बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण, सम्मान समारोह पर पहुंचे उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्याय मूर्ति एंकर - यूपी के बांदा तहसील बार एसोसिएशन बबेरू के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे। जिसमें सर्वप्रथम न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर के द्वारा बबेरू जूनियर डिवीजन न्यायालय का निरीक्षण किया. और वहां पर पौधारोपण किया गया, बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम पर पहुंचे जहां पर उत्तर प्रदेश में पहली बार पर्यावरण सचिव पद पर चुनी गई एडवोकेट वैष्णवी गुप्ता को न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया, वही तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह पर पहुंचे न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रदीप सिह, सुनील कुमार यादव का बैच लगाकर व माल्यार्पण करके स्वागत एवं सम्मान किया गया है, वही अधिवक्ता संघ की ओर से महासचिव नरेंद्र यादव के द्वारा मांग पत्र को सौंपा न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर के द्वारा अपने संबोधन में मौजूद अधिवक्ताओं को अपने क्लाइंट से अच्छे से बात करने व उनको न्याय दिलाने तथा न्यायालय के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण, सम्मान समारोह पर पहुंचे उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्याय मूर्ति एंकर - यूपी के बांदा तहसील बार एसोसिएशन बबेरू के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे। जिसमें सर्वप्रथम न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर के द्वारा बबेरू जूनियर डिवीजन न्यायालय का निरीक्षण किया. और वहां पर पौधारोपण किया गया, बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम पर पहुंचे जहां पर उत्तर प्रदेश में पहली बार पर्यावरण सचिव पद पर चुनी गई एडवोकेट वैष्णवी गुप्ता को न्यायमूर्ति विनोद
दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया, वही तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह पर पहुंचे न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रदीप सिह, सुनील कुमार यादव का बैच लगाकर व माल्यार्पण करके स्वागत एवं सम्मान किया गया है, वही अधिवक्ता संघ की ओर से महासचिव नरेंद्र यादव के द्वारा मांग पत्र को सौंपा न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर के द्वारा अपने संबोधन में मौजूद अधिवक्ताओं को अपने क्लाइंट से अच्छे से बात करने व उनको न्याय दिलाने तथा न्यायालय के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
- 💔 मंदिर में शादी का सपना, मौत के साथ खत्म हुई प्रेम कहानी बांदा। साथ जीने-मरने के वादे के साथ शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हो गया। शादी की मंशा से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शत्रुघ्न (20) पुत्र रामचंद्र वर्मा, निवासी लखनपुर थाना कमासिन, बांदा और राजमणि (20) पुत्री दीनदयाल वर्मा, निवासी पहाड़ी थाना पहाड़ी, चित्रकूट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहनी मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन मंदिर के पास ही उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो�1
- *बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* *बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* जनपद बांदा के खूंटी चौराहा स्थित गणेश भवन रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज द्वितीय दिन है। आपको बता दें कि यह कथा शुक्रवार, दिनांक 31 जुलाई 2026 से शुरू हुई है। व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्री तुलसीदास जी महाराज ने आज द्वितीय दिन की कथा का शुभारंभ किया।कथा का शुभारंभ आयोजक अनुज प्रसाद, कांति त्रिपाठी और श्याम बाबू त्रिपाठी के द्वारा कराया गया। यह श्रीमद् भागवत कथा 6 अगस्त 2026 तक चलेगी। समापन के अगले दिन 7 अगस्त 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी भक्तजन भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रवण कर "राधे-राधे" का जाप करते हुए प्रभु का नाम ले रहे हैं। कथा में बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।1
- Saimara post Saimari block Badokhar khurd Tahsil Banda District Banda Uttar Pradesh सेवा में, श्रीमान महोदय - निवेदन करना चाहूंगा गांव के प्रधान, पंचायत सहायक, और ग्राम सचिव, बीडीओ, सीडीओ,एडीओ सभी अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद भी हमारे गांव की कच्ची सड़क पर मिट्टी नहीं डलवाया गया जिससे खेतों में काम करने के दौरान हम लोगों को आने - जाने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कृपया करके मेरे द्वारा जानकारी दिए गए बात को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने और साथ ही साथ कच्ची सड़क पर मिट्टी डलवाने की कृपा करें।3
