logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रायबरेली मे निर्माणाधीन पानी टँकी से गिरकर राजमिस्त्री की मौत रायबरेली l ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज गांव में निर्माणाधीन पानी टँकी से गिरकर राजमिस्त्री सन्दीप सोनकर की मौत हो गई है। दुर्घटना में ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है।राजमिस्त्री बिना सुरक्षा इंतजाम के 40 फीट ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहा था।मृतक फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

7 hrs ago
user_Ravindra Kumar
Ravindra Kumar
पत्रकार Rae Bareli, Uttar Pradesh•
7 hrs ago

रायबरेली मे निर्माणाधीन पानी टँकी से गिरकर राजमिस्त्री की मौत रायबरेली l ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज गांव में निर्माणाधीन पानी टँकी से गिरकर राजमिस्त्री सन्दीप सोनकर की मौत हो गई है। दुर्घटना में ठेकेदार की लापरवाही उजागर हुई है।राजमिस्त्री बिना सुरक्षा इंतजाम के 40 फीट ऊंचाई पर निर्माण कार्य कर रहा था।मृतक फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हाल-ए-फतेहपुर : खागा तहसील बना मादक पदार्थ सप्लाई का गढ़ फतेहपुर जिले में इस समय अगर किसी तहसील का नाम मादक पदार्थों की सप्लाई में सबसे ऊपर लिया जा रहा है, तो वह है खागा तहसील। हालात ऐसे बन चुके हैं कि मानो यहां हर क्राइम का रेट पहले से तय हो और फिर बेखौफ अंजाम दिया जा रहा हो। सूत्रों की मानें तो खागा क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई दिन-दहाड़े और खुलेआम चल रही है। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही यह अवैध कारोबार पूरे जोर-शोर से फल-फूल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशे का जाल युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है छोटे-बड़े तस्कर बेखौफ होकर सप्लाई कर रहे हैं कानून का डर अपराधियों के लिए मज़ाक बनकर रह गया है सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पुलिस चौकी/कोतवाली के इतने पास यह सब हो रहा है, तो आखिर 👉 जानकारी का अभाव है या 👉 अनदेखी जानबूझकर की जा रही है? खागा तहसील में पनप रहा यह नशे का कारोबार न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि पूरे फतेहपुर जिले की छवि को भी धूमिल कर रहा है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में इसके और भयावह परिणाम देखने को मिल सकते हैं। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागते हैं या फिर खागा यूं ही नशे की राजधानी बना रहेगा।
    2
    हाल-ए-फतेहपुर : खागा तहसील बना मादक पदार्थ सप्लाई का गढ़
फतेहपुर जिले में इस समय अगर किसी तहसील का नाम मादक पदार्थों की सप्लाई में सबसे ऊपर लिया जा रहा है, तो वह है खागा तहसील। हालात ऐसे बन चुके हैं कि मानो यहां हर क्राइम का रेट पहले से तय हो और फिर बेखौफ अंजाम दिया जा रहा हो।
सूत्रों की मानें तो खागा क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई दिन-दहाड़े और खुलेआम चल रही है। हैरानी की बात यह है कि कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर ही यह अवैध कारोबार पूरे जोर-शोर से फल-फूल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
नशे का जाल युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है
छोटे-बड़े तस्कर बेखौफ होकर सप्लाई कर रहे हैं
कानून का डर अपराधियों के लिए मज़ाक बनकर रह गया है
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब पुलिस चौकी/कोतवाली के इतने पास यह सब हो रहा है, तो आखिर
👉 जानकारी का अभाव है या
👉 अनदेखी जानबूझकर की जा रही है?
