logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🎙️ पुष्पांजलि टुडे का सबसे धमाकेदार पॉडकास्ट इंटरव्यू 🎙️ 🇮🇳 रिटायर्ड आर्मी सैनिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजू फौजी से बेताल सिंह गौड़ की बेबाक बातचीत देश की सेवा से लेकर समाजसेवा तक का सफर… मौ नगर के हालात पर खुलकर बोले संजू फौजी! पुष्पांजलि टुडे चैनल पर पत्रकार बेताल सिंह गौड़ के साथ रिटायर्ड आर्मी सैनिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजू फौजी का खास और बेबाक पॉडकास्ट इंटरव्यू।

13 hrs ago
user_Betal Singh gaur
Betal Singh gaur
मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

🎙️ पुष्पांजलि टुडे का सबसे धमाकेदार पॉडकास्ट इंटरव्यू 🎙️ 🇮🇳 रिटायर्ड आर्मी सैनिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजू फौजी से बेताल सिंह गौड़ की बेबाक बातचीत देश की सेवा से लेकर समाजसेवा तक का सफर… मौ नगर के हालात पर खुलकर बोले संजू फौजी! पुष्पांजलि टुडे चैनल पर पत्रकार बेताल सिंह गौड़ के साथ रिटायर्ड आर्मी सैनिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजू फौजी का खास और बेबाक पॉडकास्ट इंटरव्यू।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बरसात केमौसम में आलमपुर नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान बरसात के मौसम में नगर परिषद आलमपुर ने सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई। कॉलेज तिराहा पर लगे गोबर के ढेर को गंदगी और बदबू को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आई। सीएमओ प्रदीप ताम्रकार के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने प्लास्टिक, कागज व अन्य अपशिष्ट हटाकर उचित निस्तारण किया। परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई की गई तथा नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई। लोगों ने संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग बसों का इंतजार करते हैं। पिछले कुछ समय से परिसर में गंदगी और झाड़ियां बढ़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद की पहल से अब परिसर साफ-सुथरा दिखाई देने लगा है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं सीएमओ ताम्रकार ने बताया कि नगर के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, पार्क और अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं।
    1
    बरसात केमौसम में आलमपुर नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान 


