक्षण में दो डीजल टैंकरों से चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर ढाबे पर दबिश दी, जहाँ पुलिस को देखकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पाया कि टैंकरों के ऑयल टैंक में विशेष तरीके से कटिंग कर डीजल निकाला जा रहा था। जांच में सामने आया कि टैंकर क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 और एनएल 06 ए 9129 मुगलसराय से करीब 24-24 हजार लीटर डीजल लेकर उड़ीसा की ओर जा रहे थे, और आरोप है कि रास्ते में ढाबा संचालक व टैंकर चालकों की मिलीभगत से टैंकरों से डीजल चोरी कर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह तरीका काफी संगठित था, जिससे पहली नजर में चोरी का पता नहीं चल पाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबे के पीछे बने कमरे से 200-200 लीटर क्षमता वाले चार ड्रम, प्लास्टिक जरीकेन और अन्य पात्रों में भरा कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 93 हजार 100 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से लोहे की छड़, प्लास्टिक पाइप, डीजल मापने का उपकरण, लोहे के कम्पाट, कटिंग मशीन और अन्य तकनीकी उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग डीजल चोरी में किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों टैंकरों और काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में थाना प्रतापपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(3), 316(5) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाबा संचालक रविकांत कुमार यादव और टैंकर चालक सलीम रहमान खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, दूसरे टैंकर का चालक सलमान पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस पूरे मामले में एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किया गया डीजल किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाता था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अंतरराज्यीय स्तर पर भी जांच कर रही है, क्योंकि टैंकर दूसरे राज्यों से होकर गुजर रहे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और हाईवे किनारे ढाबों को केंद्र बनाकर डीजल चोरी का यह अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। प्रतापपुर पुलिस ने कहा है कि अवैध कारोबार, चोरी और संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जब्त टैंकरों व उपकरणों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
    4
    सूरजपुर जिले में अवैध कारोबार और संगठित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के डीजल चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े एक ढाबा संचालक और एक टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 950 लीटर चोरी का डीजल, दो बड़े टैंकर, एक स्कॉर्पियो वाहन और डीजल चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले कई उपकरण जब्त किए गए हैं। हालांकि, मामले से जुड़ा एक अन्य आरोपी चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

यह पूरा मामला थाना प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम दुरती स्थित अन्नपूर्णा ढाबा का है, जहाँ लंबे समय से टैंकरों से अवैध रूप से डीजल निकालने की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस इस नेटवर्क पर लगातार नजर बनाए हुए थी। डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत, 22 मई 2026 की रात को प्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ढाबा संचालक रविकांत यादव अपनी स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक यूपी 67 एएम 9993) के साथ ढाबे पर मौजूद है और उसके संरक्षण में दो डीजल टैंकरों से चोरी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर ढाबे पर दबिश दी, जहाँ पुलिस को देखकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पाया कि टैंकरों के ऑयल टैंक में विशेष तरीके से कटिंग कर डीजल निकाला जा रहा था। जांच में सामने आया कि टैंकर क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 और एनएल 06 ए 9129 मुगलसराय से करीब 24-24 हजार लीटर डीजल लेकर उड़ीसा की ओर जा रहे थे, और आरोप है कि रास्ते में ढाबा संचालक व टैंकर चालकों की मिलीभगत से टैंकरों से डीजल चोरी कर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह तरीका काफी संगठित था, जिससे पहली नजर में चोरी का पता नहीं चल पाता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबे के पीछे बने कमरे से 200-200 लीटर क्षमता वाले चार ड्रम, प्लास्टिक जरीकेन और अन्य पात्रों में भरा कुल 950 लीटर डीजल बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 93 हजार 100 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, पुलिस ने मौके से लोहे की छड़, प्लास्टिक पाइप, डीजल मापने का उपकरण, लोहे के कम्पाट, कटिंग मशीन और अन्य तकनीकी उपकरण भी बरामद किए हैं, जिनका उपयोग डीजल चोरी में किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों टैंकरों और काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मामले में थाना प्रतापपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 151/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(3), 316(5) और 3(5) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाबा संचालक रविकांत कुमार यादव और टैंकर चालक सलीम रहमान खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, दूसरे टैंकर का चालक सलमान पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस पूरे मामले में एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किया गया डीजल किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाता था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अंतरराज्यीय स्तर पर भी जांच कर रही है, क्योंकि टैंकर दूसरे राज्यों से होकर गुजर रहे थे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और हाईवे किनारे ढाबों को केंद्र बनाकर डीजल चोरी का यह अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। प्रतापपुर पुलिस ने कहा है कि अवैध कारोबार, चोरी और संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जब्त टैंकरों व उपकरणों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
    user_Anil Bhatt
    Anil Bhatt
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रूफटॉप पर बैठकर झूमती हुई दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने से खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई हैं।
