logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि *सूचना विभाग हापुड़* *दिनांक 23 सितम्बर, 2026* *मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का किया गया सीधा प्रसारण* *उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि* आज प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार, हापुड़ में मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के शुभारंभ / उद्घाटन समारोह के आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन का सीधा प्रसारण सहकारिता विभाग के उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि., द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री सतीश प्रधान, डायरेक्टर, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. रहे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा नागर, अध्यक्षा, जिला पंचायत, हापुड़ एवं श्रीमती कविता मीना, जिलाधिकारी, हापुड़, सुश्री श्रुति शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़, सांसद प्रतिनिधिगण, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक लि., गाजियाबाद के निदेशकगण तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, हापुड़ व सहकारिता विभाग, हापुड़ व उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योजना की जानकारी देते हुये बताया गया कि इसका उद्देश्य लघु एवं सीमांत कृषकों को सुलभ एवं रियायती दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है। योजना के अतंर्गत पात्र कृषकों को 06 लाख रूपये तक का दीर्घकालीन ऋण 06 प्रतिशत की प्रभावी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। समय से ऋण की किस्तें जमा करने वाले पात्र कृषकों को राज्य सरकार द्वारा ब्याज अनुदान का लाभ भी प्राप्त होगा। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. जनपद हापुड़ की सभी शाखाओं के ऋणी सदस्यों जो समय से अपने ऋण की अदायगी कर रहे है, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। योजना हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 384 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा आगमी 05 वर्षों में लगभग 05 लाख कृषकों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य गतिविधियों एवं आवश्यक पूंजीगत निवेश हेतु भी ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था पर बल दिया गया है। इसी अवसर पर प्रदेश में "भारत टैक्सी" सेवा का भी शुभारंभ किया गया। भारत टैक्सी, सहकारी टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एस०टी०सी०एल०) द्वारा संचालित भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला डिजिटल राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। "सारथी ही मालिक" की सहकारी भावना के अंतर्गत चालक सदस्य एवं हितधारक के रूप् में इससे जुडते है। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराते हुए चालकों के आर्थिक सामाजिक सशक्तीकरण, रोजगार एवं स्वरोजगार को बढावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के उद्देश्यों, कृ षकों के हित में सहकारिता विभाग की भूमिका तथा भारत टैक्सी से संबंधित पहल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने तथा सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषकों को अधिकाधिक लाभान्वित किए जाने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, हापुड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रमुख तथ्यः 384 करोड़ रूपये स्वीकृत। 05 वर्षों में 05 लाख कृषक लाभान्वित। 06 लाख रूपये तक का दीर्घका ऋण, 06 प्रतिशत ब्याज दर पर। भारत टैक्सीः सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी सेवा। आयुक्त से सहायक आयुक्त युक्त सहायक निबन्धक, सहकारिता जनपद हापुड़।