खागा तहसील में पनप रहा यह नशे का कारोबार न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि पूरे फतेहपुर जिले की छवि को भी धूमिल कर रहा है। अगर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में इसके और भयावह परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
अब देखना यह है कि
जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागते हैं या फिर खागा यूं ही नशे की राजधानी बना रहेगा।
    user_आदित्य शुक्ला
    आदित्य शुक्ला
    पत्रकार फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जल जीवन मिशन पर उठे सवाल, संग्रामपुर में सूखे नलों को लेकर प्रदर्शन संग्रामपुर (अमेठी)। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा और शुकुलपुर गांवों में सवालों के घेरे में आ गई है। हर घर जल पहुंचाने के दावों के बावजूद गांवों में लगे नल आज भी सूखे पड़े हैं। पानी की आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने नल चालू न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल तो लगा दिए गए, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि योजना का लाभ केवल कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि ग्रामीण आज भी पानी की मूलभूत जरूरत के लिए भटकने को मजबूर हैं। ठेंगहा गांव की सुशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्वी हिस्से में बीते चार महीनों से पानी की सप्लाई दी जा रही है, जबकि पश्चिमी छोर के लोग आज भी पानी के इंतजार में हैं। वहीं कुसुम ने बताया कि दिन का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता है। घर के सामने नल होने के बावजूद पानी न मिलना सबसे बड़ी विडंबना है। उधर, शुकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगाए गए नलों की फिक्सिंग अब तक नहीं की गई है। नल ढीले और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे जलापूर्ति शुरू करना भी मुश्किल हो गया है। इस मामले में अवर अभियंता सत्यम ने बताया कि ठेंगहा गांव में जलापूर्ति को लेकर आपसी विवाद था, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा सुलझा लिया गया है और शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुकुलपुर में पाइपलाइन व नल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक स्कीम का कार्य बजट के कारण रुका था, जो अब पूरा हो गया है और जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान मौके पर रविंद्र कुमार शुक्ला, फूलचंद्र, राजीव शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, मुहम्मद हुसैन, पुल्लर शर्मा, सुशीला गुप्ता, सीमा, अंजलि, सीता, कुसुम, संगममणि, बैजनाथ गुप्ता, अजीत कुमार, वकील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    जल जीवन मिशन पर उठे सवाल, संग्रामपुर में सूखे नलों को लेकर प्रदर्शन
संग्रामपुर (अमेठी)। केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा और शुकुलपुर गांवों में सवालों के घेरे में आ गई है। हर घर जल पहुंचाने के दावों के बावजूद गांवों में लगे नल आज भी सूखे पड़े हैं। पानी की आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने नल चालू न होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष पूर्व पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल तो लगा दिए गए, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा। इससे साफ है कि योजना का लाभ केवल कागजों तक सीमित रह गया है, जबकि ग्रामीण आज भी पानी की मूलभूत जरूरत के लिए भटकने को मजबूर हैं।
ठेंगहा गांव की सुशीला गुप्ता ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्वी हिस्से में बीते चार महीनों से पानी की सप्लाई दी जा रही है, जबकि पश्चिमी छोर के लोग आज भी पानी के इंतजार में हैं। वहीं कुसुम ने बताया कि दिन का अधिकांश समय पानी की व्यवस्था करने में निकल जाता है। घर के सामने नल होने के बावजूद पानी न मिलना सबसे बड़ी विडंबना है।
उधर, शुकुलपुर गांव के ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगाए गए नलों की फिक्सिंग अब तक नहीं की गई है। नल ढीले और क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिससे जलापूर्ति शुरू करना भी मुश्किल हो गया है।
इस मामले में अवर अभियंता सत्यम ने बताया कि ठेंगहा गांव में जलापूर्ति को लेकर आपसी विवाद था, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा सुलझा लिया गया है और शीघ्र ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शुकुलपुर में पाइपलाइन व नल लगाने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रिक स्कीम का कार्य बजट के कारण रुका था, जो अब पूरा हो गया है और जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर रविंद्र कुमार शुक्ला, फूलचंद्र, राजीव शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, मुहम्मद हुसैन, पुल्लर शर्मा, सुशीला गुप्ता, सीमा, अंजलि, सीता, कुसुम, संगममणि, बैजनाथ गुप्ता, अजीत कुमार, वकील सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Udnews chief editor In
