logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुकवाहा: जमीनी विवाद में मां-बेटे से मारपीट, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण टीकमगढ़ जिले के सुकवाहा गांव में आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना में वीरेंद्र कुशवाहा और उनकी मां दुर्गी कुशवाहा घायल हो गए। घटना के बाद परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुबह करीब 11 बजे उनका मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

9 hrs ago
user_आयुष चतुर्वेदी सहारा समय न्यूज़
आयुष चतुर्वेदी सहारा समय न्यूज़
टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

सुकवाहा: जमीनी विवाद में मां-बेटे से मारपीट, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण टीकमगढ़ जिले के सुकवाहा गांव में आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना में वीरेंद्र कुशवाहा और उनकी मां दुर्गी कुशवाहा घायल हो गए। घटना के बाद परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुबह करीब 11 बजे उनका मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव से मारपीट, दो लोगों पर आरोप बल्देवगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत लखेरी के सचिव के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सचिव ने बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मारपीट का आरोप बल्देवगढ़ निवासी जगदीश सेन और जिनागढ़ निवासी शंकर सिंह बुंदेला पर लगाया गया है। सचिव के अनुसार, दोनों ने जनपद पंचायत कार्यालय में उसके साथ मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। #tikamgarh #बुंदेलखंड #mppolice #news
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
जनपद पंचायत कार्यालय में पंचायत सचिव से मारपीट, दो लोगों पर आरोप
बल्देवगढ़। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के जनपद पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत लखेरी के सचिव के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सचिव ने बल्देवगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में मारपीट का आरोप बल्देवगढ़ निवासी जगदीश सेन और जिनागढ़ निवासी शंकर सिंह बुंदेला पर लगाया गया है। सचिव के अनुसार, दोनों ने जनपद पंचायत कार्यालय में उसके साथ मारपीट की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।
#tikamgarh #बुंदेलखंड
#mppolice
#news
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित 23 सितम्बर 2026, टीकमगढ़, जिला टीकमगढ़* टीकमगढ़-भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा मान्यता प्राप्त कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप (सीएजी), नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट्स एंड एनवायरमेंट, भोपाल के तत्वावधान में "दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग एवं साइबर सुरक्षा" विषय पर एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शा. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्र.-2, टीकमगढ़ (म.प्र.) में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों, टैरिफ एवं बिलिंग नियमों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना था। कार्यशाला में संस्था के उपनिदेशक अविनाश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बताया कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने पोस्टपेड एवं प्रीपेड सेवाओं, उपयोग-आधारित शुल्क, बिलिंग ऑडिट तथा प्रसारण सेवाओं में ए-ला-कार्टे, बुके, नेटवर्क कैपेसिटी शुल्क (NCF) एवं मासिक बिलिंग प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। श्री श्रीवास्तव द्वारा साइबर सुरक्षा, जिसमें प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान, यूपीआई लेन-देन, ओटीपी एवं पिन की गोपनीयता, सुरक्षित मोबाइल उपयोग तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने, संबंधित बैंक को तुरंत सूचित करने, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा अपने पासवर्ड बदलने की सलाह दी गई। साथ ही "क्लिक करने से पहले सोचें", "अपनी पहचान सुरक्षित रखें" एवं "संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करें" जैसे साइबर हाइजीन के मूल मंत्रों पर भी विशेष बल दिया गया। स्कूल प्राचार्य श्री एन डी अहिरवार ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाती हैं। स्कूल शिक्षक श्री कार्तिक खरे ने उपस्थित उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, कार्यस्थल और समाज में साइबर सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएँ और “जानकार बनिए और सतर्क रहिए” संदेश को आगे बढ़ाएँ। संस्था के साकेत शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए बताया कि फ्रॉड तब होता है जब आप जागरूक नहीं होते है, साथ ही व्हाट्सएप्प पर यदि .apk फाईल आती है तो उसे डाउनलोड न करें। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ आदि सहित 125 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में शिक्षक श्री अमित शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया।
    2
    *दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
23 सितम्बर 2026, टीकमगढ़, जिला टीकमगढ़*
