*प्रयागराज ,घूरपुर स्थित मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप *मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप* *सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य* घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने और घटना से उनके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
*प्रयागराज ,घूरपुर स्थित मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप *मनीशाह बाबा दरगाह के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप* *सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर तीन लोग दिखे, फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य* घूरपुर (प्रयागराज)। थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना स्थित सिनेमाघर के सामने मनीशाह बाबा दरगाह के समीप सोमवार को एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक की पहचान चिल्ली गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल के 26 वर्षीय इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी मौके पर
पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में एक फुटेज में एक बाइक पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान करने और घटना से उनके संभावित संबंधों की जांच में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का
पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है। अब जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फिलहाल युवक की मौत हत्या, दुर्घटना या किसी अन्य कारण से हुई है, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।
- *उपमुख्यमंत्री ने स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा* प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक रविवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय की व्यवस्थाओं एवं लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एसआरएन की पुरानी बिल्डिंग के विभिन्न वार्डों, आपातकालीन सेवाओं, अन्य चिकित्सा ईकाईयों, निर्माणाधीन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल सहित अन्य निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं एवं निर्माणकार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान पुरानी बिल्डिंग में क्षतिग्रस्त फालसिलिंग व उखड़ी हुई खिड़कियों को देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए है। उन्होंने पुराने वायरिंग को व्यवस्थित कराये जाने तथा सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत बॉक्स पर पैनल लगाने अथवा लकड़ी व फाइबर लगाकर बंद कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गैलरी में लगे हुए अग्निशामक यंत्रों की एक्सपायरी डेट चेक की, जो कि इसी माह एक्सपायर हो रही है, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने उपकरणों को बदले जाने का निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान रोगियों व उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की सामग्री का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर लगायी जा रही ईट की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं प्रतीत होने पर उनकी गुणवत्ता की जांच कराये जाने तथा वहां पर रखी हुई ईटों का प्रयोग नहीं किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्माणाधीन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल की बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए कार्यों में तेजी लाए जाने तथा सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समयसीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कार्यों का पुनः निरीक्षण किया जायेगा, इसलिए सभी कार्य मानक के अनुसार तेजी से पूर्ण करा लिए जाये। उपमुख्यमंत्री ने प्राचार्य से स्वीकृत हुए 100 बेड अस्पताल के बिल्डिंग के निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने प्राचार्य से उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों का पालन करते हुए स्वरूपरानी चिकित्सालय के उच्चीकृत किए जाने हेतु कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री ने प्राचार्य, मुख्य अधीक्षिका व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता, पेयजल, दवा वितरण, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं एवं चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में प्राचार्य से जानकारी ली और सभी सुविधाओं को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में स्वच्छता व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे और हर मरीज को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण इलाज मिले। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजो के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी, शिकायतों का त्वरित निस्तारण और सेवाओं को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए है।1
