Shuru
Apke Nagar Ki App…
हमीरपुर :कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राएं ई-रिक्शा पलटने से घायल मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेपरौंदा निवासी संजना और रक्षा कोचिंग से पढ़ाई कर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। तभी पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल), मौदहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
हमीरपुर :कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राएं ई-रिक्शा पलटने से घायल मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेपरौंदा निवासी संजना और रक्षा कोचिंग से पढ़ाई कर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। तभी पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल), मौदहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुस्कुराहट थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में लाइसेंसी पटाखा गोदाम में जोरदार विस्फोट इलाके मे मचा हड़कंप ➡️ मुस्कुरा थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में पटाखा गोदाम में अचानक हुआ विस्फोट। ➡️ धमाके की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार समेत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ➡️ बच्चों के घायल होने की चर्चा, लेकिन प्रशासन को अब तक नहीं मिले घायल। ➡️ राजस्व विभाग की टीम अस्पतालों में घायलों की तलाश में जुटी। ➡️ विस्फोट के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे, जांच जारी। ➡️ गोदाम के दस्तावेज तलब, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई। 🎙️ रिपोर्ट: मोहम्मद इस्लाम | मौदहा–सुमेरपुर–हमीरपुर ब्यूरो1
- 💔 मंदिर में शादी का सपना, मौत के साथ खत्म हुई प्रेम कहानी बांदा। साथ जीने-मरने के वादे के साथ शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत बेहद दर्दनाक हो गया। शादी की मंशा से मंदिर पहुंचे प्रेमी युगल ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें तत्काल अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शत्रुघ्न (20) पुत्र रामचंद्र वर्मा, निवासी लखनपुर थाना कमासिन, बांदा और राजमणि (20) पुत्री दीनदयाल वर्मा, निवासी पहाड़ी थाना पहाड़ी, चित्रकूट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। शनिवार रात करीब 10 बजे दोनों कमासिन क्षेत्र स्थित सिंहवाहनी मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन मंदिर के पास ही उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो�1
- *बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* *बांदा: खूंटी चौराहा गणेश भवन रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा का आज दूसरा दिन* जनपद बांदा के खूंटी चौराहा स्थित गणेश भवन रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज द्वितीय दिन है। आपको बता दें कि यह कथा शुक्रवार, दिनांक 31 जुलाई 2026 से शुरू हुई है। व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्री तुलसीदास जी महाराज ने आज द्वितीय दिन की कथा का शुभारंभ किया।कथा का शुभारंभ आयोजक अनुज प्रसाद, कांति त्रिपाठी और श्याम बाबू त्रिपाठी के द्वारा कराया गया। यह श्रीमद् भागवत कथा 6 अगस्त 2026 तक चलेगी। समापन के अगले दिन 7 अगस्त 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी भक्तजन भगवान श्री कृष्ण की कथा का श्रवण कर "राधे-राधे" का जाप करते हुए प्रभु का नाम ले रहे हैं। कथा में बताया गया कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।1
- हमीरपुर :कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राएं ई-रिक्शा पलटने से घायल मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास रविवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेपरौंदा निवासी संजना और रक्षा कोचिंग से पढ़ाई कर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। तभी पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल), मौदहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।1