*बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* *बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* जनपद बांदा के खूंटी चौराहा स्थित गणेश भवन रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज द्वितीय दिन है। आपको बता दें कि यह कथा शुक्रवार, दिनांक 31 जुलाई 2026 से शुरू हुई है। व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्री तुलसीदास जी महाराज ने आज द्वितीय दिन की कथा का शुभारंभ किया।कथा का शुभारंभ आयोजक अनुज प्रसाद, कांति त्रिपाठी और श्याम बाबू त्रिपाठी के द्वारा कराया गया। यह श्रीमद् भागवत कथा 6 अगस्त 2026 तक चलेगी। समापन के अगले दिन 7 अगस्त 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी भक्तजन भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रवण कर "राधे-राधे" का जाप करते हुए प्रभु का नाम ले रहे हैं। कथा में बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
*बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* *बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* जनपद बांदा के खूंटी चौराहा स्थित गणेश भवन रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज द्वितीय दिन है। आपको बता दें कि यह कथा शुक्रवार, दिनांक 31 जुलाई 2026 से शुरू हुई है। व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्री तुलसीदास जी महाराज ने आज द्वितीय दिन की कथा का शुभारंभ किया।कथा का शुभारंभ आयोजक अनुज प्रसाद, कांति त्रिपाठी और श्याम बाबू त्रिपाठी के द्वारा कराया गया। यह श्रीमद् भागवत कथा 6 अगस्त 2026 तक चलेगी। समापन के अगले दिन 7 अगस्त 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी भक्तजन भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रवण कर "राधे-राधे" का जाप करते हुए प्रभु का नाम ले रहे हैं। कथा में बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- बबेरू में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने जूनियर डिवीजन का किया निरीक्षण, सम्मान समारोह पर पहुंचे उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्याय मूर्ति एंकर - यूपी के बांदा तहसील बार एसोसिएशन बबेरू के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे। जिसमें सर्वप्रथम न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर के द्वारा बबेरू जूनियर डिवीजन न्यायालय का निरीक्षण किया. और वहां पर पौधारोपण किया गया, बबेरू तहसील बार एसोसिएशन के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम पर पहुंचे जहां पर उत्तर प्रदेश में पहली बार पर्यावरण सचिव पद पर चुनी गई एडवोकेट वैष्णवी गुप्ता को न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के द्वारा शपथ ग्रहण करवाया गया, वही तहसील बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह पर पहुंचे न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं जनपद न्यायाधीश श्रीमती अल्पना प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रदीप सिह, सुनील कुमार यादव का बैच लगाकर व माल्यार्पण करके स्वागत एवं सम्मान किया गया है, वही अधिवक्ता संघ की ओर से महासचिव नरेंद्र यादव के द्वारा मांग पत्र को सौंपा न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर के द्वारा अपने संबोधन में मौजूद अधिवक्ताओं को अपने क्लाइंट से अच्छे से बात करने व उनको न्याय दिलाने तथा न्यायालय के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।2
- बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। बांदा जनपद के अतर्रा कस्बे के चौक बाजार स्थित सब्जी मंडी से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हमारे पास उपलब्ध वीडियो और तस्वीरों में मंडी की बदहाल स्थिति दिखाई दे रही है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी और बदबू का सामना करना पड़ रहा है तथा गंदा पानी दुकानों तक पहुंच रहा है। देखें यह पूरी ग्राउंड रिपोर्ट।1
- बांदा की महिलाओं ने बदली अपनी पहचान | स्वयं सहायता समूहों से बढ़ रही आमदनी | Banda Breaking News | Bundelkhand Update बांदा जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अचार, पापड़, मसाले, सिलाई और अन्य घरेलू उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजारों में बेच रही हैं। ऐसे समूह ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।1
- मुस्कुराहट थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट इलाके मे मचा हड़कंप ➡️ मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में पटाखा गोदाम में अचानक हुआ विस्फोट। ➡️ धमाके की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ➡️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, लेकिन प्रशासन को अब तक नहीं मिले घायल। ➡️ राजस्व विभाग की टीम अस्पतालों में घायलों की तलाश में जुटी। ➡️ विस्फोट के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे, जांच जारी। ➡️ गोदाम के दस्तावेज तलब, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई। 🎙️ रिपोर्ट: मोहम्मद इस्लाम | मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो1
- महोबा के पनवाड़ी ब्लॉक के कनकुआ स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का वायरल वीडियो अनुशासन महोबा के पनवाड़ी ब्लॉक के कनकुआ स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज का वायरल वीडियो अनुशासन1
- बाँदा , शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया हुई मौत, बाँदा , शादी के इरादे से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया हुई मौत, बांदा-शादी करने की मंशा से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने मंदिर के पास जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शत्रुघ्न (20) पुत्र रामचंद्र वर्मा निवासी गांव लखनपुर थाना कमासिन, जनपद बांदा तथा राजमणि (20) पुत्री दीनदयाल वर्मा निवासी पहाड़ी, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहनी मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कमासिन थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।3
- मवई बुजुर्ग के किसानों की 300 बीघा जमीन रास्ता बंद होने से बाधित, *ग्रामवासियों ने विधायक प्रकाश द्विवेदी को सौंपा ज्ञापन, 1 किलोमीटर पक्का मार्ग बनवाने की मांग* *बांदा।* -जनपद के *ग्राम मवई बुजुर्ग* के किसानों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कारण खेतों तक रास्ता बंद होने की समस्या को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि उनकी निजी भूमिधारी जमीन के एक तरफ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का फ्लाईओवर है। वहीं दूसरी तरफ बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने उस जमीन को अपनी बताकर आम रास्ते में बाउंड्री दीवार बना दी है। ग्रामवासियों ने बताया कि दीवार बनने से गांव के किसान अपनी लगभग *300 बीघा जमीन* तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे कृषि कार्य और आवागमन दोनों बाधित हो रहे हैं। किसानों को अपनी फसल बोने और काटने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चाहितारा मोड़ से चिल्ला रोड तक मार्ग बनाने की मांग किसानों ने विधायक से मांग की है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दूसरी तरफ चाहितारा मोड़ से चिल्ला रोड तक 1 किलोमीटर का पक्का रास्ता बनवाया जाए, ताकि उन्हें अपने खेतों तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो। ग्रामवासियों संतोष कुमार सविता, रामजी त्रिवेदी, रामबरण यादव, विनय कुमार, श्रीराम* सहित अन्य ने विधायक से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समस्या का अविलंब निस्तारण कराने और आवश्यक दिशा-निर्देश देने की मांग की है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी बांदा के द्वारा ग्रामीणो को आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही मौके पर जा कर हम इस समस्या को निस्तारण किया जायेगा।3
- हमीरपुर :कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राएं ई-रिक्शा पलटने से घायल मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेपरौंदा निवासी संजना और रक्षा कोचिंग से पढ़ाई कर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। तभी पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल), मौदहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।1