logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता :जिलाधिकारी मऊ । नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 day ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
08b8ae74-a576-4c19-9106-d6a464e7c92a

जिलाधिकारी ने भटकुला पट्टी पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता का किया स्थलीय निरीक्षण समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुविधाओं का ध्यान रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता :जिलाधिकारी मऊ । नगर पालिका परिषद मऊ के अंतर्गत भटकुला पट्टी स्थित वार्ड नंबर-17 में रास्ता निर्माण को लेकर कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज द्वारा जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी महोदय के समक्ष शिकायत की गई थी। जिला प्रशासन द्वारा शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई

bab3fe67-881e-4797-91f2-229a17703211

के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में रास्ता निर्माण का कार्य पूर्ण करा लिया गया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन द्वारा मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आसपास की गलियों का भी सर्वे कराकर आवश्यकतानुसार

aad44bf2-d277-4309-881d-dff310cf8daa

कार्रवाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की अन्य समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा प्राप्त समस्याओं के नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने छात्रा समारा नाज से मुलाकात की तथा उसे साइकिल एवं चॉकलेट उपहार स्वरूप भेंट की। रास्ते का निर्माण पूर्ण होने और उपहार पाकर समारा नाज काफी प्रसन्न

ff60fa60-b96f-45db-b9d2-ee730545abb2

हुई। बच्ची एवं उसके परिजनों द्वारा जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आसपास के स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में कराए गए कार्यों तथा जिलाधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने और उनके समाधान के लिए दिए गए निर्देशों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मऊ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग मऊ में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने महंगाई, रोजगार, GST, UPI, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़ा बयान भी दिया। मऊ में आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में महंगाई, रोजगार, GST, UPI, भ्रष्टाचार, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ विदेश यात्राओं के खर्च और सरकार के प्रमुख वादों एवं उपलब्धियों पर स्पष्ट जानकारी मांगी गई। AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने कहा कि UPI से जुड़े शुल्क और नियमों की स्थिति स्पष्ट की जाए और रोजगार तथा महंगाई से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी सरकार से जवाबदेही की मांग की। इस दौरान विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी बयान दिया। पार्टी ने कहा कि अपेक्षित जवाब और सुधार नहीं होने पर इन मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आगे भी उठाया जाएगा।
    1
    मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग
मऊ में AAP का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही की मांग
मऊ में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने महंगाई, रोजगार, GST, UPI, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। इस दौरान AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़ा बयान भी दिया।
मऊ में आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
ज्ञापन में महंगाई, रोजगार, GST, UPI, भ्रष्टाचार, किसान, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ विदेश यात्राओं के खर्च और सरकार के प्रमुख वादों एवं उपलब्धियों पर स्पष्ट जानकारी मांगी गई।
AAP नेता विक्रम जीत सिंह ने कहा कि UPI से जुड़े शुल्क और नियमों की स्थिति स्पष्ट की जाए और रोजगार तथा महंगाई से संबंधित आंकड़े सार्वजनिक किए जाएं। उन्होंने किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी सरकार से जवाबदेही की मांग की।
इस दौरान विक्रम जीत सिंह ने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भी बयान दिया। पार्टी ने कहा कि अपेक्षित जवाब और सुधार नहीं होने पर इन मुद्दों को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक माध्यमों से आगे भी उठाया जाएगा।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं और महापुरुषों की निकाली गई झांकी बूढ़नपुर। नगर पंचायत के कोयलसा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद क्षेत्र में कहीं छठी तो कहीं बरही का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधा-कृष्ण मंदिर पर बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के डोल को उठाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बरही कार्यक्रम में कोयलसा, बूढ़नपुर, ईश्वरपुर, पवनी, एकडंगी, भरौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी एवं विधानसभा प्रत्याशी गुडलक सिंह ने बरही कार्यक्रम में 21 हजार रुपये नगद सहयोग दिया। इसके अलावा उन्होंने हजारों रुपये की खाद्य सामग्री भी मंदिर में दान की। गुडलक सिंह और उनकी टीम ने भंडारे में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि बरही में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक आयोजन के लिए उनसे जितना संभव होगा, आगे भी सहयोग करते रहेंगे। मंदिर के पुजारी अनिल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप से किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह आयोजन लगातार व्यापक होता जा रहा है। राधा-कृष्ण मंदिर में करीब 40 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, गंगा जमुना सेठ, पिंटू तिवारी, देवेंद्र, आशु, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    राधा-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही

