logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी में आईईसी वैन के माध्यम से मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी एवं सुनकिया ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्राम्य विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपालों में लगभग 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Meesho पर ऑनलाइन मार्केट लिंकेज किया गया। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

1 day ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
1 day ago
56884396-a3f9-4f82-883a-d051bd749050

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी में आईईसी वैन के माध्यम से मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी एवं सुनकिया ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्राम्य

a3b2c9f2-e835-410e-95d8-13fa6b130041

विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। चौपालों में लगभग 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के लाभार्थी अर्जुन बिष्ट के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Meesho पर ऑनलाइन मार्केट लिंकेज किया गया। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को ऑनलाइन बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय* जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।* जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    1
    *जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर सख्त अभियान जारी - मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय*

जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी के विरुद्ध जनपद नैनीताल में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि *माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी, मिसब्रांडिंग और मानक सामग्री से संबंधित मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा रही है।*
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से *खाद्यान्न, मिठाई, मेवे और दूध-डेयरी उत्पादों* में मिलावट के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में मिलावट पाई जा रही है अथवा जहाँ मिसब्रांडिंग हो रही है, वहाँ *खाद्य सुरक्षा अधिनियम* के अंतर्गत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे केवल प्रयोगशाला तक नमूने भेजने तक सीमित न रहें, बल्कि उसका नियमित फॉलो-अप लेकर लेबोरेटरी से रिपोर्ट प्राप्त करें और उसे,उसके अंतिम अंजाम / आउटकम तक पहुँचाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसी प्रकार जहाँ *होल्डिंग, कालाबाजारी और ओवर रेटिंग* की शिकायतें मिल रही हैं, ऐसे तत्वों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह भी अपने स्तर से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने आम जनमानस से अपील की है कि मिलावट या कालाबाजारी की सूचना तत्काल प्रशासन / खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    16 hrs ago
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
    1
    ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जतिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने उपकारागार परिसर के बाहर संदिग्ध वरना कार संख्या UK06R-8499 की चेकिंग की। तलाशी के दौरान कार से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी जतिन्द्र सिंह (32), निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिला अस्पताल शिफ्ट करने का प्रयास हुआ तो होगा जनआंदोलन: मनोज तिवारी
अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय को नगर क्षेत्र से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अस्पताल को वर्तमान स्थान से हटाने का निर्णय लिया गया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर व्यापक जनआंदोलन करेगी। सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को शहर से बाहर ले जाना जनहित के खिलाफ होगा। विधायक ने कहा कि जिला चिकित्सालय वर्षों से अल्मोड़ा नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहां उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल को दूर स्थानांतरित करने से विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की परेशानियां बढ़ेंगी तथा इलाज के लिए अतिरिक्त समय और खर्च उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अस्पताल को स्थानांतरित करने के बजाय वर्तमान परिसर में ही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप जिला चिकित्सालयों को भी सशक्त बनाया जाना चाहिए। मनोज तिवारी ने संभावित स्थानांतरण योजना को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों में अस्पताल की सुलभता सबसे महत्वपूर्ण है। आपातकालीन स्थिति में अस्पताल की दूरी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव के समक्ष उठाकर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही बनाए रखने की मांग की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि यदि सरकार ने अस्पताल स्थानांतरण का कोई आदेश जारी किया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका पुरजोर विरोध करेगी और जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगड़वाल, परितोष जोशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    23 hrs ago
  • कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़ कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    1
    कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
कत्यूर रामलीला में तालीम शुरू, पहले दिन ऑडिशन में उमड़ी कलाकारों की भीड़
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू एंकर इंट्रो: नमस्कार, आप देख रहे हैं Local News Kichha। सितारगंज रोड बरा हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का रेस्क्यू कर उसे उचित उपचार दिलाया गया। वीओ: बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड बरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल हो गया था। हादसे के बाद गोवंश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गौ रक्षा दल की टीम को मिली। सूचना मिलते ही मुकेश राठौर, गौ रक्षा दल किच्छा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। गोवंश को मौके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका उचित उपचार कराया गया। गौ रक्षा दल की टीम के प्रयास से घायल गोवंश को समय पर सहायता मिल सकी। इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सड़क पर अचानक गोवंश या अन्य पशु आ सकते हैं। वाहन की गति नियंत्रित रखने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल गोवंश दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित गौ रक्षा दल या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और रेस्क्यू किया जा सके। एंकर आउट्रो: गौ रक्षा दल की टीम द्वारा किए गए इस रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका उपचार कराया गया। जय गौ माता 🙏🐄🚩 जय श्री राम 🚩
    1
    सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू
सितारगंज रोड बरा हाईवे पर घायल गोवंश का गौ रक्षा दल ने किया रेस्क्यू
एंकर इंट्रो:
नमस्कार, आप देख रहे हैं Local News Kichha। सितारगंज रोड बरा हाईवे से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का रेस्क्यू कर उसे उचित उपचार दिलाया गया।
वीओ:
बताया जा रहा है कि सितारगंज रोड बरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक गोवंश घायल हो गया था। हादसे के बाद गोवंश सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा था। इसकी सूचना गौ रक्षा दल की टीम को मिली।
