Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला', इस बात पर हो गई बहस, जमकर चले लाठी-डंडे उत्तर प्रदेश के झांसी में दो परिवार के लोग सिर्फ इस बात पर भिड़ गए कि किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला है। लड़ाई हिंसक हो गई और परिवार की महिलाएं, बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। अंत में एक युवक का सिर फूट गया तब जाकर लड़ाई रुकी। घटना झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरियाना मोहल्ले की है। यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
Swapnil phule
किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला', इस बात पर हो गई बहस, जमकर चले लाठी-डंडे उत्तर प्रदेश के झांसी में दो परिवार के लोग सिर्फ इस बात पर भिड़ गए कि किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला है। लड़ाई हिंसक हो गई और परिवार की महिलाएं, बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। अंत में एक युवक का सिर फूट गया तब जाकर लड़ाई रुकी। घटना झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरियाना मोहल्ले की है। यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 22 फरवरी को पंडित दीनदयाल सभागार में लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर क्या आप भी है परेशान अब होगा आपकी समस्या का समाधान एक छत के नीचे मिलेगा न्याय और योजनाओं का लाभ — 22 फरवरी को पंडित दीनदयाल सभागार में लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर जाना मत भूलिए 22 फरवरी विधिक सेवा शिविर स्थान: पंडित दीनदयाल सभागार रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने झांसी Rashid Pathan 63941312211
- **टहरौली में मुख्यमंत्री आवास योजना पर घूस मांगने का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन** टहरौली (झांसी) मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत विकलांग आवास स्वीकृत कराने के नाम पर ग्राम पंचायत ढुरबई सेमरी अहिरान के सचिव पर ₹10,000 की कथित रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित रामकुमार ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी टहरौली को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। रामकुमार का आरोप है कि वह दिव्यांग हैं और योजना के तहत आवास के पात्र हैं। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत ढुरबई सेमरी अहिरान के सचिव ने आवास की फाइल आगे बढ़ाने और स्वीकृति दिलाने के बदले ₹10,000 की मांग की। रकम न देने पर लाभ से वंचित करने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया, “मैं दिव्यांग हूं और रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। सरकार की योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन सचिव ने पैसे मांगे। मेरे पास इतनी रकम नहीं है, इसलिए न्याय की गुहार लेकर एसडीएम साहब को ज्ञापन दिया है।” ज्ञापन में रामकुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना किसी अवैध मांग के योजना का लाभ मिल सके।1
- किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला', इस बात पर हो गई बहस, जमकर चले लाठी-डंडे उत्तर प्रदेश के झांसी में दो परिवार के लोग सिर्फ इस बात पर भिड़ गए कि किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला है। लड़ाई हिंसक हो गई और परिवार की महिलाएं, बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। अंत में एक युवक का सिर फूट गया तब जाकर लड़ाई रुकी। घटना झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरियाना मोहल्ले की है। यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।1
- बुंदेलखंड की शान… हमाओ बबीना एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है! पहली बार बबीना की धरती पर आयोजित होने जा रहा है अंतरराष्ट्रीय विराट दंगल, जहाँ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी नामी पहलवान अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। आज बबीना के ऐतिहासिक दशहरा ग्राउंड में इस भव्य आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य आयोजक वीरेंद्र प्रताप सिंह ‘वीरू भैया’ स्वयं मौके पर उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस विराट दंगल में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी प्रसिद्ध पहलवान भाग लेने आ रहे हैं। वीरू भैया ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बबीना की प्रतिष्ठा और बुंदेलखंड की परंपरा का प्रतीक है। कुश्ती हमारी संस्कृति और गौरव का हिस्सा रही है, और इस दंगल के माध्यम से युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। दशहरा ग्राउंड को भव्य रूप दिया जा रहा है — दर्शकों के बैठने की विशेष व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। 🔥 बुंदेलखंड की धरती पर गूंजेगा जोश… 💪 अखाड़े में दिखेगी ताकत और जुनून… 🏆 और बबीना बनेगा अंतरराष्ट्रीय खेल मंच का गवाह… आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक दंगल के साक्षी बनें और बबीना की शान को और ऊँचा उठाएँ।1