टीकमगढ़-भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा मान्यता प्राप्त कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप (सीएजी), नेशनल सेंटर फॉर ह्यूमन सेटलमेंट्स एंड एनवायरमेंट, भोपाल के तत्वावधान में "दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में टैरिफ, बिलिंग एवं साइबर सुरक्षा"  विषय पर एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन शा. उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्र.-2, टीकमगढ़ (म.प्र.) में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों, टैरिफ एवं बिलिंग नियमों तथा बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करना था।
कार्यशाला में संस्था के उपनिदेशक अविनाश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बताया कि भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा सेवा गुणवत्ता में सुधार हेतु कार्य कर रहा है। उन्होंने पोस्टपेड एवं प्रीपेड सेवाओं, उपयोग-आधारित शुल्क, बिलिंग ऑडिट तथा प्रसारण सेवाओं में ए-ला-कार्टे, बुके, नेटवर्क कैपेसिटी शुल्क (NCF) एवं मासिक बिलिंग प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी।
श्री श्रीवास्तव द्वारा साइबर सुरक्षा, जिसमें प्रतिभागियों को डिजिटल भुगतान, यूपीआई लेन-देन, ओटीपी एवं पिन की गोपनीयता, सुरक्षित मोबाइल उपयोग तथा सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने, संबंधित बैंक को तुरंत सूचित करने, डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा अपने पासवर्ड बदलने की सलाह दी गई। 
साथ ही "क्लिक करने से पहले सोचें", "अपनी पहचान सुरक्षित रखें" एवं "संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करें" जैसे साइबर हाइजीन के मूल मंत्रों पर भी विशेष बल दिया गया। 
स्कूल प्राचार्य श्री एन डी अहिरवार ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियाँ उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति अधिक सजग बनाती हैं।
स्कूल शिक्षक श्री कार्तिक खरे
ने उपस्थित उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, कार्यस्थल और समाज में साइबर सुरक्षा एवं उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाएँ और “जानकार बनिए और सतर्क रहिए” संदेश को आगे बढ़ाएँ।
संस्था के साकेत शर्मा ने सभी  प्रतिभागियों को धन्यवाद करते हुए बताया कि फ्रॉड तब होता है जब आप जागरूक नहीं होते है, साथ ही व्हाट्सएप्प पर यदि .apk फाईल आती है तो उसे डाउनलोड न करें।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ आदि सहित 125 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत में शिक्षक श्री अमित शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। 
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का निराकरण किया गया।
    user_मिनी खरे पत्रकार टीकमगढ़
    मिनी खरे पत्रकार टीकमगढ़
    Tikamgarh, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • दिगौड़ा में निकले भगवान के जलविहार, गाजे बाजे डीजे, घोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, तालाब पर भगवान ने विहार, कस्बा के प्रमुख स्थानों से निकले भगवान के 5 विमान।
    1
    दिगौड़ा में निकले भगवान के जलविहार, गाजे बाजे डीजे, घोड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, तालाब पर भगवान ने विहार, कस्बा के प्रमुख स्थानों से निकले भगवान के 5 विमान।
    user_Digoda News
    Digoda News
    Local News Reporter टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ग्राम पंचायत नयाखेरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य अभियान भारत, Pharmacovigilanceअभियान: “स्वस्थ भारत – स्वस्थ समाज” केशव इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस टीकमगढ द्वारा Pharmacovigilance 2026 के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया 🩺 शिविर में प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ: - 🩸 ब्लड टेस्ट - 🍬 ब्लड शुगर की जाँच - ❤️ ब्लड प्रेशर (BP) की जाँच - 🩺 सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण - 👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श - 💊 दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग संबंधी जानकारी - ⚕️ दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reactions) एवं Pharmacovigilance के प्रति जागरूकता आइए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान शिविर स्थान --- ग्राम पंचायत भवन नयाखेरा टीकमगढ़ (M.P.) “Empowering Pharmacists For Healthier Futures” “स्वस्थ भारत – स्वस्थ समाज”
    1
    ग्राम पंचायत नयाखेरा में विशेष स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ्य अभियान भारत,
Pharmacovigilanceअभियान: “स्वस्थ भारत – स्वस्थ समाज”
केशव इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस टीकमगढ द्वारा Pharmacovigilance 2026 के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 
इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया 
🩺 शिविर में प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएँ:
- 🩸 ब्लड टेस्ट
- 🍬 ब्लड शुगर की जाँच
- ❤️ ब्लड प्रेशर (BP) की जाँच
- 🩺 सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण
- 👨‍⚕️ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श
- 💊 दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग संबंधी जानकारी
- ⚕️ दवाओं के प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reactions) एवं Pharmacovigilance के प्रति जागरूकता
आइए, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान 
शिविर स्थान ---
ग्राम पंचायत भवन नयाखेरा टीकमगढ़ (M.P.)
