Shuru
Apke Nagar Ki App…
5 दिन की दोस्ती में नशीला पदार्थ और रेप
अपना विंध्य प्रदेश
5 दिन की दोस्ती में नशीला पदार्थ और रेप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन: मऊगंज / हनुमना हनुमना: मसूरिया गाँव में हाथियों का डेरा — सुबह से दिखा नर–मादा जोड़ा, सड़क पर मचा हड़कंप! मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र अंतर्गत मसूरिया टोल प्लाज़ा के पास आज सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक नर और एक मादा हाथी खुले मैदान और सड़क किनारे आराम करते दिखाई दिए। सुबह की पहली किरण के साथ ग्रामीणों ने पहले हाथियों की आहट सुनी और कुछ ही देर में दोनों को टोल प्लाज़ा के समीप विचरण करते देखा। हाथियों के दिखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एक ओर लोग इस दुर्लभ दृश्य को देखने के लिए उत्साहित दिखे, वहीं दूसरी ओर दहशत का माहौल भी साफ नजर आया। कुछ देर बाद दोनों हाथी पास के वन क्षेत्र की ओर बढ़ गए, लेकिन उनकी मौजूदगी ने पूरे हनुमना क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। सीधी से मऊगंज तक मूवमेंट — घरों में कैद हुए लोग जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से पड़ोसी जिले सीधी में हाथियों की लगातार मूवमेंट देखी जा रही थी। अब यही जोड़ा मऊगंज जिले के हनुमना क्षेत्र तक पहुँच गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कल शाम से ही लोग दहशत में अपने घरों में दुबके हुए हैं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। हनुमना के रेंजर नयन तिवारी ने बताया कि हाथियों के आने की सूचना सुबह ही प्राप्त हो गई थी। रेस्क्यू टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है और दोनों हाथियों को ट्रैक किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि बिना आवश्यकता घरों से बाहर न निकलें और हाथियों के आसपास भीड़ न लगाएँ, क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ सकती है। क्षेत्र के कई किसानों ने अपनी फसलों को नुकसान पहुँचने की शुरुआती जानकारी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथियों को शीघ्र सुरक्षित दिशा में नहीं मोड़ा गया, तो नुकसान और बढ़ सकता है। खेतों में खड़ी फसलें हाथियों के लिए आसान शिकार बन रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर संकट मंडरा रहा है। बड़ा सवाल: सीधी में रहते हुए पहले क्यों नहीं हुआ रेस्क्यू? ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया है कि जब हाथियों की मौजूदगी पहले से ही सीधी जिले में थी, तब समय रहते ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि प्रारंभिक स्तर पर उन्हें नियंत्रित या सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया जाता, तो यह खतरा दूसरे जिले तक नहीं पहुँचता। जंगल कटेंगे तो संकट बढ़ेगा ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लगातार नए-नए प्रोजेक्ट्स के नाम पर जंगलों की कटाई की जा रही है। जंगलों के सिमटने से वन्य प्राणियों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है, जिसके कारण वे ग्रामीण इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वन क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध कटाई की घटनाएँ बढ़ने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ठोस नीति नहीं बनाई गई, तो आने वाले समय में ऐसे मामलों में और वृद्धि हो सकती है। हालात पर कड़ी निगरानी प्रशासन और वन विभाग संयुक्त रूप से हालात पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों को सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर ले जाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल पूरे हनुमना क्षेत्र मेंभीसतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से संयम और सहयोग की अपील की है।4
- *मैहर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जरियारी एक बार फिर से भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है।* *ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि पंचायत में भले कितना भी भ्रष्टाचार हो जाए, लेकिन जनपद पंचायत मैहर के सीईओ अशोक तिवारी कोई कार्रवाई नहीं करते।* ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच लगातार यह कहती हैं कि— “चाहे जितनी शिकायतें कर लो, काम तो यही तरीके से होगा… क्योंकि हर काम में ऊपर तक कमीशन जाता है। अच्छा करो या खराब करो—कमीशन तो देना ही पड़ता है।” ग्रामीणों का आरोप है कि इसी कमीशन व्यवस्था के कारण— गांव में घटिया निर्माण, अधूरे काम, बिना समिति गठन के भुगतान, और अनियमित विकास कार्य लगातार जारी हैं। लोगों का कहना है कि शिकायतें कई बार सीईओ कार्यालय मैहर में दी गईं, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। ग्रामीणों के शब्दों में— “जब तक कमीशन पहुंचता रहता है, तब तक किसी अधिकारी को कोई फर्क नहीं पड़ता।” ग्रामीण अब चेतावनी दे रहे हैं कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सामूहिक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।1
