Shuru
Apke Nagar Ki App…
लगातार हो रही बरसात में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही बागेश्वर जिले के कपकोट के सौंग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की हालत बदहाल हो गई है, विद्यालय की इमारत जर्जर हो चुकी है और लगातार हो रही बरसात में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय में शौचालय व चारदीवारी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और दीवारें-छत की मरम्मत नहीं होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने सरकार से शीघ्र मरम्मत व आवश्यक संसाधनों की मांग की है ताकि पढ़ाई का स्तर बरकरार रखा जा सके।
Jc pandey
लगातार हो रही बरसात में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही बागेश्वर जिले के कपकोट के सौंग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की हालत बदहाल हो गई है, विद्यालय की इमारत जर्जर हो चुकी है और लगातार हो रही बरसात में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय में शौचालय व चारदीवारी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और दीवारें-छत की मरम्मत नहीं होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने सरकार से शीघ्र मरम्मत व आवश्यक संसाधनों की मांग की है ताकि पढ़ाई का स्तर बरकरार रखा जा सके।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- लगातार हो रही बरसात में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही बागेश्वर जिले के कपकोट के सौंग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की हालत बदहाल हो गई है, विद्यालय की इमारत जर्जर हो चुकी है और लगातार हो रही बरसात में छत से पानी टपकने के कारण कक्षाओं में पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यालय में शौचालय व चारदीवारी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और दीवारें-छत की मरम्मत नहीं होने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों व अभिभावकों ने सरकार से शीघ्र मरम्मत व आवश्यक संसाधनों की मांग की है ताकि पढ़ाई का स्तर बरकरार रखा जा सके।1
- Post by Dr.Sharwan1
- UP में जापान का ₹1000 करोड़ का दांव! 4,000 नौकरियां, 60 हजार ट्रैक्टर | Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जापान की तकनीक और उत्तर प्रदेश के विशाल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के बीच सहयोग अब बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स की दिशा में बढ़ रहा है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा परियोजना के तहत ₹1000 करोड़ से अधिक के निवेश और करीब 4,000 प्रत्यक्ष रोजगार की बात सामने आई है। परियोजना के पहले चरण में हर साल 60,000 ट्रैक्टर और 15,000 भारी कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट बनाने की क्षमता विकसित करने का लक्ष्य बताया गया है। इसके अलावा Spark Minda और Toyota Tsusho की साझेदारी, JETRO, Invest UP और CII के बीच प्रस्तावित सहयोग तथा जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में R&D सेंटर, स्किल डेवलपमेंट हब और ग्लोबल सप्लाई चेन विकसित करने का न्योता—ये सभी राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए अहम माने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी उद्योगों से उत्तर प्रदेश को सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि अपना “दूसरा औद्योगिक घर” मानने की अपील की है। क्या जापान और उत्तर प्रदेश की यह साझेदारी UP को भारत का बड़ा Manufacturing Hub बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है? क्या इससे प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों नए रोजगार के रास्ते खुलेंगे? आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। वीडियो पसंद आए तो LIKE 👍 | SHARE 🔄 | SUBSCRIBE 🔔 जरूर करें। G Express पर देखिए देश, प्रदेश, राजनीति, अर्थव्यवस्था और दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें।1
- अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर नगर निगम प्रशासन और पशुपालन विभाग की संयुक्त पहल अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर नगर निगम प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त पहल शुरू की गई है। पशुपालन विभाग और नगर निगम प्रशासन के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम में घूम रहे निराश्रित गौवंश का चिन्हीकरण कर उनके स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क पर घूम रहे निराश्रित गौवंशीय पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु उनको रेडियम बेल्ट लगाई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल ने बताया कि भैंसवाड़ा और पेटशाल में गौसदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसके पूर्ण होने से नगर में निराश्रित गौवंश की संख्या में कमी आएगी।1
- नैनीताल में फिर बरसा पानी। मौसम विभाग का जारी है यलो अलर्ट नैनीताल में फिर बरसा पानी। मौसम विभाग का जारी है यलो अलर्ट1
- गंगोलीहाट में मूलभूत समस्याओं को लेकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी। गंगोलीहाट में मूलभूत समस्याओं को लेकर छठे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमल न होने तथा बदहाल सड़कों, खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन की अगुवाई उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (अ.जा. प्रकोष्ठ) मनोज टम्टा कर रहे हैं। धरने के छठे दिन क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन में मनोज टम्टा, राम सिंह महरा, षष्टी भट्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शोबन राम तथा मेहर सिंह बिष्ट डटे रहे। वक्ताओं ने राज्य सरकार पर गंगोलीहाट क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं कागजों तक सीमित रहने से क्षेत्र की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आंदोलन को लगातार व्यापक समर्थन मिल रहा है। बेरीनाग, पुगराऊं घाटी और गणाई गंगोली से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। समर्थन देने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बेरीनाग हेम पंत, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बेरीनाग अमित पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष बेरीनाग मनोज सानी, केसर महरा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुगराऊं घाटी त्रिलोक सिंह कार्की, ग्राम प्रधान चौकी गणाई राजेश बोरा, देवेंद्र सिंह मेहता, कुंदन धानिक, पूर्व प्रधान हेम कुमार तथा कैलाश चंद्र भट्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़कों के सुधारीकरण, अस्पतालों में डॉक्टरों एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर धरातल में काम शुरू नहीं होता, तब तक अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी रहेगा।1
- मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चंपावत आबादी क्षेत्र में NH-09 पर गड्ढामुक्त सड़क हेतु पैचवर्क कार्य तेज, यात्रियों और स्थानीय निवासियों हेतु होगा सुगम यातायात मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में चंपावत आबादी क्षेत्र में NH-09 पर गड्ढामुक्त सड़क हेतु पैचवर्क कार्य तेज, यात्रियों और स्थानीय निवासियों हेतु होगा सुगम यातायात1
- नरगोली से बेरीनाग तक करीब 8 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बना कर होगा प्रदर्शन तीन दशक से कच्ची और खस्ता सड़क के कारण आवाजाही, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि-व्यवसाय प्रभावित, ग्रामीणों ने की 23 अगस्त को नरगोली से बेरीनाग तक करीब 8 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बना कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की दी चेतावनी. बागेश्वर पिथौरागढ़ के सीमांत गांव नरगोली-चंतोला-पौंसा-पोस्ताला-बेरीनाग मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधार की मांग लेकर क्षेत्रवासियों ने 23 अगस्त, राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नरगोली से बेरीनाग तक करीब 8 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बना कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की दी चेतावनी. संघर्ष समिति ने कहा कि यह आंदोलन पूरी कमस्यारघाटी और दोनों जनपदों के ग्रामीणों की सामूहिक आवाज है, न कि किसी एक गाँव का घटक। ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग तीन दशक से कच्ची और खस्ता सड़क के कारण आवाजाही, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि-व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं, तथा मानसून में हालत और बिगड़ जाती है। बैठक में पंचायत प्रतिनिधि, युवा और स्थानीय निवासी शामिल रहे.1