Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है ll "रिश्वत ली है तो पैसा कहां रखे है ?" घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है. ये 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है. लेखपाल साहब एक ठेकेदार से हैसियत प्रमाण पत्र की उल्टी रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे.
MAKKI TV
घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है ll "रिश्वत ली है तो पैसा कहां रखे है ?" घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है. ये 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है. लेखपाल साहब एक ठेकेदार से हैसियत प्रमाण पत्र की उल्टी रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे.
More news from Kaushambi and nearby areas
- थाना सैनी पुलिस ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक सैनी/कौशाम्बी...थाना सैनी पुलिस टीम ने 04 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सैनी पुलिस टीम द्वारा केस नं0 6500/22 धारा 138 एनआई एक्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी सिराथू थाना सैनी जपनद कौशाम्बी व एनसीआर नं0 197/13 धारा 323/504/506 भादवि से सम्बन्धित 02 वारण्टी अभियुक्त 1. दिनई पुत्र महादेव 2. बबलू पुत्र दिनई निवासीगण भड़ेहरी थाना सैनी जनपद कौशाम्बी जनपद कौशाम्बी तथा मु०अ०सं० 279/24 से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त हरिओम पुत्र कुवारे निवासी मोहरी बाग मजरा गोविन्दपुर गोरियों थाना सैनी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया ।2
- कौशांबी होली और रमजान का त्यौहार को देखते हुऐ कौशांबी पुलिस अलर्ट मोड में कोखराज थाने क्षेत्र के ननमई गांव में भारी पुलिस1
- "रिश्वत ली है तो पैसा कहां रखे है ?" घूस लेते हुए लेखपाल साहब रंगे हाथ धर लिए गए. विजिलेंस प्रयागराज की टीम ने कौशाम्बी से लेखपाल साहब को गिरफ्तार किया है. ये 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए है. लेखपाल साहब एक ठेकेदार से हैसियत प्रमाण पत्र की उल्टी रिपोर्ट लगाने की एवज में रिश्वत ले रहे थे.1
- *कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों की ऑनलाइन समीक्षा की* *कौशांबी संदेश* कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं के संबंध में संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से ऑनलाइन संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान अलग-अलग थानों में आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की जानकारी सीधे ली गई और प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- *संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम, ब्लड बैंक का उद्घाटन* *कौशाम्बी संदेश | मंजीत कुमार* *कौशांबी जनपद* के सराय अकिल स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजकुमार एवं मनीषा चौधरी द्वारा ब्लड बैंक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी रहे। मुख्य अतिथि ने संत गाडगे महाराज जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने संत गाडगे महाराज के जीवन संघर्ष, स्वच्छता अभियान और समाज सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।ज्ञात हो कि अब तक कौशांबी जनपद में जरूरतमंद मरीजों को ब्लड के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा शुरू किया गया ब्लड बैंक स्थानीय मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अब गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके उपचार में आसानी होगी। डॉ. राजकुमार ने कहा कि यह पहल जनसेवा की भावना से की गई है और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी रहेगा। इस सराहनीय कदम की क्षेत्रवासियों ने खुलकर प्रशंसा की कार्यक्रम में मैनेजर संजय पाल, डॉ. निखिल चौधरी अस्पताल स्टाफ सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।1
- *तेज रफ्तार बस की टक्कर से किशोर छात्र की मौत, परिजनों का हंगामा* *कौशाम्बी संदेश प्रयागराज, संवाददाता।* प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और आक्रोशित परिजनों ने चक्का जाम करने का प्रयास किया। मिली जानकारी के अनुसार गौसपुर गांव निवासी पवन पटेल साइकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पूरामुफ्ती थाना के समीप जीटी रोड पर तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाने की कोशिश की, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा एनसीआर नं0 335/14 धारा 323/504 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त भुग्गन पुत्र मिठाई लाल निवासी जड़ियन टोला थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया ।1