भव्य भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, देवी-देवताओं और महापुरुषों की निकाली गई झांकी
बूढ़नपुर। नगर पंचायत के कोयलसा चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बरही के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण समेत विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहे।भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद क्षेत्र में कहीं छठी तो कहीं बरही का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राधा-कृष्ण मंदिर पर बरही के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के डोल को उठाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी में बच्चे भगवान के विभिन्न स्वरूपों की वेशभूषा में रथों पर सवार होकर शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
बरही कार्यक्रम में कोयलसा, बूढ़नपुर, ईश्वरपुर, पवनी, एकडंगी, भरौली सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
समाजसेवी एवं विधानसभा प्रत्याशी गुडलक सिंह ने बरही कार्यक्रम में 21 हजार रुपये नगद सहयोग दिया। इसके अलावा उन्होंने हजारों रुपये की खाद्य सामग्री भी मंदिर में दान की। गुडलक सिंह और उनकी टीम ने भंडारे में श्रमदान भी किया। उन्होंने कहा कि बरही में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया कि करीब 10 से 20 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक आयोजन के लिए उनसे जितना संभव होगा, आगे भी सहयोग करते रहेंगे।
मंदिर के पुजारी अनिल पांडे ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस बार भंडारे का आयोजन और भी भव्य रूप से किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से यह आयोजन लगातार व्यापक होता जा रहा है। राधा-कृष्ण मंदिर में करीब 40 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण की बरही का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, गंगा जमुना सेठ, पिंटू तिवारी, देवेंद्र, आशु, आशा सिंह, दुर्गावती सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आजमगढ़ : बिजली कटौती पर भड़के भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा, बोले- अधिकारी सरकार को कर रहे बदनाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग, अनावश्यक कटौती पर जताई नाराजगी आजमगढ़। बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की। हरिवंश मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बार-बार बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 22 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही सरकार की छवि खराब कर रही है। कहा कि जनता सरकार की योजनाओं का लाभ चाहती है, लेकिन बिजली विभाग की अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
    1
    आजमगढ़ : बिजली कटौती पर भड़के भाजपा नेता हरिबंश मिश्रा, बोले- अधिकारी सरकार को कर रहे बदनाम
डीएम को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग, अनावश्यक कटौती पर जताई नाराजगी
आजमगढ़। बिजली कटौती को लेकर भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की।
हरिवंश मिश्रा ने कहा कि सरकार की मंशा लोगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर बार-बार बिजली कटौती और आपूर्ति में व्यवधान से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 18 से 22 घंटे बिजली देने का प्रयास कर रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही सरकार की छवि खराब कर रही है। कहा कि जनता सरकार की योजनाओं का लाभ चाहती है, लेकिन बिजली विभाग की अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मेंहदावल थाने में विधायक बनाम SHO! कार्रवाई को लेकर जमकर बहस मेंहदावल थाने में विधायक बनाम SHO! कार्रवाई को लेकर जमकर बहस संतकबीर नगर के मेंहदावल थाने में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और SHO राकेश कुमार सिंह के बीच एक मामले में कार्रवाई को लेकर तीखी बहस हुई। विधायक ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि SHO ने संबंधित व्यक्ति पर धमकी और हंगामा करने का आरोप बताया। मामले में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई। #AnilTripathi #Mehdawal #SantKabirNagar #UPNews #UPPolitics #PoliceNews #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MLA #SHO #Police #UttarPradesh #NewsUpdate #VandeTimes
    1
    मेंहदावल थाने में विधायक बनाम SHO! कार्रवाई को लेकर जमकर बहस
मेंहदावल थाने में विधायक बनाम SHO! कार्रवाई को लेकर जमकर बहस
संतकबीर नगर के मेंहदावल थाने में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और SHO राकेश कुमार सिंह के बीच एक मामले में कार्रवाई को लेकर तीखी बहस हुई। विधायक ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि SHO ने संबंधित व्यक्ति पर धमकी और हंगामा करने का आरोप बताया। मामले में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई।
#AnilTripathi #Mehdawal #SantKabirNagar #UPNews #UPPolitics #PoliceNews #ViralVideo #ViralNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MLA #SHO #Police #UttarPradesh #NewsUpdate #VandeTimes
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    5 hrs ago
  • Ganesh pujan samaroh ke taraf se hamare samiti sabhi parivar ko Hardik shubhkamnaen dete hue Jay ho ganpati bappa moriya Ganesh Bhagwan ki aarti sham ko Jaan se manae gai hamare hamare samiti ki taraf se Ganesh pujan ke madhyam se sabhi deshvasiyon aur mere parivar ko Ganesh ji ki hamesha aashirwad banae rakhen aur Har parivar ko Khushi milta rahe yah hamare samiti ki taraf se Ganesh ji ki se kamna Karte Hain ganpati bappa moriya ganpati bappa moriya ganpati bappa moriya
    4
    Ganesh pujan samaroh ke taraf se hamare samiti sabhi parivar ko Hardik shubhkamnaen dete hue Jay ho ganpati bappa moriya
Ganesh Bhagwan ki aarti sham ko Jaan se manae gai hamare hamare samiti ki taraf se Ganesh pujan ke madhyam se sabhi deshvasiyon aur mere parivar ko Ganesh ji ki hamesha aashirwad banae rakhen aur Har parivar ko Khushi milta rahe yah hamare samiti ki taraf se Ganesh ji ki se kamna Karte Hain ganpati bappa moriya ganpati bappa moriya ganpati bappa moriya
    user_Vinod rajbhar ji media patraka
