डोडा चूरा का उचित दाम नहीं मिलने पर अफीम किसानों का बहिष्कार का ऐलान, 15 से 25 सितंबर तक नहीं करवाएंगे डोडा चूरा तौल- हरनावदाशाहजी. डोडा चूरा की तुलाई के बदले वाजिब दाम मिलने की मांग को लेकर काश्तकारों ने एक बार फिर आवाज उठाते हुए अफीम किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित कर आगामी तिथियों में काश्तकारों द्वारा तौल नही करवाने का आव्हान किया है। अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में रविवार को कुंभाखेड़ी बालाजी मंदिर पर अफीम काश्तकारों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिसमें अफीम काश्तकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा डोडा चूरा का न्यूनतम मूल्य निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान अपने डोडा चूरा का तौल व नष्टीकरण नहीं करवाएगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित 15 से 25 सितंबर तक की तौल कराने की निर्धारित अवधि का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उचित दाम की मांग पर अड़े किसान- किसानों का कहना है कि सरकार डोडा चूरा की सही कीमत नहीं दे रही है। जब तक किसानों की इस वाजिब मांग को पूरा नहीं किया जाता और डोडा चूरा का उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक क्षेत्र का कोई भी किसान किसी भी कैंप पर अपना डोडा चूरा लेकर नहीं पहुंचेगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया । इस दौरान संरक्षक छोटू लाल पारेता, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन प्रवक्ता हेमराज लववंशी, बलराम मीणा, शिवराज लववंशी, लक्ष्मी नारायण लोधा, बाबूलाल भील, बीरम लोधा ,सतीश लववंशी प्रहलाद सिंह, बापूलाल मीणा, कैलाश चंद सहित समिति के कई किसान प्रतिनिधि और काश्तकार उपस्थित रहे।
डोडा चूरा का उचित दाम नहीं मिलने पर अफीम किसानों का बहिष्कार का ऐलान, 15 से 25 सितंबर तक नहीं करवाएंगे डोडा चूरा तौल- हरनावदाशाहजी. डोडा चूरा की तुलाई के बदले वाजिब दाम मिलने की मांग को लेकर काश्तकारों ने एक बार फिर आवाज उठाते हुए अफीम किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में बैठक आयोजित कर आगामी तिथियों में काश्तकारों द्वारा तौल नही करवाने का आव्हान किया है। अफीम किसान संघर्ष समिति बारां-झालावाड़ के तत्वावधान में रविवार को कुंभाखेड़ी बालाजी मंदिर पर अफीम काश्तकारों ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
जिसमें अफीम काश्तकारों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जब तक सरकार द्वारा डोडा चूरा का न्यूनतम मूल्य निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक कोई भी किसान अपने डोडा चूरा का तौल व नष्टीकरण नहीं करवाएगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित 15 से 25 सितंबर तक की तौल कराने की निर्धारित अवधि का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का फैसला लिया है। उचित दाम की मांग पर अड़े किसान- किसानों का कहना है कि सरकार डोडा चूरा की सही कीमत नहीं दे रही है। जब
तक किसानों की इस वाजिब मांग को पूरा नहीं किया जाता और डोडा चूरा का उचित मूल्य नहीं दिया जाता, तब तक क्षेत्र का कोई भी किसान किसी भी कैंप पर अपना डोडा चूरा लेकर नहीं पहुंचेगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किया । इस दौरान संरक्षक छोटू लाल पारेता, कोषाध्यक्ष प्रहलाद सुमन प्रवक्ता हेमराज लववंशी, बलराम मीणा, शिवराज लववंशी, लक्ष्मी नारायण लोधा, बाबूलाल भील, बीरम लोधा ,सतीश लववंशी प्रहलाद सिंह, बापूलाल मीणा, कैलाश चंद सहित समिति के कई किसान प्रतिनिधि और काश्तकार उपस्थित रहे।
- सागर SP अनुराग सुजानिया पर हर महीने 50 लाख रुपए वसूली का आरोप दिग्विजय सिंह की खुली चुनौती—‘हिम्मत है तो मानहानि का केस करो’ सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सागर के पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सागर में पुलिस व्यवस्था के नाम पर हर महीने करीब 50 लाख रुपए की कथित वसूली की जा रही है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से एसपी अनुराग सुजानिया को हटाने और मामले की जांच आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) से कराने की मांग की है। ‘आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करें’ दिग्विजय सिंह ने अपने आरोपों को लेकर एसपी अनुराग सुजानिया को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं तो एसपी उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा सकते हैं। दिग्विजय सिंह का कहना है कि वह अदालत में अपने आरोपों को साबित करने के लिए तैयार हैं। जहरीली शराब कांड के बाद और गरमाया मामला सागर के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में सितंबर 2026 की शुरुआत में संदिग्ध जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी और कई लोगों की मौत हुई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और गिरफ्तारियां कीं। एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक पुलिस ने विशेष टीमें बनाकर कई स्थानों पर दबिश दी। इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस के कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों और पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित किया गया था। 2024 की शिकायतों को लेकर भी सवाल दिग्विजय सिंह के कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में 2024 में भाजपा विधायक प्रदीप लारिया द्वारा सागर में अवैध शराब, जुआ और सट्टे पर रोक लगाने को लेकर पुलिस को लिखे पत्र का भी हवाला दिया गया। आरोप लगाया गया कि यदि इन शिकायतों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती तो मौजूदा शराब कांड को रोका जा सकता था। अब सबसे बड़ा सवाल—आरोपों पर क्या होगा एक्शन? दिग्विजय सिंह के आरोपों के बाद अब सागर पुलिस प्रशासन की भूमिका पर राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। सवाल यह है कि क्या एसपी अनुराग सुजानिया इन गंभीर आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब देंगे? क्या वे दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि की कार्रवाई करेंगे? या फिर सरकार इन आरोपों की स्वतंत्र जांच कराएगी? फिलहाल, 50 लाख रुपए प्रतिमाह वसूली का आरोप दिग्विजय सिंह द्वारा लगाया गया राजनीतिक आरोप है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। एसपी अनुराग सुजानिया या सागर पुलिस की ओर से इस विशेष आरोप पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने पर खबर का दूसरा पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा1
