Shuru
Apke Nagar Ki App…
4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया बरिया के पास 38 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल किया 1. थाना भगुवापुरा क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास संजीव जाटव उम्र 38 वर्ष को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया। 2. घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई, इसके बाद उसके साथ मारपीट की। 3. पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। 5. थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राम बाबू
4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया बरिया के पास 38 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल किया 1. थाना भगुवापुरा क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास संजीव जाटव उम्र 38 वर्ष को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया। 2. घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई, इसके बाद उसके साथ मारपीट की। 3. पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। 5. थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बरसात केमौसम में आलमपुर नगर परिषद ने चलाया सफाई अभियान बरसात के मौसम में नगर परिषद आलमपुर ने सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई। कॉलेज तिराहा पर लगे गोबर के ढेर को गंदगी और बदबू को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद हरकत में आई। सीएमओ प्रदीप ताम्रकार के निर्देश पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों ने प्लास्टिक, कागज व अन्य अपशिष्ट हटाकर उचित निस्तारण किया। परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई की गई तथा नालियों की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की गई। लोगों ने संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग बसों का इंतजार करते हैं। पिछले कुछ समय से परिसर में गंदगी और झाड़ियां बढ़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर परिषद की पहल से अब परिसर साफ-सुथरा दिखाई देने लगा है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं सीएमओ ताम्रकार ने बताया कि नगर के सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, पार्क और अन्य प्रमुख स्थानों पर नियमित सफाई अभियान चलाया जाएगा है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं।1
- ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन ABVP इंदरगढ़ ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन इंदरगढ़, दतिया | 01 सितंबर 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई इंदरगढ़ द्वारा आज छात्र हितों से जुड़ी दो गंभीर समस्याओं को लेकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन जिला संयोजक ध्रुव नीखरा के नेतृत्व में सौंपा गया। पहली मांग - छात्रावास की बदहाली पर कार्रवाई हो ABVP ने बताया कि इंदरगढ़ स्थित अनुसूचित जाति सीनियर बॉयज छात्रावास में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। छात्रों को घटिया भोजन दिया जा रहा है, साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अधीक्षक द्वारा छात्रों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। ABVP ने अधीक्षक पर जांच कर तत्काल हटाने की मांग की। दूसरी मांग - किताबों के बिना कैसे होगी परीक्षा? शासकीय विद्यालयों में 7 सितंबर से त्रैमासिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन अभी तक छात्रों को पाठ्यपुस्तकें (Books) तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। परिषद ने शीघ्र पुस्तक वितरण की मांग की। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिवस के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं तो ABVP उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1
- मेहगांव में 6 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं ने मौ गोहद में किया लोगों से संपर्क रामलीला मैदान मेहगांव में 6 सितंबर को समाजसेवियों द्वारा सम्राट मिहिर भोज जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने मौ तथा गोहद में लगभग 4:00 बजे लोगों से संपर्क किया।1