    Vinod rajbhar ji media patraka
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अब मोबाइल से UPI पेमेंट करने पर लगेगा टैक्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने लगाया 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 20 रुपये से लेकर 300 तक का टैक्स। दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साफ किया है कि यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। अगर आप भी रोजाना सामान खरीदने या पेमेंट करने के लिए फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (PSS) एक्ट 2007' में बदलाव करते हुए 2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यानी किसी दुकानदार या व्यापारी को किए जाने वाले UPI ट्रांसफर पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने को मंजूरी दे दी है।
    1
    अब मोबाइल से UPI पेमेंट करने पर लगेगा टैक्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने लगाया 2000 से ज्यादा के पेमेंट पर 20 रुपये से लेकर 300 तक का टैक्स।
दिल्ली: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साफ किया है कि यह नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
अगर आप भी रोजाना सामान खरीदने या पेमेंट करने के लिए फोनपे, गूगल पे या पेटीएम जैसे डिजिटल ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने 'पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स (PSS) एक्ट 2007' में बदलाव करते हुए 2,000 रुपए से ज्यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) यानी किसी दुकानदार या व्यापारी को किए जाने वाले UPI ट्रांसफर पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने को मंजूरी दे दी है।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- “मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं” भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में बताए जा रहे बयान के जवाब में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा पर तीखी टिप्पणी की। ओवैसी ने कहा—“माई के लाल हो तो गिराओ मिसाइल… मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं।” इस वीडियो में दोनों नेताओं के कथित बयानों को संदर्भ सहित दिखाया गया है। संबंधित बयान और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हो सकी है।#Owaisi #AsaduddinOwaisi #RameshwarSharma #PoliticalNews #PoliticalStatement #ViralVideo #ViralNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #MadhyaPradesh #Bhopal #AIMIM #BJP #NewsUpdate #BreakingNews #VandeTimes
    1
    ओवैसी का रामेश्वर शर्मा पर पलटवार, बोले- “मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं”
भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान दिए गए कथित बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वीडियो में बताए जा रहे बयान के जवाब में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा पर तीखी टिप्पणी की। ओवैसी ने कहा—“माई के लाल हो तो गिराओ मिसाइल… मैं हिजड़ों से डरने वाला नहीं।”
इस वीडियो में दोनों नेताओं के कथित बयानों को संदर्भ सहित दिखाया गया है। संबंधित बयान और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध स्रोतों से नहीं हो सकी है।#Owaisi #AsaduddinOwaisi #RameshwarSharma #PoliticalNews #PoliticalStatement #ViralVideo #ViralNews #LatestNews #HindiNews #IndiaNews #MadhyaPradesh #Bhopal #AIMIM #BJP #NewsUpdate #BreakingNews #VandeTimes
    user_Vande Times
    Vande Times
    Gola, Gorakhpur•
    9 hrs ago
  • आजमगढ़ : पंचायत सहायकों की मांगों पर बड़ा ऐलान, डीबीटी से मिलेगा मानदेय ₹6 हजार से ₹9 हजार करने का प्रस्ताव सीएम को भेजने की तैयारी हटाने का अधिकार डीएम को, मातृत्व अवकाश और मुकदमे वापसी की घोषणा; आजमगढ़/लखनऊ। पंचायत सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में पंचायत सहायकों को कई बड़ी राहत देने की घोषणा की गई। मंत्री ने कहा कि अब पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए किया जाएगा। पंचायत सहायकों को रखने और हटाने का अंतिम अधिकार जिलाधिकारी के पास रहेगा। महिला पंचायत सहायकों को नियमानुसार मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा। मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा धरना-प्रदर्शन में शामिल पंचायत सहायकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर समाप्त किए जाएंगे। फैसलों का प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत करते हुए मंत्री का आभार जताया।
    1
    आजमगढ़ : पंचायत सहायकों की मांगों पर बड़ा ऐलान, डीबीटी से मिलेगा मानदेय ₹6 हजार से ₹9 हजार करने का प्रस्ताव सीएम को भेजने की तैयारी
हटाने का अधिकार डीएम को, मातृत्व अवकाश और मुकदमे वापसी की घोषणा; 
आजमगढ़/लखनऊ। पंचायत सहायकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर बुधवार को लखनऊ में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में पंचायत सहायकों को कई बड़ी राहत देने की घोषणा की गई।
मंत्री ने कहा कि अब पंचायत सहायकों के मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में डीबीटी के जरिए किया जाएगा। पंचायत सहायकों को रखने और हटाने का अंतिम अधिकार जिलाधिकारी के पास रहेगा। महिला पंचायत सहायकों को नियमानुसार मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा।
मानदेय ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 करने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा धरना-प्रदर्शन में शामिल पंचायत सहायकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेकर समाप्त किए जाएंगे। फैसलों का प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत करते हुए मंत्री का आभार जताया।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ganpati bappa ji ki aarti sham ko bahut dhumdham se manaya Gaya Vinod rajbhar ji ganpati bappa Pooja samaroh dhumdham se manaya Gaya Sham ki aarti
    1
    ganpati bappa ji ki aarti sham ko bahut dhumdham se manaya Gaya Vinod rajbhar ji
ganpati bappa Pooja samaroh dhumdham se manaya Gaya Sham ki aarti
    user_Vinod rajbhar ji media patraka
    Vinod rajbhar ji media patraka
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.