- बकानी। कस्बे में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। बकानी। कस्बे में रविवार को कुशवाहा समाज की ओर से लव-कुश जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। लव-कुश भगवान के जन्मोत्सव के अवसर पर कुशवाहा समाज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकी सजाई गई, वहीं बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर समाज के महिला-पुरुष एवं नवयुवक उत्साह के साथ शामिल हुए। शोभायात्रा कुशवाहा समाज मंदिर से प्रारंभ होकर सारोतिया मोहल्ला, भरजी इमली, पीपली चौराहा, पुराना थाना, अस्पताल रोड, नयापुरा, बस स्टैंड एवं माचलपुर रोड होते हुए पुनः कुशवाहा समाज मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बारिश के बीच भी समाजजनों में उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने बरसात का आनंद लेते हुए शोभायात्रा में भाग लिया। लव-कुश जयंती के अवसर पर कुशवाहा समाज के लोगों ने सुबह से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहभागिता की।3
- सुनो कविता..... गजानन 🙏....... A Poem of God Ganeshji.1
- कस्बे मे दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार को लोक देवता श्री बाबा रामदेव जी महाराज के 674 वे जन्मोत्सव के अवसर पर मेघवाल समाज अंता ने विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली | प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा क्वासपुरा मे स्थित बाबा रामदेव मंदिर से पूजा अर्चना करने के बाद शुरू की गई जो शिवाजी चौक, पंचायत समिति रोड अस्पताल के रास्ते सिसवाली तिराहे से मुख्य बाजार होते हुऐ वापस क्वासपुरा मे रामदेव मंदिर पहुंची | कलश यात्रा का मार्ग मे अलग अलग सामाजिक संगठनो समाज सेवियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुऐ स्वागत सत्कार किया गया साथ ही ठंडा जल पिलाकर स्वागत किया गया | मेघवाल समाज द्वारा निकाले गये भव्य जुलुस एवं कलश यात्रा मे समाज के जनप्रतिनिधि गण, युवा बुजुर्ग कलश लेती महिलाऐ सहित अन्य शामिल रहे, कलश यात्रा का समापन प्रसाद वितरण के बाद किया गया,1
- अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में कछियाथाना विद्यालय का दबदबा संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया योजना के तहत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई। इसमें टांडा अहीरान, मझोला, कस्बाथाना सहराना व कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी अंत्याक्षरी, पर्यावरण, निबंध तथा गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। खेल प्रतियोगिता में खो-खो के बालिका व बालक दोनों वर्गों में पीएमश्री कछियाथाना की टीम विजेता रही। विजेता-उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा व प्रज्ञा दुबे ने किया।1
- चांदी की पालकी में निकले महाकाल बारां में उमड़ा आस्था का सैलाब_बारां_ @Bharat_news_24_baran #mahakalsawari #ujjainmahakaaleshwar🕉🙏🏻🔥 #breakingnews #baran #बारां चांदी की पालकी में निकले महाकाल बारां में उमड़ा आस्था का सैलाब_बारां_ @Bharat_news_24_baran #mahakalsawari #ujjainmahakaaleshwar🕉🙏🏻🔥 #breakingnews #baran #बारां1
- 17 सितंबर को बारां में शक्ति प्रदर्शन, किसानों को जुटाने की बनाई रणनीति समरानियां कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक केलवाड़ा तहसील अध्यक्ष राधेश्याम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 सितंबर को जिला केंद्र बारां पर होने वाले विशाल शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिला सदस्य माणक राठौर, तहसील प्रभारी संग्राम सिंह, प्रकाश गोस्वामी, अध्यक्ष शिवदयाल मेहता सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अधिकाधिक किसानों को बारां पहुंचाने का संकल्प लिया।1
- road na banne ke karan jepli कॉलोनी से niwaniya रोड तक1
- हथोना नदी में दो युवकों कि डूबने से मौत एक कों बचाने के चक्कर में दूसरा भी गहरे पानी में डूबा ग्रामीणों ने निकालें दोनों के शवों को बाहर रामगंजमंडी ।चेचट क्षेत्र के हथोना गांव की नदी में रविवार को बड़ा हादसा घट गया जब दो युवक मछली पकड़ने गए तो दो युवकों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते हीं मौक़े पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हों गईं। वहीं सूचना पर चेचट थाना अधिकारी उत्तम सिंह भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार नूर मोहम्मद पुत्र लतीफ हुसैन और फुरकान पुत्र अब्दुल हुसैन, निवासी रामद्वारा, नया कुआं के पास चेचट, हथोना गांव की नदी में मछली पकड़ने गए थें। तभी पुलिया पर अचानक फुरकान का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। तभी उसे बचाने के लिए नूर मोहम्मद ने भी नदी में छलांग लगा दीं, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक युवक कों तैरना नहीं आता था। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकें और गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों के शव कों बाहर निकाला, हादसे की ख़बर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान बाबू सेन ,शंकर गुर्जर, ओम प्रकाश और आनंद सेन सहित ग्रामीणों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले गए। पुलिस ने दोनों शवों को चेचट अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ हैं।4