logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर:मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में किराना स्टोर में लगी आग लाखों रुपया के सामान जलकर हुआ राख। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मंगलवार करीब 11:30 बजे रात में एक गुमटी नुमा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बताया जाता है कि आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार पासवान ने बताया कि वह गुमटी में जनरल स्टोर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को उनका पुत्र प्रियांशी कुमार करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर घर चला आया था। इसके कुछ ही देर बाद करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने उनके घर पहुंचकर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा फ्रिज, एम्प्लीफायर सहित लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का जनरल सामान जल गया है, जबकि कुल नुकसान लाखों में आंका जा रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में बुधवार को डायल 112 पुलिस को सूचना दिया है और मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देने की बात कही है। वहीं, थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

2 days ago
user_RAMRUP RAY
RAMRUP RAY
पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
2 days ago

समस्तीपुर:मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर में किराना स्टोर में लगी आग लाखों रुपया के सामान जलकर हुआ राख। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 10 में मंगलवार करीब 11:30 बजे रात में एक गुमटी नुमा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। बताया जाता है कि आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार राजेश कुमार पासवान ने बताया कि वह गुमटी में जनरल स्टोर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को उनका पुत्र प्रियांशी कुमार करीब 11:30 बजे दुकान बंद कर घर चला आया था। इसके कुछ ही देर बाद करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने उनके घर पहुंचकर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि दुकान में रखा फ्रिज, एम्प्लीफायर सहित लगभग 50 हजार रुपये मूल्य का जनरल सामान जल गया है, जबकि कुल नुकसान लाखों में आंका जा रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में बुधवार को डायल 112 पुलिस को सूचना दिया है और मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देने की बात कही है। वहीं, थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में भारत गणना 2027 (जनगणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्याणपुर बस्ती में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जो 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इसके साथ ही स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है, जिसके तहत नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करना है, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इस दौरान प्रतिभागियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डाटा संग्रहण, मोबाइल ऐप के उपयोग और अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 16 सुपरवाइजर एवं 160 प्रगणक भाग ले रहे हैं। इन्हें ट्रेनर संजीत ठाकुर, सुबोध राम, धर्मेंद्र राम, राजीव कुमार, संजय कुमार एवं अमरनाथ राम द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सरोज कुमार राय, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, पूजा कुमारी, अर्चना यादव, त्रिभुवन चौपाल, पंकज राय, मनोज कुमार, रामनाथ राय, अभिनव कुमार, मनोज शर्मा, विवेक कुमार, कुंदन कुमार, राहुल झा मो.हाशिम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से इस बार जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
    1
    मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र में भारत गणना 2027 (जनगणना) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कल्याणपुर बस्ती में सुपरवाइजर एवं प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के नोडल पदाधिकारी डॉ. नवकंज कुमार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) किया जाएगा, जो 2 मई से 31 मई तक चलेगा। इसके साथ ही स्वयं गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का कार्य 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक निर्धारित किया गया है, जिसके तहत नागरिक स्वयं अपने विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करना है, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। इस दौरान प्रतिभागियों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डाटा संग्रहण, मोबाइल ऐप के उपयोग और अन्य आवश्यक तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 16 सुपरवाइजर एवं 160 प्रगणक भाग ले रहे हैं। इन्हें ट्रेनर संजीत ठाकुर, सुबोध राम, धर्मेंद्र राम, राजीव कुमार, संजय कुमार एवं अमरनाथ राम द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सरोज कुमार राय, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, पूजा कुमारी, अर्चना यादव, त्रिभुवन चौपाल, पंकज राय, मनोज कुमार, रामनाथ राय, अभिनव कुमार, मनोज शर्मा, विवेक कुमार, कुंदन कुमार, राहुल झा
मो.हाशिम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रशासन का मानना है कि प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से इस बार जनगणना कार्य को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • बिहार के 24 वे मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने लोक भवन में 15 अप्रैल 2026 को लिया शपथ, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा का बिहार में पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य सम्राट चौधरी को प्राप्त हुआ साथ हैं नीतीश युग के 20 वर्षों का अंत एवं सम्राट युग का हुआ शुभारंभ देखते हैं बिहार के जनता के उम्मीद पर कितना खरा उतर पाते हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
    1