    1
    Post by Udnews chief editor In
    user_Udnews chief editor In
    Udnews chief editor In
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *पलिया में अंबेडकर पार्क की जमीन खाली कराईः* *अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, चार मकान ध्वस्त* अमेठी के गौरीगंज स्थित पलिया वार्ड नंबर 05 में अम्बेडकर स्थल की जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चार लोगों द्वारा बनाए गए अवैध मकान ध्वस्त किए गए। रामअंजोर, कल्लू पुत्र अनवर, रामखेलावन और रामचंद्र यादव ने इस जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए थे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने जमीन पर कब्जा कर आवास निर्माण शुरू कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जिलाधिकारी अमेठी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उन पर उचित कार्रवाई की जा सके।
    2
    *पलिया में अंबेडकर पार्क की जमीन खाली कराईः*
*अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, चार मकान ध्वस्त*
अमेठी के गौरीगंज स्थित पलिया वार्ड नंबर 05 में अम्बेडकर स्थल की जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चार लोगों द्वारा बनाए गए अवैध मकान ध्वस्त किए गए।
रामअंजोर, कल्लू पुत्र अनवर, रामखेलावन और रामचंद्र यादव ने इस जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए थे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने जमीन पर कब्जा कर आवास निर्माण शुरू कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
जिलाधिकारी अमेठी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उन पर उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि से अवैध कब्जे को हटाया राजस्व नगर पालिका और पुलिस टीम रही मौजूद अमेठी में अम्बेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।तहसीलदार के नेतृत्व में पहुँची राजस्व,नगर पालिका और पुलिस टीम ने बुलडोजर से पूरे अवैध कब्जे को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता और अवैध कबजेदारों के बीच नोकझोंक भी हुई जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत करवाया। दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के पलिया वार्ड नंबर 5 का है जहां अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर आसपास के रहने वाले राम अंजोर पुत्र झूरी,कल्लू पुत्र अनवर,रामखेलावन पुत्र राम दुलारे और रामचंद्र पुत्र लल्लू यादव ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था जिसकी शिकायत गांव के ही रहने वाले उदय राज पुत्र श्रीनाथ और कृष्ण कुमार पुत्र गजाधर ने तहसील प्रशासन से की थी शिकायत के बाद तहसील प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन किसी ने अवैध कब्जे को नहीं हटाया।जिसके बाद आज तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक संतोष सिंह,लेखपाल संतोष कुमार,रंजीत यादव,राजन और जय सिंह के अलावा नगर पालिका की टीम व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक घंटे में बुलडोजर से सभी अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता और अवैध कब्जदारों के बीच नोकझोंक भी हुई जिसे पुलिस द्वारा मौके पर शांत करवा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अवैध कब्जे को गिरवा कर पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया है।
    4
    अंबेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि से अवैध कब्जे को हटाया
राजस्व नगर पालिका और पुलिस टीम रही मौजूद
अमेठी में अम्बेडकर पार्क के लिए आरक्षित भूमि पर किये गए अवैध कब्जे पर प्रसाशन का बुलडोजर चल गया।तहसीलदार के नेतृत्व में पहुँची राजस्व,नगर पालिका और पुलिस टीम ने बुलडोजर से पूरे अवैध कब्जे को गिराकर जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता और अवैध कबजेदारों के बीच नोकझोंक भी हुई जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शांत करवाया।
