logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बाबा केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के आज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन...* *।। हर हर महादेव ।।* *।‌। ॐ नमः शिवाय ।।* 🙏🌹

4 hrs ago
user_Anand News
Anand News
Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

*बाबा केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के आज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन...* *।। हर हर महादेव ।।* *।‌। ॐ नमः शिवाय ।।* 🙏🌹

  • user_Anand News
    Anand News
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
    जय जय बाबा केदारनाथ 💐💐❤️🙏🙏
    4 hrs ago
  • user_Anand News
    Anand News
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
    💣
    4 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुज़फ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, 22-23 अप्रैल की रात ग्राम पावटी के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। लेकिन अगले दिन जब पुलिस उसे घटनास्थल की तस्दीक के लिए जंगल में लेकर गई, तभी उसने अचानक भागने की कोशिश की और छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसपी सिटी अमृत जैन के अनुसार, आरोपी ने ईख के खेत में छिपकर पुलिस टीम को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अभियुक्त की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
    2
    मुज़फ्फरनगर | चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशी के मामले में वांछित एक शातिर अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 22-23 अप्रैल की रात ग्राम पावटी के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को पहले ही पकड़ लिया था। लेकिन अगले दिन जब पुलिस उसे घटनास्थल की तस्दीक के लिए जंगल में लेकर गई, तभी उसने अचानक भागने की कोशिश की और छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी।
एसपी सिटी अमृत जैन के अनुसार, आरोपी ने ईख के खेत में छिपकर पुलिस टीम को निशाना बनाया, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल अभियुक्त की पहचान इरशाद पुत्र नफीस निवासी खालापार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से अवैध 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मेरठ में हल्की सी कहानी को लेकर कन्फेक्शनरी संचालक को मारी गोली पेटीज को लेकर हुआ था हंगामा
    1
    मेरठ में हल्की सी कहानी को लेकर कन्फेक्शनरी संचालक को मारी गोली पेटीज को लेकर हुआ था हंगामा
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर न्यूज गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, चार दुकानें क्षतिग्रस्त, एक घायल ​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। ​ ​जानकारी के अनुसार, प्रकाश चौक के पास स्थित 'कुमार सर्विसेज' नामक गैस एजेंसी पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि किसी भी अन्य अनहोनी को रोका जा सके। ​ ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सिलेंडर फटने के कारण गैस एजेंसी सहित आसपास की लगभग चार दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धमाके के प्रभाव से दुकानों की दीवारें ढह गई हैं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर अमोनिया गैस की गंध भी महसूस की गई, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए हैं। ​ ​मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी का लाइसेंस 1972 से है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर न्यूज 
गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, चार दुकानें क्षतिग्रस्त, एक घायल
​उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश चौक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में चार दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।
​
​जानकारी के अनुसार, प्रकाश चौक के पास स्थित 'कुमार सर्विसेज' नामक गैस एजेंसी पर यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी कर दी है ताकि किसी भी अन्य अनहोनी को रोका जा सके।
​
​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सिलेंडर फटने के कारण गैस एजेंसी सहित आसपास की लगभग चार दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। धमाके के प्रभाव से दुकानों की दीवारें ढह गई हैं इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण धमाके में कोई जनहानि नहीं हुई मौके पर अमोनिया गैस की गंध भी महसूस की गई, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जरूरी कदम उठाए हैं।
​
​मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त गैस एजेंसी का लाइसेंस 1972 से है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीमें जांच कर रही हैं कि सिलेंडर फटने का मुख्य कारण क्या था और क्या वहां सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में खटीक समाज ने किया भव्य सम्मान समारोह, सुनील दर्शन और अमन तोमर का किया जोरदार स्वागत मुजफ्फरनगर में खटीक समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने पर सुनील दर्शन खटीक और नामित सभासद बनाए जाने पर अमन तोमर का पगड़ी व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान खटीक समाज ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुनील दर्शन को जिला महामंत्री और अमन तोमर को नामित सभासद बनाए जाने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया। अपने संबोधन में सुनील दर्शन खटीक व अमन तोमर ने खटीक समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से संदीप तितोरिया, राजन तोमर, विजय मुंडे, अनिल तोमर, गौरव मुंडे, प्रियांश तोमर ,हिमांशु मोघा सहित समस्त खटीक समाज के सहयोग से किया