logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जसरा सब्जी मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, दलदल में फंसी बाइक, सब्जियां बर्बाद *जसरा सब्जी मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, दलदल में फंसी बाइक, सब्जियां बर्बाद* जसरा, प्रयागराज। नवीन सब्जी मंडी स्थल जसरा की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। रविवार को मंडी से सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा एक व्यापारी मंडी परिसर की दलदलयुक्त सड़क में फंस गया। घुटनों तक कीचड़ होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल बीच रास्ते में धंस गई और वह बाइक समेत दलदल में गिर पड़ा। हादसे में व्यापारी चोटिल हो गया, जबकि उसकी पूरी सब्जी बदबूदार कीचड़ में गिरने से खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में मौजूद स्थानीय पल्लेदारों ने काफी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को पैदल खींचकर दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद व्यापारी किसी तरह अपने घर जा सका। व्यापारियों का कहना है कि नवीन सब्जी मंडी जसरा में प्रतिदिन लाखों-करोड़ों रुपये का कारोबार होता है, लेकिन मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। बारिश के बाद मंडी की अधिकांश सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। नतीजतन आए दिन किसान और व्यापारी दलदल में फंसकर चोटिल हो रहे हैं तथा उनकी सब्जियां भी खराब हो रही हैं। व्यापारियों ने मंडी परिषद से मंडी परिसर की सड़कों की तत्काल मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

21 hrs ago
user_Mohd Kamar
Mohd Kamar
Financial Advisor बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

*जसरा सब्जी मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, दलदल में फंसी बाइक, सब्जियां बर्बाद *जसरा सब्जी मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, दलदल में फंसी बाइक, सब्जियां बर्बाद* जसरा, प्रयागराज। नवीन सब्जी मंडी स्थल जसरा की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। रविवार को मंडी से सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा एक व्यापारी मंडी परिसर की दलदलयुक्त सड़क में फंस गया। घुटनों तक कीचड़ होने के कारण उसकी

मोटरसाइकिल बीच रास्ते में धंस गई और वह बाइक समेत दलदल में गिर पड़ा। हादसे में व्यापारी चोटिल हो गया, जबकि उसकी पूरी सब्जी बदबूदार कीचड़ में गिरने से खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में मौजूद स्थानीय पल्लेदारों ने काफी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को पैदल खींचकर दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद व्यापारी किसी तरह अपने घर जा सका। व्यापारियों का कहना है कि नवीन सब्जी मंडी

जसरा में प्रतिदिन लाखों-करोड़ों रुपये का कारोबार होता है, लेकिन मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। बारिश के बाद मंडी की अधिकांश सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों से

शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। नतीजतन आए दिन किसान और व्यापारी दलदल में फंसकर चोटिल हो रहे हैं तथा उनकी सब्जियां भी खराब हो रही हैं। व्यापारियों ने मंडी परिषद से मंडी परिसर की सड़कों की तत्काल मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आजइंसानियत दिखाते हुए प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे देखे की कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे डीएम ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की ऐसे जिला अधिकारी अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो।
    1
    प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आजइंसानियत दिखाते हुए
प्रयागराज, डीएम मनीष कुमार वर्मा आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे देखे की कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे डीएम ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की ऐसे जिला अधिकारी अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो।
    user_राम सिंह कबीर
    राम सिंह कबीर
    बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रंगदारी मांगने के आरोप पर ग्राम प्रधान ने दी सफाई, बताया—ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर लगाया गया झूठा आरोप रंगदारी मांगने के आरोप पर ग्राम प्रधान ने दी सफाई, बताया—ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर लगाया गया झूठा आरोप प्रयागराज। बारा तहसील के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मवैया गांव में ग्राम प्रधान पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। अल्लापुर निवासी चंद्रेश शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रामभिलाष शुक्ला ने मवैया गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रताप सिंह और उनके छोटे भाई संजय सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप लगाए जाने के बाद मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। शिकायतकर्ता चंद्रेश शुक्ला का आरोप है कि संतोष सिंह और उनके छोटे भाई संजय सिंह द्वारा उनसे रंगदारी की मांग की जा रही है। आरोप के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान संतोष सिंह और उनके छोटे भाई संजय सिंह ने लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। संतोष सिंह का कहना है कि वह मवैया ग्राम सभा के निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। उनके अनुसार ग्राम सभा की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका उन्होंने ग्राम प्रधान होने के नाते विरोध किया और जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया। संतोष सिंह का आरोप है कि ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने और मामले में हस्तक्षेप करने के कारण ही उनके खिलाफ रंगदारी मांगने जैसे गंभीर और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका किसी से रंगदारी मांगने या किसी प्रकार का अवैध धन वसूलने से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। संतोष सिंह और संजय सिंह ने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जाती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। वहीं, शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पुलिस स्तर से जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    4
    रंगदारी मांगने के आरोप पर ग्राम प्रधान ने दी सफाई, बताया—ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर लगाया गया झूठा आरोप

