logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के विभिन्न पदों का चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न,89% हुए मतदान औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ 27 सदस्यीय कार्यसमिति 2026-28 का चुनाव तीन बुथो पर शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ, चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह,अभय कुमार ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या -847 थी जिसमें- 756 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया,बुथ संख्या -01 पर-2 68 मतदाताओं ने मतदान हुआ,बुथ संख्या -02 पर मतदान-272हुआ,बुथ संख्या -03 पर मतदान-216 हुआ कुल मतदान-756 हुआ, अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों का चुनाव 10 बजे से शुरू हुआ जो 04 बजे तक चली, सुबह से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे थे इस बीच कोर्ट कार्य भी सुचारू रूप से चल रही थी जिसमें अधिवक्तागण भाग ले रहे थे, युवा अधिवक्ताओं और महिला मतदाताओं ने बहुत उत्साहित होकर मतदान किया,मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी जिससे अधिवक्ताओ को मतदान में काफी सहुलियत हुआ कल दोपहर से मतगणना शुरू किया जाएगा अधिकांश प्रत्याशी अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं जिनका भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है,कल आएंगे फैसला

3 hrs ago
user_Md safe Alam Guddu
Md safe Alam Guddu
पत्रकार औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
3 hrs ago

औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के विभिन्न पदों का चुनाव शान्ति पूर्ण सम्पन्न,89% हुए मतदान औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ 27 सदस्यीय कार्यसमिति 2026-28 का चुनाव तीन बुथो पर शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ, चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह, सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह,अभय कुमार ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या -847 थी जिसमें- 756 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया,बुथ संख्या -01 पर-2 68 मतदाताओं ने मतदान हुआ,बुथ संख्या -02 पर मतदान-272हुआ,बुथ संख्या -03 पर मतदान-216 हुआ कुल मतदान-756 हुआ, अध्यक्ष महासचिव कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों का चुनाव 10 बजे से शुरू हुआ जो 04 बजे तक चली, सुबह से बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पर लाइन में लगकर अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे थे इस बीच कोर्ट कार्य भी सुचारू रूप से चल रही थी जिसमें अधिवक्तागण भाग ले रहे थे, युवा अधिवक्ताओं और महिला मतदाताओं ने बहुत उत्साहित होकर मतदान किया,मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी जिससे अधिवक्ताओ को मतदान में काफी सहुलियत हुआ कल दोपहर से मतगणना शुरू किया जाएगा अधिकांश प्रत्याशी अपने अपने जीत का दावा कर रहे हैं जिनका भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है,कल आएंगे फैसला

