गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में नए शैक्षणिक सत्र 2026-30 की छात्राओं के लिए छात्र उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन* *गया जी।* गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में आज नए शैक्षणिक सत्र *2026-30 बैच* की छात्राओं के लिए *छात्रा उन्मुखीकरण कार्यक्रम (एस.आई.पी.)* का आयोजन कॉलेज के *सावित्री महाजन सभागार* में कॉलेज की प्राचार्य *डॉ. सीमा पटेल* की अध्यक्षता में किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, कुलगीत, स्वागत गीत एवं गणेश वंदना के साथ हुई है। मुख्य अतिथि के रूप में *राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली* के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी *शम्भु सुमन* उपस्थित थे। अपने मुख्य वक्तव्य में उन्होंने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली में अपने नाटक के अनुभव और अपने जीवन की रंग-यात्रा के संस्मरणों को छात्राओं से साझा किया है। अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य *डॉ. सीमा पटेल* ने बताया कि _"महाविद्यालय में देश के भविष्य का निर्माण होता है। इसलिए छात्राएं महाविद्यालय अवश्य आएं, और अपने को इस काबिल बनाएं कि उन्हें आगे जीवन में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।"_ इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को महाविद्यालय से परिचय कराने के साथ-साथ उनके पाठ्यक्रम और *नई शिक्षा नीति 2020* से परिचित कराना था। इस क्रम में *डॉ. शगुफ्ता अंसारी* ने स्वागत वक्तव्य दिया। *डॉ. अफसा सुरैया* ने 1919 ई. से लेकर आज तक की कॉलेज की यात्रा से सभी को रू-ब-रू कराया। *डॉ. नगमा शादाब* ने कॉलेज के नवीन ड्रेस कोड, एंटी रैगिंग सेल, बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. तथा एन.सी.सी. की गतिविधियों के बारे में बताया है। परीक्षा प्रभारी *डॉ. प्यारे माँझी* ने चार वर्षीय नवीन पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पद्धति के बारे में जानकारी साझा की। गृह विज्ञान विभाग की *डॉ. प्रियंका* ने एन.एस.एस. सेल, सेहत केंद्र तथा आज 01 अगस्त से प्रारंभ *विश्व स्तनपान सप्ताह* की जानकारी दी गई है। खेल विभाग की प्रभारी *डॉ. पूजा राय* ने महाविद्यालय की खेल गतिविधियों की जानकारी साझा की है। *डॉ. विजेता लाल* ने इंटर्नशिप एवं नियोजन सेल के बारे में बताया है। इतिहास विभाग की *डॉ. अनामिका कुमारी* ने नई शिक्षा नीति 2020 की बारीकियों को छात्राओं को समझाया। स्कॉलरशिप एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में वरिष्ठ प्रोफेसर *डॉ. सहदेव बाउरी* ने सरल शब्दों में जानकारी दी है। कॉलेज पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियों की प्रभारी *डॉ. अफसा नाहिद* ने छात्राओं को बताया कि कॉलेज में कई क्लब हैं जिनसे जुड़कर छात्राएं अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती हैं। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। *सोनम एवं कुमारी शालिनी* के ग्रुप ने 'ए मालिक तेरे बंदे हम' गीत को सस्वर प्रस्तुत किया है। *अनन्या और उनके ग्रुप* ने स्वागत गीत गाया। गणेश वंदना पर *अनुष्का कुमारी, श्रुति* ने 'कान्हा सो जा जरा' तथा *अखौरी रागिनी* सेमेस्टर प्रथम की छात्रा ने 'घर मोरा आयो पिया' गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया है। *विश्व स्तनपान दिवस* के अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया है। इसमें *प्रथम स्थान सामिया नाज़, द्वितीय स्थान संचि एवं तृतीय स्थान अखौरी रागिनी* ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में सभी छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेत्तर कर्मी भी कार्यक्रम के अंत तक उपस्थित रहे हैं

- बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता1
- नरहट समाचार :- प्रखण्ड सभा कक्ष में बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नरहट :- प्रखण्ड सभा कक्ष में शनिवार को बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी पूजा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।1
- खराब रोड को ठीक करें पानी जमाव को हटाने काकृपा करें इसे सुधारने का कष्ट करें यह यह वीडियो इमामगंज के करती पद को जोड़ने वाली जगह पर हमेशा इसी तरह से जमा रहता है इसको देखभाल करने के लिए कोई भी नेता नहीं है करती अरवल बिहार1
- पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही पितृ पक्ष मेला 2026: गया जंक्शन पर श्रद्धालुओं के लिए हाईटेक तैयारियां पितृ पक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और पुलिस अधीक्षक ने स्टेशन पहुंचकर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि पितृ पक्ष मेले के दौरान रोजाना लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के गया पहुंचने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन, रेलवे और पुलिस समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 🎥 सुनिए, व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने क्या कहा...1
- जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।1
- संसद में सियासी ड्रामा चरम पर,पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!" "संसद में सियासी ड्रामा चरम पर—पप्पू यादव बने पुजारी, राहुल गांधी ने किया दान, और फिर दानपात्र लेकर भाग निकले!"1
- बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में1