सूचना मिलते ही मुकेश राठौर, गौ रक्षा दल किच्छा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायल गोवंश को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
गोवंश को मौके से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जहां उसका उचित उपचार कराया गया। गौ रक्षा दल की टीम के प्रयास से घायल गोवंश को समय पर सहायता मिल सकी।
इस दौरान टीम ने लोगों से अपील की कि हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, क्योंकि सड़क पर अचानक गोवंश या अन्य पशु आ सकते हैं। वाहन की गति नियंत्रित रखने से हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।
साथ ही, यदि किसी व्यक्ति को सड़क पर कोई घायल गोवंश दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत संबंधित गौ रक्षा दल या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते उसका उपचार और रेस्क्यू किया जा सके।
एंकर आउट्रो:
गौ रक्षा दल की टीम द्वारा किए गए इस रेस्क्यू कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घायल गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसका उपचार कराया गया।
जय गौ माता 🙏🐄🚩
जय श्री राम 🚩
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    16 hrs ago
  • मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कपकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज सोंग का भवन जर्जर हालत में है। छत से पानी टपकने के साथ ही विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। संगठन ने भवन का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और हाईटेंशन लाइन के संबंध में कार्रवाई की मांग की। मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या संघर्ष वाहिनी ने मण्डलसेरा के सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन, खराब शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में विद्यालयों में विद्यार्थियों से दुलान कार्य करवाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। शिक्षकों की कमी दूर करने और प्राथमिक स्तर पर PET नियुक्ति की मांग संगठन ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने तथा प्राथमिक विद्यालयों से ही शारीरिक अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। मिड-डे मील की गुणवत्ता की हो जांच ज्ञापन में विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकें अनिवार्य करने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और निर्धारित दुकानों से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई। स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संघर्ष वाहिनी ने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों के सत्यापन से जुड़ी शिकायतों को गंभीर बताते हुए परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। संगठन ने विद्यालयों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को हटाकर नए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कवि जोशी के अलावा महेश कालाकोटी, नीरज सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र नेगी और अंकुर उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा कि पांच सितंबर तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    1
    मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या
बागेश्वर। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में व्याप्त समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि पांच सितंबर तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक दिवस पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि कपकोट स्थित राजकीय इंटर कालेज सोंग का भवन जर्जर हालत में है। छत से पानी टपकने के साथ ही विद्यालय भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए खतरा बनी हुई है। संगठन ने भवन का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत कराने और हाईटेंशन लाइन के संबंध में कार्रवाई की मांग की।
मण्डलसेरा विद्यालय में शौचालय और पेयजल की समस्या
संघर्ष वाहिनी ने मण्डलसेरा के सरकारी विद्यालय के जर्जर भवन, खराब शौचालय और पेयजल की समस्या का भी समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में विद्यालयों में विद्यार्थियों से दुलान कार्य करवाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
शिक्षकों की कमी दूर करने और प्राथमिक स्तर पर PET नियुक्ति की मांग
संगठन ने कहा कि जिले के कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। स्वीकृत रिक्त पदों पर शीघ्र स्थायी नियुक्ति करने तथा प्राथमिक विद्यालयों से ही शारीरिक अध्यापकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
मिड-डे मील की गुणवत्ता की हो जांच
ज्ञापन में विद्यालयों में मिड-डे मील की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की शिकायतों का उल्लेख करते हुए उच्चस्तरीय समिति गठित कर जांच कराने की मांग की गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों में महंगी पुस्तकें अनिवार्य करने, अतिरिक्त शुल्क वसूलने और निर्धारित दुकानों से यूनिफार्म व अन्य सामग्री खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई।
स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल
संघर्ष वाहिनी ने स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने, सुरक्षा उपकरणों की कमी, हेल्पर की अनुपस्थिति और चालकों के सत्यापन से जुड़ी शिकायतों को गंभीर बताते हुए परिवहन सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की।
संगठन ने विद्यालयों में खेल सामग्री, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, बिजली, पंखे, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की भी मांग की। पुराने और क्षतिग्रस्त फर्नीचर को हटाकर नए डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने की मांग की गई।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष कवि जोशी के अलावा महेश कालाकोटी, नीरज सिंह, प्रकाश पांडे, वीरेंद्र नेगी और अंकुर उपाध्याय के हस्ताक्षर हैं। संगठन ने कहा कि पांच सितंबर तक मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
    user_Jc pandey
    Jc pandey
    गरुड़, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    21 hrs ago
  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद फैली भूत-प्रेत की अफवाह का असर अगले दिन भी देखने को मिला। करीब 800 छात्राओं वाले स्कूल में मंगलवार को लगभग 300 छात्राएं ही पहुंचीं। छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में सब सामान्य है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    1
    हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने के बाद फैली भूत-प्रेत की अफवाह का असर अगले दिन भी देखने को मिला। करीब 800 छात्राओं वाले स्कूल में मंगलवार को लगभग 300 छात्राएं ही पहुंचीं। छात्राओं और स्कूल प्रशासन ने ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए कहा कि विद्यालय में सब सामान्य है। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    1
    Haldwani News 20: बिलासपुर पहाड़ी से जेसीबी पर गिरा मलबा, युवक की मौत, चालक घायल
बिलासपुर में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा जेसीबी मशीन पर आ गिरा। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि जेसीबी चालक घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.