logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाहपुर पंचायत: वायरल वीडियो से मुखिया के कामकाज पर सवाल! वैशाली के शाहपुर खुर्द पंचायत में वायरल वीडियो और फेसबुक प्रोफाइल से सवाल उठे, प्रशासनिक जांच की मांग; मुखिया का पक्ष बाकी।

3 hrs ago
user_SATYAM GRAM NEWS
SATYAM GRAM NEWS
Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
3 hrs ago

शाहपुर पंचायत: वायरल वीडियो से मुखिया के कामकाज पर सवाल! वैशाली के शाहपुर खुर्द पंचायत में वायरल वीडियो और फेसबुक प्रोफाइल से सवाल उठे, प्रशासनिक जांच की मांग; मुखिया का पक्ष बाकी।

More news from बिहार and nearby areas
  • लंगा सुभई में कार्तिक पूर्णिमा पर बसावन भूंईया स्थान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के पानापुर लंगा स्थित भगवान बसावन भूंईया स्थान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान बसावन भूंईया की पूजा-अर्चना की और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पावन अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं।
    1
    लंगा सुभई में कार्तिक पूर्णिमा पर बसावन भूंईया स्थान उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : वैशाली जिले के पानापुर लंगा स्थित भगवान बसावन भूंईया स्थान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान बसावन भूंईया की पूजा-अर्चना की और दुग्धाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस पावन अवसर पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच दिनभर धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    1 hr ago
  • शाहपुर खुर्द पंचायत में महिला मुखिया की भूमिका पर सवाल, फेसबुक प्रोफाइल और वायरल वीडियो चर्चा में! BREAKING NEWS | सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकला, वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड की शाहपुर खुर्द पंचायत से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पंचायत की मुखिया रिंकू देवी के पति बताए जा रहे मनोज राय के फेसबुक प्रोफाइल पर पंचायत से संबंधित कई वीडियो अपलोड होने की बात सामने आई है। 📹 वायरल वीडियो में कथित तौर पर मनोज राय को कुर्सी पर बैठकर कागजात देखते हुए कामकाज करते दिखाया गया है। वहीं, उनके फेसबुक प्रोफाइल के परिचय में शाहपुर खुर्द पंचायत के मुखिया के रूप में विवरण दर्ज दिखाई देता है। ❓ अब उठ रहे हैं ये सवाल: 🔹 पंचायत के विकास कार्यों में मनोज राय की वास्तविक भूमिका क्या है? 🔹 क्या वायरल वीडियो पंचायत सरकार भवन में बनाया गया है? 🔹 पंचायत के आधिकारिक कार्यों का संचालन किसकी जिम्मेदारी में हो रहा है? 🔹 क्या जिला प्रशासन इस मामले की जांच करेगा? 📢 जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग। इस मामले में मुखिया रिंकू देवी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। ⚖️ महत्वपूर्ण: वायरल वीडियो और फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर किसी अनियमितता का अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। वीडियो की प्रामाणिकता, स्थान और संबंधित व्यक्ति की आधिकारिक भूमिका की पुष्टि आवश्यक है। 📰 सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले! ऐसी ही खबरों के लिए पेज को Follow करें, पोस्ट Share करें और अपनी राय Comment में दें।
    1
    शाहपुर खुर्द पंचायत में महिला मुखिया की भूमिका पर सवाल, फेसबुक प्रोफाइल और वायरल वीडियो चर्चा में!
BREAKING NEWS | सत्यम ग्राम न्यूज़, चेहराकला, वैशाली जिले के चेहराकला प्रखंड की शाहपुर खुर्द पंचायत से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पंचायत की मुखिया रिंकू देवी के पति बताए जा रहे मनोज राय के फेसबुक प्रोफाइल पर पंचायत से संबंधित कई वीडियो अपलोड होने की बात सामने आई है।
📹 वायरल वीडियो में कथित तौर पर मनोज राय को कुर्सी पर बैठकर कागजात देखते हुए कामकाज करते दिखाया गया है। वहीं, उनके फेसबुक प्रोफाइल के परिचय में शाहपुर खुर्द पंचायत के मुखिया के रूप में विवरण दर्ज दिखाई देता है।
❓ अब उठ रहे हैं ये सवाल:
🔹 पंचायत के विकास कार्यों में मनोज राय की वास्तविक भूमिका क्या है?
