logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*रहवा बिशुनपुर इलाके में संदिग्ध मौत खेत में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी* बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के रहवा बिशुनपुर में 11 फरवरी को बड़कऊ (45) का शव मक्का के खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति 10 फरवरी को खेत गए, बाइक लेकर कहीं चले गए। तलाश करने पर नहीं मिले। आज शव मिला। पुलिस ने पंचायतनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुकदमा अपराध संख्या 56/26 धारा 103,1, 238 BNS दर्ज किया गया। जांच जारी है।

8 hrs ago
user_Pradeep
Pradeep
रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

*रहवा बिशुनपुर इलाके में संदिग्ध मौत खेत में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी* बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के रहवा बिशुनपुर में 11 फरवरी को बड़कऊ (45) का शव मक्का के खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति 10 फरवरी को खेत गए, बाइक लेकर कहीं चले गए। तलाश करने पर नहीं मिले। आज शव मिला। पुलिस ने पंचायतनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुकदमा अपराध संख्या 56/26 धारा 103,1, 238 BNS दर्ज किया गया। जांच जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 केअंतर्गत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01/ पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु सूचना
    1
    निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009
केअंतर्गत गैर-सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा 01/ पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु सूचना
    user_PradipKumar Sharma
    PradipKumar Sharma
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी व दलित छात्रों ने किया प्रदर्शन बहराइच। जनपद के धरना स्थल पहुंचे ओबीसी व दलित छात्रों ने यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा है। छात्रों का कहना है कि यूजीसी बिल लागू किया जाना चाहिए साथ ही चेतावनी दिए कि यूजीसी अगर लागू नहीं किया जाता है तो छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे।
    2
    यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी व दलित छात्रों ने किया प्रदर्शन
बहराइच। जनपद के धरना स्थल पहुंचे ओबीसी व दलित छात्रों ने यूजीसी बिल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को एक मांग पत्र सौंपा है। छात्रों का कहना है कि यूजीसी बिल लागू किया जाना चाहिए साथ ही चेतावनी दिए कि यूजीसी अगर लागू नहीं किया जाता है तो छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिक्षकों हेतु टी0ई0टी0अनिवार्यता के पक्ष में जयंत चौधरी के बयान पर भड़के शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एकजुट होकर कलक्ट्रेट में जयंत चौधरी का पुतला फूका। टी0ई0टी0 की इस लड़ाई को सड़को से सदन और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने को है तैयार- विजय उपाध्याय आज शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में उपस्थित होकर जयंत चौधरी का पुतला फूका तथा जयंत चौधरी द्वारा सदन में दिए गए बयान की निंदा की। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नौकरी तत्कालीन नियमों एवं अहर्ताओं के आधार पर आर0टी0ई0 एक्ट लागू होने से पूर्व हुई और ऐसी स्थिति में शिक्षकों को सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु टेट की अनिवार्यता किया जाना पूर्णतया नियम विरुद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश पर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतवर्ष के 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों ने *नो-टेट- -बिफोर आर0टी0ई-एक्ट* का नारा लगाया प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी शिक्षकों के साथ वार्ता में जो बयान देते हैं। संसद में उसके विपरीत बयान दे रहे हैं। देश के 20 लाख शिक्षक जो निर्धारित योग्यता हासिल करके शिक्षक बने हैं उन्हें सेवा में आने के 20-25 वर्ष बाद वर्तमान की योग्यता हासिल करने को बाध्य करना कितना न्यायोचित है? उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के बयान की जितनी निंदा की जाये वो कम है। प्रभारी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा की आज 20 वर्ष पहले पुलिस, सेना या अर्धसैनिक बलों में 10 कि0मी0 की रेस लगाकर भर्ती अधिकारी या सैनिक को यदि आज दौड़ा दिया जाए तो विभाग ख़ाली हो जाएगा । देश में कितने माननीय न्यायाधीश हैं जो आज क्लैट में बैठने को तैयार हैं?50-55 वर्ष के शिक्षकों को आज परीक्षा में बैठने को मजबूर किया जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के नागरिक अपने सांसद इसलिए चुनते हैं कि संसद में उनके हितों की रक्षा करेंगे। देश की संसद में सभी राज्यों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदो ने गत संसद सत्र में इस विषय को उठाया था। लेकिन उसके बाद भी जयंत चौधरी का सदन में यह उत्तर देना यह सिद्ध करता है कि उनको किसी के हितों से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आसिफ अली, महसी अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुर मोहम्मद जुबैर,मंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, विशेश्वरगंज मंत्री अमित कुमार मिश्र, जरवल मंत्री विनय सिंह,कोषाध्यक्ष सरोज सोनकर चित्तौरा अध्यक्ष बृजेश सलिल,मंत्री शशांक सिन्हा,तहसील प्रभारी राज कुमार पांडे, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा,नफीस अहमद, सुनील सिंह, उत्कर्ष तिवारी,विजय प्रताप, वैशाली, गायत्री तिवारी, मिथलेश कुमारी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
    2
    शिक्षकों हेतु टी0ई0टी0अनिवार्यता के पक्ष में जयंत चौधरी के बयान पर भड़के शिक्षक
प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एकजुट होकर कलक्ट्रेट में जयंत चौधरी का पुतला फूका।
टी0ई0टी0 की इस लड़ाई को 
सड़को से सदन और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने को है तैयार- विजय उपाध्याय 
आज शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में उपस्थित होकर जयंत चौधरी का पुतला फूका तथा जयंत चौधरी द्वारा सदन में दिए गए बयान की निंदा की। 
शिक्षकों का कहना है कि उनकी नौकरी तत्कालीन नियमों एवं अहर्ताओं के आधार पर आर0टी0ई0 एक्ट लागू होने से पूर्व हुई और ऐसी स्थिति में शिक्षकों को सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु टेट की अनिवार्यता किया  जाना पूर्णतया नियम विरुद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश पर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतवर्ष के 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों ने  *नो-टेट- -बिफोर आर0टी0ई-एक्ट* का नारा लगाया
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी शिक्षकों के साथ वार्ता में जो बयान देते हैं। संसद में उसके विपरीत बयान दे रहे हैं। देश के 20 लाख शिक्षक जो निर्धारित योग्यता हासिल करके शिक्षक बने हैं उन्हें सेवा में आने के 20-25 वर्ष बाद वर्तमान की योग्यता हासिल करने को बाध्य करना कितना न्यायोचित है? उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के बयान की जितनी निंदा की जाये वो कम है। 
प्रभारी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा की 
आज 20 वर्ष पहले पुलिस, सेना या अर्धसैनिक बलों में 10 कि0मी0 की रेस लगाकर भर्ती अधिकारी या सैनिक को यदि आज दौड़ा दिया जाए तो विभाग ख़ाली हो जाएगा ।
देश में कितने माननीय न्यायाधीश हैं जो आज क्लैट में बैठने को तैयार हैं?50-55 वर्ष के शिक्षकों को आज परीक्षा में बैठने को मजबूर किया जा रहा है।
जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के नागरिक अपने सांसद इसलिए चुनते हैं कि संसद में उनके हितों की रक्षा करेंगे। देश की संसद में सभी राज्यों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदो ने गत संसद सत्र में इस विषय को उठाया था। लेकिन उसके बाद भी जयंत चौधरी का सदन में यह उत्तर देना यह सिद्ध करता है कि उनको किसी के हितों से कोई मतलब नहीं है।
इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आसिफ अली, महसी अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुर मोहम्मद जुबैर,मंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, विशेश्वरगंज मंत्री अमित कुमार मिश्र, जरवल मंत्री विनय सिंह,कोषाध्यक्ष सरोज सोनकर चित्तौरा अध्यक्ष बृजेश सलिल,मंत्री शशांक सिन्हा,तहसील प्रभारी राज कुमार पांडे, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा,नफीस अहमद, सुनील सिंह, उत्कर्ष तिवारी,विजय प्रताप, वैशाली, गायत्री तिवारी, मिथलेश कुमारी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बहराइच जिले के बहराइच बाराबंकी राजमार्ग NH 927 पर बहराइच जनपद को बाराबंकी जनपद से जोड़ने संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते हुए बहराइच सांसद आनन्द कुमार गौड ने NHI से मरम्मत करने और उससे पहले दो पीपा पुलों का वैकल्पिक व्यवस्था तहत निर्माण करने की बात की है,40 साल पुराने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य पूरा करने के लिए लगभग दो महीनों का वक़्त NHI की तरफ से मांगा गया है जिससे उसकी मरम्मत का कार्य सही ढंग से पूरा किया जा सके।साथ ही आवागमन बाधित ना हो इसके लिए दो पीपा पुलों का निर्माण मरम्मत कार्य से पहले करने के लिए सांसद आनन्द कुमार गौड ने मांग रखी है। बाइट-; bjp संसद आनन्द कुमार गौड