बरसात के मौसम में नगर परिषद आलमपुर ने सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई। कॉलेज तिराहा पर लगे गोबर के ढेर को  गंदगी और बदबू को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आई। सीएमओ प्रदीप ताम्रकार के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने प्लास्टिक, कागज व अन्य अपशिष्ट हटाकर उचित निस्तारण किया। परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई की गई तथा नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई।  लोगों ने संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग बसों का इंतजार करते हैं। पिछले कुछ समय से परिसर में गंदगी और झाड़ियां बढ़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद की पहल से अब परिसर साफ-सुथरा दिखाई देने लगा है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं सीएमओ ताम्रकार ने बताया कि नगर के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, पार्क और अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दूध और दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट से स्पॉट चेकिंग, छात्राओं को किया जागरुक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद में बुधवार को लगभग 4 बजे परशुराम कुशवाह की कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना व रामजीलाल मिष्ठान भंडार पर दूध मावा पनीर के नमूने रैपिड किट से जांच किए। तथा ताराचंद बांदिल की डेयरी से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।
    1
    दूध और दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट से स्पॉट चेकिंग, छात्राओं को किया जागरुक
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद में बुधवार को लगभग 4 बजे परशुराम कुशवाह की कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना व रामजीलाल मिष्ठान भंडार पर दूध मावा पनीर के नमूने रैपिड किट से जांच किए। तथा ताराचंद बांदिल की डेयरी से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अटेर के सांकरी गांव में देर रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर काबू में किया मगरमच्छ,सेंचुरी टीम नें किया रेस्क्यू, चंबल नदी में छोड़ा भिण्ड। अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर काबू में कर लिया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक ग्रामीण वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे।ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। इंद्रपाल सिंह ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया इसी दौरान उसने हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण रात करीब 1 बजे से सुबह 11 बजे तक मगरमच्छ के रेस्क्यू का इंतजार करनें के बाद दोपहर बाद मुरैना के अम्बाह से सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मगर को चंबल नदी में छोड़ा गया।
    1
    अटेर के सांकरी गांव में देर रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर काबू में किया मगरमच्छ,सेंचुरी टीम नें किया रेस्क्यू, चंबल नदी में छोड़ा 
भिण्ड। अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर काबू में कर लिया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक ग्रामीण वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे।ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। इंद्रपाल सिंह ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया इसी दौरान उसने हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण रात करीब 1 बजे से सुबह 11 बजे तक मगरमच्छ के रेस्क्यू का इंतजार करनें के बाद दोपहर बाद मुरैना के अम्बाह से सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मगर को चंबल नदी में छोड़ा गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भिंड में सरेआम किराना व्यापारी का अपहरण,स्कॉर्पियो में डालकर भागे बदमाश,चंद घंटों में बदमाशों को चंबल के बीहड़ से दबोचा भिंड, एमपी ​भिंड के सबसे व्यस्ततम सदर बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,जब बेखौफ बदमाशों ने एक प्रमुख किराना व्यापारी नीलेश जैन का सरेआम अपहरण कर लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके से सरेराह हुई इस वारदात के बाद पूरे व्यापारिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ​दुकान में घुसे और जबरन स्कोर्पियो में खींच ले गए..... जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी अपनी दुकान पर रोजाना की तरह काम कर रहा था। तभी अचानक एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी दुकान के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दबंग सीधे दुकान के भीतर दाखिल हुए और व्यापारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करते हुए उसे घसीटकर बाहर लाए। इसके बाद व्यापारी को जबरन स्कोर्पियो में पटककर आरोपी तेजी से फरार हो गए। ​सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली वारदात...... यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी को उठाकर ले जा रहे हैं। बाजार में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी व्यापारी को लेकर रफुचक्कर हो चुके थे। ​लेन-देन के विवाद की आशंका, नाकेबंदी में जुटी पुलिस........ घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में मामला आपसी पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। ​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों और उनकी स्कोर्पियो गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है। जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। अपहृत व्यापारी को चंबल के बीहड़ों से कराया मुक्त ​पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपहरण की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किए गए एक व्यापारी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर अटेर के बीहड़ों से सकुशल मुक्त करा लिया है। साथ ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    भिंड में सरेआम किराना व्यापारी का अपहरण,स्कॉर्पियो में डालकर भागे बदमाश,चंद घंटों में बदमाशों को चंबल के बीहड़ से दबोचा
भिंड, एमपी 
​भिंड के सबसे व्यस्ततम सदर बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,जब बेखौफ बदमाशों ने  एक प्रमुख किराना व्यापारी नीलेश जैन का  सरेआम अपहरण कर लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके से सरेराह हुई इस वारदात के बाद पूरे व्यापारिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
​दुकान में घुसे और जबरन स्कोर्पियो में खींच ले गए.....
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी अपनी दुकान पर रोजाना की तरह काम कर रहा था। तभी अचानक एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी दुकान के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दबंग सीधे दुकान के भीतर दाखिल हुए और व्यापारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करते हुए उसे घसीटकर बाहर लाए। इसके बाद व्यापारी को जबरन स्कोर्पियो में पटककर आरोपी तेजी से फरार हो गए।
​सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली वारदात......
यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी को उठाकर ले जा रहे हैं। बाजार में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी व्यापारी को लेकर रफुचक्कर हो चुके थे।
​लेन-देन के विवाद की आशंका, नाकेबंदी में जुटी पुलिस........
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में मामला आपसी पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों और उनकी स्कोर्पियो गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है। जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
अपहृत व्यापारी को चंबल के बीहड़ों से कराया मुक्त
​पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपहरण की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किए गए एक व्यापारी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर अटेर के बीहड़ों से सकुशल मुक्त करा लिया है। साथ ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी* राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी* *शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन,मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
    1
    राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी*
राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी*
*शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन,मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ग्वालियर ब्रेकिंग:- AC ठीक कराने को लेकर पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी पीड़ित ने कांग्रेस नेता के भतीजे पर लगाए मारपीट के आरोप पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लहार से पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह के बताए जा रहे भतीजे AC सर्विस को लेकर विवाद, दर्जनभर लोगों ने सर्विस सेंटर में घुसकर की मारपीट तोड़फोड़ सर्विस सेंटर संचालक और कर्मचारी हुए घायल, घटना हुई CCTV में कैद मारपीट में कई लोग लहूलुहान, कार्यालय में तोड़फोड़ का भी आरोप फ्री में AC सर्विस कराने का दबाव, पैसे मांगने पर विवाद बढ़ने का आरोप घटना के बाद पीड़ित FIR दर्ज कराने पहुंचे विश्वविद्यालय थाने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके का मामला ग्वालियर ब्रेकिंग:- AC ठीक कराने को लेकर पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी पीड़ित ने कांग्रेस नेता के भतीजे पर लगाए मारपीट के आरोप पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लहार से पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह के बताए जा रहे भतीजे AC सर्विस को लेकर विवाद, दर्जनभर लोगों ने सर्विस सेंटर में घुसकर की मारपीट तोड़फोड़ सर्विस सेंटर संचालक और कर्मचारी हुए घायल, घटना हुई CCTV में कैद मारपीट में कई लोग लहूलुहान, कार्यालय में तोड़फोड़ का भी आरोप फ्री में AC सर्विस कराने का दबाव, पैसे मांगने पर विवाद बढ़ने का आरोप घटना के बाद पीड़ित FIR दर्ज कराने पहुंचे विश्वविद्यालय थाने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके का मामला
    1
    ग्वालियर ब्रेकिंग:-


