logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसी भी प्रकार के विज्ञापन एवं खबरों के लिए हमें संपर्क करें,+91 73949 47972,+91 9065207673 *कौशाम्बी में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* कौशांबी। दुर्गा भाभी सभागार स्थित पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में बालकों से संबंधित प्रकरणों, लंबित मामलों, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, तथा उनके पुनर्वास से जुड़ी कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विशेष किशोर पुलिस इकाई का उद्देश्य कानून से संघर्षरत बालकों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील, मानवीय और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना है। बैठक में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बाल सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

5 hrs ago
user_पत्रकार गणेश कश्यप
पत्रकार गणेश कश्यप
Video Creator कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

किसी भी प्रकार के विज्ञापन एवं खबरों के लिए हमें संपर्क करें,+91 73949 47972,+91 9065207673 *कौशाम्बी में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न* कौशांबी। दुर्गा भाभी सभागार स्थित पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले में बालकों से संबंधित प्रकरणों, लंबित मामलों, संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, तथा उनके पुनर्वास से जुड़ी कार्यवाहियों की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विशेष किशोर पुलिस इकाई का उद्देश्य कानून से संघर्षरत बालकों एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशील, मानवीय और सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाना है। बैठक में सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में बाल सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम, ब्लड बैंक का उद्घाटन* *कौशाम्बी संदेश | मंजीत कुमार* *कौशांबी जनपद* के सराय अकिल स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार एवं मनीषा चौधरी द्वारा ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने संत गाडगे महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने संत गाडगे महाराज के जीवन संघर्ष, स्वच्छता अभियान और समाज सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।ज्ञात हो कि अब तक कौशांबी जनपद में जरूरतमंद मरीजों को ब्लड के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा शुरू किया गया ब्लड बैंक स्थानीय मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके उपचार में आसानी होगी। डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह पहल जनसेवा की भावना से की गई है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस सराहनीय कदम की क्षेत्रवासियों ने खुलकर प्रशंसा की कार्यक्रम में मैनेजर संजय पाल, डॉ. निखिल चौधरी अस्पताल स्टाफ सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
    1
    *संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम, ब्लड बैंक का उद्घाटन*
*कौशाम्बी संदेश | मंजीत कुमार*
*कौशांबी जनपद* के सराय अकिल स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार एवं मनीषा चौधरी द्वारा ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने संत गाडगे महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने संत गाडगे महाराज के जीवन संघर्ष, स्वच्छता अभियान और समाज सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।ज्ञात हो कि अब तक कौशांबी जनपद में जरूरतमंद मरीजों को ब्लड के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा शुरू किया गया ब्लड बैंक स्थानीय मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके उपचार में आसानी होगी। डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह पहल जनसेवा की भावना से की गई है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस सराहनीय कदम की क्षेत्रवासियों ने खुलकर प्रशंसा की कार्यक्रम में मैनेजर संजय पाल, डॉ. निखिल चौधरी अस्पताल स्टाफ सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Video Creator कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशांबी होली और रमजान का त्यौहार को देखते हुऐ कौशांबी पुलिस अलर्ट मोड में कोखराज थाने क्षेत्र के ननमई गांव में भारी पुलिस
    1
    कौशांबी होली और रमजान का त्यौहार को देखते हुऐ कौशांबी पुलिस अलर्ट मोड में कोखराज थाने क्षेत्र के ननमई गांव में भारी पुलिस
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Local News Reporter मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • "रिश्वत ली है तो पैसा कहां रखे है ?" घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है. ये 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है. लेखपाल साहब एक ठेकेदार से हैसियत प्रमाण पत्र की उल्टी रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे.
    1
    "रिश्वत ली है तो पैसा कहां रखे है ?"
घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है.
ये 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है. लेखपाल साहब एक ठेकेदार से हैसियत प्रमाण पत्र की उल्टी रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे.
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Manjhanpur, Kaushambi•
    2 hrs ago
  • थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा एनसीआर नं0 335/14 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त भुग्गन पुत्र मिठाई लाल निवासी जड़ियन टोला थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
    1
    थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा एनसीआर नं0 335/14 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त भुग्गन पुत्र मिठाई लाल निवासी जड़ियन टोला थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    2 hrs ago
  • *कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा की* *कौशांबी संदेश* कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं के संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान अलग-अलग थानों में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की जानकारी सीधे ली गई और प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    *कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा की*
*कौशांबी संदेश*
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं के संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया गया।
इस दौरान अलग-अलग थानों में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की जानकारी सीधे ली गई और प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।
    user_कौशांबी संदेश
    कौशांबी संदेश
    Yoga instructor मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by ओम प्रकाश पत्रकार
    1
    Post by ओम प्रकाश पत्रकार
    user_ओम प्रकाश पत्रकार
    ओम प्रकाश पत्रकार
    Media house मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *बस की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौके पर हुई मौत* *विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662* जनपद प्रयागराज जिला के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौके पर हुई मौत हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों भारी भीड़ लग गई और आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल साइकिल से अपने किसी कार्य से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    *बस की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौके पर हुई मौत*
*विनय कुमार रिपोर्टर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र नेजा 8174801662*
जनपद प्रयागराज जिला के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौके पर हुई मौत हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों भारी भीड़ लग गई और आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल साइकिल से अपने किसी कार्य से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की मौके पर ही मौत हो गई 
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Vinay Kumar patrkar
    Vinay Kumar patrkar
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *तेज रफ्तार बस की टक्कर से किशोर छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा* *कौशाम्बी संदेश प्रयागराज, संवाददाता।* प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    *तेज रफ्तार बस की टक्कर से किशोर छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा*
*कौशाम्बी संदेश प्रयागराज, संवाददाता।*
प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_पत्रकार गणेश कश्यप
    पत्रकार गणेश कश्यप
    Video Creator कौशांबी, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.