🔹 क्या वायरल वीडियो पंचायत सरकार भवन में बनाया गया है?
🔹 पंचायत के आधिकारिक कार्यों का संचालन किसकी जिम्मेदारी में हो रहा है?
🔹 क्या जिला प्रशासन इस मामले की जांच करेगा?
📢 जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग।
इस मामले में मुखिया रिंकू देवी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
⚖️ महत्वपूर्ण: वायरल वीडियो और फेसबुक प्रोफाइल के आधार पर किसी अनियमितता का अंतिम निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। वीडियो की प्रामाणिकता, स्थान और संबंधित व्यक्ति की आधिकारिक भूमिका की पुष्टि आवश्यक है।
📰 सत्यम ग्राम न्यूज़ — सच्ची निष्पक्ष, ग्राम की खबर सबसे पहले!
ऐसी ही खबरों के लिए पेज को Follow करें, पोस्ट Share करें और अपनी राय Comment में दें।
    user_AKHILESH KUMAR
    AKHILESH KUMAR
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • शाहपुर पंचायत: वायरल वीडियो से मुखिया के कामकाज पर सवाल! वैशाली के शाहपुर खुर्द पंचायत में वायरल वीडियो और फेसबुक प्रोफाइल से सवाल उठे, प्रशासनिक जांच की मांग; मुखिया का पक्ष बाकी।
    1
    शाहपुर पंचायत: वायरल वीडियो से मुखिया के कामकाज पर सवाल!
वैशाली के शाहपुर खुर्द पंचायत में वायरल वीडियो और फेसबुक प्रोफाइल से सवाल उठे, प्रशासनिक जांच की मांग; मुखिया का पक्ष बाकी।
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • एक पक्ष की कहानी या पूरा सच? दरमाहा विवाद में गाली-गलौज से मारपीट तक, दोनों तरफ FIR ने खोले कई सवाल! पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत दरमाहा गांव में छोटन सिंह और मनोज कुमार यादव के बीच हुए विवाद की चर्चा अब तक एकतरफा तरीके से हो रही थी। लेकिन इस मामले में गाली-गलौज के आरोप, मारपीट का आरोप, 40 सेकंड की ऑडियो क्लिप और दोनों तरफ से दर्ज FIR को भी समझना जरूरी है। आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई? क्या राजनीतिक दल अपने वोट बैंक के लिए मामले का सिर्फ एक पक्ष दिखा रहे हैं? कानून अपना काम करे, लेकिन किसी को सुने बिना दोषी ठहराना कितना सही है? देखिए पूरा मामला और बनाइए अपनी निष्पक्ष राय। #ChhotanSingh #ManojKumarYadav #Darhaha #EastChamparan #BiharNews #NishpakshKhabren
    1
    एक पक्ष की कहानी या पूरा सच? दरमाहा विवाद में गाली-गलौज से मारपीट तक, दोनों तरफ FIR ने खोले कई सवाल!

पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत दरमाहा गांव में छोटन सिंह और मनोज कुमार यादव के बीच हुए विवाद की चर्चा अब तक एकतरफा तरीके से हो रही थी। लेकिन इस मामले में गाली-गलौज के आरोप, मारपीट का आरोप, 40 सेकंड की ऑडियो क्लिप और दोनों तरफ से दर्ज FIR को भी समझना जरूरी है। आखिर विवाद की शुरुआत कैसे हुई? क्या राजनीतिक दल अपने वोट बैंक के लिए मामले का सिर्फ एक पक्ष दिखा रहे हैं? कानून अपना काम करे, लेकिन किसी को सुने बिना दोषी ठहराना कितना सही है? देखिए पूरा मामला और बनाइए अपनी निष्पक्ष राय।

#ChhotanSingh #ManojKumarYadav #Darhaha #EastChamparan #BiharNews #NishpakshKhabren
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor Chehra Kalan, Vaishali•
    5 hrs ago
  • पत्रकारों के पेंशन और सूरक्षा को लेकर सरकार गंभीर - लखेंन्द्र रौशन पत्रकारों की पेंशन और सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर : मंत्री लखेंद्र रौशन जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बोले - पत्रकारों की हर समस्या का होगा निदान, मांग पत्र लेकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा -- पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने उठाई प्रखंड स्तरीय पत्रकारों की आवाज, बोले - सरकारी स्तर पर बैठने की व्यवस्था हो --जन्दाहा में ‘हमारी आवाज पत्रकार सम्मेलन’ का आयोजन, पत्रकार सुरक्षा आयोग और कल्याण कोष के गठन की उठी मांग ---वरीय पत्रकारों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल, ग्रामीण एवं प्रखंड स्तरीय पत्रकारों को मान्यता देने पर जोर जन्दाहा (वैशाली)। मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के तत्वावधान में वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड में ‘हमारी आवाज पत्रकार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपने परिवार के साथ-साथ समाज की समस्याओं को भी प्राथमिकता देते हैं और कई बार जोखिम उठाकर जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी की ओर से उठाई गई मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे वरीय पत्रकारों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल की जाएगी। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग तथा पत्रकार कल्याण कोष के गठन की मांग पर भी सरकार के स्तर पर पहल की जाएगी। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पत्रकार जान जोखिम में डालकर समाज की आवाज को उठाते हैं। सरकार उनकी समस्या को हर स्तर पर निदान करेगी। इस संगठन की स्थापना 2005 में हुई और उस समय से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बीमा योजना, पेंशन योजना दिया। आने वाले में जो भी मांग है उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर हमारी आवाज कार्यक्रम में जो भी मांग पत्र दिया गया है उसको निदान करने की पहल करेंगे। पूर्व सांसद ने भी उठाईं पत्रकारों की समस्याएं सम्मेलन में उपस्थित पूर्व वैशाली सांसद रामा किशोर सिंह ने पत्रकारों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों के लिए सरकारी स्तर पर बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिल सके। पत्रकार सम्मेलन में अब वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, बेतिया और सारण जिले के साथ नेपाल के पत्रकार शामिल हुए। पत्रकारों की मांगों को सर्वसम्मति से किया गया पारित... सम्मेलन में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान, मान्यता और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न मांगों को सर्वसम्मति से पारित कर सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रमुख मांगों में बिहार पत्रकार संरक्षण आयोग का गठन, पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों का संरक्षण, ग्रामीण और प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा देना तथा मान्यता संबंधी आवेदन में जिला और अनुमंडल के साथ प्रखंड का कॉलम जोड़ना शामिल रहा। इसके अलावा मान्यता प्रक्रिया में लागू कोटा प्रणाली समाप्त करने की भी मांग उठाई गई। सम्मेलन में यह भी मांग की गई कि 58 वर्ष की आयु पार कर चुके वरीय पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना के दायरे में शामिल किया जाए, ताकि लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। पत्रकारों ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेस क्लबों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक जिले के प्रेस क्लब में जिला प्रशासन की ओर से मासिक पत्रकार गोष्ठी आयोजित करने की मांग भी रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने मंच संचालन किया। वरिष्ठ पत्रकार मोहन कुमार सुधांशु और अनिरुद्ध राजा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य अशोक कुमार चौधरी, देसरी प्रखंड के जिला पार्षद सह सीपीआई नेता मोहित पासवान का नाम जोड़ दिया जाए जन्दाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी, मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पत्रकार मनीष कुमार, विनोद पासवान, अरुण कुमार राय, सुमंत कुमार, प्रशांत कुमार क्रांतिकारी, राजेश कुमार, संतोष वर्मा, संजय कुमार झां, संजीव कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, नागमणि, आनंद मोहन, शुभम कुमार, संजय कुमार सिंह, नवनीत कुमार, अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शशिकांत, अशोक कुमार, अनूप लाल सिंह, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुभाष कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, मनोज मनोहर, सुधीर पासवान, रत्नेश कुमार, रेणु देवी, उदय कुमार, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, कैलाश पासवान, संजय पासवान, अर्जुन पटेल, अभिषेक कुमार विक्की, जितेंद्र कुमार चौधरी, मदन मोहन गुप्ता, अमरेश कुमार, रणधीर कुमार झा, कुंदन कुमार और दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    पत्रकारों के पेंशन और सूरक्षा को लेकर सरकार गंभीर - लखेंन्द्र रौशन 
पत्रकारों की पेंशन और सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर : मंत्री लखेंद्र रौशन
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा बोले - पत्रकारों की हर समस्या का होगा निदान, मांग पत्र लेकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा
-- पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह ने उठाई प्रखंड स्तरीय पत्रकारों की आवाज, बोले - सरकारी स्तर पर बैठने की व्यवस्था हो
--जन्दाहा में ‘हमारी आवाज पत्रकार सम्मेलन’ का आयोजन, पत्रकार सुरक्षा आयोग और कल्याण कोष के गठन की उठी मांग
---वरीय पत्रकारों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल, ग्रामीण एवं प्रखंड स्तरीय पत्रकारों को मान्यता देने पर जोर 
जन्दाहा (वैशाली)। मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के तत्वावधान में वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड में ‘हमारी आवाज पत्रकार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन और जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पत्रकार अपने परिवार के साथ-साथ समाज की समस्याओं को भी प्राथमिकता देते हैं और कई बार जोखिम उठाकर जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं।
मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी की ओर से उठाई गई मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी। लंबे समय से पत्रकारिता कर रहे वरीय पत्रकारों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को पेंशन योजना से जोड़ने की पहल की जाएगी। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग तथा पत्रकार कल्याण कोष के गठन की मांग पर भी सरकार के स्तर पर पहल की जाएगी।
जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पत्रकार जान जोखिम में डालकर समाज की आवाज को उठाते हैं। सरकार उनकी समस्या को हर स्तर पर निदान करेगी। इस संगठन की स्थापना 2005 में हुई और उस समय से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों को बीमा योजना, पेंशन योजना दिया। आने वाले में जो भी मांग है उसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर हमारी आवाज कार्यक्रम में जो भी मांग पत्र दिया गया है उसको निदान करने की पहल करेंगे।
पूर्व सांसद ने भी उठाईं पत्रकारों की समस्याएं
सम्मेलन में उपस्थित पूर्व वैशाली सांसद रामा किशोर सिंह ने पत्रकारों की मांगों को जायज बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों के लिए सरकारी स्तर पर बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि उन्हें अपने कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिल सके।
पत्रकार सम्मेलन में अब वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, बेतिया और सारण जिले के साथ नेपाल के पत्रकार शामिल हुए।
पत्रकारों की मांगों को सर्वसम्मति से किया गया पारित...
सम्मेलन में पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान, मान्यता और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न मांगों को सर्वसम्मति से पारित कर सरकार तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। प्रमुख मांगों में बिहार पत्रकार संरक्षण आयोग का गठन, पत्रकारों की सुरक्षा एवं अधिकारों का संरक्षण, ग्रामीण और प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा देना तथा मान्यता संबंधी आवेदन में जिला और अनुमंडल के साथ प्रखंड का कॉलम जोड़ना शामिल रहा। इसके अलावा मान्यता प्रक्रिया में लागू कोटा प्रणाली समाप्त करने की भी मांग उठाई गई।
सम्मेलन में यह भी मांग की गई कि 58 वर्ष की आयु पार कर चुके वरीय पत्रकारों को पत्रकार पेंशन योजना के दायरे में शामिल किया जाए, ताकि लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज की सेवा करने वाले लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। पत्रकारों ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेस क्लबों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक जिले के प्रेस क्लब में जिला प्रशासन की ओर से मासिक पत्रकार गोष्ठी आयोजित करने की मांग भी रखी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। जिला मंत्री सह कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने मंच संचालन किया। वरिष्ठ पत्रकार मोहन कुमार सुधांशु और अनिरुद्ध राजा ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला बीस सूत्री सदस्य अशोक कुमार चौधरी, 
देसरी प्रखंड के जिला पार्षद सह सीपीआई नेता मोहित पासवान का नाम जोड़ दिया जाए
जन्दाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी, मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी के मुजफ्फरपुर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, पत्रकार मनीष कुमार, विनोद पासवान, अरुण कुमार राय, सुमंत कुमार, प्रशांत कुमार क्रांतिकारी, राजेश कुमार, संतोष वर्मा, संजय कुमार झां, संजीव कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह,
नागमणि, आनंद मोहन, शुभम कुमार, संजय कुमार सिंह, नवनीत कुमार, अजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शशिकांत, अशोक कुमार, अनूप लाल सिंह, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुभाष कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, मनोज मनोहर, सुधीर पासवान, रत्नेश कुमार, रेणु देवी, उदय कुमार, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, कैलाश पासवान, संजय पासवान, अर्जुन पटेल, अभिषेक कुमार विक्की, जितेंद्र कुमार चौधरी, मदन मोहन गुप्ता, अमरेश कुमार, रणधीर कुमार झा, कुंदन कुमार और दिनेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_बिहारी लाइव खबर
    बिहारी लाइव खबर
    चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है। वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया। रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।
    2
    बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने लगाया 1.66 लाख जुर्माना