    4
    बहराइच जिले के बहराइच बाराबंकी राजमार्ग NH 927 पर बहराइच जनपद को बाराबंकी जनपद से जोड़ने संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते हुए बहराइच सांसद आनन्द कुमार गौड ने NHI से मरम्मत करने और उससे पहले दो पीपा पुलों का वैकल्पिक व्यवस्था तहत निर्माण करने की बात की है,40 साल पुराने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य पूरा करने के लिए लगभग दो महीनों का वक़्त NHI की तरफ से मांगा गया है जिससे उसकी मरम्मत का कार्य सही ढंग से पूरा किया जा सके।साथ ही आवागमन बाधित ना हो इसके लिए दो पीपा पुलों का निर्माण मरम्मत कार्य से पहले करने के लिए सांसद आनन्द कुमार गौड ने मांग रखी है।
बाइट-; bjp संसद  आनन्द कुमार गौड
    user_आमिर अली
    आमिर अली
    बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बहराइच,नानपारा,- मदरसा दारुल उलूम कादरिया नानपारा में लगाए गए हज़ टीकाकरण शिविर में बुधवार को हज पर जाने वाले यात्रियों को सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के बारे में बताया गया तथा हज़ के दौरान सऊदी अरब सरकार की गाइडलाइन के बारे में भी बताया गया l जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण शिविर में कुल 53 महिला एवं पुरुषों का टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान ट्रेनर अहसानुर रहमान द्वारा हज पर जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी साथ ही सऊदी अरब सरकार की नई गाइडलाइन के बारे में भी विस्तार से बताया गया आगामी हज पर जाने वाले अशरफुल हुदा, शकील अहमद खान,साबिर,शमीम खान, शौकत अली, अलीमुन निशा, रुखसाना सहित सभी को आवश्यक नियमों और सावधानियों से अवगत कराया l जिले से आए डॉक्टर जफर अहमद ने बताया की सभी हज पर जाने वालों को मेनिनजाइटिस एवं इनफ्लुएंजा बीमारी के से संबंधित टीकाकरण किया गया है l जिला संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉक्टर अफाक अहमद ने बताया कि पूरे जिले में अब तक आयोजित शिविरों में कुल 218 हज पर जाने वाले यात्रियों में से 172 का टीकाकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर मदरसा मोहतमीम मौलाना मोहम्मदुद्दीन कादरी, मौलाना सुएब, हाजी राशिद, मास्टर मसूद अहमद, हाजी शबीर,डॉ तनवीर, इजलाल अहमद सभासद प्रतिनिधि कलीम अहमद, सलीम अहमद खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    उत्तर प्रदेश बहराइच,नानपारा,- मदरसा दारुल उलूम कादरिया  नानपारा में लगाए गए हज़ टीकाकरण शिविर में बुधवार को हज पर जाने वाले यात्रियों को सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन के बारे में बताया गया तथा हज़ के दौरान सऊदी अरब सरकार की गाइडलाइन के बारे में भी बताया गया l
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण शिविर में कुल 53 महिला एवं पुरुषों का टीकाकरण किया गया।
शिविर के दौरान ट्रेनर अहसानुर रहमान द्वारा हज पर जाने वाले यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी साथ ही सऊदी अरब सरकार की नई गाइडलाइन के बारे में भी विस्तार से बताया गया आगामी हज पर जाने वाले अशरफुल हुदा, शकील अहमद खान,साबिर,शमीम खान, शौकत अली, अलीमुन निशा, रुखसाना सहित  सभी को आवश्यक नियमों और सावधानियों से अवगत कराया l
जिले से आए डॉक्टर जफर अहमद ने बताया की सभी हज पर जाने वालों  को मेनिनजाइटिस एवं इनफ्लुएंजा बीमारी के से संबंधित टीकाकरण किया गया है l
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण प्रभारी डॉक्टर अफाक अहमद ने बताया कि पूरे जिले में अब तक आयोजित शिविरों में कुल 218 हज पर जाने वाले यात्रियों में से 172 का टीकाकरण किया जा चुका है। 
इस अवसर पर  मदरसा मोहतमीम मौलाना मोहम्मदुद्दीन कादरी, मौलाना सुएब, हाजी राशिद, मास्टर मसूद अहमद, हाजी शबीर,डॉ तनवीर, इजलाल अहमद सभासद प्रतिनिधि कलीम अहमद, सलीम अहमद खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    1
    गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत  फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
    user_Tulla tulsi
    Tulla tulsi
    Doctor Bahraich, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • - *थाना हरदी क्षेत्रांतर्गत घटित दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की बाइट...* - आज दिनांक 10.02.2026 को समय लगभग 14:00 बजे, थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बाजार में थाना हरदी के सरकारी वाहन के मडगार्ड से टकरा जाने के कारण 3–4 व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान घायलों में से कुसुम पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र लगभग 07 माह की मृत्यु हो गई। अन्य घायल व्यक्तियों में ज्ञान देवी पुत्री बलराम उम्र 18 वर्ष; मर्रा पत्नी अन्नु उम्र 30 वर्ष; एवं सुनीता पत्नी सुशील उम्र 38 वर्ष, निवासीगण ग्राम धमौडा, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। मृत बच्ची के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    1
