Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच संजय सेतु पर मरम्मत कार्य से पहले पीपा पुल का हो निर्माण बहराइच जिले के बहराइच बाराबंकी राजमार्ग NH 927 पर बहराइच जनपद को बाराबंकी जनपद से जोड़ने संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते हुए बहराइच सांसद आनन्द कुमार गौड ने NHI से मरम्मत करने और उससे पहले दो पीपा पुलों का वैकल्पिक व्यवस्था तहत निर्माण करने की बात की है,40 साल पुराने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य पूरा करने के लिए लगभग दो महीनों का वक़्त NHI की तरफ से मांगा गया है जिससे उसकी मरम्मत का कार्य सही ढंग से पूरा किया जा सके।साथ ही आवागमन बाधित ना हो इसके लिए दो पीपा पुलों का निर्माण मरम्मत कार्य से पहले करने के लिए सांसद आनन्द कुमार गौड ने मांग रखी है। बाइट-; bjp संसद आनन्द कुमार गौड
आमिर अली
बहराइच संजय सेतु पर मरम्मत कार्य से पहले पीपा पुल का हो निर्माण बहराइच जिले के बहराइच बाराबंकी राजमार्ग NH 927 पर बहराइच जनपद को बाराबंकी जनपद से जोड़ने संजय सेतु की जर्जर हालत को देखते हुए बहराइच सांसद आनन्द कुमार गौड ने NHI से मरम्मत करने और उससे पहले दो पीपा पुलों का वैकल्पिक व्यवस्था तहत निर्माण करने की बात की है,40 साल पुराने संजय सेतु की मरम्मत का कार्य पूरा करने के लिए लगभग दो महीनों का वक़्त NHI की तरफ से मांगा गया है जिससे उसकी मरम्मत का कार्य सही ढंग से पूरा किया जा सके।साथ ही आवागमन बाधित ना हो इसके लिए दो पीपा पुलों का निर्माण मरम्मत कार्य से पहले करने के लिए सांसद आनन्द कुमार गौड ने मांग रखी है। बाइट-; bjp संसद आनन्द कुमार गौड
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *रहवा बिशुनपुर इलाके में संदिग्ध मौत खेत में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की जताई आशंका, पुलिस जांच में जुटी* बहराइच के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के रहवा बिशुनपुर में 11 फरवरी को बड़कऊ (45) का शव मक्का के खेत में मिला। परिजनों ने बताया कि व्यक्ति 10 फरवरी को खेत गए, बाइक लेकर कहीं चले गए। तलाश करने पर नहीं मिले। आज शव मिला। पुलिस ने पंचायतनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मुकदमा अपराध संख्या 56/26 धारा 103,1, 238 BNS दर्ज किया गया। जांच जारी है।1
- क्या खोल पोल अभियान में रोहित दीक्षित समाजसेवी के रडार पर और भी विभाग है आखिर क्या है पूरा मिशन ,, क्या इनका कोई साथ देगा या फिर अकेले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ते रहेंगे....... वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर भेजें 👇👇👇 वीडियो को लास्ट तक जरूर देखे1
- जनपद बहराइच के शिक्षा और संस्कृति के संगम की दिशा में जरवल ब्लॉक ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। संविलियन विद्यालय रेती हाता, जरवल में कार्यरत सीमा मौर्या का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) द्वारा आयोजित 05 दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स के लिए किया गया है, जो राजस्थान के ऐतिहासिक शहर उदयपुर में 02 फरवरी से 06 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष प्रशिक्षण “द हेरिटेज ऑफ क्रिएटिव पपेट्री (Puppetry for Education)” विषय पर आधारित है, जिसका उद्देश्य प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा को कठपुतली कला के माध्यम से अधिक रोचक, प्रभावशाली और बाल-मनोवैज्ञानिक दृष्टि से उपयोगी बनाना है। डायट पयागपुर, बहराइच द्वारा जारी सूची के अनुसार जनपद से चयनित शिक्षकों में जरवल क्षेत्र की शिक्षिका सीमा मौर्या का नाम प्रमुखता से शामिल है, जो पूरे नगर के लिए गौरव की बात है। पाँच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को कठपुतली निर्माण एवं संचालन, कहानी वाचन की कला, पॉटरी आर्ट, पेपरमेशी और टाई-एंड-डाई जैसी सृजनात्मक विधाओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से कुम्भलगढ़ किले का भ्रमण एवं हेरिटेज वॉक भी कार्यक्रम में शामिल है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागी शिक्षक अपने द्वारा तैयार की गई कठपुतलियों एवं पाठ योजनाओं की प्रदर्शनी लगाएंगे और विशेषज्ञों से फीडबैक प्राप्त करेंगे। प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पयागपुर द्वारा संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि चयनित शिक्षकों को समय से कार्यमुक्त किया जाए। प्रशिक्षण के सफल समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रशिक्षण उपरांत सीमा मौर्या इस नवाचार को अपने विद्यालय सहित जरवल क्षेत्र के अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों तक पहुंचाएंगी, जिससे जरवल के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण प्रक्रिया अधिक जीवंत, रचनात्मक और प्रभावी होगी और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कला व संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा।हिमानी पोरवाल: संविलियन विद्यालय बेहड़, तजवापुर भी शामिल हुई।2
- लखनऊ विधानसभा बजट सत्र में श्रावस्ती की बुलंद आवाज लखनऊ विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान विधायक श्रावस्ती श्री राम फेरन पांडे जी ने अपने संबोधन में जनपद श्रावस्ती से जुड़ी अहम जनसमस्याओं और विकास संबंधी प्रमुख मांगों को सदन के समक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण, बुनियादी सुविधाओं एवं जनता की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।1
- जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में राष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया1
- बहराइच। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई बुधवार शाम करीब 4 बजे की गई। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मारपीट, चोरी एवं बिजली चोरी के मामलों में वांछित चल रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में — दलजीत पुरवा गांव निवासी शाकिर अली पुत्र शब्बीर को मारपीट के मामले में, लोधपुरवा गांव निवासी लेखपाल पुत्र किशोरी लाल को चोरी के मामले में, तथा मुनीमपुर कला गांव निवासी श्रवण कुमार पुत्र रमेश चंद्र को बिजली चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कविंद्र नाथ सिंह, चंद्रशेखर चौहान, महेंद्र प्रताप सिंह, चंदेश्वर मिश्रा तथा कांस्टेबल हनुमान यादव, शिवकुमार पांडेय, सनत कुमार सिंह, विकास दुबे, दिलीप प्रजापति, रंजीत वर्मा, रविंद्र राय और प्रदीप कुमार शामिल रहे। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- बहराइच-: जनपद के हरदी थाने की गाड़ी से भगवानपुर चौराहे पर भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक बालक की मौत। कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हंगामा शुरू हो गया।1
- इकौना में दंगल का भव्य आयोजन, दो दिनों तक दिखेगा पहलवानों का दमखम इकौना (श्रावस्ती): थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत जगजीत इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह दंगल बुधवार एवं बृहस्पतिवार, दो दिनों तक चलेगा।दंगल में जाने-माने पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपनी ताकत और कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले देखने के लिए दूर-दराज से आए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल रोमांच और उत्साह से भर गया। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।1
- बहराइच। जनपद बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरीघाट थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बाजपुरवा गांव निवासी चमन सिंह उर्फ कार्तिकेय सिंह पुत्र राकेश सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को एकघरा पुल के पास से मुखबिर खास की सूचना पर उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव एवं कांस्टेबल अजय कुमार यादव की टीम ने दबोचा। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। बुधवार को पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के गंभीर अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।2