logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ पंचायत भवन पे लटक रहे ताले सुल्तानपुर *पंचायत सहायक गायब… ग्रामीण भटकने को मजबूर!* सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विकासखंड में सरकारी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर ताले लटकते मिले, जबकि पंचायत सहायक नदारद हैं और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जरूरी कामों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की थी। लेकिन लंभुआ ब्लॉक के कई गांवों में हालात ऐसे हैं कि पंचायत भवन वीरान पड़े हैं और पंचायत सहायकों का कहीं अता-पता नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वह जन्म प्रमाण पत्र, आय-जाति, परिवार रजिस्टर या अन्य जरूरी काम के लिए पंचायत भवन पहुंचते हैं, तो उन्हें सिर्फ बंद दरवाजे और लटकते ताले ही दिखाई देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि *👉 जब पंचायत भवन ही बंद हैं तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?* *👉 पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?* *👉 क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस अव्यवस्था पर नहीं पड़ रही?* *लंभुआ ब्लॉक की कई पंचायतों में यह हाल प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।*

3 hrs ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
011cff60-8cc4-4078-b3cc-fd45474c0b87

ब्रेकिंग न्यूज़ पंचायत भवन पे लटक रहे ताले सुल्तानपुर *पंचायत सहायक गायब… ग्रामीण भटकने को मजबूर!* सुल्तानपुर जिले के लंभुआ विकासखंड में सरकारी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों पर ताले लटकते मिले, जबकि पंचायत सहायक नदारद हैं और जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मौन दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और जरूरी कामों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर पंचायत सहायकों की नियुक्ति की थी। लेकिन लंभुआ ब्लॉक के कई गांवों में हालात ऐसे हैं कि पंचायत भवन वीरान पड़े हैं और पंचायत सहायकों का कहीं अता-पता नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब भी वह जन्म प्रमाण पत्र, आय-जाति, परिवार रजिस्टर या अन्य जरूरी काम के लिए पंचायत भवन पहुंचते हैं, तो उन्हें सिर्फ बंद दरवाजे और लटकते ताले ही दिखाई देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि *👉 जब पंचायत भवन ही बंद हैं तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा?* *👉 पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?* *👉 क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस अव्यवस्था पर नहीं पड़ रही?* *लंभुआ ब्लॉक की कई पंचायतों में यह हाल प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।*