- बबीना-झांसी (उत्तर प्रदेश)। बबीना कस्बे के जैन मंदिर में आज समाज अध्यक्ष आशीष जैन कल्लन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान मुनि श्री 108 अविचल सागर जी महाराज ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए देशव्यापी सेवा अभियान की जानकारी साझा की। मुनि श्री ने बताया कि दया भावना फाउंडेशन के तत्वावधान में पशु-पक्षियों की सेवा एवं उपचार की भावना को केंद्र में रखते हुए पूरे भारत में 108 गौ अस्पतालों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और बीमार, असहाय एवं घायल गौवंश के उपचार हेतु संगठित प्रयास समय की आवश्यकता है।1
- बबीना (झाँसी): संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर उनके परम प्रभावक शिष्य 108 मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से 18 फरवरी को बबीना में घायल पशु-पक्षियों के उपचार हेतु विशेष सेवा केंद्रों का शुभारम्भ किया जाएगा। यह आयोजन दया भावना फाउण्डेशन, दिगम्बर जैन पंचायत समिति एवं दिगम्बर जैन समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत गौ उपचार सेवा केन्द्र, आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल तथा भगवान श्रीराम पक्षी अस्पताल का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इन केंद्रों का उद्देश्य दुर्घटनाग्रस्त, घायल एवं बीमार पशु-पक्षियों को समय पर आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। मुनिश्री अविचल सागर जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में लगभग 65 लाख गांवों में 30 करोड़ से अधिक गौवंश एवं असंख्य पशु-पक्षी निवास करते हैं, लेकिन समय पर अत्याधुनिक उपचार सुविधाओं की कमी के कारण निर्दोष जीवों को भारी पीड़ा झेलनी पड़ती है। इसी उद्देश्य से दया भावना फाउण्डेशन द्वारा देश के प्रत्येक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग 150 से 200 किलोमीटर की दूरी पर 108 गौ अस्पताल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से ललितपुर, अशोकनगर, झाँसी, सोनागिरि, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, बाजना फोर लाइन हाईवे एवं वनगांव सहित कई स्थानों पर गौ अस्पताल निर्माण कार्य प्रगति पर है। अब तक संस्था द्वारा 7 हजार से अधिक दुर्घटनाग्रस्त गायों का उपचार किया जा चुका है तथा 12 हजार से अधिक गौवंशों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु रेडियम बेल्ट पहनाई गई हैं। संस्था द्वारा घायल एवं बीमार पशुओं को विशेष वाहनों और हाइड्रोलिक एम्बुलेंस की सहायता से उपचार केंद्र तक लाकर पूर्ण स्वस्थ होने तक उनका इलाज किया जाता है। इस सेवा कार्य में आशिष जैन, कल्लन, सोनू जैन (मधुवन), अनुराग जैन, आकाश जैन, तिलक जैन, महावीर जैन, विज्ञप्त जैन, विनोद बरया, पंकज जैन, अमन जैन, अभिषेक जैन, अपूर्व जैन एवं अनुपम सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।1
- बबीना(झाँसी): संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर जी महाराज के द्वितीय समाधि दिवस पर उनके परम प्रभावक शिष्य 108 मुनिश्री अविचल सागरजी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से उनके सानिध्य में दया भावना फाउण्डेशन, दिगम्बर जैन पंचायत समिति व दिगम्बर जैन समाज द्वारा 18 फरवरी को घायल पशु पक्षियों के उपचार हेतु गौ उपचार सेवा केन्द्र, आचार्य श्री विद्यासागर गौ अस्पताल व भगवान श्रीराम पक्षी अस्पताल का शुभारम्भ होगा। मुनिश्री 108 अविचल सागर जी महाराज ने क्या कहा सुने--------------------------1
- “RISE Internship Drive 3.0” के सफल आयोजन के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति। स्मार्ट सिटी झांसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री आकांक्षा राणा एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राहुल यादव के मार्गदर्शन में RISE इन्क्यूबेशन सेंटर, झांसी द्वारा दो दिवसीय “RISE Internship Drive 3.0” का सफल आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का प्रथम दिवस दिनांक 16 फरवरी 2026 को Bundelkhand University, झांसी में प्रातः 11:30 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें 10 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा विद्यार्थियों के साथ प्रारंभिक साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न की गई। कार्यक्रम का द्वितीय दिवस दिनांक 17 फरवरी 2026 को RISE इन्क्यूबेशन सेंटर परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें 20 से अधिक स्टार्टअप्स द्वारा विस्तृत इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दो दिवसीय इंटर्नशिप ड्राइव में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। समापन अवसर पर यह अनुमान व्यक्त किया गया कि लगभग 50 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न स्टार्टअप्स द्वारा किया जाएगा अंतिम चयन उपरांत चयनित छात्रों की घोषणा की जाएगी एवं चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित स्टार्टअप्स द्वारा इसी सप्ताह ऑफर लेटर प्रदान किए जाएंगे। उक्त संपूर्ण कार्यक्रम RISE इन्क्यूबेशन सेंटर की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को स्टार्टअप्स एवं उद्योग जगत से जोड़ने, व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने तथा स्थानीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।1