दरअसल यह पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के पलिया वार्ड नंबर 5 का है जहां अंबेडकर पार्क के लिए भूमि आरक्षित की गई थी। इसी जमीन पर आसपास के रहने वाले राम अंजोर पुत्र झूरी,कल्लू पुत्र अनवर,रामखेलावन पुत्र राम दुलारे और रामचंद्र पुत्र लल्लू यादव ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था जिसकी शिकायत गांव के ही रहने वाले उदय राज पुत्र श्रीनाथ और कृष्ण कुमार पुत्र गजाधर ने तहसील प्रशासन से की थी शिकायत के बाद तहसील प्रशासन द्वारा इन सभी लोगों को अवैध कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था लेकिन किसी ने अवैध कब्जे को नहीं हटाया।जिसके बाद आज तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक संतोष सिंह,लेखपाल संतोष कुमार,रंजीत यादव,राजन और जय सिंह के अलावा नगर पालिका की टीम व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक घंटे में बुलडोजर से सभी अवैध निर्माण को गिरवा दिया गया। इस दौरान शिकायतकर्ता और अवैध कब्जदारों के बीच नोकझोंक भी हुई जिसे पुलिस द्वारा मौके पर शांत करवा दिया गया। फिलहाल पुलिस ने अवैध कब्जे को गिरवा कर पूरी जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रायबरेली के एस.सी.,एस.टी., ओ.बी.सी., अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, महिला, न्यायिक एवं धार्मिक सांस्कृतिक शैक्षिक सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार के भेद-भाव को रोकने के उद्देश्य व संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाला बिल यू.जी.सी. रेगुलेशन 2026 के पूर्ण समर्थन में एवं रोहित वेमुला एक्ट की तर्ज पर यू.जी.सी. गाईड लाईन कड़ाई से लागू किये जाने को लेकर शहर के बाबा साहब डॉक्टर अम्बेडकर प्रतिमा से शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहा तक पैदल मार्च निकाल कर देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री महोदय को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट राम औतार को सौंपा ज्ञापन।
    4
    रायबरेली के एस.सी.,एस.टी., ओ.बी.सी., अल्पसंख्यक, दिव्यांगजन, महिला, न्यायिक एवं धार्मिक सांस्कृतिक शैक्षिक सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में देश की उच्च शिक्षण संस्थानों में किसी भी प्रकार के भेद-भाव को रोकने के उद्देश्य व संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने वाला बिल यू.जी.सी. रेगुलेशन 2026 के पूर्ण समर्थन में एवं रोहित वेमुला एक्ट की तर्ज पर यू.जी.सी. गाईड लाईन कड़ाई से लागू किये जाने को लेकर शहर के बाबा साहब डॉक्टर अम्बेडकर प्रतिमा से शहीद चौक डिग्री कॉलेज चौराहा तक पैदल मार्च निकाल कर देश की महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं केन्द्रीय शिक्षामंत्री महोदय को सम्बोधित पांच सूत्रीय मांग-पत्र  जिलाधिकारी के माध्यम से नगर मजिस्ट्रेट राम औतार को सौंपा ज्ञापन।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • रायबरेली: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन अलर्ट, रायबरेली में कुल बनाये गए 107 परीक्षा केंद्र, नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न होने को लेकर डीआईओएस ने एसपी को लिखा पत्र, परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ व एलआईयू से करवाने की मांग की, 107 परीक्षा केंद्रों में 28 परीक्षा केंद्र है संवेदनशील, रायबरेली में कुल 70 हजार अभियार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा,पहली बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ से करवाये जाने की हुई मांग, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह का पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। स्थान -रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    1
    रायबरेली: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर रायबरेली जिला प्रशासन अलर्ट, रायबरेली में कुल बनाये गए 107 परीक्षा केंद्र, नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न होने को लेकर डीआईओएस ने एसपी को लिखा पत्र, परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ व एलआईयू से करवाने की मांग की, 107 परीक्षा केंद्रों में 28 परीक्षा केंद्र है संवेदनशील, रायबरेली में कुल 70 हजार अभियार्थी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा,पहली बार परीक्षा केंद्रों की निगरानी एसटीएफ से करवाये जाने की हुई मांग, डीआईओएस संजीव कुमार सिंह का पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
स्थान -रायबरेली 
रिपोर्ट -बलवंत कुमार
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, चार मकान ध्वस्त अमेठी के गौरीगंज स्थित पलिया वार्ड नंबर 05 में अम्बेडकर स्थल की जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चार लोगों द्वारा बनाए गए अवैध मकान ध्वस्त किए गए। रामअंजोर, कल्लू पुत्र अनवर, रामखेलावन और रामचंद्र यादव ने इस जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए थे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने जमीन पर कब्जा कर आवास निर्माण शुरू कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जिलाधिकारी अमेठी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उन पर उचित कार्रवाई की जा सके।
