*अमरोहा: नौगांवा सादात में खेत में मिली लाश से हड़कंप, जहरीले कीड़े के काटने से मौत* *अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना चौकी के पास एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।* जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान *देवराज सिंह पुत्र रामनिवास त्यागी, उम्र करीब 58 वर्ष* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह खेत में चारा लेने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि देवराज सिंह *दिनांक 19/09/2026 को शाम के समय घर से निकले थे*। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। आज *दिनांक 23/09/2026 को शाम करीब 4:00 बजे* सूचना मिली कि उनका शव *आमोद त्यागी के घर के पीछे, सौरभ त्यागी के खाली प्लॉट* में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची जमुना पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में *जहरीले कीड़े के काटने से मौत* होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। *रिपोर्ट - नौगांवा सादात, अमरोह
*अमरोहा: नौगांवा सादात में खेत में मिली लाश से हड़कंप, जहरीले कीड़े के काटने से मौत* *अमरोहा। जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के जमुना चौकी के पास एक लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।* जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान *देवराज सिंह पुत्र रामनिवास त्यागी, उम्र करीब 58 वर्ष* के रूप में हुई
है। बताया जा रहा है कि देवराज सिंह खेत में चारा लेने के लिए घर से निकले थे। परिजनों ने बताया कि देवराज सिंह *दिनांक 19/09/2026 को शाम के समय घर से निकले थे*। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। आज *दिनांक 23/09/2026 को शाम करीब 4:00 बजे* सूचना मिली कि उनका शव *आमोद त्यागी के घर के पीछे, सौरभ त्यागी के खाली प्लॉट* में पड़ा हुआ
है। मौके पर पहुंची जमुना पुलिस ने जांच की तो प्रारंभिक जांच में *जहरीले कीड़े के काटने से मौत* होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। *रिपोर्ट - नौगांवा सादात, अमरोह
- Free Fire Reel कहानियाँ part 😂🤣1
- संभल के चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, गांव गांव जाकर अपील चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की जनसभा, गांव गांव जाकर अपील सम्भल में आजाद समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 29 सितंबर को चंदौसी में जनसभा करेंगे। सभा को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। चंदौसी में चंद्रशेखर आजाद की यह पहली बड़ी जनसभा होगी। पार्टी ने चंदौसी सीट से रमेश गंधर्व को प्रत्याशी घोषित किया है। जनसभा में सामाजिक हिस्सेदारी, अधिकार और आरक्षण जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। पार्टी इसे सम्भल में अपने चुनावी अभियान और संगठन को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देख रही है। बाइट- शहज़ाद खां, जिलाध्यक्ष आज़ाद समाज पार्टी, सम्भल1
- Bhagatpur:अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम अलीगंज मार्ग पर बाइक की टक्कर से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम मुरादाबाद। थाना भगतपुर क्षेत्र के ग्राम बिलावाला निवासी करीब 70 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र भोजराज सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मुरादाबाद कचहरी में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रघुवीर सिंह बुधवार को मुरादाबाद से ट्रेन द्वारा अपने घर लौट रहे थे। अलीगंज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। अलीगंज मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रघुवीर सिंह को परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने किसी भी प्रकार की कार्यवाई से इंकार किया है।1
- *उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि *सूचना विभाग हापुड़* *दिनांक 23 सितम्बर, 2026* *मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का किया गया सीधा प्रसारण* *उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि* आज प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण सहकारिता विभाग के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि., द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री सतीश प्रधान, डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. रहे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा नागर, अध्यक्षा, जिला पंचायत, हापुड़ एवं श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़, सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, सांसद प्रतिनिधिगण, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि., गाजियाबाद के निदेशकगण तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, हापुड़ व सहकारिता विभाग, हापुड़ व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुये बताया गया कि इसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अतंर्गत पात्र कृषकों को 06 लाख रूपये तक का दीर्घकालीन ऋण 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र कृषकों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ की सभी शाखाओं के ऋणी सदस्यों जो समय से अपने ऋण की अदायगी कर रहे है, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 384 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगमी 05 वर्षों में लगभग 05 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूंजीगत निवेश हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया गया है। इसी अवसर पर प्रदेश में "भारत टैक्सी" सेवा का भी शुभारंभ किया गया। भारत टैक्सी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एस०टी०सी०एल०) द्वारा संचालित भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। "सारथी ही मालिक" की सहकारी भावना के अंतर्गत चालक सदस्य एवं हितधारक के रूप् में इससे जुडते है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए चालकों के आर्थिक सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के उद्देश्यों, कृ षकों के हित में सहकारिता विभाग की भूमिका तथा भारत टैक्सी से संबंधित पहल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषकों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, हापुड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रमुख तथ्यः 384 करोड़ रूपये स्वीकृत। 05 वर्षों में 05 लाख कृषक लाभान्वित। 06 लाख रूपये तक का दीर्घका ऋण, 06 प्रतिशत ब्याज दर पर। भारत टैक्सीः सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी सेवा। आयुक्त से सहायक आयुक्त युक्त सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद हापुड़।1