- क्षत्रिय व सवर्ण समाज ने रौन में की गर्जना, आरक्षण आर्थिक आधार पर हो रौन में गरजा क्षत्रिय व सवर्ण समाज आरक्षण आर्थिक आधार पर, SCST व UGC में संसोधन हो क्षत्रिय, करणी सेना और सवर्ण समाज ने निकाली ऐतिहासिक रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। भिंड जिले के रौन नगर में सर्व सवर्ण समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। UGC के नए नियमों, आरक्षण व्यवस्था और SC/ST एक्ट को लेकर क्षत्रिय समाज, करणी सेना और सर्व सवर्ण समाज ने संयुक्त रूप से ऐतिहासिक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। रौन नगर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सवर्ण समाज एक मंच पर एकजुट दिखाई दिया। रौन में युवाओं ने बाइक रैली और पैदल मार्च शुरू किया। हाथों में तख्तियां, "जय भवानी, जय राजपूताना", "जय परशुराम" और "आरक्षण आर्थिक आधार पर हो" के नारे लगाते हुए सैकड़ों युवा सड़क पर उतर आए। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची, विभिन्न संगठनों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांगे नहीं सुनती है तो आगामी चुनावों में परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।।2
- डबरा एसडीएम नवकिरण कौर ने आते ही बस स्टैंड के पास ऑटो पार्ट्स कि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को लेकर दिखाई नाराजगी । डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा एसडीएम नवकिरण कौर ने आते ही बस स्टैंड के पास ऑटो पार्ट्स की दुकानदारों द्वारा रोड पर किए गए अतिक्रमण को लेकर डबरा एसडीएम में दिखाई नाराजगी और दुकानदारों को आगे से सड़क पर सामान ना रखने की दी चेतावनी, एसडीएम में पैदल घूम कर लिया जाएगा , जिसे देख डबरा के विकास को लेकर नगर वासियों के मन में जागी एक नई किरण।2
- 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया बरिया के पास 38 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल किया 1. थाना भगुवापुरा क्षेत्र के रामपुरा बरिया के पास संजीव जाटव उम्र 38 वर्ष को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया। 2. घायल संजीव के मुताबिक करीब 5-6 लोगों ने पहले गोली चलाई, इसके बाद उसके साथ मारपीट की। 3. पुलिस घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लेकर पहुंची। 4. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए संजीव को ग्वालियर रेफर कर दिया। 5. थाना प्रभारी सुरभि खेमरिया ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सेंवढ़ा लाया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- भड़ेरी गांव नहीं बन सका श्मशान घाट खुले में करना पड़ रहा अंतिम संस्कार* *आलमपुर* भले ही सरकार पंचायतों में विकास की रफ्तार बढ़ाने की बात कहती रही हो लेकिन हकीकत में कई गांव ऐसे हैं जहां लोग समस्या के बीच जीने पर मजबूर हैं। कहीं रास्ता नहीं है तो कहीं पर श्मशान घाट तक नहीं बन सका है। जहां लोगों को बारिश के दिनों में अंतिम संस्कार करने में परेशानी उठानी पड़ती है। इसी तरह कई गांवों में आज भी रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कीचड़ से सने रास्ते लोगों की फजीहत कर रहे हैं। इतना होने के बाद भी जिम्मेदार गांवों में व्याप्त समस्या के प्रति ध्यान तक नहीं दे रहे। सबसे ज्यादा समस्या ग्राम पंचायत ररूआ नं 2 के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़ेरी गांव में लोगों को झेलनी पड़ रही है। जहां पंचायत प्रबंधन अभी तक श्मशान घाट भी नहीं बना सका है। श्मशान घाट नहीं होने से अंतिम संस्कार खुले में करना पड़ता है। ऐसा भी नहीं कि गांव के रास्ते बेहतर हो अगर निकला है हो तो दलदली कीचड़ से होकर ही निकलना पड़ेगा। श्मशान घाट के लिए जाने वाली सड़क पक्की नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को हर साल बरसात के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर लहार क्षेत्र में कुछ गांव ऐसे हैं जहां श्मशान घाट पर दबंगों ने कब्जा जमा लिए हैं। शिकायतों के बाद भी लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं।1
- दूध और दूध से बने पदार्थों की रैपिड किट से स्पॉट चेकिंग, छात्राओं को किया जागरुक खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रीना बंसल ने तहसील गोहद में बुधवार को लगभग 4 बजे परशुराम कुशवाह की कृष्णा डेयरी से दूध का नमूना व रामजीलाल मिष्ठान भंडार पर दूध मावा पनीर के नमूने रैपिड किट से जांच किए। तथा ताराचंद बांदिल की डेयरी से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया।1
- डंपर की टक्कर से पैदल जा रहा युवक घायल,जिला अस्पताल में भर्ती भिण्ड। सिटी कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौराहा पर बुधवार शाम डंपर की टक्कर से पैदल जा रहा एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर इटावा की ओर भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को ई-रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गोविंद नगर निवासी 37 वर्षीय बिहारीलाल शर्मा पुत्र स्व रामप्रकाश शर्मा बुधवार शाम करीब 4:45 बजे पैदल इंदिरा गांधी चौराहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वायपास की तरफ से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में चोट आई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ई-रिक्शा से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।1