Shuru
Apke Nagar Ki App…
टिहरी जनपद के प्रतापनगर में हुए केतन लाल हत्याकांड के विरोध में बड़कोट शहर में दलित समाज के लोगों ने एक कैंडल मार्च निकाला। इस बहुचर्चित मामले में न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे।
Shanti Tamta
टिहरी जनपद के प्रतापनगर में हुए केतन लाल हत्याकांड के विरोध में बड़कोट शहर में दलित समाज के लोगों ने एक कैंडल मार्च निकाला। इस बहुचर्चित मामले में न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे।
More news from Uttar Kashi and nearby areas
- टिहरी जनपद के प्रतापनगर में हुए केतन लाल हत्याकांड के विरोध में बड़कोट शहर में दलित समाज के लोगों ने एक कैंडल मार्च निकाला। इस बहुचर्चित मामले में न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे।1
- अपर जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल शैलेंद्र सिंह नेगी ने मानसून सीजन की तैयारियों को देखते हुए ऋषिकेश एवं मुनि की रेती क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान, अपर जिलाधिकारी ने चंद्रभागा नदी में रेलवे पुल से आईएसबीटी पुल तक चल रहे सिंचाई विभाग के चैनलाइजेशन कार्य का जायजा लिया, जिसे अधीक्षण अभियंता ने प्रगति पर बताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में बाढ़ का खतरा कम हो और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा संख्या-80/2021 के तहत ऋषिकेश नगर से सटे मुनि की रेती नगर पालिका परिषद और तपोवन नगर पंचायत क्षेत्र में निर्मित वर्षा जल निकासी (ड्रेनेज) कार्यों का भी निरीक्षण किया। प्रथम चरण मुनि की रेती, द्वितीय चरण ढालवाला तथा तृतीय चरण चौदह बीघा एवं तपोवन क्षेत्रों में निर्मित ड्रेनेज तंत्र का अवलोकन करने पर पाया गया कि सभी कार्य क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए गए हैं, जिससे मुनि की रेती एवं तपोवन में जलभराव की समस्या का सफलतापूर्वक निराकरण हुआ है तथा स्थानीय नागरिकों को मानसून के दौरान विशेष राहत मिलेगी। अपर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग की प्रस्तावित ढालवाला बाढ़ सुरक्षा द्वितीय चरण योजना के कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया, जिसके अंतर्गत बाढ़ सुरक्षा दीवार और सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल को योजना के लिए उपयुक्त पाया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और प्रस्तावित सड़क भविष्य में वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ ही आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी लाभ प्राप्त होगा।1
- कैबिनेट एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी टिहरी पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सेवा, सुशासन और समर्पण के संबंध में सरकार द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।1
- जय किसान जय जवान।1
- उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऋषिकेश में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे बापू ग्राम क्षेत्र के वन भूमि विवाद को सुलझाने और इसे राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया। बापू ग्राम और मीरानगर दशकों से घनी आबादी वाले क्षेत्र हैं, जहाँ 70 हजार से अधिक लोग रहते हैं। ये निवासी वन भूमि प्रकरण के कारण अपने अस्तित्व और आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वन भूमि के सर्वे और तारबाड़ की कार्रवाई से यहाँ के निवासियों में बेघर होने का डर बना हुआ है। स्थानीय निवासियों और UKD नेताओं का तर्क है कि वे पिछले कई दशकों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और नगर निगम को नियमित रूप से टैक्स भी दे रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार को तत्काल हस्तक्षेप कर इस क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित करना चाहिए, जिससे लोगों को मालिकाना हक मिल सके और वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उल्लेखनीय है कि बापू ग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर ऋषिकेश में पिछले कई महीनों से 'बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति' के बैनर तले धरना और महारैली जैसे उग्र प्रदर्शन लगातार जारी हैं।1
- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ट्रेन में पैसे मांग रही एक गरीब महिला को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी है, और कई सोशल मीडिया यूजर्स रेलवे पुलिस (GRP) तथा संबंधित अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस वीडियो की जगह, समय और घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और संबंधित एजेंसियों द्वारा मामले की सत्यता व परिस्थितियों की जांच की जानी बाकी है।1