More news from बिहार and nearby areas
  • गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के फाग पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए पैक्स अध्यक्ष पद हेतु सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद पैक्स अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों के कागजात सही पाए गए। हालांकि पैक्स अध्यक्ष पद से रीता देवी ने अपना नाम वापस लिया है। गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि स्क्रूटनी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। विदित हो कि गोह प्रखंड के फाग पैक्स में 18 मार्च को प्रशासन की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराई जाएगी वहीं 19 मार्च को प्रखंड कार्यालय में मतगणना की जाएगी।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड के फाग पंचायत में होने वाले पैक्स चुनाव के लिए पैक्स अध्यक्ष पद हेतु सात प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद पैक्स अध्यक्ष पद के सभी प्रत्याशियों के कागजात सही पाए गए। हालांकि पैक्स अध्यक्ष पद से रीता देवी ने अपना नाम वापस लिया है। गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि स्क्रूटनी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। विदित हो कि गोह प्रखंड के फाग पैक्स में 18 मार्च को प्रशासन की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न कराई जाएगी वहीं 19 मार्च को प्रखंड कार्यालय में मतगणना की जाएगी।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    32 min ago
  • गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की। आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।
    1
    गया जिले के शेरघाटी थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केक काटकर महिला दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में केके कंपटीटिव क्लासेज के संस्थापक कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने थाना में महिला पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
छात्र-छात्राओं ने महिला पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर एसआई रूपा कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 
उन्होंने छात्र-छात्राओं से महिलाओं के सम्मान और समान अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस कार्यक्रम में शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, एसआई शिव शंकर शाह, रितेश कुमार, रविराज कुमार, प्रियंका कुमारी, अर्चना कुमारी, सबनम कुमारी, सतीश कुमार भारती, शिक्षक गौरव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और इस पहल की सराहना की।
आप देख रहे थे शेरघाटी से Shuru Apps के लिए कौसर अलम की रिपोर्ट ।
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा बुनियाद केंद्र में csc आधार सेंटर का शुभारंभ किया गया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा बुनियाद केंद्र में csc आधार सेंटर का शुभारंभ किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को लगभग 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सीसीएल, एनटीपीसी, एनएचएआई, इरकॉन सहित अन्य परियोजना कंपनियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बोर्ड की बैठक में अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कार्यों के लिए यथाशीघ्र एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि कार्यों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा सके। साथ ही सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
    1
    समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को लगभग 2 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने बताया कि चतरा जिले में सीएसआर मद के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्यों के क्रियान्वयन हेतु सीसीएल, एनटीपीसी, एनएचएआई, इरकॉन सहित अन्य परियोजना कंपनियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए थे। समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि कुछ प्रस्तावित परियोजनाओं को संबंधित कंपनियों के बोर्ड की बैठक में अनुमोदन प्राप्त हो चुका है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी कार्यों के लिए यथाशीघ्र एमओयू की प्रक्रिया पूर्ण की जाए ताकि कार्यों का क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से प्रारंभ किया जा सके। साथ ही सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कंपनी प्रतिनिधियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    4 hrs ago
  • लोकतंत्र की आवाज़ निशांत तिवारी प्रभारी झारखंड चतरा: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर स्थित टोंगरी पहाड़ी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्माण कार्य मे लगे कंपनी के अन्य कर्मी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि कंपनी ने तत्काल 20 हजार मृतक के परिजनों को दिया है। इस दौरान प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही। बाद में शव और वाहन को प्रतापपुर थाना लाया गया। बताया जाता है कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ले जायी जा रही थी। इसी दौरान सड़क समतलीकरण के काम में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव(50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही झारखंड और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि दुर्घटना झारखंड क्षेत्र में होने के कारण शव और मोटर ग्रेडर मशीन को प्रतापपुर थाना लाया गया। मृतक के परिजनों ने प्रशासन से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। *समाजसेवी के सूझबूझ के मोटर ग्रेडर मशीन के चालक को बचाया गया* घटना के बाद घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर ग्रेडर मशीन के चालक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस बीच समाजसेवी भीभ सिंह ने उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि अगर कुछ देर में वहां वे नहीं पहुँचते तो उसकी भी मौत हो सकती थी। आक्रोशित लोगों ने उन्हें जमकर पिटाई कर दी।
    2
    लोकतंत्र की आवाज़
निशांत तिवारी
प्रभारी झारखंड 
चतरा: जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर स्थित टोंगरी पहाड़ी के पास हुए दर्दनाक हादसे में मोटर ग्रेडर मशीन में फंसे शव को करीब 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। निर्माण कार्य मे लगे कंपनी के अन्य कर्मी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि कंपनी ने तत्काल 20 हजार मृतक के परिजनों को दिया है। 
इस दौरान प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस लगातार मौके पर मौजूद रही। बाद में शव और वाहन को प्रतापपुर थाना लाया गया। बताया जाता है कि बिहार में बन रहे एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ले जायी जा रही थी। इसी दौरान सड़क समतलीकरण के काम में लगी मोटर ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव(50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही झारखंड और बिहार दोनों राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि दुर्घटना झारखंड क्षेत्र में होने के कारण शव और मोटर ग्रेडर मशीन को प्रतापपुर थाना लाया गया।
मृतक के परिजनों ने प्रशासन से 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
*समाजसेवी के सूझबूझ के मोटर ग्रेडर मशीन के चालक को बचाया गया*
घटना के बाद घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मोटर ग्रेडर मशीन के चालक के साथ  मारपीट कर रहे थे। इस बीच  समाजसेवी भीभ सिंह ने उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि अगर कुछ देर में वहां वे नहीं पहुँचते तो उसकी भी मौत हो सकती थी। आक्रोशित लोगों ने उन्हें जमकर पिटाई कर दी।
    user_Nishant Tiwari
    Nishant Tiwari
    Local News Reporter शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    1
    Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
    1
    रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते पुत्र 28 वर्षीय सतीश मिश्र की झारखंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार सतीश मिश्र चतरा में एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। कंपनी के काम से बाइक पर जा रहे थे तभी चतरा से लगभग 15 किमी दूर गुमला पथ पर एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सतीश मिश्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
दो वर्ष पहले ही उनकी शादी हुई थी। बुधवार शाम शव कासमा पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मुखिया नरेंद्र मिश्र सहित कई लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें। उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आप देख रहे थे SHURU APPS के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट
    1
    गया जिले के इमामगंज में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। इमामगंज स्थित RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल का भव्य उद्घाटन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गया के SSP सुशील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल का  उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्र के कई समाजसेवी, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस नए स्कूल की पहल की सराहना की और बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की।
इस मौके पर SSP सुशील कुमार ने कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य अच्छी शिक्षा और सही मार्गदर्शन से ही संभव है। उन्होंने कहा कि ऐसे आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्कूल बच्चों को बेहतर माहौल प्रदान करते हैं, जिससे उनका अच्छा विकास हो सके।
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि RPS किड्स गैलेक्सी स्कूल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा, बेहतर अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ पढ़ाई कराई जाएगी, ताकि वे भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सकें।
उद्घाटन समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इमामगंज क्षेत्र में खुले इस नए स्कूल से अब स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा का एक शानदार अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
आप देख रहे थे SHURU APPS  के लिए शेरघाटी इमामगंज से कौसर अलम की रिपोर्ट
    user_Kausar Alam Sinior Journalist
    Kausar Alam Sinior Journalist
    Local News Reporter शेरघाटी, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण हटाने की विवाद में हुए झगड़े में घायल व्यक्ति की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही लक्ष्मण चंद्रवंशी का अतिक्रमण के चलते मकान पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाखुश लक्ष्मण चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, अरुण चंद्रवंशी, किशोरी चंद्रवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बीते शनिवार को धर्मेंद्र चंद्रवंशी व उसकी पत्नी चंद्रवती देवी को जिम्मेवार बताते हुए लाठी डंडे व रड से पीट-पीट कर था अधमरा कर दिया था। जिसे गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर किया गया था। लेकिन वहां से भी धर्मेन्द्र की स्थिति गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच में रेफर किया गया था जहां उसकी देर रात मौत हो गई। बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे जैसे ही शव गोपालपुर गांव पहुँचा की पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं मृतक के पांच छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें पुत्री रौशनी 13 वर्ष, रेशमी 10 वर्ष व शिवानी 8 वर्ष जबकि पुत्र सन्नी कुमार 6 वर्ष व मनीष कुमार 4 वर्ष शामिल हैं। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों नामजद आरोपी बनाया गया है। जिनमें पवन चंद्रवंशी, किशोर चंद्रवंशी व अरुण चंद्रवंशी को मारपीट के दिन ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शेष बच्चे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.