“Empowering Pharmacists For Healthier Futures”
“स्वस्थ भारत – स्वस्थ समाज”
    user_Ravindra Ahirwar
    Ravindra Ahirwar
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों के जरिए पहुंचेंगी कार्यकर्ताएं।* आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों के जरिए पहुंचेंगी कार्यकर्ताएं।* टीकमगढ़। आज भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिला बैठक हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी शालिनी सरागवी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। जिला बैठक में मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, बल्देवगढ़ नगर अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, विभा श्रीवास्तव, सुशीला राजपूत, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, रामगोपाल चौरसिया,सरिता शर्मा, शालिनी धुवारा,रीना श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में आंगन मिलन कार्यक्रम के ऊपर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के ऊपर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प का अभियान के निमित्त आंगन मिलन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर अलग-अलग कार्यक्रम चलाएंगी एवं सम्मान कार्यक्रम रखेंगी।भाजपा शासन की योजनाएं आम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी शालिनी सरागवी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 122 शक्ति केंद्रों के 1284 आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर जाएंगी, जहां वह महिलाओं से संपर्क करेंगी, सम्मान कार्यक्रम करेंगी एवं अलग-अलग गतिविधियां चलाकर आंगन मिलन कार्यक्रम चलाया जाएगा। महिलाओं तक जागरूकता एवं शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचे इसके लिए हम सबको प्रयासरत होना पड़ेगा और अपने संगठन को सशक्त बनाना है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारे सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम चलाकर जागरूकता की साथ-साथ शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम, बच्चों की खेल गतिविधि एवं अलग-अलग कार्यक्रम चलाकर आंगन मिलन कार्यक्रम को सफल बनाएंगी। इसके लिए सभी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिससे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम सफल हो सके। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कहा सेवा संकल्प अभियान में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगन मिलन कार्यक्रम के जरिए महिलाओं तक पहुंच कर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए एवं सम्मान कार्यक्रम के जरिए शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार जमीनी स्तर तक करेंगी। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मीरा खरे, पुष्पा यादव, निकिता पंकज प्रजापति, संध्या सोनी,रजनी रावत, बबीता जोशी, आरती साहू ,पुष्पा रैकवार,हेमा भागवानी, इंद्ररा यादव,रामा रजक,जानकी प्रजापति, प्रतिभा बुंदेला,गनेशी सूत्रकार , ममता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।
    1
    आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों के जरिए पहुंचेंगी कार्यकर्ताएं।* 
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत व महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी ने बताया आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों के जरिए पहुंचेंगी कार्यकर्ताएं।* 
टीकमगढ़। आज भाजपा महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिला बैठक हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी शालिनी सरागवी का भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। जिला बैठक में मुख्य रूप से मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सरागवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल, बल्देवगढ़ नगर अध्यक्ष शालिनी विश्व दीपक मिश्रा, विभा श्रीवास्तव, सुशीला राजपूत, वरिष्ठ नेता राजेंद्र तिवारी, रामगोपाल चौरसिया,सरिता शर्मा, शालिनी धुवारा,रीना श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में आंगन मिलन कार्यक्रम के ऊपर प्रकाश डाला गया, कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के ऊपर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प का अभियान के निमित्त आंगन मिलन कार्यक्रम में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर जाकर अलग-अलग कार्यक्रम चलाएंगी एवं सम्मान कार्यक्रम रखेंगी।