वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक -गणेश विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व कराने, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर तैनात रखने तथा नशे के विरुद्ध ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ के निर्देश -राजस्व एवं पुलिस अमले में बेहतर समन्वय से मजबूत होगी कानून व्यवस्था - कलेक्टर -सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित वाहन जांच एवं सतत जागरूकता अभियान पर बल -विसर्जन के उपरांत जल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करें नगरीय निकाय - कलेक्टर -पंडाल स्थलों पर सघन निगरानी, निरंतर गश्त-शाला-महाविद्यालय के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक, बिना पर्चे दवा विक्रय पर लाइसेंस निलंबन के निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक -गणेश विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व कराने, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर तैनात रखने तथा नशे के विरुद्ध ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ के निर्देश -राजस्व एवं पुलिस अमले में बेहतर समन्वय से मजबूत होगी कानून व्यवस्था - कलेक्टर -सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित वाहन जांच एवं सतत जागरूकता अभियान पर बल -विसर्जन के उपरांत जल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करें नगरीय निकाय - कलेक्टर -पंडाल स्थलों पर सघन निगरानी, निरंतर गश्त-शाला-महाविद्यालय के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक, बिना पर्चे दवा विक्रय पर लाइसेंस निलंबन के निर्देश बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था, जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव, अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। गणेश उत्सव एवं विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पंडाल स्थलों पर सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए, जिससे भीड़ की स्थिति प्रभावी रूप से नियंत्रित रह सके। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों से शांति समिति की बैठकों की जानकारी ली और कहा कि विसर्जन यथासंभव सूर्यास्त से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। विसर्जन स्थलों पर राजस्व एवं पुलिस अमले की मॉनिटरिंग के साथ गोताखोरों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। स्वयंसेवकों तथा पंडाल समितियों के पदाधिकारियों के संपर्क नम्बर संधारित रखने और विसर्जन के उपरांत जल स्रोतों की सफाई कराने का दायित्व नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव ने निरंतर गश्त, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा राजस्व एवं पुलिस अमले के मध्य बेहतर समन्वय पर बल दिया। एनकॉर्ड समिति की बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में अवैध शराब, गांजा तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों के व्यापार, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नशा एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि संपूर्ण परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। उन्होंने पुलिस एवं आबकारी विभाग को ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ नीति अपनाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा संदिग्ध ठिकानों पर सतत चेकिंग एवं संयुक्त छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टोर्स के नियमित निरीक्षण का दायित्व देते हुए कहा गया कि चिकित्सकीय पर्चे के बिना नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय करने वालों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार लाइसेंस निलंबित किए जाएं। शाला, महाविद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास तंबाकू सहित नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सेमिनार, रैली और कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं पुनर्वास व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी तथा ड्रग इंस्पेक्टर सहित समिति के सदस्य शामिल हुए। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा मानकों के अनुपालन, वाहन जांच, चालकों के प्रशिक्षण एवं सड़क संकेतकों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित वाहन जांच, प्रशिक्षित चालक, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य है। उन्होंने वाहन चालकों तथा आम नागरिकों के मध्य सतत जागरूकता अभियान संचालित करने और सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ आवश्यक उपाय क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक -गणेश विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व कराने, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर तैनात रखने तथा नशे के विरुद्ध ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ के निर्देश -राजस्व एवं पुलिस अमले में बेहतर समन्वय से मजबूत होगी कानून व्यवस्था - कलेक्टर -सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित वाहन जांच एवं सतत जागरूकता अभियान पर बल -विसर्जन के उपरांत जल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करें नगरीय निकाय - कलेक्टर -पंडाल स्थलों पर सघन निगरानी, निरंतर गश्त-शाला-महाविद्यालय के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक, बिना पर्चे दवा विक्रय पर लाइसेंस निलंबन के निर्देश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक -गणेश विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व कराने, विसर्जन स्थलों पर गोताखोर तैनात रखने तथा नशे के विरुद्ध ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ के निर्देश -राजस्व एवं पुलिस अमले में बेहतर समन्वय से मजबूत होगी कानून व्यवस्था - कलेक्टर -सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु नियमित वाहन जांच एवं सतत जागरूकता अभियान पर बल -विसर्जन के उपरांत जल स्रोतों की सफाई सुनिश्चित करें नगरीय निकाय - कलेक्टर -पंडाल स्थलों पर सघन निगरानी, निरंतर गश्त-शाला-महाविद्यालय के आसपास तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक, बिना पर्चे दवा विक्रय पर लाइसेंस निलंबन के निर्देश बलरामपुर, कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था, जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेकर संबंधित विभागों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव, अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। गणेश उत्सव एवं विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पंडाल स्थलों पर सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए, जिससे भीड़ की स्थिति प्रभावी रूप से नियंत्रित रह सके। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों से शांति समिति की बैठकों की जानकारी ली और कहा कि विसर्जन यथासंभव सूर्यास्त से पूर्व सुनिश्चित किया जाए। विसर्जन स्थलों पर राजस्व एवं पुलिस अमले की मॉनिटरिंग के साथ गोताखोरों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। स्वयंसेवकों तथा पंडाल समितियों
