logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा, बुजुर्ग की सतर्कता से टली बड़ी वारदात शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि घर के बुजुर्ग की समय पर नींद खुल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। ग्राम निवासी अशोक जाटव के घर पर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर अशोक जाटव की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही। आहट मिलते ही और पकड़े जाने के डर से चोर मौके से अपनी चप्पलें छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के फौशु जाटव ने बताया कि उनके घर पर इससे पहले भी 2-3 बार चोर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदतों के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

1 hr ago
user_Anuj balothiya
Anuj balothiya
Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा, बुजुर्ग की सतर्कता से टली बड़ी वारदात शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि घर के बुजुर्ग की समय पर नींद खुल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। ग्राम निवासी अशोक जाटव के घर पर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर अशोक जाटव की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही। आहट

8624bcca-4c68-4463-93dc-0a92ac02d7c3

मिलते ही और पकड़े जाने के डर से चोर मौके से अपनी चप्पलें छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के फौशु जाटव ने बताया कि उनके घर पर इससे पहले भी 2-3 बार चोर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदतों के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जिला शिवपुरी से है में कच्ची शराब को लेकर चल रही थी चर्चा बहुत कर दी वाली इससे आदमियों को देखकर काफी उठाना पड़ा और ठेकेदारों की परेशानी भी बहुत बड़ी वीडियो हुई वायरल में कितनी ही दुकान है को बंद कर दिया नई उतरी सड़क पर वीडियो वायरल खबर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
    1
    जिला शिवपुरी से है में कच्ची शराब को लेकर चल रही थी चर्चा बहुत कर दी वाली इससे आदमियों को देखकर काफी उठाना पड़ा और ठेकेदारों की परेशानी भी बहुत बड़ी वीडियो हुई वायरल में कितनी ही दुकान है को बंद कर दिया नई उतरी सड़क पर वीडियो वायरल खबर जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश
    user_उमाशंकर कुशवाहा
    उमाशंकर कुशवाहा
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा, बुजुर्ग की सतर्कता से टली बड़ी वारदात शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि घर के बुजुर्ग की समय पर नींद खुल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई। ग्राम निवासी अशोक जाटव के घर पर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर अशोक जाटव की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही। आहट मिलते ही और पकड़े जाने के डर से चोर मौके से अपनी चप्पलें छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के फौशु जाटव ने बताया कि उनके घर पर इससे पहले भी 2-3 बार चोर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदतों के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
    2
    शिवपुरी जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में चोरों ने बोला धावा, बुजुर्ग की सतर्कता से टली बड़ी वारदात


शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि घर के बुजुर्ग की समय पर नींद खुल गई, जिससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई।
ग्राम निवासी अशोक जाटव के घर पर रात करीब 1 बजे अज्ञात चोरों ने सेंध लगाने की कोशिश की। घर के अंदर खटपट की आवाज सुनकर अशोक जाटव की नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाकर जगाया और चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस को फोन करने की बात कही। आहट मिलते ही और पकड़े जाने के डर से चोर मौके से अपनी चप्पलें छोड़कर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही रात्रि में ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचना में ले लिया है और चोरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित परिवार के फौशु जाटव ने बताया कि उनके घर पर इससे पहले भी 2-3 बार चोर आ चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की वारदतों के बाद पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवपुरी में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 सेवा कार्यक्रम, रक्तदान से लेकर स्वच्छता एवं जनकल्याण तक होंगे आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिवपुरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 13 सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री श्री लवलेश जैन को बनाया गया। अभियान की रूपरेखा को लेकर स्थानीय नक्षत्र गार्डन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने अभियान की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की। जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा यात्रा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘विकसित भारत दर्शन’, ‘सेवा से रंगोली उत्सव’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जनसेवा को बनाया अभियान का केंद्र अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड संबंधी सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान, दिव्यांगजनों की सेवा तथा जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद को भी अभियान में विशेष महत्व दिया गया है। भाजपा संगठन का उद्देश्य सेवा कार्यों को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया है। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
    2
    शिवपुरी में भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 सेवा कार्यक्रम, रक्तदान से लेकर स्वच्छता एवं जनकल्याण तक होंगे आयोजन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शिवपुरी जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया जा रहा है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिलेभर में 13 सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री श्री लवलेश जैन को बनाया गया।
अभियान की रूपरेखा को लेकर स्थानीय नक्षत्र गार्डन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने अभियान की विस्तृत जानकारी पत्रकारों के साथ साझा की।
जिला अध्यक्ष  जसमंत जाटव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘नमो सेवा यात्रा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘विकसित भारत दर्शन’, ‘सेवा से रंगोली उत्सव’, ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ एवं ‘जनसेवक महाकुंभ’ सहित विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जनसेवा को बनाया अभियान का केंद्र
अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, आयुष्मान कार्ड एवं राशन कार्ड संबंधी सहायता सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं के सम्मान, दिव्यांगजनों की सेवा तथा जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद को भी अभियान में विशेष महत्व दिया गया है।
भाजपा संगठन का उद्देश्य सेवा कार्यों को केवल आयोजन तक सीमित न रखते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी मंडलों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया गया है।
भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
    user_Kuldeep gupta
    Kuldeep gupta
    पत्रकारिता शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नरवर उपस्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही आई सामने ऑपरेशन कर मरीज को लावारिस की तरह नीचे डाल रहे हैं। जिम्मेदार हुये लुप्त नरवर उपस्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही आई सामने ऑपरेशन कर मरीज को लावारिस की तरह नीचे डाल रहे हैं। जिम्मेदार हुये लुप्त सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ।
    1
    नरवर उपस्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही आई सामने ऑपरेशन कर मरीज को लावारिस की तरह नीचे डाल रहे हैं। जिम्मेदार हुये लुप्त
नरवर उपस्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही आई सामने ऑपरेशन कर मरीज को लावारिस की तरह नीचे डाल रहे हैं। जिम्मेदार हुये लुप्त
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल ।
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • *भोपाल/सागर* जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *भोपाल/सागर*

जहरीली शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। ऐसे में अब हमारे राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। अब हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Narendra lodhi pichhore
    Narendra lodhi pichhore
    Social worker पिछोर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • मुडियर गांव में बाबा रामदेव रथयात्रा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु मुंडियर कस्बे में जाटव समाज की ओर से लोक देवता बाबा रामदेव की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार बाबा रामदेव की रथयात्रा व भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजन में समाज के लोगों ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।
    1
    मुडियर गांव में बाबा रामदेव रथयात्रा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु


मुंडियर कस्बे में जाटव समाज की ओर से लोक देवता बाबा रामदेव की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करने पहुंचे। आयोजन समिति के अनुसार बाबा रामदेव की रथयात्रा व भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। आयोजन में समाज के लोगों ने सहयोग किया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • शिवपुरी (बैराड़) पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और भट्टी सामग्री जब्त, दो आरोपियों पर मामला दर्ज शिवपुरी (बैराड़): पुलिस थाना बैराड़ द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और भट्टी संचालन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 34,000 रुपये आंकी गई है। घटना का विवरण पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती यांगचेन डोल्कर भूटिया के द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ पुलिस को दिनांक 12.09.2026 की शाम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेड़ियापुरा में रन्नो पुत्र सावधान बेड़िया तथा रोमित पुत्र विजय कुमार बेड़िया अपने घर के पीछे नदी के किनारे हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर विक्रय कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। साथ गए मुखबिर ने भागने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान रन्नो पुत्र सावधान बेड़िया और रोमित पुत्र विजय कुमार बेड़िया (निवासीगण बेड़ियापुरा टोरिया) के रूप में की। जब्ती एवं कार्रवाई अवैध शराब: मौके पर छोड़ी गई दो सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टियों (कुप्पियों) की जांच करने पर उनमें 30-30 लीटर (कुल 60 लीटर) हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी पाई गई। अन्य सामग्री: शराब के साथ-साथ दो लोहे के ड्रम व एल्युमिनियम की परात भी जब्त की गई। अपराध पंजीयन: फरार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बैराड़ में अपराध क्रमांक 361/2026 धारा 34(2) आकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि केदार सिंह, प्र.आर. 947 इकबाल अहमद, प्र.आर. 731 गिरिज़ मीना, प्र.आर. 735 हरिओम जाटव, आर. 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 116 संदीप राठौर, आर. 817 रविन्द्र धाकड़, आर. 1107 धर्मपाल धाकड़, आर. 1179 धर्मेन्द्र रावत, आर. 875 ज्ञान सिंह रावत, आर. 150 अतर सिंह रावत, आर. 1157 देवेन्द्र राठौर, आर. 583 शोभाराम मीना, म.आर. 553 निशा गौड़, चालक आर. 72 मनीष परिहार, आर. 658 अजय नीखरा तथा सै. 02 सावित्रीबाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    2
    शिवपुरी (बैराड़) पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 60 लीटर अवैध कच्ची शराब और भट्टी सामग्री जब्त, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

शिवपुरी (बैराड़):
पुलिस थाना बैराड़ द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर करीब 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और भट्टी संचालन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 34,000 रुपये आंकी गई है।
घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती यांगचेन डोल्कर भूटिया के द्वारा अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना बैराड़ पुलिस को दिनांक 12.09.2026 की शाम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेड़ियापुरा में रन्नो पुत्र सावधान बेड़िया तथा रोमित पुत्र विजय कुमार बेड़िया अपने घर के पीछे नदी के किनारे हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाकर विक्रय कर रहे हैं।
सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति मौके से भाग निकले। साथ गए मुखबिर ने भागने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान रन्नो पुत्र सावधान बेड़िया और रोमित पुत्र विजय कुमार बेड़िया (निवासीगण बेड़ियापुरा टोरिया) के रूप में की।
जब्ती एवं कार्रवाई
अवैध शराब: मौके पर छोड़ी गई दो सफेद रंग की प्लास्टिक की कट्टियों (कुप्पियों) की जांच करने पर उनमें 30-30 लीटर (कुल 60 लीटर) हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी पाई गई।
अन्य सामग्री: शराब के साथ-साथ दो लोहे के ड्रम व एल्युमिनियम की परात भी जब्त की गई।
अपराध पंजीयन: फरार दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बैराड़ में अपराध क्रमांक 361/2026 धारा 34(2) आकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि केदार सिंह, प्र.आर. 947 इकबाल अहमद, प्र.आर. 731 गिरिज़ मीना, प्र.आर. 735 हरिओम जाटव, आर. 1058 राजेन्द्र प्रसाद, आर. 116 संदीप राठौर, आर. 817 रविन्द्र धाकड़, आर. 1107 धर्मपाल धाकड़, आर. 1179 धर्मेन्द्र रावत, आर. 875 ज्ञान सिंह रावत, आर. 150 अतर सिंह रावत, आर. 1157 देवेन्द्र राठौर, आर. 583 शोभाराम मीना, म.आर. 553 निशा गौड़, चालक आर. 72 मनीष परिहार, आर. 658 अजय नीखरा तथा सै. 02 सावित्रीबाई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Anuj balothiya
    Anuj balothiya
    Local News Reporter शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • थाना देहात पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील बेडिया एवं रंधीर सिंह कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा थाना देहात पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील बेडिया एवं रंधीर सिंह कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
    1
    थाना देहात पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील बेडिया एवं रंधीर सिंह कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
थाना देहात पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी। थाना देहात पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 लीटर कच्ची अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील बेडिया एवं रंधीर सिंह कंजर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
P.NEWZ INDIA | पत्रकार राम मनोहर मिश्रा
    user_Ram Manohar Mishra
    Ram Manohar Mishra
    करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.