8 hrs ago
user_Shrma Impekt Bharat News Jejender
Shrma Impekt Bharat News Jejender
Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।
    1
    होटल के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, CCTV में कैद हुई चोरी की वारदात
संडीला, हरदोई के सदर बाजार में मुरादाबाद होटल के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित मो. बिलाल के मुताबिक वह होटल के अंदर बैठा था, इसी दौरान बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश के बाद भी बाइक का पता नहीं चला।
बताया जा रहा है कि बाइक चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और बाइक बरामद करने की मांग की है।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नौगावां सादात। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को मां गायत्री एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय धनौरी मीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *सांकेतिक भाषा दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक* नौगावां सादात। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को मां गायत्री एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय धनौरी मीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा के महत्व और श्रवणबाधित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी के विशेष शिक्षक एकांत कौशिक ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांकेतिक भाषा श्रवणबाधित व्यक्तियों के लिए संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सांकेतिक भाषा के कुछ सामान्य संकेतों के बारे में बताया और उनका अभ्यास भी कराया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधि में भाग लिया। संस्था प्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। विद्यार्थियों को दिव्यांगजनों के प्रति सहयोग, सम्मान और संवेदनशीलता का व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मुनाफ हसन, कृष्ण कुमार एवं मुकेश कुमार उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि संवाद का माध्यम अलग हो सकता है, लेकिन सम्मान और भावनाएं सभी के लिए समान होती हैं।
    1
    नौगावां सादात। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को मां गायत्री एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय धनौरी मीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
*सांकेतिक भाषा दिवस पर विद्यार्थियों को किया जागरूक*
नौगावां सादात। अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर बुधवार को मां गायत्री एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय धनौरी मीर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सांकेतिक भाषा के महत्व और श्रवणबाधित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में सोसाइटी के विशेष शिक्षक एकांत कौशिक ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांकेतिक भाषा श्रवणबाधित व्यक्तियों के लिए संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सांकेतिक भाषा के कुछ सामान्य संकेतों के बारे में बताया और उनका अभ्यास भी कराया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गतिविधि में भाग लिया।
संस्था प्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिलना चाहिए। विद्यार्थियों को दिव्यांगजनों के प्रति सहयोग, सम्मान और संवेदनशीलता का व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मुनाफ हसन, कृष्ण कुमार एवं मुकेश कुमार उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि संवाद का माध्यम अलग हो सकता है, लेकिन सम्मान और भावनाएं सभी के लिए समान होती हैं।
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टटीरी में तालाब की मिट्टी उठाने को लेकर विवाद, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी BAGHPAT DESK: बागपत। टटीरी कस्बे में तालाब सुंदरीकरण के लिए मिट्टी उठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मिट्टी दूध प्लांट में भेजी जा रही है, लेकिन इसके लिए आसपास के किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है। भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि मिट्टी उठाने का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रदीप धामा ने कहा कि यदि तालाब के सुंदरीकरण के लिए नियमानुसार मिट्टी उठाकर दूध प्लांट में भेजी जा रही है, तो उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाना और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देना गलत है। प्रदीप धामा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ इस तरह की कार्रवाई जारी रही या किसी निर्दोष व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मामले को लेकर बैठक करने की भी बात कही। वहीं, एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    1
    टटीरी में तालाब की मिट्टी उठाने को लेकर विवाद, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
BAGHPAT DESK: बागपत। टटीरी कस्बे में तालाब सुंदरीकरण के लिए मिट्टी उठाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की मिट्टी दूध प्लांट में भेजी जा रही है, लेकिन इसके लिए आसपास के किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है।
भाकियू कार्यकर्ता प्रदीप धामा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया कि मिट्टी उठाने का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। प्रदीप धामा ने कहा कि यदि तालाब के सुंदरीकरण के लिए नियमानुसार मिट्टी उठाकर दूध प्लांट में भेजी जा रही है, तो उन्हें आपत्ति नहीं है। लेकिन किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी उठाना और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देना गलत है।
प्रदीप धामा ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के साथ इस तरह की कार्रवाई जारी रही या किसी निर्दोष व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मामले को लेकर बैठक करने की भी बात कही।
वहीं, एसडीएम दिग्विजय सिंह ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • अमरोहा। यूपी आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल राहगीर ने मोबाइल से बनाया तेंदुए का वीडियो तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जहूरहसन का मामला
    1
    अमरोहा। यूपी

आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से मचा हड़कंप

तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल

राहगीर ने मोबाइल से बनाया तेंदुए का वीडियो

तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की

नौगांव सादात थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर जहूरहसन का मामला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • अमरोहा में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने CO समेत 15 पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप अमरोहा। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगरौली में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गांव निवासी महिला रीना ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ द्वारा घर से रास्ता निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ, उसके बेटे और छोटे बच्चे के साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने CCTV का DVR और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। महिला का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब एक लाख रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे को एनकाउंटर में मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अमरोहा को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल मामले में महिला के आरोप और पुलिस के पक्ष के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    अमरोहा में पुलिस पर गंभीर आरोप, महिला ने CO समेत 15 पुलिसकर्मियों पर लगाए मारपीट के आरोप
अमरोहा। हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगरौली में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। गांव निवासी महिला रीना ने आरोप लगाया है कि उसके जेठ द्वारा घर से रास्ता निकालने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और घर में घुसकर उसके साथ, उसके बेटे और छोटे बच्चे के साथ मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने CCTV का DVR और मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। महिला का दावा है कि पुलिस कार्रवाई के बाद घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला और करीब एक लाख रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बेटे को एनकाउंटर में मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक अमरोहा को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
फिलहाल मामले में महिला के आरोप और पुलिस के पक्ष के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पूरे प्रकरण की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • संडीला में निकली श्री महावीर जी झंडा मेले की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत संडीला में श्री महावीर जी झंडा मेले के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान हनुमान समेत विभिन्न धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सदर बाजार रोड सहित कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा देखने पहुंचे। इमलियाबाग चौराहे पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए झंडे भी शोभायात्रा में शामिल हुए। मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अगुवाई में शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बस अड्डा चौराहे पहुंची, जहां समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
    1
    संडीला में निकली श्री महावीर जी झंडा मेले की भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
संडीला में श्री महावीर जी झंडा मेले के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान हनुमान समेत विभिन्न धार्मिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
सदर बाजार रोड सहित कई स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा देखने पहुंचे। इमलियाबाग चौराहे पर ग्रामीण क्षेत्रों से आए झंडे भी शोभायात्रा में शामिल हुए।
मेला कमेटी अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री की अगुवाई में शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से होते हुए बस अड्डा चौराहे पहुंची, जहां समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
    user_Star Bharat News 24
    Star Bharat News 24
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण आज दिनांक 23 सितंबर दिन बुधवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन के अवसर पर संगठन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे कार्यक्रम सेवा संकल्प, मेरे सपनों का भारत, सेवा भाव के अंतर्गत एक पीपल का वृक्ष लगा कर सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम की दीर्घायु की कामना की वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने सेवा भाव से वृक्ष लगाए और पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए वृक्षों को पालने की जिम्मेदारी के साथ लगाए गए वृक्ष को पाल पोषण कर उसको बड़ा करें तभी सेवा भाव का सपना पूरा होगा इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, मोनू सैनी,नरेंद्र जाटव, सनी,हनी,रहबर अब्बास धनीराम जाटव मौजूद रहे
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण 
आज दिनांक 23 सितंबर दिन बुधवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद व पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन के अवसर पर संगठन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाये जा रहे कार्यक्रम सेवा संकल्प, मेरे सपनों का भारत, सेवा भाव के अंतर्गत एक पीपल का वृक्ष लगा कर सभी कार्यकर्ताओं ने पीएम की दीर्घायु की कामना की वीरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने सेवा भाव से वृक्ष लगाए और पर्यावरण को साफ सुथरा रखने के लिए वृक्षों को पालने की जिम्मेदारी के साथ लगाए गए वृक्ष को पाल पोषण कर उसको बड़ा करें तभी सेवा भाव का सपना पूरा होगा इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, मोनू सैनी,नरेंद्र जाटव, सनी,हनी,रहबर अब्बास धनीराम जाटव मौजूद रहे
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग बुलंदशहर निवासी रोहित शर्मा ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र ममता शर्मा नामक महिला पर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का लगा आरोप - जल्द से जल्द कार्यवाही की प्रार्थी ने की अपील बुलंदशहर सीओ सिटी कर रहे जाँच - ममता शर्मा ने खुद को शिक्षार्थ होने की कबूल की सीओ सिटी के सामने बात सवाल इस बात पर उठता है की क्या एलएलबी की छात्रा कोर्ट परिसर मे काला कोट पहन कर कर सकती है कार्य युवक का कहना है की पिछले कई महीने से लगातार प्रार्थना पत्र देकर कर रहा है कार्यवाही की मांग
    1
    फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर की कार्यवाही की मांग
बुलंदशहर निवासी रोहित शर्मा ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
ममता शर्मा नामक महिला पर सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ का लगा आरोप - जल्द से जल्द कार्यवाही की प्रार्थी ने की अपील 
बुलंदशहर सीओ सिटी कर रहे जाँच - ममता शर्मा ने खुद को शिक्षार्थ होने की कबूल की सीओ सिटी के सामने बात 
सवाल इस बात पर उठता है की क्या एलएलबी की छात्रा कोर्ट परिसर मे काला कोट पहन कर कर सकती है कार्य 
युवक का कहना है की पिछले कई महीने से लगातार प्रार्थना पत्र देकर कर रहा है कार्यवाही की मांग
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव सुल्तानपुर जहूरहसन में आबादी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीर ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है और लोग सतर्क हो गए हैं। अमरोहा में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, आबादी के पास दिखा खूंखार शिकारी!
    1
    अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव सुल्तानपुर जहूरहसन में आबादी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। राहगीर ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में खौफ का माहौल है और लोग सतर्क हो गए हैं।
अमरोहा में तेंदुए की दस्तक से मचा हड़कंप, आबादी के पास दिखा खूंखार शिकारी!
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.