- *जसरा सब्जी मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, दलदल में फंसी बाइक, सब्जियां बर्बाद *जसरा सब्जी मंडी की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, दलदल में फंसी बाइक, सब्जियां बर्बाद* जसरा, प्रयागराज। नवीन सब्जी मंडी स्थल जसरा की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई। रविवार को मंडी से सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से घर जा रहा एक व्यापारी मंडी परिसर की दलदलयुक्त सड़क में फंस गया। घुटनों तक कीचड़ होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल बीच रास्ते में धंस गई और वह बाइक समेत दलदल में गिर पड़ा। हादसे में व्यापारी चोटिल हो गया, जबकि उसकी पूरी सब्जी बदबूदार कीचड़ में गिरने से खराब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी में मौजूद स्थानीय पल्लेदारों ने काफी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को पैदल खींचकर दलदल से बाहर निकाला। इसके बाद व्यापारी किसी तरह अपने घर जा सका। व्यापारियों का कहना है कि नवीन सब्जी मंडी जसरा में प्रतिदिन लाखों-करोड़ों रुपये का कारोबार होता है, लेकिन मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। बारिश के बाद मंडी की अधिकांश सड़कें कीचड़ और दलदल में तब्दील हो गई हैं, जिससे किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी की जर्जर सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर कई बार मंडी परिषद के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया। नतीजतन आए दिन किसान और व्यापारी दलदल में फंसकर चोटिल हो रहे हैं तथा उनकी सब्जियां भी खराब हो रही हैं। व्यापारियों ने मंडी परिषद से मंडी परिसर की सड़कों की तत्काल मरम्मत, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।4
- मांडा ब्लॉक क्षेत्र गौरैया खुर्द गांव में रोड की बड़ी समस्या कई बार एप्लीकेशन देने के बाद भी अभी तक रोड नहीं बनी जबकि 70 मीटर की इंटरलॉकिंग रोड कई महीनों से पास हो चुकी है प्रधान और सिगरेटरी केवल आश्वासन दे रहे है3
- प्रयागराज जिला अधिकारी मनीष वर्मा आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे देखे की कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे DM ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की ऐसे जिला अधिकारी अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो। प्रयागराज जिला अधिकारी मनीष वर्मा आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे देखे की कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे DM ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की ऐसे जिला अधिकारी अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो।1
- प्रयागराज में सावन के पहले सोमवार को प्रयागराज के राजा भोले बाबा के दर्शन के लिए मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़ प्रयागराज में सावन के पहले सोमवार को प्रयागराज के राजा भोले बाबा के दर्शन के लिए मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़1
- आज मीटिंग करके जैसे ही अपने कार्यालय से बाहर निकल रहे थे प्रयागराज डीएम मनीष कुमार वर्मा कई फरियादी गेट के बाहर खड़े थे डीएम ने इंसानियत दिखाते हुए एक-एक करके सभी फरियादी की समस्या सुनी। उसके बाद निस्तारण करने के लिए आदेश दिए। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा की आप जैसे ईमानदार डीएम अगर प्रदेश के हर जनपद में हो जाए तो सरकार की छवि समाज में और बेहतर हो जाए।1
- कोराव वाली रोड पंडित रामानंद महाविद्यालय के सामने बहुत ही सस्ते रेट में प्लॉट उपलब्ध हैं विजीट करने के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 8 44 8 1 7 14 651
- जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल व 01 अवैध देशी तमंचा, 01 कारतूस .315 बोर बरामद* पुलिस आयुक्त प्रयागराज पीयूष मोर्डिया व अपर पुलिस आयुक्त डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के निर्देश के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया शेषधर पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण मे व कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना हण्डिया पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-03.08.2026 को 02 अभियुक्त 1. संदीप कुमार पुत्र शिवचंद भारतीया निवासी ग्राम थुलमा धनकेशरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज 2. आकाश हरिजन पुत्र हिन्चलाल निवासी ग्राम जसवा चितावनपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत औरा पुलिया के पास से चोरी की 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0- UP63 AV 4767 व 01 अवैध देशी तमंचा, 01 कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-403/2026 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. संदीप कुमार पुत्र शिवचंद भारतीया निवासी ग्राम थुलमा धनकेशरा थाना उतरांव कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष । 2. आकाश हरिजन पुत्र हिन्चलाल निवासी ग्राम जसवा चितावनपुर थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 24 वर्ष । *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0-403/2026 धारा-317(2) भा0न्या0सं0 व 3/25 आर्म्स एक्ट एक्ट थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज । *बरामदगी का विवरण-* * चोरी की 01 मोटरसाइकिल वाहन सं0- UP63 AV 4767 * 01 अवैध देशी तमंचा, 01 कारतूस .315 बोर । *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्र0नि0 अनूप सरोज, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 2. उ0नि0 रामायण सिंह चौकी प्रभारी बरौत , थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 3. उ0नि0 योगेश प्रताप सिंह, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 4. उ0नि0 अनूप कुमार वर्मा, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज 5. का0 मनीष त्रिपाठी, थाना हण्डिया कमिश्नरेट प्रयागराज ।1