- *PWD की बनाई सड़क जर्जर, टूटी:घटिया निर्माण का आरोप; स्थानीय लोगों में रोष, लाखों रुपए दिखाई गई लागत* *40 दिन पहले बनाई गई सड़क कई जगह से उखड़ गई है*। अमरपाटन में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीरदत्त से कुम्हारी रोड का निर्माण मात्र 40 दिन पहले पूरा हुआ था, लेकिन अब यह कई जगहों से टूट चुकी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह सड़क दो साल तक क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी रही और स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू किया गया। निवासियों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण की लागत लाखों रुपये दिखाई गई, वहीं वास्तविक खर्च एक लाख रुपये से भी कम का लगता है। इससे बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग आक्रोशित स्थानीय लोगों ने इस मामले को डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। उनकी मांग है कि सरकारी धन का दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वर्तमान में सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।4
- इजरायल-ईरान टकराव की बड़ी अपडेट, जानिए पूरी स्थिति। #InternationalNews #IsraelIran #GlobalAlert #Breaking1
- लखनऊ में बिरयानी की दुकान के फ्रीजर में मिला 35 वर्षीय युवक का शव1
- Post by Deepak Tiwari (Sonu)2
- Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय1
- अपडेट "अमेरिका ने हमला कर दिया..... भागो जी भागो" अमेरिकी वाणिज्य दूतावास कराची पर तैनात अमेरिकी मरीन बलों की सीधी गोलीबारी में करीब 15 पाकिस्तानी लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए।1
- प्रेस नोट थाना मऊगंज जिला मऊगंज वाहन में बैठाकर लोगो की जेब काटने वाला शातिर आरोपी हुआ गिरफ्तार श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मऊगंज श्री दिलीप सोनी के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विक्रम सिंह एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय श्रीमती सची पाठक के मार्गदर्शन में मऊगंज थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप भारतीय की टीम द्वारा वाहन में बैठाकर लोगो की जेब काटने वाला शातिर आरोपी मोहम्मद सद्दाम हुआ गिरफ्तार । घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 21.02.26 को फरियादी हजारीलाल गुप्ता पिता रामबहोर गुप्ता उम्र 57 साल निवासी वार्ड नं. 04 मऊगंज थाना मऊगंज जिला मऊगंज ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 07/1/26 को अपनी जेब में करीबन 22500 रुपये नगद लेकर उमेश सोनी के दुकान में देने जा रहा था तभी सफेद रंग की कार से आये दो व्यक्तियो ने कार को बगल में खड़ा करके हाल चाल पूछा और बोला की चलिये चाय पी लिजिये मैने परचित समझकर गाड़ी में बैठ गया 100 मीटर जाकर उसने मुझे उतार दिया । मैने उमेश सोनी के दुकान में जाकर अपनी जैकेट चेक किया तो मेरे जैकिट के जेब में रखे 22500 रुपये उन व्यक्तियो द्वारा चोरी कर लिये गये थे । मै उन्हे देखकर पहचान लूगा फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रंमाक 114/26 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था । दौरान विवेचना आरोपी के क्राइम पैटर्न के आधार पर रीवा सतना के अलग अलग थानो में संपर्क कर आसूचना संकलित कर संदेही सद्दाम पिता समसुद्दीन निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली से पूछताछ करने पर दिनांक 07.01.26 को अपनी कार क्रंमाक एमपी 17 सीडी 1493 आर्टिका से अपने एक अन्य साथी के साथ कस्बा मऊगंज में थाने के पास एक व्यक्ति से 22,500 रुपये की गाडी में बैठाकर कारित करना एवं दिनांक 09.02.26 को ग्राम खटखरी मेन हाइवे ग्रामीण बैक के सामने 50 हजार रुपये की चोरी की घटना का अंजाम देना बताया है । आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन एमपी 17 सीडी 1493 आर्टिका जप्त किया गया है तथा उसके साथी की तलाश जारी है । आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली रीवा ,थाना समान,बैकुण्ठपुर रीवा ,कोतवाली कटनी,अमरपाटन ,नागौद ,सिहपुर जिला सतना व अन्य जगह आधे दर्जन से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है । जप्त मसरुका—एक मारुती सुजुकी अर्टिका क्रंमाक एमपी 17 ,सीडी 1493 कीमती करीबन 6 लाख रुपये । गिरफ्तार आरोपी – 1. सद्दाम पिता समसुद्दीन उम्र 28 साल निवासी निपनिया थाना सिटी कोतवाली जिला रीवा म. प्र । तरीकाए वारदात – 1- बैक से रुपया लेकर निकलने वाले बुजुर्गो को चिन्हित कर अपना फूँफा,मामा,ताउ बताकर गाडी में लिप्ट देने के बहाने बैठाकर पैसो की चोरी करना और बुजुर्ग को आगे चलकर गाड़ी से उतार देना । 2-बैको की रैकी कर वहा से पैसा निकालकर पैदल जाने वाले लोगो को लिप्ट देने के बहाने की मैं भी आपसे गाव की तरफ ही चल रहा हूँ आपको लिये चलूगा बैठाकर पैसो की चोरी कर लेना । 3-अपने आप को रिस्तेदार बताकर चलिये चाय पी लेते है कहकर वाहन में बैठाकर पैसो की चोरी कर वाहन से उतार देना । महत्वपूर्ण भूमिकाः- थाना प्रभारी मउगंज उप निरीक्षक संदीप भारतीय, सउनि पारसमणि बंसल, प्रआर 22 मनोज सेन ,आर. 98 सुरेश यादव ,आर 89 निलेश सिह, आर 72 शशिकांत ,आर 45 प्रमोद पटेल की सराहनीय भूमिका रही है ।1