logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी का स्कूलों का अचानक निरीक्षण,अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुद्दे उठाए, अधिकारियों को दिए निर्देश, छात्रावास, प्रयोगशाला और हेलीपैड का भी लिया जायजा दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर दुद्धी पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने तहसील आवासीय परिसर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल और निर्माणाधीन हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कचहरी परिसर, शैक्षणिक संस्थानों और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत कचहरी परिसर के मालखाने से हुई, जिसकी जर्जर स्थिति देखकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी हैरान रह गए। इसके बाद दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप पांडे सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बाउंड्री, परिसर की व्यवस्थाओं और तहसील के सामने खाली सरकारी प्लॉट को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराने जैसी मांगें रखीं। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत बने भवन, निर्माणाधीन इमारत, पुराने प्रयोगशाला भवन और छात्रावास का निरीक्षण किया गया। परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। बाद में भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने, प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने तथा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर पठन-पाठन, आवास, भोजन और शौचालय जैसी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के सुरक्षित और सहज रहने के अनुरूप ही निर्माण कार्य होने चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कॉलेज के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
विवेक कुमार चन्द्रवंशी
Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
6a83f5b1-ddcd-4a7b-9e4f-88afdcea1425

जिलाधिकारी का स्कूलों का अचानक निरीक्षण,अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुद्दे उठाए, अधिकारियों को दिए निर्देश, छात्रावास, प्रयोगशाला और हेलीपैड का भी लिया जायजा दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर दुद्धी पहुंचे जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने तहसील आवासीय परिसर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, ट्रांजिट हॉस्टल और निर्माणाधीन हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कचहरी परिसर, शैक्षणिक संस्थानों और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण की

514ba73d-a309-41e7-a32a-2bf7ac76fef7

शुरुआत कचहरी परिसर के मालखाने से हुई, जिसकी जर्जर स्थिति देखकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी हैरान रह गए। इसके बाद दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, दिलीप पांडे सहित अन्य अधिवक्ताओं ने बाउंड्री, परिसर की व्यवस्थाओं और तहसील के सामने खाली सरकारी प्लॉट को पार्किंग के लिए उपलब्ध कराने जैसी मांगें रखीं। जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री श्री योजना के तहत बने भवन, निर्माणाधीन इमारत, पुराने

992d0b69-7d8d-400d-a677-d4d76ea0f973

प्रयोगशाला भवन और छात्रावास का निरीक्षण किया गया। परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। बाद में भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बन रहे हेलीपैड का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आवासीय परिसर की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने, प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करने तथा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के

97b8541b-ec1d-4afa-9f5a-85c689480eb0

निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत कर पठन-पाठन, आवास, भोजन और शौचालय जैसी सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के सुरक्षित और सहज रहने के अनुरूप ही निर्माण कार्य होने चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कॉलेज के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • _अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ का 33वां स्थापना दिवस क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट में मनाया गया, रेणुकुट सोनभद्र* अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा का 33वां स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को प्रातः क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट, सोनभद्र में औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। फूलों और मालाओं से सजी गाड़ी में परम पूज्य बाबा जी का चित्र रखकर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आश्रम परिसर से हिन्डाल्को कॉलोनी होते हुए ग्रासिम मोड़ से पुनः आश्रम पर आए। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सफलयोनि पाठ, आरती, सामूहिक अघोर गुरु गीता पाठ, पूजन और भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधे लगाए एवं पौधों के रख-रखाव करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आश्रम के *व्यवस्थापक मंडल* ने बताया कि आश्रम सदैव राष्ट्र और समाज हित में अग्रसर रहता है। आश्रम द्वारा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, नशा उन्मूलन, दहेज रहित शादी जैसे कार्यों में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अवधूत कृपा महिला हस्तशिल्प केंद्र एवं महिला मंडल द्वारा निर्धन कन्याओं को हस्तकला एवं सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है
    1
    _अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ का 33वां स्थापना दिवस क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट में मनाया गया, 
रेणुकुट सोनभद्र* अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा का 33वां स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को प्रातः क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट, सोनभद्र में औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। फूलों और मालाओं से सजी गाड़ी में परम पूज्य बाबा जी का चित्र रखकर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आश्रम परिसर से हिन्डाल्को कॉलोनी होते हुए ग्रासिम मोड़ से पुनः आश्रम पर आए। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सफलयोनि पाठ, आरती, सामूहिक अघोर गुरु गीता पाठ, पूजन और भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधे लगाए एवं पौधों के रख-रखाव करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
आश्रम के *व्यवस्थापक मंडल* ने बताया कि आश्रम सदैव राष्ट्र और समाज हित में अग्रसर रहता है। आश्रम द्वारा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, नशा उन्मूलन, दहेज रहित शादी जैसे कार्यों में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अवधूत कृपा महिला हस्तशिल्प केंद्र एवं महिला मंडल द्वारा निर्धन कन्याओं को हस्तकला एवं सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है
    user_संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    संजय श्रीवास्तव ( ब्यूरो चीफ)
    Dudhi, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    3
    जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
    1
    आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव
भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव
भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    5 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊 मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। 📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। #Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र
सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊
मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया।
📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र
मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की।
#Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ग्राम सभा के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने और योजनाओं की नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत फैसिलिटेटर रमाकांत सिंह तथा सीआरपी सीमा देवी एवं संगीता देवी का सहयोग रहा।
    1
    स्थाई समिति सदस्यों को मिला ग्राम सभा सशक्तीकरण का प्रशिक्षण
हेमंत कुमार की रिपोर्ट
चिनियां प्रखंडके खुरी पंचायत के ग्राम मसरा एवं रणपुरा क्लस्टर में शनिवार  ग्राम सभा स्थाई समिति सदस्यों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह खरवार ने समिति सदस्यों को उनके अधिकार, कर्तव्य, सामाजिक निगरानी, ग्राम सभा की प्रभावी बैठक, विकास योजनाओं की पारदर्शिता एवं शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने गांव की समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान के लिए ग्राम सभा के माध्यम से सामूहिक निर्णय लेने और योजनाओं की नियमित निगरानी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत फैसिलिटेटर रमाकांत सिंह तथा सीआरपी सीमा देवी एवं संगीता देवी का सहयोग रहा।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    25 min ago
  • जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
    1
    जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल
सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026।
सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.