    1
    सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक रूफटॉप पर बैठकर झूमती हुई दिखाई दे रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने से खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आई हैं।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter Bilaspur, Chhattisgarh•
    1 hr ago
  • आधारशिला सैनिक स्कूल का एक छात्र दल अंतरराष्ट्रीय SPIC MACAY सम्मेलन में भाग लेने के लिए IIT खड़गपुर के लिए रवाना हो गया है। इस यात्रा को स्कूल की ओर से एक "सांस्कृतिक उड़ान" के रूप में बताया गया है।
    1
    आधारशिला सैनिक स्कूल का एक छात्र दल अंतरराष्ट्रीय SPIC MACAY सम्मेलन में भाग लेने के लिए IIT खड़गपुर के लिए रवाना हो गया है। इस यात्रा को स्कूल की ओर से एक "सांस्कृतिक उड़ान" के रूप में बताया गया है।
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • जिओ फाइबर और एयर फाइबर अब सफलतापूर्वक क्रमशः 1085 और 1087 नंबर चैनलों पर शुरू हो गए हैं, जिसकी जानकारी देते हुए उपयोगकर्ताओं को बधाई दी गई है। यह सुविधा अब जिओ टीवी पर भी उपलब्ध कराई गई है।
    1
    जिओ फाइबर और एयर फाइबर अब सफलतापूर्वक क्रमशः 1085 और 1087 नंबर चैनलों पर शुरू हो गए हैं, जिसकी जानकारी देते हुए उपयोगकर्ताओं को बधाई दी गई है। यह सुविधा अब जिओ टीवी पर भी उपलब्ध कराई गई है।
    user_RAKESH THAKUR
    RAKESH THAKUR
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • यह वीडियो देखने के बाद शायद लोग पानी की एक-एक बूंद की अहमियत को कभी नहीं भूल पाएंगे। इस संदेश में बताया गया है कि जिस पानी को हम रोज़ाना यूँ ही बहा देते हैं, वही पानी किसी की जिंदगी बचा सकता है। चेतावनी दी गई है कि अगर आज हम नहीं संभले, तो भविष्य में सिर्फ पछताना ही शेष बचेगा। इसलिए, पानी बचाने का आग्रह किया गया है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य इसी पर निर्भर करता है।
    1
    यह वीडियो देखने के बाद शायद लोग पानी की एक-एक बूंद की अहमियत को कभी नहीं भूल पाएंगे। इस संदेश में बताया गया है कि जिस पानी को हम रोज़ाना यूँ ही बहा देते हैं, वही पानी किसी की जिंदगी बचा सकता है। चेतावनी दी गई है कि अगर आज हम नहीं संभले, तो भविष्य में सिर्फ पछताना ही शेष बचेगा। इसलिए, पानी बचाने का आग्रह किया गया है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य इसी पर निर्भर करता है।
    user_Ankita Joshi
    Ankita Joshi
    Association or organisation बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • ई-रिक्शा संघ ने अपने अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोपों के विरोध में एक प्रदर्शन किया है। इस मामले की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
    1
    ई-रिक्शा संघ ने अपने अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोपों के विरोध में एक प्रदर्शन किया है। इस मामले की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter Bilaspur, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक महीने बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे उधारी का विवाद, आपसी जलन और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को मुख्य वजह बताया जा रहा है। दरअसल, 23 और 24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” शुरू किया और जांच का दायरा 7 राज्यों तक फैलाया। जांच टीम ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतक के बीच उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही, मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव को लेकर आरोपियों में जलन भी थी, जिसके कारण हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात आरोपी पहले से ही घर के आसपास मौजूद थे। उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरा तोड़ा, फिर घर में घुसकर मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली मार दी गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। इस पूरे मामले के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक ने जांच टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है। फिलहाल, मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    1
    जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक महीने बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे उधारी का विवाद, आपसी जलन और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

दरअसल, 23 और 24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” शुरू किया और जांच का दायरा 7 राज्यों तक फैलाया। जांच टीम ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतक के बीच उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही, मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव को लेकर आरोपियों में जलन भी थी, जिसके कारण हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात आरोपी पहले से ही घर के आसपास मौजूद थे। उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरा तोड़ा, फिर घर में घुसकर मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली मार दी गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। इस पूरे मामले के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक ने जांच टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है। फिलहाल, मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
    user_जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    जोगी जगत न्यूज़ नेटवर्क
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार, इन दिनों स्थिति यह है कि मंदिरों की अपेक्षा मयखानों में कहीं ज़्यादा भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक और फिर रात तक, लोगों का मुख्य ध्यान केवल शराब पर ही टिका रहता है। यह दृश्य लगातार मयखानों पर जुटने वाली भीड़ और केवल दारू के बोलबाले को स्पष्ट करता है।
    1
    जानकारी के अनुसार, इन दिनों स्थिति यह है कि मंदिरों की अपेक्षा मयखानों में कहीं ज़्यादा भीड़ उमड़ रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक और फिर रात तक, लोगों का मुख्य ध्यान केवल शराब पर ही टिका रहता है। यह दृश्य लगातार मयखानों पर जुटने वाली भीड़ और केवल दारू के बोलबाले को स्पष्ट करता है।
    user_Akash Bhonsale
    Akash Bhonsale
    Bus charter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.