    - *थाना हरदी क्षेत्रांतर्गत घटित दुर्घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी महसी श्री पवन कुमार की बाइट...*
-  आज दिनांक 10.02.2026 को समय लगभग 14:00 बजे, थाना हरदी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर बाजार में थाना हरदी के सरकारी वाहन के मडगार्ड से टकरा जाने के कारण 3–4 व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान घायलों में से कुसुम पुत्री चन्द्र प्रकाश उम्र लगभग 07 माह की मृत्यु हो गई। अन्य घायल व्यक्तियों में ज्ञान देवी पुत्री बलराम उम्र 18 वर्ष; मर्रा पत्नी अन्नु उम्र 30 वर्ष; एवं सुनीता पत्नी सुशील उम्र 38 वर्ष, निवासीगण ग्राम धमौडा, थाना थानगांव, जनपद सीतापुर को सामान्य चोटें आई हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है तथा उनकी स्थिति सामान्य है। मृत बच्ची के पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
    user_सकील अहमद
    सकील अहमद
    Media company बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाए- मोनालिसा जौहरी* उत्तर प्रदेश बहराइच,नानपारा, आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कोतवाली नानपारा में एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने उपस्थित लोगों से अपील की सभी नागरिक उत्साह और शांतिपूर्वक अपने-अपने पर्व मनाएं तथा शासन की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बात न हो जिससे खुशी का माहौल प्रभावित हो। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि तहसील नानपारा क्षेत्र में पूर्व में पर्वों के दौरान घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए सभी लोग संयम और सहयोग की भावना से त्योहार मनाएं। बैठक में अतिक्रमण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस पर सीओ नानपारा पहुप सिंह ने बताया कि शहर और आसपास जहां-जहां सड़कों पर अतिक्रमण है, वहां अभियान चलाकर रास्ते साफ कराए जाएंगे ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी लोग आगामी पर्व को अच्छे तरीके संपन्न कराने में सहयोग करें l बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुसीद सेठ, भाजपा नेता पंकज जैसवाल, आनंद श्रीवास्तव, आनंद रस्तोगी, होली समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल, प्रमोद नाग,सभासद प्रतिनिधि समीउल्लाह खान शोएब, गोपाल चौरसिया, सपा नेत्री नसीबुननिशा, नगर पालिका की ओर से सईद अहमद और गंगा प्रताप सिंह, मोहम्मद युनूस, कांवड़िया संघ के अध्यक्ष जगत राम पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    2
    *आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्वक त्योहार मनाए- मोनालिसा जौहरी*
उत्तर प्रदेश बहराइच,नानपारा,
आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कोतवाली नानपारा में एसडीएम मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने उपस्थित लोगों से अपील की  सभी नागरिक उत्साह और शांतिपूर्वक अपने-अपने पर्व मनाएं तथा शासन की गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी बात न हो जिससे खुशी का माहौल प्रभावित हो। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि तहसील नानपारा क्षेत्र में पूर्व में पर्वों के दौरान घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए सभी लोग संयम और सहयोग की भावना से त्योहार मनाएं।
बैठक में अतिक्रमण के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस पर सीओ नानपारा पहुप सिंह ने बताया कि शहर और आसपास जहां-जहां सड़कों पर अतिक्रमण है, वहां अभियान चलाकर रास्ते साफ कराए जाएंगे ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। कोतवाल नानपारा राजनाथ सिंह ने कहा कि सभी लोग आगामी पर्व को  अच्छे तरीके संपन्न कराने में सहयोग करें l
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अब्दुल मुसीद सेठ, भाजपा नेता पंकज जैसवाल, आनंद श्रीवास्तव, आनंद रस्तोगी, होली समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार जायसवाल, प्रमोद नाग,सभासद प्रतिनिधि समीउल्लाह खान शोएब, गोपाल चौरसिया, सपा नेत्री नसीबुननिशा, नगर पालिका की ओर से सईद अहमद और गंगा प्रताप सिंह, मोहम्मद युनूस, कांवड़िया संघ के अध्यक्ष जगत राम पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.