गया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों का भी समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, पूर्व विधायक सुरेश तितोरिया, डॉक्टर फल कुमार, उद्योगपति फकीरचंद,खटीक समाज अध्यक्ष यशपाल पंवार, विकास रुड़कीवाल,टिल्लू सिसौली ,विजय मुंडे,गौरव मुंडे,अजय सागर,सचिन जोहरी,राजन तोमर,अनिल तोमर,प्रियांश तोमर,कुलदीप तोमर, कुलदीप बागोरिया,सुभाष फौजी,राजकुमार सिंह ,धर्मवीर समुद्र ,श्रवण मोघा,राजेश जोहरी,हन्नी मोघा,अनुज मोघा ,आशीष , हिमांशु मोघा ,शिवम मोघा, आशीष मुंडे ,मोहित धारीवाल,अभिषेक, विपुल बिलवारिया,राधे श्याम बडगूजर,संदीप बडगूजर ,नितिन बागड़ी, कुदीप बागड़ी,सचिन, प्रदीप बागोरिया,कमल बिलटोरिया,विकास मिलवानिया, कृतयांश तोमर,विक्रान्त खटीक, आकाश मोघा,पप्पू मोघा, संजय मोघा,अरविंद मोघा,सतीश मोघा,सौरभ मुंडे,राजू,फौजी,रोहित,कार्तिक जौहरी, दिनेश जोहरी,मुकेश जोहरी,अमित सुधा,राधे वर्मा ,अनिल,अजय,बलि राम,दीपक तोमर,विनोद जोहरी,अजित तितोरिया,चिराग, सोनू,राजा,हरीश खोटियान, काका,मोहित खोटियान,डॉक्टर सरविंद्र कुमार,पवन जोहरी, प्रीतम सिंह,नीरज जौहरी,अमर सोनकर,सहित समस्त खटीक समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे समारोह का समापन समाज की एकजुटता और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और भागीदारी बनाए रखने का संकल्प लिया।
    1
    मुजफ्फरनगर में खटीक समाज ने किया भव्य सम्मान समारोह, सुनील दर्शन और अमन तोमर का किया जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर में खटीक समाज द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा जिला महामंत्री बनाए जाने पर सुनील दर्शन खटीक और नामित सभासद बनाए जाने पर अमन तोमर का पगड़ी व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान खटीक समाज ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सुनील दर्शन को जिला महामंत्री और अमन तोमर को नामित सभासद बनाए जाने पर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।
अपने संबोधन में सुनील दर्शन खटीक व अमन तोमर ने खटीक समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से संदीप तितोरिया, राजन तोमर, विजय मुंडे, अनिल तोमर, गौरव मुंडे, प्रियांश तोमर ,हिमांशु मोघा सहित समस्त खटीक समाज के सहयोग से किया गया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों का भी समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान, पूर्व विधायक सुरेश तितोरिया, डॉक्टर फल कुमार, उद्योगपति फकीरचंद,खटीक समाज अध्यक्ष यशपाल पंवार, विकास रुड़कीवाल,टिल्लू सिसौली ,विजय मुंडे,गौरव मुंडे,अजय सागर,सचिन जोहरी,राजन तोमर,अनिल तोमर,प्रियांश तोमर,कुलदीप तोमर, कुलदीप बागोरिया,सुभाष फौजी,राजकुमार सिंह ,धर्मवीर समुद्र ,श्रवण मोघा,राजेश जोहरी,हन्नी मोघा,अनुज मोघा ,आशीष , हिमांशु मोघा ,शिवम मोघा, आशीष मुंडे ,मोहित धारीवाल,अभिषेक, विपुल बिलवारिया,राधे श्याम बडगूजर,संदीप बडगूजर ,नितिन बागड़ी, कुदीप बागड़ी,सचिन, प्रदीप बागोरिया,कमल बिलटोरिया,विकास मिलवानिया, कृतयांश तोमर,विक्रान्त खटीक, आकाश मोघा,पप्पू मोघा, संजय मोघा,अरविंद मोघा,सतीश मोघा,सौरभ मुंडे,राजू,फौजी,रोहित,कार्तिक जौहरी, दिनेश जोहरी,मुकेश जोहरी,अमित सुधा,राधे वर्मा ,अनिल,अजय,बलि राम,दीपक तोमर,विनोद जोहरी,अजित तितोरिया,चिराग, सोनू,राजा,हरीश खोटियान, काका,मोहित खोटियान,डॉक्टर सरविंद्र कुमार,पवन जोहरी, प्रीतम सिंह,नीरज जौहरी,अमर सोनकर,सहित समस्त खटीक समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे
समारोह का समापन समाज की एकजुटता और उत्साह के साथ हुआ, जिसमें सभी ने भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और भागीदारी बनाए रखने का संकल्प लिया।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *बाबा केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के आज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन...* *।। हर हर महादेव ।।* *।‌। ॐ नमः शिवाय ।।* 🙏🌹
    1
    *बाबा केदारेश्वर ज्योतिर्लिंग के आज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन...*
*।। हर हर महादेव ।।*
*।‌। ॐ नमः शिवाय ।।*
🙏🌹
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Khulasha news
    4
    Post by Khulasha news
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *आज दिनांक 23.04.2026 थाना चरथावल के किये गये वार्षिक निरीक्षण व दिए गये सुधारात्मक दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाइट-*
    1
    *आज दिनांक 23.04.2026 थाना चरथावल के किये गये वार्षिक निरीक्षण व दिए गये सुधारात्मक दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन की बाइट-*
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया उद्घाटन। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन,क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा,निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसुनवाई हॉल के सुचारु संचालन से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
    4
    मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया उद्घाटन।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा थाना नई मण्डी में नवनिर्मित प्रभारी निरीक्षक कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीगण द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन,क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी आनन्द देव मिश्रा,निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उद्घाटन उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय एवं जनसुनवाई हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने वक्तव्य में कहा कि जनसुनवाई हॉल के सुचारु संचालन से आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.