  • user_Siddharth Mishra
    Siddharth Mishra
    Patti, Pratapgarh
    🙏
    2 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर , जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है। विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं? इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए। अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    3
    सुल्तानपुर  ,  जनपद के लम्भुआ क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मुरली में अव्यवस्थाओं का बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है, जहां न तो बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था है और न ही अध्यापकों के लिए सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध है।
विद्यालय की स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब पता चलता है कि यहां बाउंड्री वाल भी नहीं है, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं, विद्यालय का एक पुराना भवन ध्वस्त कर दिया गया था, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया, जो बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या देश के भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? क्या गरीब परिवारों के बच्चे अच्छी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के हकदार नहीं हैं?
इस मामले को लेकर क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर से मांग की है कि विद्यालय की तत्काल जांच कराई जाए, मलबा हटवाया जाए, बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाए और बच्चों के लिए बेहतर शौचालय की व्यवस्था की जाए।
अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • **कंन्धई थाने में पुलिस हिरासत में व्यापारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व बेरहमी से पिटाई के विरोध प्रतापगढ़ कंन्धई हनुमानगंज बाजार को बन्द कर व्यापारी लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन कंन्धई कोतवाल मुर्दाबाद के लगे नारे कंन्धई समेत आसपास सटे हुए रखहा दीवानगंज मदारपुर आसलपुर ताला बाजार को व्यापारियों ने किया है बंद। कंन्धई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की व्यापारी कर रहे हैं मांग।में प्रदर्शन
    2
    **कंन्धई थाने में पुलिस हिरासत में व्यापारियों के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता व बेरहमी से पिटाई के विरोध प्रतापगढ़ कंन्धई हनुमानगंज बाजार को बन्द कर व्यापारी लगातार कर रहे हैं धरना प्रदर्शन 
कंन्धई कोतवाल मुर्दाबाद के लगे नारे 
कंन्धई समेत आसपास सटे हुए रखहा दीवानगंज मदारपुर आसलपुर ताला बाजार को व्यापारियों ने किया है बंद।
कंन्धई इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की व्यापारी कर रहे हैं मांग।में प्रदर्शन
    user_Dharmendra Mishra
    Dharmendra Mishra
    Electronic Store पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
    1
    सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने पट्टी तहसील क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर की जनसुनवाई
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आश सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
    user_Deepak Adventure Diary
    Deepak Adventure Diary
    Court reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून ⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा ⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी ⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया ⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम ⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला
    1
    ⏩ आज कोर्ट पेशी के बाद लॉकअप में आई कैदी को गंभीर चोट, चेहरे से बह रहा था खून
⏩ परिजनों ने न्यायालय परिसर में किया हंगामा
⏩ हंगामे के दौरान पुलिस से परिजनों की गुत्थमगुत्थी
⏩ पुलिस ने किसी तरह कैदी को अस्पताल पहुँचाया
⏩ करीब 10 वर्षों से जिला जेल में निरुद्ध है मोहम्मद हलीम
⏩ न्यायालय परिसर के गेट नंबर 3 के पास का मामला
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨 कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊ व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे। सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें। #Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders UP Police Nand Gopal Gupta Nandi Amarpal Maurya Ashish Patel Nitin Agarwal Anupriya Patel Dr. Pallavi Patel Chief Minister Office Uttar Pradesh
    1
    🚨 प्रतापगढ़ कंधई थाना प्रकरण को लेकर व्यापारियों का बड़ा फैसला 🚨
कंधई थाना क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हुई कथित मारपीट और उत्पीड़न के विरोध में 11 मार्च को कंधई, कोहंडौर, रखहा, मदाफरपुर, दीवानगंज, ताला व किशुनगंज बाजार के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। ✊
व्यापारियों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और सभी व्यापारी न्याय की मांग को लेकर एकजुट हो रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास बना रहे।
सभी व्यापारी भाईयों से निवेदन है कि 11 मार्च को बाजार बंद कर इस विरोध में अपनी सहभागिता दें।
#Pratapgarh #Kandhai #VyapariEkta #JusticeForTraders
UP Police
Nand Gopal Gupta Nandi
Amarpal Maurya
Ashish Patel
Nitin Agarwal
Anupriya Patel
Dr. Pallavi Patel
Chief Minister Office Uttar Pradesh
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    16 hrs ago
  • पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है। नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
    1
    पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नांदी गांव में एक विधवा महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद महिला में दहशत का माहौल है।
नांदी गांव निवासी विधवा दुर्गावती देवी ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि सात मार्च की रात करीब आठ बजे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसकी बेटियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया और उन्हें ऐसा करने से मना किया, तो आरोपियों ने आक्रोशित होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुर्गावती देवी को चोटें आईं।
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह कोतवाली पट्टी पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पीड़िता और उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रतापगढ़ -पट्टी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
    1
    प्रतापगढ़ -पट्टी,  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) द्वारा मंगलवार को दिन में पट्टी तहसील क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सबसे पहले कैलाश पांडे के यहां उन्होंने जनसुनवाई की और होली मिलन समारोह का कार्यक्रम भी रखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनके प्राण है यदि उनकी जनता ही कष्ट में है तो वह कैसे खुश रह सकते हैं उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वह हमसे निसंकोच अपनी समस्या का सकता है हर संभव मदद का आश्वासन उन्होंने उपस्थित लोगों को दिया। कार्यक्रम के बाद मांगवलर को दिन में 3 बजे के आसपास वह पट्टी चौक स्थित देश की उच्चतम परीक्षाओं में सम्मिलित सीए की परीक्षा पास करने वाली इशिका जायसवाल को बधाई देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैलाश पांडे, राजेश पांडे, राहुल पांडे, अंगद पाठक, पप्पू तिवारी, हर्ष पांडे, दिनेश मौर्य, मिंटू पांडे, नगर अध्यक्ष पट्टी अशोक जायसवाल, बिंदु तिवारी, पंकज सिंह, राजू तिवारी, विनोद पांडे, हरकेश तिवारी, ब्रह्मदेव मिश्रा, आशु सिंह, भीम सिंह व बबलू वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
    user_अनिल कुमार (पत्रकार)  ✍️✍️
    अनिल कुमार (पत्रकार) ✍️✍️
    Photographer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.