AC ठीक कराने को लेकर पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी 

पीड़ित ने कांग्रेस नेता के भतीजे पर लगाए मारपीट के आरोप

पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लहार से पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह के बताए जा रहे भतीजे

AC सर्विस को लेकर विवाद, दर्जनभर लोगों ने सर्विस सेंटर में घुसकर की मारपीट तोड़फोड़

सर्विस सेंटर संचालक और कर्मचारी हुए घायल, घटना हुई CCTV में कैद

मारपीट में कई लोग लहूलुहान, कार्यालय में तोड़फोड़ का भी आरोप

फ्री में AC सर्विस कराने का दबाव, पैसे मांगने पर विवाद बढ़ने का आरोप

घटना के बाद पीड़ित FIR दर्ज कराने पहुंचे विश्वविद्यालय थाने

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके का मामला
ग्वालियर ब्रेकिंग:-
AC ठीक कराने को लेकर पूर्व मंत्री के भतीजे की गुंडागर्दी 
पीड़ित ने कांग्रेस नेता के भतीजे पर लगाए मारपीट के आरोप
पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष लहार से पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह के बताए जा रहे भतीजे
AC सर्विस को लेकर विवाद, दर्जनभर लोगों ने सर्विस सेंटर में घुसकर की मारपीट तोड़फोड़
सर्विस सेंटर संचालक और कर्मचारी हुए घायल, घटना हुई CCTV में कैद
मारपीट में कई लोग लहूलुहान, कार्यालय में तोड़फोड़ का भी आरोप
फ्री में AC सर्विस कराने का दबाव, पैसे मांगने पर विवाद बढ़ने का आरोप
घटना के बाद पीड़ित FIR दर्ज कराने पहुंचे विश्वविद्यालय थाने
विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर इलाके का मामला
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया बरिया के पास 38 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल किया 1. थाना भगुवापुरा क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास संजीव जाटव उम्र 38 वर्ष को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया। 2. घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई, इसके बाद उसके साथ मारपीट की। 3. पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। 5. थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया
बरिया के पास 38 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल किया
1. थाना भगुवापुरा क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास संजीव जाटव उम्र 38 वर्ष को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया।
2. घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई, इसके बाद उसके साथ मारपीट की।
3. पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची।
4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया।
5. थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भड़ेरी गांव नहीं बन सका श्मशान घाट खुले में करना पड़ रहा अंतिम संस्कार* *आलमपुर* भले ही सरकार पंचायतों में विकास की रफ्तार बढ़ाने की बात कहती रही हो लेकिन हकीकत में कई गांव ऐसे हैं जहां लोग समस्या के बीच जीने पर मजबूर हैं। कहीं रास्ता नहीं है तो कहीं पर श्मशान घाट तक नहीं बन सका है। जहां लोगों को बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह कई गांवों में आज भी रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कीचड़ से सने रास्ते लोगों की फजीहत कर रहे हैं। इतना होने के बाद भी जिम्मेदार गांवों में व्याप्त समस्या के प्रति ध्यान तक नहीं दे रहे। सबसे ज्यादा समस्या ग्राम पंचायत ररूआ नं 2 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़ेरी गांव में लोगों को झेलनी पड़ रही है। जहां पंचायत प्रबंधन अभी तक श्मशान घाट भी नहीं बना सका है। श्मशान घाट नहीं होने से अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ता है। ऐसा भी नहीं कि गांव के रास्ते बेहतर हो अगर निकला है हो तो दलदली कीचड़ से होकर ही निकलना पड़ेगा। श्मशान घाट के लिए जाने वाली सड़क पक्की नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को हर साल बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर लहार क्षेत्र में कुछ गांव ऐसे हैं जहां श्मशान घाट पर दबंगों ने कब्जा जमा लिए हैं। शिकायतों के बाद भी लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
    1
    भड़ेरी गांव नहीं बन सका श्मशान घाट खुले में करना पड़ रहा अंतिम संस्कार*
*आलमपुर* भले ही सरकार पंचायतों में विकास की रफ्तार बढ़ाने की बात कहती रही हो लेकिन हकीकत में कई गांव ऐसे हैं जहां लोग समस्या के बीच जीने पर मजबूर हैं। कहीं रास्ता नहीं है तो कहीं पर श्मशान घाट तक नहीं बन सका है। जहां लोगों को बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह कई गांवों में आज भी रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कीचड़ से सने रास्ते लोगों की फजीहत कर रहे हैं। इतना होने के बाद भी जिम्मेदार गांवों में व्याप्त समस्या के प्रति ध्यान तक नहीं दे रहे। सबसे ज्यादा समस्या ग्राम पंचायत ररूआ नं 2 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़ेरी गांव में लोगों को झेलनी पड़ रही है। जहां पंचायत प्रबंधन अभी तक श्मशान घाट भी नहीं बना सका है। श्मशान घाट नहीं होने से अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ता है। ऐसा भी नहीं कि गांव के रास्ते बेहतर हो अगर निकला है हो तो दलदली कीचड़ से होकर ही निकलना पड़ेगा। श्मशान घाट के लिए जाने वाली सड़क पक्की नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को हर साल बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर लहार क्षेत्र में कुछ गांव ऐसे हैं जहां श्मशान घाट पर दबंगों ने कब्जा जमा लिए हैं। शिकायतों के बाद भी लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • हाइवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, ट्रैफिक बाधित भिंड | शहर से 5 किमी दूर डिड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह अचानक इटावा की ओर जा रहा तेल से भरा टैंकर पलट गया। हाइवे पर सुबह टैंकर पलटने से रोड पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 6 बजे क करीब ग्वालियर से सरसों का तेल लेकर इटावा जा रहे टैंकर ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण खो गया और वाहन हाइवे पर पलट गया।जिससे सरसों का तेल फैल गया ग्रामीणों नें बाल्टी और डिब्बे को लेकर पहुंचे और सरसों के तेल को भरकर के ले गए।
    1
    हाइवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, ट्रैफिक बाधित

भिंड | शहर से 5 किमी दूर डिड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह अचानक इटावा की ओर जा रहा तेल से भरा टैंकर पलट गया। हाइवे पर सुबह टैंकर पलटने से रोड पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 6 बजे क करीब ग्वालियर से सरसों का तेल लेकर इटावा जा रहे टैंकर ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण खो गया और वाहन हाइवे पर पलट गया।जिससे सरसों का तेल फैल गया ग्रामीणों नें बाल्टी और डिब्बे को लेकर पहुंचे और सरसों के तेल को भरकर के ले गए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.