    बिहार के 24 वे मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने लोक भवन में 15 अप्रैल 2026 को लिया शपथ, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के साथ ही भाजपा का बिहार में पहला मुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य सम्राट चौधरी को प्राप्त हुआ साथ हैं नीतीश युग के 20 वर्षों का अंत एवं सम्राट युग का हुआ शुभारंभ देखते हैं बिहार के जनता के उम्मीद पर कितना खरा उतर पाते हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार Mohiuddinagar, Samastipur•
    22 hrs ago
  • Post by JAY Narayan Kumar
    1
    Post by JAY Narayan Kumar
    user_JAY Narayan Kumar
    JAY Narayan Kumar
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    14 min ago
  • Post by सुनो सच बिहार
    1
    Post by सुनो सच बिहार
    user_सुनो सच बिहार
    सुनो सच बिहार
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    58 min ago
  • बिहार के आसमान से अब आग बरस रही है। अप्रैल के मध्य में ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।
    1
    बिहार के आसमान से अब आग बरस रही है। अप्रैल के मध्य में ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Prakash Kumar Prakash Paswan j
    1
    Post by Prakash Kumar Prakash Paswan j
    user_Prakash Kumar Prakash Paswan j
    Prakash Kumar Prakash Paswan j
    Video Creator बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी के बाद सियासत तेज, तेजप्रताप यादव बोले एक महीने बाद करेंगे नई भविष्यवाणी बिहार। राज्य की राजनीति में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार को काम करने के लिए समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार को अपनी नीतियों को लागू करने और स्थिति सुधारने के लिए कम से कम एक से दो महीने का समय मिलना चाहिए। अपने बयान में तेजप्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले जो भविष्यवाणी की थी, वह सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे एक और भविष्यवाणी करेंगे, जो एक महीने बाद सामने आएगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान के जरिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने के साथ-साथ अपनी राजनीतिक रणनीति भी स्पष्ट कर रहा है। वहीं सत्ताधारी दल के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, जहां उन्हें कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा। बिहार की राजनीति में इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
    1
    सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी के बाद सियासत तेज, तेजप्रताप यादव बोले एक महीने बाद करेंगे नई भविष्यवाणी
बिहार। राज्य की राजनीति में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सम्राट चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद तेजप्रताप यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है।
तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार को काम करने के लिए समय दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार को अपनी नीतियों को लागू करने और स्थिति सुधारने के लिए कम से कम एक से दो महीने का समय मिलना चाहिए।
अपने बयान में तेजप्रताप यादव ने यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले जो भविष्यवाणी की थी, वह सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे एक और भविष्यवाणी करेंगे, जो एक महीने बाद सामने आएगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान के जरिए विपक्ष सरकार पर दबाव बनाने के साथ-साथ अपनी राजनीतिक रणनीति भी स्पष्ट कर रहा है। वहीं सत्ताधारी दल के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण समय है, जहां उन्हें कानून-व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देना होगा।
बिहार की राजनीति में इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।
    user_Khabar Junction Live
    Khabar Junction Live
    Local News Reporter बख्तियारपुर, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • पटोरी अनुमंडल क्षेत्र स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में बिहार अग्नि सेवा सप्ताह 2026 एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत गुरुवार को लक्ष्य अकादमी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और जोश का परिचय दिया। पुरुष वर्ग में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अभिनव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रवि राज द्वितीय और सतीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग की 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें शबनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निशा कुमारी ने द्वितीय तथा रूपम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरिशंकर मिश्रा एवं अमरेंद्र कुमार ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हरिशंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान शत्रुध्न कुमार, भीम कुमार, राममूर्ति कुमार, राहुल कुमार, विजय गुप्ता, रमेश राय एवं त्रिलोकी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पटोरी अनुमंडल क्षेत्र स्थित जननायक कर्पूरी स्टेडियम में बिहार अग्नि सेवा सप्ताह 2026 एवं ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत गुरुवार को लक्ष्य अकादमी के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर उत्साह और जोश का परिचय दिया।
पुरुष वर्ग में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में अभिनव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रवि राज द्वितीय और सतीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं महिला वर्ग की 1000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भी 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें शबनम कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। निशा कुमारी ने द्वितीय तथा रूपम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरिशंकर मिश्रा एवं अमरेंद्र कुमार ने विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर हरिशंकर मिश्रा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक क्षमता का विकास करते हैं, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान शत्रुध्न कुमार, भीम कुमार, राममूर्ति कुमार, राहुल कुमार, विजय गुप्ता, रमेश राय एवं त्रिलोकी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.