के पदाधिकारियों के संपर्क नम्बर संधारित रखने और विसर्जन के उपरांत जल स्रोतों की सफाई कराने का दायित्व नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव ने निरंतर गश्त, सूचना तंत्र को सुदृढ़ करने तथा राजस्व एवं पुलिस अमले के मध्य बेहतर समन्वय पर बल दिया। एनकॉर्ड समिति की बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में अवैध शराब, गांजा तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों के व्यापार, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नशा एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि संपूर्ण परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए सभी विभाग समन्वित प्रयास करें। उन्होंने पुलिस एवं आबकारी विभाग को ‘‘जीरो टॉलरेंस’’ नीति अपनाते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा संदिग्ध ठिकानों पर सतत चेकिंग एवं संयुक्त छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टोर्स के नियमित निरीक्षण का दायित्व देते हुए कहा गया कि चिकित्सकीय पर्चे के बिना नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय करने वालों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार लाइसेंस निलंबित किए जाएं। शाला, महाविद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास तंबाकू सहित नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सेमिनार, रैली और कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने तथा नशे से प्रभावित व्यक्तियों की काउंसलिंग एवं पुनर्वास व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी तथा ड्रग इंस्पेक्टर सहित समिति के सदस्य शामिल हुए। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा मानकों के अनुपालन, वाहन जांच, चालकों के प्रशिक्षण एवं सड़क संकेतकों की स्थिति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियमित वाहन जांच, प्रशिक्षित चालक, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता अनिवार्य है। उन्होंने वाहन चालकों तथा आम नागरिकों के मध्य सतत जागरूकता अभियान संचालित करने और सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ आवश्यक उपाय क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में गौवंश को कुचलकर ट्रक समेत भागा चालक, तीन दिन बाद पुलिस के शिकंजे में कानापोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ली गौवंश की जान, चारामा पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा कांकेर। रात के अंधेरे में तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंश को कुचल दिया। हादसे में गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस की लगातार तलाश आखिरकार रंग लाई। चारामा पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया और वाहन जब्त कर उसे न्यायालय में पेश किया। घटना 12 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास की है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएन-9092 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से गौवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर रुकने के बजाय ट्रक लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चारामा पुलिस ने अपराध क्रमांक 192/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना में इस्तेमाल ट्रक और उसके चालक की तलाश तेज कर दी। लगातार पतासाजी के बाद 15 सितंबर को ट्रक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में खुला राज ट्रक को कब्जे में लेने के बाद चालक से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में चालक ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद हितेश्वर यादव (26), पिता ओमप्रकाश यादव, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रक जब्त पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सीजी-04-एनएम-9092 जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम की भूमिका आरोपी की पतासाजी और गिरफ्तारी में चारामा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उपनिरीक्षक रूपेन्द्र पटेल और आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस के मुताबिक समय पर मिली छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में अहम साबित हो सकती है।1
- त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी संघ की बैठक बाजारों में भीड़ और पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा, मकई चौक से इतवारी बाजार तक पुलिस ने की पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस ने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर की मौजूदगी में आयोजित बैठक में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाले यातायात दबाव, पार्किंग, भीड़भाड़ और आमजन एवं व्यापारियों की सुविधा से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से लिए सुझाव, आपसी समन्वय पर बनी सहमति बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न व्यावहारिक सुझाव दिए। पुलिस अधिकारियों ने सुझावों पर चर्चा करते हुए त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं होने देने तथा यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक के बाद एएसपी डीसी पटेल, डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लेकर यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हांकित किया गया। पुलिस ने बताया कि त्योहारी अवधि में बाजारों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती, पेट्रोलिंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी की जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश जगत, केआर साहू, कैट जिलाध्यक्ष महेश जसूजा, घड़ी चौक व्यापारी संघ अध्यक्ष ज्ञानचंद लूनावत, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष ललित बरडिया, राजू पंजवानी, चेतन हिंदुजा, कल्याण मुलवानी, देवा अन्दानी, संजय लुंकड़ सहित व्यापारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- बड़ेराजपुर: ग्राम कोपरा में 11 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल ग्राम कोपरा, बड़ेराजपुर में 11 दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुभारंभ हुआ। भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद आरती एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पूरे 11 दिनों तक बाल मंडली समिति द्वारा सुबह-शाम पूजा एवं आरती के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेशोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।1
- नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल1
- पार्षद वार्ड के काम को लेकर कटिबंध लेकिन जॉन से उन्हें नहीं मिल रहा है सपोर्ट रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 60 का मामला1
- गणेश प्रतिमाएं लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब, डीजे-धुमाल और आतिशबाजी के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुईं प्रतिमाएं नवापारा-राजिम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नवापारा-राजिम अंचल में भगवान श्रीगणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए श्रद्धालु मूर्तिकारों के मूर्ति कला केंद्रों में पहुंचते रहे। छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को लेने के लिए युवाओं, बच्चों और गणेश उत्सव समितियों में विशेष उत्साह नजर आया। नवापारा-राजिम अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रमन चक्रधारी, अश्विनी चक्रधारी एवं टीकम चक्रधारी के मूर्ति कला केंद्र में भी गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। प्रतिमाएं ले जाने से पहले विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय गणेशोत्सव की कामना की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के साथ निकल रहे जुलूस में आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। प्रतिमाओं के पहुंचने के साथ ही अब गणेशोत्सव की रौनक और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की स्थापना और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।3
- ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त महुआ शराब बेचने निकला था आरोपी, पुलिस ने रास्ते में दबोचा ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस की कार्रवाई, 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त कांकेर। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन उजियारा के तहत पखांजूर पुलिस ने एक और कार्रवाई की है। ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर हाथभट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत करीब 960 रुपए बताई गई है। पुलिस को 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पी.व्ही.-60 यशवंतनगर निवासी सुकुमार मल्लिक (30) अवैध रूप से महुआ शराब रखकर उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और पी.व्ही.-08 चाणक्यपुरी से पी.व्ही.-31 जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 155/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। ऑपरेशन उजियारा में लगातार कार्रवाई जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन उजियारा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पखांजूर पुलिस की टीम लगातार अवैध शराब और नशे के कारोबार पर नजर रख रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ये रहे कार्रवाई में शामिल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तेज कुमार वर्मा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक पीपल राज कंवर, सहायक उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक बशीर खान, ब.फ. आरक्षक सरोजीत विश्वास और आरक्षक पवन सोन की भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।1
- कोमल देव जिला अस्पताल में निकला सांप,लोगो ने दहशद,सांप का किया सफल रेस्क्यू 15 सितंबर सुबह 11 बजे कोमल देव जिला अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब,लगभग 5 फीट लंबा सांप अस्पताल के किचन में घुस गया।इसने लंबे और बड़े सांप को देख कर वहां काम करने वाले कर्मचारी,डरकर चिल्लाते हुए किचन से बाहर निकल गए। किचन में सांप घुसने की जानकारी वन विभाग को दिया गया।वन विभाग की रेस्क्यू टीम अस्पताल पहुंच कर, सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर,सांप को कर अपने साथ ले गए।तब जा कर वहां के लोगों ने राहत की सास ली।1
- युवती को पकड़कर सड़क किनारे बैठ गया युवक, मदद की गुहार पर जुटी भीड़ गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे एक युवक अचानक एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों द्वारा इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय युवती को पकड़कर सड़क किनारे बैठ गया युवक, मदद की गुहार पर जुटी भीड़ गुरुग्राम के सिविल लाइंस इलाके में सड़क किनारे एक युवक अचानक एक युवती को पकड़कर बैठ गया और राहगीरों से मदद की गुहार लगाने लगा। मौके पर भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। युवती ने लोगों से कैमरा बंद करने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को शांत कराया। जांच में सामने आया कि युवक दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है और मानसिक तनाव से गुजर रहा है। परिजनों द्वारा इलाज से जुड़े दस्तावेज दिखाने के बाद पुलिस ने उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया। ऐसी स्थिति में वीडियो बनाने के बजाय संवेदनशीलता और मदद को प्राथमिकता देना जरूरी है।1