- मूंढापांडे नेशनल हाईवे पर दो बाइको कीआमने-सामने से टक्कर एक घायल एक की मौत1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण आज दिनांक 23 सितंबर दिन बुधवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन के अवसर पर संगठन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे कार्यक्रम सेवा संकल्प, मेरे सपनों का भारत, सेवा भाव के अंतर्गत एक पीपल का वृक्ष लगा कर सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम की दीर्घायु की कामना की वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने सेवा भाव से वृक्ष लगाए और पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए वृक्षों को पालने की जिम्मेदारी के साथ लगाए गए वृक्ष को पाल पोषण कर उसको बड़ा करें तभी सेवा भाव का सपना पूरा होगा इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, मोनू सैनी,नरेंद्र जाटव, सनी,हनी,रहबर अब्बास धनीराम जाटव मौजूद रहे1
- बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने बनियाखेड़ा में मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीण और व्यापारी संगठन आमने-सामने संभल के बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र में मिट्टी खनन को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के जंगल क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन की परमिशन निरस्त कराने और डंपरों पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर आम जनता और व्यापारियों को कथित परेशानी से राहत दिलाने की मांग की गई है। मामला थाना बनियाठेर क्षेत्र के ग्राम बनियाखेड़ा का है। ग्रामीणों की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के जंगल क्षेत्र में काफी समय से मिट्टी खनन का काम चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खनन के बाद मिट्टी से भरे डंपर गांव की सड़कों से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। शिकायत में सड़क और खड़ंजे क्षतिग्रस्त होने, पाइपलाइन टूटने, खेतों और फसलों को नुकसान पहुंचने तथा धूल के कारण प्रदूषण बढ़ने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि भारी वाहनों के आवागमन से गांव के बच्चों और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी इसका असर पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से भी खनन विभाग के अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। संगठन ने मिट्टी खनन की प्रक्रिया और ईसी परमिशन को लेकर सवाल उठाते हुए आम जनता और व्यापारियों को राहत दिलाने की मांग की है। अब ग्रामीणों और व्यापार मंडल की शिकायत के बाद देखने वाली बात होगी कि खनन विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- मुरादाबाद नवागत जिलाधिकारी अनुनय झा ने संभाला कार्यभार1
- *बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर एडवा में गन्ने के खेत में आज सुबह मिले अज्ञात महिला के अधजले शव व उसके पास मिली लगभग डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लेकर घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने किया निरीक्षण,* *निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण गौतम राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देशदीपक सिंह व थाना अध्यक्ष नूरपुर प्रवेज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर रहे उपस्थित, पुलिस अधीक्षक के.के.बिश्नोई ने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम को दिए निर्देश,फिलहाल मृतक महिला के शव की नहीं हो पाई अभी शिनाख्त,मासूम बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।* *बिजनौर के नूरपुर से हमारे संवाददाता मोहित कुमार की देखिए यह खास रिपोर्ट* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* #Noorpur #Bijnor #BijnorNews #NoorpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #CrimeBreaking #LatestNews #BigBreaking #PoliceInvestigation #BijnorPolice #NoorpurPolice #AlampurAdwa #MissingWoman #UnidentifiedBody #CrimeInvestigation #PoliceAction #GroundReport #NewsAlert #TezIndiaLiveNews #TezIndiaNews #नूरपुर #बिजनौर #ब्रेकिंगन्यूज #अपराध #पुलिसजांच #बड़ीखबर *बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर एडवा में गन्ने के खेत में आज सुबह मिले अज्ञात महिला के अधजले शव व उसके पास मिली लगभग डेढ़ साल की मासूम बच्ची को लेकर घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने किया निरीक्षण,* *निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण गौतम राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर देशदीपक सिंह व थाना अध्यक्ष नूरपुर प्रवेज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर रहे उपस्थित, पुलिस अधीक्षक के.के.बिश्नोई ने घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम को दिए निर्देश,फिलहाल मृतक महिला के शव की नहीं हो पाई अभी शिनाख्त,मासूम बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।* *बिजनौर के नूरपुर से हमारे संवाददाता मोहित कुमार की देखिए यह खास रिपोर्ट* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* #Noorpur #Bijnor #BijnorNews #NoorpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #CrimeBreaking #LatestNews #BigBreaking #PoliceInvestigation #BijnorPolice #NoorpurPolice #AlampurAdwa #MissingWoman #UnidentifiedBody #CrimeInvestigation #PoliceAction #GroundReport #NewsAlert #TezIndiaLiveNews #TezIndiaNews #नूरपुर #बिजनौर #ब्रेकिंगन्यूज #अपराध #पुलिसजांच #बड़ीखबर1