रंगदारी मांगने के आरोप पर ग्राम प्रधान ने दी सफाई, बताया—ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर लगाया गया झूठा आरोप
प्रयागराज। बारा तहसील के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मवैया गांव में ग्राम प्रधान पर रंगदारी मांगने के आरोप लगाए जाने का मामला सामने आया है। अल्लापुर निवासी चंद्रेश शुक्ला पुत्र स्वर्गीय रामभिलाष शुक्ला ने मवैया गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र प्रताप सिंह और उनके छोटे भाई संजय सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप लगाए जाने के बाद मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं। शिकायतकर्ता चंद्रेश शुक्ला का आरोप है कि संतोष सिंह और उनके छोटे भाई संजय सिंह द्वारा उनसे रंगदारी की मांग की जा रही है। आरोप के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, आरोपों की वास्तविकता और मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, दूसरी ओर ग्राम प्रधान संतोष सिंह और उनके छोटे भाई संजय सिंह ने लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। संतोष सिंह का कहना है कि वह मवैया ग्राम सभा के निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। उनके अनुसार ग्राम सभा की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका उन्होंने ग्राम प्रधान होने के नाते विरोध किया और जमीन पर अवैध कब्जा करने से रोकने का प्रयास किया। संतोष सिंह का आरोप है कि ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का विरोध करने और मामले में हस्तक्षेप करने के कारण ही उनके खिलाफ रंगदारी मांगने जैसे गंभीर और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका किसी से रंगदारी मांगने या किसी प्रकार का अवैध धन वसूलने से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। संतोष सिंह और संजय सिंह ने कहा कि यदि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की जाती है तो वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। वहीं, शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पुलिस स्तर से जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल, मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। स्थानीय लोगों की नजर अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
    user_BST news prayagraj
    BST news prayagraj
    Lawyer बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मनकामेश्वर महादेव मंदिर में एसडीएम और एसीपी ने की पूजा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा प्रयागराज, बारा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बारा क्षेत्र के प्रसिद्ध लालापुर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।इस दौरान एसडीएम बारा शिखा शंखावर और एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पूजा के बाद एसडीएम और एसीपी ने प्रथम सावन सोमवार के मेले और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम शिखा शंखावर ने कहा, श्रावण में भारी भीड़ को देखते हुए पेयजल, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील है। कि शांति और अनुशासन के साथ दर्शन करें। एसीपी वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मंदिर समिति और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो"बम बम भोले" के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय है
    1
    मनकामेश्वर महादेव मंदिर में एसडीएम और एसीपी ने की पूजा सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा
प्रयागराज,
बारा। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बारा क्षेत्र के प्रसिद्ध लालापुर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगी रहीं।इस दौरान एसडीएम बारा शिखा शंखावर और एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की।सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा पूजा के बाद एसडीएम और एसीपी ने प्रथम सावन सोमवार के मेले और मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए।एसडीएम शिखा शंखावर ने कहा, श्रावण में भारी भीड़ को देखते हुए पेयजल, बैरिकेडिंग और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील है। कि शांति और अनुशासन के साथ दर्शन करें। एसीपी वेदव्यास मिश्रा ने बताया कि मंदिर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
मंदिर समिति और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो"बम बम भोले" के जयकारों के साथ पूरा माहौल शिवमय है
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    1
    यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
यमुनानगर क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार पर सभी शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *श्रावण मास/काँवड़ यात्रा-2026 के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर, नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    *श्रावण मास/काँवड़ यात्रा-2026 के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत नगर जोन के मनकामेश्वर मन्दिर,  नागवासुकी मन्दिर व अन्य प्रमुख शिवालयों तथा प्रमुख घाटों पर  सुरक्षा हेतु किये गये पुलिस प्रबंध के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सावन के प्रथम सोमवार को सुजावन देव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब लगी भक्तों की भारी भीड़ प्रयागराज, बारा। सावन माह के प्रथम सोमवार को बारा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सुजावन देव धाम में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। "हर हर महादेव" के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।श्रद्धालु रात से ही जल लेकर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 4 बजे से ही मंदिर के पट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मान्यता है कि सुजावन देव धाम में सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है, इसी वजह से आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे। क्या रहा नजारा जलाभिषेक शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की सुरक्षा व्यवस्था भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी भंडारा और प्रसाद मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद और शरबत की व्यवस्था की गई स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के हर सोमवार को यहां मेला जैसा माहौल रहता है। प्रशासन ने ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए थे। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन भर इसी तरह भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। बाबा सुजावन देव सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
    1
    सावन के प्रथम सोमवार को सुजावन देव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब लगी भक्तों की भारी भीड़
प्रयागराज, बारा। सावन माह के प्रथम सोमवार को बारा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सुजावन देव धाम में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। "हर हर महादेव" के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।श्रद्धालु रात से ही जल लेकर पहुंचना शुरू हो गए थे। सुबह 4 बजे से ही मंदिर के पट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मान्यता है कि सुजावन देव धाम में सच्चे मन से मांगी गई मुराद जरूर पूरी होती है, इसी वजह से आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे।
क्या रहा नजारा
जलाभिषेक शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाकर भक्तों ने पूजा-अर्चना की
सुरक्षा व्यवस्था भीड़ को देखते हुए पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी 
भंडारा और प्रसाद मंदिर समिति द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद और शरबत की व्यवस्था की गई
स्थानीय लोगों ने बताया कि सावन के हर सोमवार को यहां मेला जैसा माहौल रहता है। प्रशासन ने ट्रैफिक और पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम किए थे।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन भर इसी तरह भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। बाबा सुजावन देव सभी की मनोकामना पूर्ण करें।
    user_राकेश पटेल सी न्यूज़
    राकेश पटेल सी न्यूज़
    Voice of people बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *प्रयागराज ,घूरपुर स्थित मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप *मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप* *सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य* घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने और घटना से उनके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
    4
    *प्रयागराज ,घूरपुर स्थित मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
*मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप*
*सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य*
घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने और घटना से उनके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
    user_Mohd Kamar
    Mohd Kamar
    Financial Advisor बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.