- बांदा जिला/शहर कॉंग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव नीलाशू चतुर्वेदी पूर्व विधायक मुख्य अतिथि व कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में स्टेशन रोड कार्यालय में कॉंग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गई , इस अवसर पर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलाशू चतुर्वेदी पूर्व विधायक कॉंग्रेसजनों को अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राज्यपाल व किसान नेता सत्तपाल मालिक जिन्होंने सदैव जीवन पर्यंत किसानो की आवाज बुलंद की जिनकी प्रथम पुण्यतिथि उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मनाए जाने का निर्णय लिया गया जनपद से अधिक से अधिक कॉंग्रेसजन पहुँचकर किसान नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करें आगे उन्होंने प्रदेश व देश में काबिज भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को पैलेट गन व लाठियों के बलबूते दबाया गया हिन्दू आस्था पर करोड़ों की दान चोरी कर भाजपा ने प्रत्येक जिले में अपने कार्यालय निर्माण कार्य कराया गया महिला उत्पीड़न मुस्लिम पिछड़ी जातियों का शोषण चरम पर है संगठन सृजन के तहत पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर हमारा संगठन 2027 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है प्रदेश के भाजपा सरकार से आजिज जनमानस 2027 में कॉंग्रेस की सरकार बनाने जा रही है कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सभी कॉंग्रेस पदाधिकारियों से आह्वान किया कि किसान नेता सत्तपाल मलिक की पुण्यतिथि 5 अगस्त को जनपद बागपत में मनाई जाएगी अधिक से अधिक संख्या में किसानों के साथ पहुंचे व महोबा जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया जी ने भी कहा कि महोबा से भी काफी संख्या में कांग्रेस जन बागपत जायेंगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शहर अध्यक्ष अफ़साना शाह,एआईसीसी प्रद्युम्न दुबे जी रमेश चन्द कोरी पीसीसी पवन देवी कोरी गजेन्द्र पटेल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह,सेवादल अध्यक्ष कैलाश बाजपेई जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी,बल्देव प्रसाद वर्मा, मोहम्मद इदरीस, संजय द्विवेदी दनादन जी, सूरज बाजपेई जिला महासचिव/मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी, अमित तिवारी, शोयब रिजवी,सचिव कालीचरण साहू बाबूराम यादव, रामकुमार सिंह, हेमंत वर्मा, बी लाल भाई, के पी सेन, अशोक वर्धन, जिला प्रवक्ता राजेश पप्पू, धीरू पांडेय, आरिफ निजामी,राजबहादुर गुप्ता, रमेश साहू, अंबिका खेंगर,सत्यम वर्मा, शिवांश,कुलदीप, शब्बीर सौदागर, छेदी लाल,इस्लाम, गांधी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।4
- कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव / पूर्व विधायक नीलाशू चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार पर भी कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव / पूर्व विधायक नीलाशू चतुर्वेदी ने भाजपा सरकार पर भी कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा।1
- *अवैध गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार* बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल" अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध सूखे गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली नगर पुलिस गश्त एवं चेकिंग पर थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कनवारा मोड़, कृषि विश्वविद्यालय के पास से 2 अभियुक्तों को दबोचा।तलाशी में दोनों के पास से 02 किलो 800 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 2 मोबाइल फोन और 1520 रुपये नकद भी बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू पुत्र सुरेश निवासी मुचियाना मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, जनपद बांदा व सलमान पुत्र अमिया निवासी मुरवा हुसैनपुर, थाना गिरवां, जनपद बांदा का निवासी हैं।पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त रिंकू शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, रेलवे अधिनियम सहित एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वह पूर्व में भी नशे की तस्करी और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 'ऑपरेशन ईगल' चलाया जा रहा है। नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ में गांजे की सप्लाई चेन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1