logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजगढ़ में पुलिस ने गोली मारकर ,सर कुचलने वाले आरोपी को 24 घंटे में घर दबोचा *थाना – कोतवाली, जिला – राजगढ़ (म.प्र.)* *थाना कोतवाली पुलिस को हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता* पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हत्या जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। दिनांक 13.04.2026 को फरियादी भारतसिंह पिता भंवरलाल गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली जिला राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि करीब 9:30 बजे वह अपने घर पर परिवार सहित उपस्थित थे। तभी परिवार के संदीप एवं अर्जुन ने आकर सूचना दी कि गांव के कच्चे रास्ते पर उनके पुत्र रामबाबू पिता भारत सिंह गुर्जर को विशाल गुर्जर एवं होकम गुर्जर द्वारा गोली मार दी गई है तथा पत्थरों से भी हमला किया गया है। संदीप एवं अर्जुन ने बताया कि वे दोनों राजगढ़ से दूध बांटकर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। गब्बर की गुमटी के पास पहुंचे तो गोली चलने की आवाज आई। आगे जाकर मोटरसाइकिल की लाइट में देखा कि रामबाबू जमीन पर पड़े थे तथा आरोपी उन्हें पत्थरों से मार रहे थे। मोटरसाइकिल की रोशनी देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल रामबाबू को परिजन उपचार हेतु आरोग्य अस्पताल राजगढ़ ले गए, जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना पैतृक संपत्ति को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण घटित हुई। प्राप्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 221/2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आयुध अधिनियम 1959 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम एवं तकनीकी टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी संसाधनों को सक्रिय करते हुए सतत प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप मुख्य आरोपी विशाल पिता करनसिंह गुर्जर निवासी भगवतीपुरा थाना कोतवाली राजगढ़ को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। *सराहनीय भूमिका* *थाना कोतवाली टीम* निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक सुभाष द्विवेदी, उपनिरीक्षक सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक भगवान सिंह खींची, प्रधान आरक्षक राजेंद्र मीणा (625), रामदीन धाकड़ (454), चंदन (11), सतीश भिलाला (18), बाबूलाल लोधी (719), मोईन अंसारी (268), नरेंद्र शर्मा (398), आरक्षक शक्ति सिंह (243), ललित तोमर (520), विवेक पाटिल (915), साहब सिंह (986), सैनिक रितुराज परमार (199) *तकनीकी टीम*– उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सहायक उपनिरीक्षक शादाब खान, प्रधान आरक्षक कुलदीप प्रजापति, आरक्षक अशोक राहौरिया उक्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

22 hrs ago
user_Jagdish nagar
Jagdish nagar
पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • डॉ अंबेडकर परिसर आष्टा में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की संयुक्त जयंती के अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री बापूलाल मालवीय,सहित सभी उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इसी तरह नगर पंचायत कोठरी के कोऑपरेटिव भवन में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर जयंती के अवसर पर बी पेक्स में नवीन सदस्यता अभियान का शुभारंभ विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाचरोद में भी ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ विभिन्न विकास कार्यो का विधायक जी ने लोकार्पण किया।
    1
    डॉ अंबेडकर परिसर आष्टा में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की संयुक्त जयंती के अवसर पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. मीना विनीत सिंगी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री बापूलाल मालवीय,सहित सभी उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। 
इसी तरह नगर पंचायत कोठरी के 
कोऑपरेटिव भवन में ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कोटि-कोटि नमन कर जयंती के अवसर पर बी पेक्स में नवीन सदस्यता अभियान का शुभारंभ विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खाचरोद में भी ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ विभिन्न विकास कार्यो का विधायक जी ने लोकार्पण किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    12 min ago
  • भोपाल से बड़ी खबर—किराना व्यापारी हनीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव बैरसिया से करीब 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के पास मिला। शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन जांच में सामने आया कि उनके सीने में बेहद करीब से गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, हनीफ खान का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    1
    भोपाल से बड़ी खबर—किराना व्यापारी हनीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनका शव बैरसिया से करीब 10 किलोमीटर दूर शमशाबाद रोड पर एक ढाबे के पास मिला।
शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन जांच में सामने आया कि उनके सीने में बेहद करीब से गोली मारी गई थी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
परिजनों के मुताबिक, हनीफ खान का किसी से कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    54 min ago
  • Post by Naved khan
    3
    Post by Naved khan
    user_Naved khan
    Naved khan
    रिपोर्टर हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Suneel lodhi
    1
    Post by Suneel lodhi
    user_Suneel lodhi
    Suneel lodhi
    Video Creator बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल डिजिटल जनगणना में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें CM डॉ मोहन यादव
    1
    भोपाल डिजिटल जनगणना में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें CM डॉ मोहन यादव
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    2 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by B N B NEWS MP/CG
    1
    Post by B N B NEWS MP/CG
    user_B N B NEWS MP/CG
    B N B NEWS MP/CG
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by AM NEWS
    1
    Post by AM   NEWS
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.