    1
    🚨अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, चार मकान ध्वस्त अमेठी के गौरीगंज स्थित पलिया वार्ड नंबर 05 में अम्बेडकर स्थल की जमीन पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। 
जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में चार लोगों द्वारा बनाए गए अवैध मकान ध्वस्त किए गए।
रामअंजोर, कल्लू पुत्र अनवर, रामखेलावन और रामचंद्र यादव ने इस जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए थे। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने जमीन पर कब्जा कर आवास निर्माण शुरू कर दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।
जिलाधिकारी अमेठी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का संदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतें प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि उन पर उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुमारगंज अयोध्या संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से श्री नवदुर्गा ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में 6 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन के मुख्य अतिथि माननीय चंद्रभान पासवान विधायक मिल्कीपुर अयोध्या ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने देश के लिए भारत की अखंडता के लिए काम किया है उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा देश सेवा के लिए समर्पित किया था जम्मू कश्मीर में दो निशान दो विधान दो प्रधान नारा दिया था कि अपने देश में कश्मीर भारत का अंग है और इस देश में दो निशान दो विधान नहीं चलेगा नारा दिया था और इसके लिए कश्मीर में धारा 370 को हटाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी और उनका असम परिस्थितियों में उनकी उनके निधन हुआ उन्होंने गरीब कल्याण के लिए भी काम किया था कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने इस पर विशेष बल दिया था कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेगा इसी के तहत इसको इस बात को लेकर के उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में डॉक्टर डीन योगी असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू डॉक्टर एसपी सिंह डॉ सीताराम मिश्रा जी डॉक्टर विनोद कुमार दुबे जी आदि ने अपने अपने व्यक्त किया इस अवसर पर संस्था के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं में निबंध लेखन प्रतियोगिता वह भाषण प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी में कराया गया प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को संस्था की ओर से उनको सम्मानित किया गया
    2
    कुमारगंज अयोध्या संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के सहयोग से श्री नवदुर्गा ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में 6 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन के मुख्य अतिथि माननीय चंद्रभान पासवान विधायक मिल्कीपुर अयोध्या ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने देश के लिए भारत की अखंडता के लिए काम किया है उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा देश सेवा के लिए समर्पित किया था जम्मू कश्मीर में दो निशान दो विधान दो प्रधान नारा दिया था कि अपने देश में कश्मीर भारत का अंग है और इस देश में दो निशान दो विधान नहीं चलेगा नारा दिया था और इसके लिए कश्मीर में धारा 370 को हटाने के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी और उनका असम परिस्थितियों में उनकी उनके निधन हुआ उन्होंने गरीब कल्याण के लिए भी काम किया था कांग्रेस की सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने इस पर विशेष बल दिया था कि एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेगा इसी के तहत इसको इस बात को लेकर के उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था इस कार्यक्रम में कार्यक्रम में डॉक्टर डीन योगी असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू डॉक्टर एसपी सिंह डॉ सीताराम मिश्रा जी डॉक्टर विनोद कुमार दुबे जी आदि ने अपने अपने व्यक्त किया इस अवसर पर संस्था के द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं में निबंध लेखन प्रतियोगिता वह भाषण प्रतियोगिता हिंदी व अंग्रेजी में कराया गया प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं को संस्था की ओर से उनको सम्मानित किया गया
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.