भाजपा शासन की योजनाएं आम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी शालिनी सरागवी ने कहा कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता 122 शक्ति केंद्रों के 1284  आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर जाएंगी, जहां वह महिलाओं से संपर्क करेंगी, सम्मान कार्यक्रम करेंगी एवं अलग-अलग गतिविधियां चलाकर आंगन मिलन कार्यक्रम चलाया जाएगा। महिलाओं तक जागरूकता एवं शासन की योजनाओं का पूर्ण लाभ पहुंचे इसके लिए हम सबको प्रयासरत होना पड़ेगा और अपने संगठन को सशक्त बनाना है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने कहा कि हमारे सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम चलाकर जागरूकता की साथ-साथ शासन की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम, बच्चों की खेल गतिविधि एवं अलग-अलग कार्यक्रम चलाकर आंगन मिलन कार्यक्रम को सफल बनाएंगी। इसके लिए सभी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जिससे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन कार्यक्रम सफल हो सके। सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी ने कहा सेवा संकल्प अभियान में अलग-अलग कार्यक्रम रखे गए जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं आंगन मिलन कार्यक्रम के जरिए महिलाओं तक पहुंच कर अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए एवं सम्मान कार्यक्रम के जरिए शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार जमीनी स्तर तक करेंगी। इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री मीरा खरे, पुष्पा यादव, निकिता पंकज प्रजापति, संध्या सोनी,रजनी रावत, बबीता जोशी, आरती साहू ,पुष्पा रैकवार,हेमा भागवानी, इंद्ररा यादव,रामा रजक,जानकी प्रजापति, प्रतिभा बुंदेला,गनेशी सूत्रकार , ममता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खरगापुर :तीन स्कूली बच्चों के गायब होने का मामला,खरगापुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो में देखे गये तीनों छात्र, 36 घंटे बाद मथुरा में बच्चों के होने की खबर,खरगापुर से पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना,मथुरा पहुंच रही पुलिस टीमः थाना प्रभारी,
    1
    खरगापुर :तीन स्कूली बच्चों के गायब होने का मामला,खरगापुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो में देखे गये तीनों छात्र, 36 घंटे बाद मथुरा में बच्चों के होने की खबर,खरगापुर से पुलिस टीम मथुरा के लिए रवाना,मथुरा पहुंच रही पुलिस टीमः थाना प्रभारी,
    user_BHOPAL JILA BURO
    BHOPAL JILA BURO
    पत्रकार टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुकवाहा: जमीनी विवाद में मां-बेटे से मारपीट, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण टीकमगढ़ जिले के सुकवाहा गांव में आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना में वीरेंद्र कुशवाहा और उनकी मां दुर्गी कुशवाहा घायल हो गए। घटना के बाद परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुबह करीब 11 बजे उनका मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    सुकवाहा: जमीनी विवाद में मां-बेटे से मारपीट, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया मेडिकल परीक्षण
टीकमगढ़ जिले के सुकवाहा गांव में आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। घटना में वीरेंद्र कुशवाहा और उनकी मां दुर्गी कुशवाहा घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोतवाली पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुबह करीब 11 बजे उनका मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_आयुष चतुर्वेदी सहारा समय न्यूज़
    आयुष चतुर्वेदी सहारा समय न्यूज़
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बल्देवगढ़ ***जनपद कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होने आए लखेरी सचिव के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है । संगठन के सदस्यों ने तत्काल करवाई की मांग की नहीं तो सचिव संगठन आंदोलन करेगा। बल्देवगढ़ ***जनपद कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होने आए लखेरी सचिव के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है । संगठन के सदस्यों ने तत्काल करवाई की मांग की नहीं तो सचिव संगठन आंदोलन करेगा।
    1
    बल्देवगढ़ ***जनपद कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होने आए लखेरी सचिव के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है । संगठन के सदस्यों ने तत्काल  करवाई की मांग की नहीं तो सचिव संगठन आंदोलन करेगा।
बल्देवगढ़ ***जनपद कार्यालय में बैठक में सम्मिलित होने आए लखेरी सचिव के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई मामला पुलिस थाने तक पहुंचा है । संगठन के सदस्यों ने तत्काल  करवाई की मांग की नहीं तो सचिव संगठन आंदोलन करेगा।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.