बिजली चोरी के खिलाफ नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने कटहरा थाना क्षेत्र में जांच अभियान तेज कर दिया है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा चेहराकलां की टीम ने दो गांवों में छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। दोनों मामलों में 1.66 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति व दंड का आकलन किया गया है। दोनों के खिलाफ कटहरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने चेहराकलां वार्ड-11 निवासी रामनरेश शर्मा के घर जांच की। यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बाईपास कर 3.136 किलोवाट लोड से बिजली का उपयोग करते पाया गया। उपभोक्ता संख्या 12150080629 के मामले में विभाग ने 1.29 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया है।
वहीं, बखरीदोआ वार्ड-09 निवासी सकल सिंह के घर जांच के दौरान बिना रिचार्ज के मीटर को बाईपास कर 0.453 किलोवाट लोड से बिजली जलाते पकड़ा गया। उपभोक्ता संख्या 12150002554 के मामले में 14,525 रुपये ऊर्जा शुल्क और 22,109 रुपये अधिभार समेत कुल 36,634 रुपये का दंड लगाया गया।
रविवार को कनीय विद्युत अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ईमानदारी से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार जांच और छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। मीटर से छेड़छाड़ या बाईपास कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी टीम में परमानंद कुमार, राजवेंद्र राय, संजय कुमार और चंदन कुमार शामिल थे।
    user_Vipin Kumar
    Vipin Kumar
    Local News Reporter चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    23 hrs ago
  • युवाओं के सपने टूटने नहीं, पूरे होने चाहिए। उनके हाथों में मजबूरी नहीं, कामयाबी होनी चाहिए। उनके माता-पिता की आँखों में चिंता नहीं, गर्व के आँसू होने चाहिए। ❤️🙏 युवाओं का विश्वास जीतना ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 💪🇮🇳 #YouthPower #YouthRespect #YouthEmpowerment #YouthFuture #Rozgar #YuvaShakti #जनसेवा #युवा_सम्मान
    1
    युवाओं के सपने टूटने नहीं, पूरे होने चाहिए। उनके हाथों में मजबूरी नहीं, कामयाबी होनी चाहिए। उनके माता-पिता की आँखों में चिंता नहीं, गर्व के आँसू होने चाहिए। ❤️🙏

युवाओं का विश्वास जीतना ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। 💪🇮🇳

#YouthPower #YouthRespect #YouthEmpowerment #YouthFuture #Rozgar #YuvaShakti #जनसेवा #युवा_सम्मान
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    22 min ago
  • गया से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा—बौद्ध सर्किट होगा मजबूत, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देते हुए गया जी से बैंकॉक के बीच इंडिगो की नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू की गई। पटना स्थित 1, स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गया-बैंकॉक सीधी उड़ान से बौद्ध सर्किट को मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस सेवा से बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे। सीधी उड़ान शुरू होने से बोधगया आने वाले विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं और थाईलैंड जाने वाले भारतीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इससे बोधगया समेत बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों की अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ने और पर्यटन आधारित स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।
    1
    गया से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा—बौद्ध सर्किट होगा मजबूत, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
प्रणव कुमार हरपुरी, संपादक, H2H News, पटना (बिहार) : बिहार की अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार देते हुए गया जी से बैंकॉक के बीच इंडिगो की नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा शुरू की गई। पटना स्थित 1, स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के पर्यटन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गया-बैंकॉक सीधी उड़ान से बौद्ध सर्किट को मजबूती मिलेगी। साथ ही बिहार में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस सेवा से बिहार और थाईलैंड के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
सीधी उड़ान शुरू होने से बोधगया आने वाले विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं और थाईलैंड जाने वाले भारतीय यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। इससे बोधगया समेत बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों की अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ने और पर्यटन आधारित स्थानीय कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।
    user_H2H News
    H2H News
    Newspaper publisher चेहरा कलां, वैशाली, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.