logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में कछियाथाना विद्यालय का दबदबा संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया योजना के तहत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई। इसमें टांडा अहीरान, मझोला, कस्बाथाना सहराना व कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी अंत्याक्षरी, पर्यावरण, निबंध तथा गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। खेल प्रतियोगिता में खो-खो के बालिका व बालक दोनों वर्गों में पीएमश्री कछियाथाना की टीम विजेता रही। विजेता-उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा व प्रज्ञा दुबे ने किया।

3 hrs ago
user_हर्षित भार्गव
हर्षित भार्गव
पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
3 hrs ago

अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में कछियाथाना विद्यालय का दबदबा संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया योजना के तहत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई। इसमें टांडा अहीरान, मझोला, कस्बाथाना सहराना व कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी अंत्याक्षरी, पर्यावरण, निबंध तथा गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। खेल प्रतियोगिता में खो-खो के बालिका व बालक दोनों वर्गों में पीएमश्री कछियाथाना की टीम विजेता रही। विजेता-उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा व प्रज्ञा दुबे ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में कछियाथाना विद्यालय का दबदबा संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया योजना के तहत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई। इसमें टांडा अहीरान, मझोला, कस्बाथाना सहराना व कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी अंत्याक्षरी, पर्यावरण, निबंध तथा गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। खेल प्रतियोगिता में खो-खो के बालिका व बालक दोनों वर्गों में पीएमश्री कछियाथाना की टीम विजेता रही। विजेता-उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा व प्रज्ञा दुबे ने किया।
    1
    अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में कछियाथाना विद्यालय का दबदबा



संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया योजना के तहत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई। इसमें टांडा अहीरान, मझोला, कस्बाथाना सहराना व कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी अंत्याक्षरी, पर्यावरण, निबंध तथा गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं हुईं। खेल प्रतियोगिता में खो-खो के बालिका व बालक दोनों वर्गों में पीएमश्री कछियाथाना की टीम विजेता रही। विजेता-उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा व प्रज्ञा दुबे ने किया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने वाले अपराधियों में एक सरपंच एक जनपद सदस्य सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने की घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद अमोला थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना अमोला, थाना प्रभारी सुरवाया उनि प्रियंका पाराशर, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अमोलपठा अंजली सिंह, एवं चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 13.09.26 को पूर्व मे दर्ज अपराधों में लायसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान में शराब की दुकान में घुसकर शराब व दुकान में आग लगाने दुकान कर्मचारी से अश्लील गालिया देने व मारपीट करने पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियो से मारपीट कर शासकीय कार्य में वाधा डालने शासकीय वाहन में तोड़ फोड़ करने एवं शराब की बोतलों को फोड़कर आग लगाने वाले आरोपीगण सरपंच छोटेराजा पुत्र भरौसीराम गुर्जर उम्र 42 साल नि. ग्राम गणेशखेड़ा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं आरोपी जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार उम्र 35 साल नि.ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अन्य अपराधियों को चिन्हित कर धरपकड़ जारी है।
    1
    अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने वाले अपराधियों में एक सरपंच एक जनपद सदस्य सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा थाना अमोला अन्तर्गत लायसेंस कम्पोजिट शराब की दुकान मे तोड़फोड कर शराब एवं दुकान मे आग लगाने की घटना की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुऐ जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके बाद अमोला थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सेंगर थाना अमोला, थाना प्रभारी सुरवाया उनि प्रियंका पाराशर, चौकी प्रभारी मगरौनी उनि. अभिमन्यु सिंह, चौकी प्रभारी अमोलपठा अंजली सिंह, एवं चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा दिनांक 13.09.26 को पूर्व मे दर्ज अपराधों में लायसेंसी कम्पोजिट शराब की दुकान में शराब की दुकान में घुसकर शराब व दुकान में आग लगाने दुकान कर्मचारी से अश्लील गालिया देने व मारपीट करने पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारियो से मारपीट कर शासकीय कार्य में वाधा डालने शासकीय वाहन में तोड़ फोड़ करने एवं शराब की बोतलों को फोड़कर आग लगाने वाले आरोपीगण सरपंच छोटेराजा पुत्र भरौसीराम गुर्जर उम्र 42 साल नि. ग्राम गणेशखेड़ा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं आरोपी जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार उम्र 35 साल नि.ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी सहित कुल 21 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अन्य अपराधियों को चिन्हित कर धरपकड़ जारी है।
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Ganesh Chaturthi 2026 : गणेश चतुर्थी के दिन जाने गणेश जी की वास्तविक पूजा विधि || #ganeshchaturthi
    1
    Ganesh Chaturthi 2026 : गणेश चतुर्थी के दिन जाने गणेश जी की वास्तविक पूजा विधि || #ganeshchaturthi
    user_Suresh kushwaha
    Suresh kushwaha
    पत्रकार शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाल खाने की दुर्लभ बीमारी से थी पीड्ित: शिवपुरी मेंฮัॉक््ोंने सफल ऑัपरेशन ब ऐेट से निकाका बालों काविशाल गुच्্छ
    1
    बाल खाने की दुर्लभ बीमारी से थी पीड्ित: शिवपुरी मेंฮัॉक््ोंने सफल ऑัपरेशन ब ऐेट से निकाका बालों काविशाल गुच्্छ
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा, बुजुर्ग की सतर्कता से टली बड़ी वारदात शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि घर के बुजुर्ग की समय पर नींद खुल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। ग्राम निवासी अशोक जाटव के घर पर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर अशोक जाटव की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही। आहट मिलते ही और पकड़े जाने के डर से चोर मौके से अपनी चप्पलें छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के फौशु जाटव ने बताया कि उनके घर पर इससे पहले भी 2-3 बार चोर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदतों के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
    2
    शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा, बुजुर्ग की सतर्कता से टली बड़ी वारदात


शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि घर के बुजुर्ग की समय पर नींद खुल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई।
ग्राम निवासी अशोक जाटव के घर पर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर अशोक जाटव की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही। आहट मिलते ही और पकड़े जाने के डर से चोर मौके से अपनी चप्पलें छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के फौशु जाटव ने बताया कि उनके घर पर इससे पहले भी 2-3 बार चोर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदतों के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अंतर विद्यालय प्रतियोगिता संपन्न। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को दिया गया पुरस्कार शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया के अंतर्गत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि योजनांतर्गत पीएमश्री विद्यालय के आसपास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडा अहीरान, उच्च प्राथमिक विद्यालय मझोला और उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्बाथाना सहराना के साथ-साथ पीएमश्री कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सर्वप्रथम पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी औगाड़ राजेंद्र प्रसाद मीणा संस्थाप्रधान जैन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंदन सिंह मेहता कस्बाथाना सहराना के प्रधानाध्यापक घनश्याम बाथम ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की तत्पश्चात राष्ट्रगीत गाया गया। प्रतियोगिता का परिचय संस्थाप्रधान जैन ने दिया। मुख्य अतिथि मीणा द्वारा अपने उद्बोधन के पश्चात एक दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद पांच अलग-अलग स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें सामान्य ज्ञान और हिंदी प्रश्नोत्तरी का संचालन कामिनी खटीक और हरिओम मीणा ने, अंग्रेजी अंत्याक्षरी का संचालन जुगल किशोर शर्मा और मंजू चौधरी ने, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का संचालन राजकुमार वर्मा और जगदीश प्रसाद नागर ने, निबंध प्रतियोगिता का संचालन दयालुराम सहरिया और हेमंत वर्मा ने तथा गणित विज्ञान क्विज का संचालन प्रज्ञा दुबे और राहुल मेहता ने किया। तत्पश्चात विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों बाहर से पधारे हुए खिलाड़ियों व सभी शिक्षकों ने भोजन किया। भोजनोपरांत खेल के मैदान में खो-खो का आयोजन किया गया जिसमें बालिका वर्ग में पीएमश्री कछियाथाना ने राउप्रावि कस्बाथाना सहराना को फाइनल में पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में भी पीएमश्री कछियाथाना ने यूपीएस टांडाअहीरान को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। तीसरे स्थान पर यूपीएस मझोला की टीम रही। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र तथा विजेता उपविजेता रहे सभी संभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित पीईईओ राजेंद्र प्रसाद मीणा प्रधानाध्यापक घनश्याम बाथम रऊफउद्दीन कुरेशी संतोष मेहता प्रवीण कहार तथा खेल आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षक चंदन सिंह मेहता, बुद्धाथापा, विजय माहेश्वरी, रोहित शर्मा का भी पीएमश्री राउप्रावि कछियाथाना की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अंत में संस्था प्रधान जैन ने धन्यवाद दिया उसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा और श्रीमती प्रज्ञा दुबे ने
    4
    अंतर विद्यालय प्रतियोगिता संपन्न।  प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को दिया गया पुरस्कार
शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में प्रधानमंत्री स्कूल ऑफ राइजिंग इंडिया के अंतर्गत एक दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि योजनांतर्गत पीएमश्री विद्यालय के आसपास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडा अहीरान, उच्च प्राथमिक विद्यालय मझोला और उच्च प्राथमिक विद्यालय कस्बाथाना सहराना के साथ-साथ पीएमश्री कछियाथाना के विद्यार्थियों ने भाग लिया। 
सर्वप्रथम पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी औगाड़ राजेंद्र प्रसाद मीणा संस्थाप्रधान जैन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक चंदन सिंह मेहता कस्बाथाना सहराना के प्रधानाध्यापक घनश्याम बाथम ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की तत्पश्चात राष्ट्रगीत गाया गया। प्रतियोगिता का परिचय संस्थाप्रधान जैन ने दिया। मुख्य अतिथि मीणा द्वारा अपने उद्बोधन के पश्चात एक दिवसीय प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद पांच अलग-अलग स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें सामान्य ज्ञान और हिंदी प्रश्नोत्तरी का संचालन कामिनी खटीक और हरिओम मीणा ने, अंग्रेजी अंत्याक्षरी का संचालन जुगल किशोर शर्मा और मंजू चौधरी ने, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का संचालन राजकुमार वर्मा और जगदीश प्रसाद नागर ने, निबंध प्रतियोगिता का संचालन दयालुराम सहरिया और हेमंत वर्मा ने तथा गणित विज्ञान क्विज का संचालन प्रज्ञा दुबे और राहुल मेहता ने किया। तत्पश्चात विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों बाहर से पधारे हुए खिलाड़ियों व सभी शिक्षकों ने भोजन किया। 
भोजनोपरांत खेल के मैदान में खो-खो का आयोजन किया गया जिसमें बालिका वर्ग में पीएमश्री कछियाथाना ने राउप्रावि कस्बाथाना सहराना को फाइनल में पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा बालक वर्ग में भी पीएमश्री कछियाथाना ने यूपीएस टांडाअहीरान को पराजित कर विजेता का खिताब जीता। तीसरे स्थान पर यूपीएस मझोला की टीम रही। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र तथा विजेता उपविजेता रहे सभी संभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित पीईईओ राजेंद्र प्रसाद मीणा प्रधानाध्यापक घनश्याम बाथम रऊफउद्दीन कुरेशी संतोष मेहता प्रवीण कहार तथा खेल आयोजन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले शारीरिक शिक्षक चंदन सिंह मेहता, बुद्धाथापा, विजय माहेश्वरी, रोहित शर्मा का भी पीएमश्री राउप्रावि कछियाथाना की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
अंत में संस्था प्रधान जैन ने धन्यवाद दिया उसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर शर्मा और श्रीमती प्रज्ञा दुबे ने
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    2 hrs ago
  • नशे के खिलाफ कराहल पुलिस सख्त, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश कराहल। क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कराहल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई एसपी मोती उर रहमान के निर्देशन में की जा रही है। बीते दिनों आदिवासी महिलाओं ने भी अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाते हुए कराहल थाने का घेराव किया था। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब के साथ जहरीले मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसी अभियान के दौरान पुलिस एक संदिग्ध ठिकाने पर दबिश देने पहुंची। मौके पर लगे CCTV कैमरे में पुलिसकर्मियों के पहुंचने की तस्वीरें कैद हो गईं। फुटेज में घर में महिला और बच्चों की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम कुछ ही सेकेंड में वापस लौटती दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ पुलिस के धमकाने के दावे किए जाने लगे। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश, आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के साथ जनता का सहयोग भी लिया जाएगा।
    1
    नशे के खिलाफ कराहल पुलिस सख्त, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश

कराहल। क्षेत्र में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कराहल पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह कार्रवाई एसपी मोती उर रहमान के निर्देशन में की जा रही है।
बीते दिनों आदिवासी महिलाओं ने भी अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाते हुए कराहल थाने का घेराव किया था। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब के साथ जहरीले मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
इसी अभियान के दौरान पुलिस एक संदिग्ध ठिकाने पर दबिश देने पहुंची। मौके पर लगे CCTV कैमरे में पुलिसकर्मियों के पहुंचने की तस्वीरें कैद हो गईं। फुटेज में घर में महिला और बच्चों की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम कुछ ही सेकेंड में वापस लौटती दिखाई दे रही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ पुलिस के धमकाने के दावे किए जाने लगे।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध ठिकानों पर दबिश, आरोपियों की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के साथ जनता का सहयोग भी लिया जाएगा।
    user_SHEOPUR NEWS FIRST
    SHEOPUR NEWS FIRST
    Building society Sheopur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • 17 सितंबर को बारां में शक्ति प्रदर्शन, किसानों को जुटाने की बनाई रणनीति समरानियां कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक केलवाड़ा तहसील अध्यक्ष राधेश्याम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 सितंबर को जिला केंद्र बारां पर होने वाले विशाल शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिला सदस्य माणक राठौर, तहसील प्रभारी संग्राम सिंह, प्रकाश गोस्वामी, अध्यक्ष शिवदयाल मेहता सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अधिकाधिक किसानों को बारां पहुंचाने का संकल्प लिया।
    1
    17 सितंबर को बारां में शक्ति प्रदर्शन, किसानों को जुटाने की बनाई रणनीति


समरानियां कस्बे के हनुमान मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की बैठक केलवाड़ा तहसील अध्यक्ष राधेश्याम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 सितंबर को जिला केंद्र बारां पर होने वाले विशाल शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। किसानों की समस्याओं और संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ। जिला सदस्य माणक राठौर, तहसील प्रभारी संग्राम सिंह, प्रकाश गोस्वामी, अध्यक्ष शिवदयाल मेहता सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने अधिकाधिक किसानों को बारां पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.